Blog

  • सीएम राइज मॉडल स्कूल, देवास की शिक्षिका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    सीएम राइज मॉडल स्कूल, देवास की शिक्षिका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

    सीएम राइज मॉडल स्कूल, देवास की शिक्षिका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड ————– देवास / 50वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में विद्यालय की नृत्य शिक्षिका सुश्री अनुष्का जोशी ने विद्यालय की 2 छात्राओं के साथ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कथक कुम्भ में 1484 कथक नृत्य कलाकारों के साथ ताल बद्ध नृत्य कर गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया। जिसमें विद्यालय की जागृति बैरागी (कक्षा 11वीं-बॉयोलॉजी) एवं शीतल पटेल (कक्षा 11वीं-कला) शामिल थीं। यह कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनाँक 19 एवं 20 फरवरी को खजुराहो में आयोजित हुआ। इस विश्व रिकॉर्ड के समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी एवं खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे। आयोजकों द्वारा सभी नृत्य कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। सीएम राइज मॉडल स्कूल, देवास की नृत्य शिक्षिका अनुष्का जोशी और विद्यालय की छात्राएं जागृति बैरागी और शीतल पटेल ने अपने माता-पिता घर परिवार के साथ-साथ विद्यालय का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है। गर्व के इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य देवेन्द्र बंसल, उपप्रचार्य एवं स्टॉफ शिक्षकों ने शुभकामनाएं दी।

  • कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएमएचओ और उप संचालक कृषि का  के वेतन रोकने  और  जिले में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थो के नमूने लेने की कार्यवाही करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश


    कार्य में लापरवाही बरतने पर सीएमएचओ और उप संचालक कृषि का  के वेतन रोकने  और  जिले में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थो के नमूने लेने की कार्यवाही करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

    ———– देवास / कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्सेना सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कार्य में लापरवाही बरतने एवं शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर सीएमएचओ विष्‍णुलता उईके और उप संचालक कृषि श्री आरपी कनेरिया का फरवरी माह का वेतन रोकने के निर्देश जिला कोषालय अधिकारी को दिये। सभी जनपद सीईओ और नगर परिसद सीएमओ को 29 फरवरी को आयो‍जित होने वाले कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय रहते करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए टीएल प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्ता ने कहा कि राजस्‍व महा अभियान में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करें। गिरदावरी, सीमांकन, नामांकन, बंटवारे के लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में करें।कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने निर्देश दिये कि सभी अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में होस्टल एवं एनआरसी केंद्रों का‍ सतत निरीक्षण करें। जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाने लिए अभियान चलाये। अभियान के लिए सभी एसडीएम जीआरएस और आशा कार्यकर्ता की बैठक लें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने पीएचई विभाग को निर्देश दिये कि जल जीवन मिशन में पूर्ण हो चुकी योजनाओं को समिति बनाकर स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से संचालित करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि देवास जिले को सुकन्या जिला बनाने के लिए बालिकाओं का सुकन्‍या खाता खोलने और राशन वितरण के लिए हितग्राहियों के मोबाइल नम्‍बर एवं आधार सीडिंग कार्य के लिए पंचायत स्‍तर पर शिविर लगातार आयोजित किये जाये। जिला आपूर्ति अधिकारी लिए हितग्राहियों के मोबाइल नम्‍बर एवं आधार सीडिंग कार्य के लिए बागली, खातेगांव और सोनकच्‍छ में सैल्‍समेन की बैठक लें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍त ने कहा कि जिले में ‘’मेरी शाला संपूर्ण शाला’’ अभियान में स्कूलों में जन सहयोग से फर्नीचर प्राप्त करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने एनआसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी ली। जिले में सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर कोटपा अधिनियम के तहत निरन्‍तर चालानी कार्यवाही के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 02 और 03 मार्च को आयोजित होने वाले विज्ञान मेले में उद्यानिकी, पशु पालन, एनआरएलएम, महिला बाल विकास, कृषि उपज मण्‍डी, मत्‍स्‍य, पीएचई, सहकारिता, कृषि विज्ञान केन्‍द्र, राजस्‍व विभाग योजनाओं से संबंधी प्रदर्शनी लगाये। विज्ञान मेले में एक जिला एक उत्‍पाद और जैविक खेती को प्रमोट करें। किसानों को जैविक खेती के लिए प्रोत्‍साहित करें। कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा कर सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण के लिए निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर श्री गुप्‍ता की अध्यक्षता में जिला स्‍तरीय सलाहाकार समिति की बैठक आयोजित ———— जिले में अभियान चलाकर खाद्य पदार्थो के नमूने लेने की कार्यवाही करें – कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ———– देवास कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में जिला स्‍तरीय सलाहाकार समिति समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्‍टर श्री प्रवीण फुलपगारे, जिला अभिहित अधिकारी निर्मला सोमकुंवर खाद्य एवं औषधि प्रशासन देवास सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण, सलाहाकार समिति के सदस्‍य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में अभियान चलाकर नमूले लेने के कार्यवाही लगातार जारी रखें। चलित प्रयोगशाला के माध्‍यम से ज्‍यादा से ज्‍यादा सैंपल लेने की कार्यवाही करें। जिले में जनजागरूकता के लिए अभियान चलायें। जिले के स्‍कूलों में हेल्‍थ क्‍बल का गठन करें। बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत की गई कार्यवाहियों की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि खाद्य पदार्थो में मिलावट के संबंध में शिकायत टोल फ्री नम्‍बर 1800112100 पर शिकायत कर सकते है। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्ष 2023 में 386 लीगल सैंपल लिये गये और जनवरी-फरवरी में अब तक 39 लीगल सैंपल लिये गये है। वर्ष 2023 में 03 एफआईआर दर्ज कराई गई। बैठक में ईट राईट चैलेंज फेज-3 में की गई कार्यवाहियों की जानकारी भी दी गई।

  • घोष के साथ निकला देवास जिले का गुणवत्ता संचलन

    घोष के साथ निकला देवास जिले का गुणवत्ता संचलन

    देवास। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुणवत्ता संचलन का आयोजन रविवार को किया गया। इस गुणवत्ता संचलन में देवास जिले के सभी खण्डों से चयनित स्वयंसेवक सम्मलित हुए। यह गुणवत्ता संचालन उत्कृष्ठ विद्यालय से प्रारंभ होकर सयाजी द्वार से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए तहसील चौराहा,नावेल्टी चौराहा सुभाष चौक,पीठा रोड से ए बी रोड पर लाल गेट,पंप चौराहा,सिविल लाइन चौराहा होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय में संपन्न हुआ। गुणवत्ता संचालन हेतु सभी खण्डों में स्वयंसेवक करीब एक माह से अभ्यास कर रहे थे। गुणवत्ता संचलन वाहिनी शह निकला जिसमें सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाते हुए चले,घोष वाहिनी आकर्षण का केंद्र रही।  संचलन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि देवास वरिष्ठ समाज सेवी श्री गणेश जी काबरा,मुख्य वक्ता मालवा प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख श्री मनीष जी निम एव विभाग संघचालक श्री अजय जी गुप्ता थे।      श्री मनीष जी निम ने स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी स्वयंसेवको को समाज जागरण के कार्य करना होगा, स्वयंसेवक को प्रत्येक परिवार परिवार गांव में समरसता हो इसके प्रयास करने होंगे,इसके साथ ही कुटुम व्यवस्था पर भी सभी को ध्यान देना होगा। आपने सभी स्वयंसेवको पर्यावरण हितेशी जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। सभी स्वयंसेवकों को नागरिक शिष्टाचार का पूर्ण पालन कर इसके हेतु समाज जागरण करने का आग्रह भी किया। श्री मनीष जी निम ने स्वयंसेवक को “स्व” पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।