———– देवास/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बागली विकासखण्ड के विभिन्न उपार्जन केन्द्रों, स्कूलों, मतदान केन्द्रों, आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, एसडीएम बागली श्री आनंद मालवीय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बागली विकासखण्ड में निरीक्षण के दौरान ग्राम टिल्याखेडी में ग्रामीणों से चर्चा की और समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिल्याखेडी में कान्हा सरकार वेयरहाउस और श्यामा चरण शर्मा वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उपार्जन कार्य में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक सुश्री अंकिता पंचोली का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने परिवहन चालान और किसानों को उपार्जन भुगतान संबंधी निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिल्याखेडी में शासकीय प्राथमिक विद्यालय टिल्याखेडी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षक श्री सुरेश कुमार माली और जन शिक्षक श्री मुरली नागर द्वारा एफएलएन की जानकारी नहीं देने पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने एक-एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय टिल्याखेडी में बनाये गये मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया और मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम टिल्याखेडी में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने अच्छे कार्यो के लिए आंगनवाडी कार्यकर्ता प्रमिला गुर्जर की प्रशंसा की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम बावल्या में पूजा वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उपार्जन कार्य देखा और परिवहन चालान तथा किसानों को भुगतान संबंधित निर्देश दिए। शासकीय प्राथमिक विद्यालय बावल्या में मतदान केंद्र देखा और मतदान केन्द्र पर सभी मूलभूत सुविधाए उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम बावल्या में शिक्षकों से एफएलएन की जानकारी ली। ग्राम बावल्या में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम देवगढ़ में छत्रपति वेयरहाउस का निरीक्षण किया उपार्जन कार्य देखा और परिवहन चालान तथा किसानों को भुगतान संबंधित निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम देवगढ़ में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आदर्श मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और आर्दश मतदान केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिये। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिक्षक श्रीमती ओमिता पाठक और जन शिक्षक श्री रमेश शर्मा द्वारा एफएलएन संबंधी जानकारी नहीं देने पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने एक-एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये। विद्यालय में कक्षा 9वीं से 12वीं तक एक भी विद्यार्थी नहीं होने पर प्रिंसिपल रविंद्र मालवीय को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने प्राथमिक शाला के विद्यार्थी शंकर भोला से चर्चा की और एफएलएन संबंधी प्रश्न पूछे, जिस पर विद्यार्थी ने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय चापड़ा में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्र में सभी व्यवस्थाएं समय रहते करने के निर्देश दिये। अध्यापिका श्रीमती बसु राठौर से एफएलएन की जानकारी ली, अच्छे पढाने पर श्रीमती बसु राठौर को बधाई दी। विद्यार्थी विक्रम ओम से चर्चा की और एफएलएन संबंधी प्रश्न पूछे, जिस पर विद्यार्थी विक्रम ओम ने सभी प्रश्नों के उत्तर दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने चापड़ा में जेएमडी वेयर हाउस और बागली में अन्नपूर्णा वेयर हाउस निरीक्षण किया। उपार्जन कार्य देखा और परिवहन चालान तथा किसानों को उपार्जन भुगतान संबंधी निर्देश दिये।
देवास जिले की जनपद पंचायत बागली में कुएं की मुंडेर नहीं बनाने पर भूमि स्वामियों पर एफआईआर दर्ज ———– /
जिले में खेतों की मेड़ पर कुआं निर्मित किया जाता है लेकिन उसकी मुंडेर नहीं बनाई जाती है। ऐसे भूमि स्वामियों को चिन्हित कर उन पर धारा 188 व अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। इसी के तहत जनपद पंचायत बागली के ग्राम बोरपड़ाव में भूमि स्वामी श्री सुखलाल पिता जमाल और रूमाल पिता जमाल, ग्राम चन्दूपुरा में भूमि स्वामी राजेश पिता लक्ष्मीनारायण और गीता बाई पति नारायण मीणा तथा ग्राम बोरखाल्या में भूमि स्वामी गणेश बिसन और तुकाजी पिता हुरकी पर कार्रवाई करते हुए धारा 188 एवं अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
देवास जिले के ग्राम बरोठा में खेत में नरवाई जलाने पर भूमि स्वामी मुकेश, ललतेश एवं माधुरीबाई से 2500-2500 रूपये अर्थदंड वसूला
———— देवास / नायब तहसीलदार श्री राकेश पगारे ने बताया कि ग्राम बरोठा में खेत में नरवाई जलाना पाये पर किसान मुकेश, ललतेश एवं माधुरीबाई पति मनोजकुमार से 2500-2500 रूपये प्रत्येक से अर्थदंड वसूल किया गया। खेतों में फसल अवशेष या नरवाई जलाने से पर्यावरण को अपुरणीय क्षति होती हैं। नरवाई जलाने के कारण भूमि में उपलब्ध सूक्ष्म जीव एवं केचुआं साहित पशु-पक्षी आदि जलकर नष्ट हो जाते हैं, जो कि खेत की मिट्टी को प्राकतिक रूप से उपजाऊ बनाते हैं। नरवाई जलाने से एक और फसल उत्पादन कम होता है, वही दुसरी और वायु प्रदुषण होता है जो कि श्वसन संबंधित रोगों का कारण है। मेढ़ के उपयोगी पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो जाते हैं। इसिलिये फसल अवशेषों को खेत में ही मिट्टी पलटने वाले हल से या रोटावेटर से मिलाएं, जिससे खेत की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि होगी।
