होली के रंग गीतों के संग संगीतमय कार्यक्रम संपन्न,       ——————————–
गेट 2024 में देवास के अनुराग व्यास ने हासिल की आल इंडिया 313 वी रैंक,            देवास बैडमिंटन लीग 2024 का समापन,        ——————————————–
म.प्र.शिक्षक संघ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत,              ————————-
कुमावत समाज की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव।,                श्रीमद् भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह धूमधाम हुआ                       


होली के रंग गीतों के संग संगीतमय कार्यक्रम संपन्न

देवास। लव कुश सुर संगम संस्था द्वारा रंगों के महापर्व होली के उपलक्ष में संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लव कुश परिवार के सदस्यों विवेक ढवले, जीवन सतबिजवा, सुनील पुराणिक, नीरज सेंगर, दीप्ति निगम, का जन्मदिन मनाया गया।सभी कलाकारों ने गीतों के माध्यम से होली के रंग बिखेरे, होली के गीतों के साथ नृत्य कलाकारों का नृत्य देखने लायक प्रशंसनीय रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक संस्था के डायरेक्टर गंगा सिंह सोलंकी, श्याम शाह, के.सी.गुप्ता ने सभी का पुष्पमाला से स्वागत कर बधाई दी। शारदा नामदेव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। संस्था के संचालक अनिल नायक, सह संचालक उत्कृष्ट गायक कलाकार रामजीत सिंह, गायक जयंत रेडेकर, अमोल मोरे इंदौर, प्रीति चौधरी, रानी सोलंकी, आशा दुबे, उषा धोटे, दीप्ति निगम, पंकज नामदेव, अंकित सोनगरा, राजिंदरपालसिंह जीवनलाल, गणेश तंवर, रानी तंवर, बसंत जैन,नीरज सेंगर, दिलीप तिलक, सुनील पुराणिक, मोहन शर्मा सभी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की सूत्रधार एवं एंकर प्रीति चौधरी ने अपनी एंकरिंग से समस्त श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अंत में सभी ने झूमकर नृत्य किया एवं होली के पर्व का आनंद लिया। इस अवसर पर संगीत प्रेमी ध्रुव जोशी द्वारा सभी कलाकारों की मंच से खुलकर प्रशंसा की गई। सहसंचालक रामजीत ने उपस्थित अतिथियों परिजनों एवं कलाकारों का आभार व्यक्त किया।स्नेह भोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। ——————————– गेट 2024 में देवास के अनुराग व्यास ने हासिल की आल इंडिया 313 वी रैंक देवास।

गेट 2024 की परीक्षा में  देवास के छात्र अनुराग व्यास ने अपनी उच्च उपलब्धि हासिल की है। अनुराग व्यास, बी.ई.आई.टी ब्रांच का चौथे वर्ष का छात्र है,  इस परीक्षा में अपने प्रयासों और मेहनत के बल पर एयर 313 का स्थान हासिल किया है। हर साल, सभी ब्रांच से लगभग सात लाख छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं। अनुराग ने अपनी उपलब्धि के लिए अपने दादा दादी माता-पिता, बहन परिवार और अध्यापकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा, मुझे उन सभी लोगों का धन्यवाद देना चाहिए जिन्होंने मुझे मोटिवेट किया और मेरे साथ खड़े रहकर मुझे सहारा दिया। वे हमेशा मुझे याद दिलाते रहे कि सफलता का रास्ता स्वयं मेहनत का होता है। अनुराग ने अपने साथियों को भी सलाह दी है कि वे अपने लक्ष्य पर ही ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा, जैसे अर्जुन ने तैलपात्र में मछली के प्रतिबिम्ब को देखते हुए एक ही बाण से मछली की आंख को भेदा, हमें भी अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहना चाहिए। अनुराग ने हर दिन 15 से 20 मिनट का समय निकालकर भगवत गीता की पढ़ाई की, जिससे उनका मन ध्यान केंद्रित रहा। उन्होंने भी कहा, मेरा सपना यह है कि जैसे हमारे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान 3 से देश को महसूस कराया, उसी प्रकार मैं भी अपने देश की उन्नति के लिए अपना योगदान दे सकूँ। —————————————————— देवास बैडमिंटन लीग 2024 का समापन।

देवास। चार दिवसीय देवास बैडमिंटन लीग का समापन रविवार 17 मार्च को  राजोदा रोड स्थित नीरलीप स्पोर्ट्स एंड फिटनेस हब पर हुआ। लीग का समापन भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, अमरजीत सिंह खनूजा, अजय मल्होत्रा , यश सोनी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। संचालन साक्षी शर्मा ने किया। रविवार शाम को बड़े ही रोमांचक फाइनल टाई में टीम चौधरी चौंजर्स ने टीम केटीएस वॉरियर्स को 4-3 से मात दे कर देवास बैडमिंटन लीग 2024 के चौंपियन बने। तीसरे स्थान पर टीम देवास हंटर्स रही। नीरलीप स्पोर्ट्स एंड फिटनेस हब इस तरह के एक अद्वितीय खेल आयोजन अवधारणा के लिए देवास में अग्रणी समूह हैं। नीरलीप डीबीएल की इस परंपरा को प्रतिवर्ष आगे बढ़ाता रहेगा। ——————————————– म.प्र.शिक्षक संघ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत देवास।

म.प्र. शिक्षक संघ जिला देवास एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवास के स्टाफ द्वारा संयुक्त रूप से नवागत जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारतीय का स्वागत कर बधाई एवं शुभकामना दी गई। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री शिवेश शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहनदास बैरागी, जिला सचिव कमलकांत मेहता, कोषाध्यक्ष बसंत व्यास, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र माली, संभागीय कोषाध्यक्ष उदलसिंह परमार, तहसील अध्यक्ष दिनेश सिसोदिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अजय सोलंकी, पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल सोलंकी, रामेश्वर माली एवं म.प्र. शिक्षक संघ एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनेक साथीगण उपस्थित थे। ————————-

कुमावत समाज की महिलाओं ने मनाया फाग उत्सव।

देवास। कुमावत समाज की महिलाओं द्वारा खाटूवाला रेस्टोरेंट इंदौर रोड पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने फागुन के गीत गाए, फूलों से होली खेली तथा अन्य कई प्रकार के मनोरंजक गेम्स का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने जल बचाओ अभियान के तहत जल ही जीवन है, जल है तो कल है के बारे में जानकारी दी एवं उपस्थित सभी महिलाओं ने जल बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

श्रीमद् भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह धूमधाम हुआ- भूतों की टोली रही आकर्षण का केंद्र,

शिवमय हुआ कथा पंडाल देवास। मेंढकी चक तालाब के पास शिव मंदिर परिसर में धर्मप्रेमियों के सहयोग से महिला मंडल द्वारा आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन सोमवार को शिव-पार्वती विवाह धूमधाम के साथ मनाया गया। व्यासपीठ से कथावाचक कृष्णदास महाराज ने मंत्रोच्चार कर विधि-विधान से शिव-पार्वती विवाह संपन्न कराया। मातृशक्ति ने मंगल गीत गाकर शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। शिवजी के रूप में संजना बगाना तो पार्वती के रूप में दिव्यांशी राठौर ने मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके पूर्व शिव-पार्वती की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भूतों की टोली आकर्षण का केंद्र रही। ढोल, नगाड़े के साथ जैसे ही कथा पंडाल में शिव-पार्वती का आगमन हुआ, धर्मप्रेमियों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। कथावाचक कृष्णदास महाराज द्वारा की गई शिव-पार्वती विवाह की भावपूर्ण व्याख्या से श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। शिव-पार्वती के विवाह से पूरा पंडाल शिवमय हो गया। महाराजश्री ने विचार प्रकट करते हुए कहा, कि परमात्मा शिव भोले व बड़े ही दयालु हैं। जो भी सच्चे भाव से उनका स्मरण करता है, उस पर भगवान शिव सहज ही कृपा कर देते हैं। महिला मंडल की रेणुका सोलंकी, भारती राठौर, सौरमबाई मालवीय, प्रेम पंचोली सहित धर्मप्रेमियों ने व्यासपीठ की पूजा कर आशीर्वाद लिया। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा। आसपास कॉलोनी की माता-बहनों ने शिव-पार्वती विवाह में शामिल होकर व श्रीमद् भागवत कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया।  

More posts