देवास में लगातार अवैध कॉलोनी की बढ़ती संख्या और शिकायत को देख महापौर गीता अग्रवाल आई आगे और अवैध कॉलोनी काटने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई दिए निर्देश, पूरे जिले में कार्रवाई के लिए क्या जिला प्रशासन करेगा कार्रवाई, छोटी-छोटी  पंचायत से नगर पंचायत तक तक में कट रही अवैध कॉलोनी, आम जनता भी रख ही है ध्यान

देवास , देवास में चारों ओर इस समय अवैध कालोनी काटने का चलन सा बन गया है। देवास इंदौर और उज्जैन के आसपास के व्यापारियों द्वारा जमीन खरीदने के बाद उसे कच्चे रूप में ही कॉलोनी काट कर बेचा जा रहा है। जिसके कारण बाद में आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। अवैध कालोनी काटने वालों में मुख्य रूप से व्यापारी के साथ देवास और इंदौर के प्रमुख नेता भी शामिल है और यही कारण रहता है कि इन पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।  यह अवैध कार्य पूरे जिले में चल रहा है जहां पर टॉक खुर्द, सोनकच्छ, हॉट पिपलिया कन्नौद खातेगांव हो या छोटे से भी गांव के आसपास आपको ऐसी अवैध कॉलोनी नजर आ जाएगी। जिन पर पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा कार्रवाई के निर्देश दिए थे लेकिन केवल औपचारिक कार्रवाई हुई आज तक कोई ठोस में नहीं निकाल कर नहीं आया जवाब में आप कॉलोनी नजर भारी भरकम कार्रवाई से बचते हुए सीधे सरल रूप से अवैध रूप से कॉलोनी काट रहे हैं तो इसमें कई नेता व्यापारी भी शामिल हो गए हैं एक दो बीघा से लेकर 5से 10 बीघा जमीन यह कार्य आसानी से हो जाता है फिर ज्यादा प्रचार प्रसार और ना टीएनसी का झंझट और ना ही नगर निगम या पंचायत से अनुमति लेने के लिए ऑफिस ऑफिस का चक्कर इसी के चलते व्यापारी नेता सीधे रूप से खेत पर कॉलोनी काट देते हैं और कम रेट होने के कारण तत्काल बिक भी जाती है। यह तो अपना कार्य करके चल देते हैं लेकिन आम जनता को बहुत समस्या आती है और इस पर कार्रवाई की बात हमेशा उठने के साथ शिकायत भी हुई है आज फिर मीडिया पर सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद जागरूक देवास में  महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा इनके खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है। महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने शासन के निर्देश अनुसार देवास शहर में अवैध तरीके से काटी गई कॉलोनी को तत्काल चिन्हित कर शक्ति से कार्रवाई करने के निर्देश आयुक्त रजनीश कसेरा को दिए उल्लेखनीय है कि अवैध तरीके से काटी गई कॉलोनी से शहर के आम नागरिक ठगी के शिकार होते हैं और कई परेशानियों को खड़ी करते हैं। इस तरह से अवैध कालोनी काटने वाले दोषी कॉलोनी नाइजरो को उनकी कॉलोनी चिन्हित कर शक्ति से उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने आयुक्त रजनीश कसेरा को दिए l

यह तो हो गई देवास में जागरूक महापौर की बात लेकिन क्या जिला प्रशासन भी पूरे जिले में इस तरह अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करेगा क्योंकि महापौर की अपनी सीमा है केवल नगर निगम क्षेत्र में ही निगम प्रशासन कार्रवाई कर सकता है पूरे जिले में  बेखौफ कॉलोनी कट रही है क्या उनको अंकुश लगेगा।

यह तो जिला प्रशासन और निगम प्रशासन की बात है। अब आम जनता को भी समझना चाहिए कि ऐसे कच्चे प्लांट ना ले ताकि असुविधा से ना बचाना पड़े थोड़ा सा पैसा ज्यादा देने के साथ चाहे थोड़ी जमीन काम मिल जाए प्लांट छोटा हो लेकिन वेध कॉलोनी में ही मकान ले ताकि सारी सुविधा के साथ बैंक से लोन लेने में भी दिक्कत ना आए।

More posts