Blog

  • **आंचलिक पत्रकार संघ भौरासा ब्लॉक ने किया पौधारोपण**

    **आंचलिक पत्रकार संघ भौरासा ब्लॉक ने किया पौधारोपण**

    देवास/भौरासा। नगर में भंवरनाथ मंदिर मार्ग पर रविवार को आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पत्रकार प्रेमचंद अग्रवाल की पौत्री निया अग्रवाल के प्रथम जन्मदिवस के उपलक्ष्य में और पत्रकार शिवा अग्रवाल की माता जी स्व. श्रीमती सुषमा अग्रवाल, दादा स्व. श्री हेमराज जी अग्रवाल, चाचा स्व. श्री तेजनारायण अग्रवाल की स्मृति में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदेश सचिव राजेंद्र सिंह पवार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश पाठक, संभागीय अध्यक्ष सौरभ सचान, सुरेश जयसवाल, जिला उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, विशेष रूप से शामिल हुए। यहां पर आम, बरगद, पीपल, बेल पत्र, नीम, जामुन आदि नस्ल के 11 पौधे लगाए गए। भौरासा के पत्रकार प्रेमचंद सेठी अग्रवाल, शकील खान, नरेंद्र माली, अजहर खान, अंकित मालवीय, शिवा मित्तल, एडवोकेट अफताव आलम खान, थाना से वीरेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद, राजेंद्र शर्मा, रवि वर्मा, भूपेंद्र नागर भोरासा से प्रमोद पालीवाल, योगेंद्र डोडिया, भीम माली, ओमप्रकाश कारपेंटर, सोम कुमार, बालकिशन गर्ग, प्रदीप ठाकुर आदि जन उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान संभागीय अध्यक्ष सौरभ सचान ने पत्रकारों को आंचलिक पत्रकार संघ में अधिक से अधिक जुड़ने का आवाहन किया और कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और इसे नियमित रूप से करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने पौधों की देखभाल और उन्हें संरक्षित रखने की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम का संचालन ललित शर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र सिंह पवार ने किया।

  • पूर्व सीएमएचओ और कर्मचारी फरार, उच्च स्तर पर गुटबाजी क्यों नहीं करते खत्म का कड़वा सत्य, अवैध कॉलोनाइजर पर कार्रवाई होगी,  विकास प्राधिकरण में किसका विकास, कांग्रेस में फिर वही राज, जिला जनपद में अंदर ही अंदर …. जबरिया टोल टैक्स वसूली….. नगर निगम में सत्ता पक्ष ने खोली स्टोर विभाग की पोल… बरखा रानी झूम के बरसो….

    पूर्व सीएमएचओ और कर्मचारी फरार, उच्च स्तर पर गुटबाजी क्यों नहीं करते खत्म का कड़वा सत्य, अवैध कॉलोनाइजर पर कार्रवाई होगी,  विकास प्राधिकरण में किसका विकास, कांग्रेस में फिर वही राज, जिला जनपद में अंदर ही अंदर …. जबरिया टोल टैक्स वसूली….. नगर निगम में सत्ता पक्ष ने खोली स्टोर विभाग की पोल… बरखा रानी झूम के बरसो….

    भगत ….. बाबा प्रणाम ।                           बाबा… बेटा प्रणाम।

    भगत… बाबा पूर्व सीएमएचओ फरार हो गए हैं बाबा और बताया जा रहा है कि विदेश चले गए। बाबा…… बेटा लालच बुरी बला है और फिर करने का फल मिलता है कोरोना काल मे जब सब सेवा कर रहे थे तब लालची साहब ने  शासन का पैसा तो कागज पर बना ही लिया साथ में मानवीयता को भी ध्यान न रखते हुए रेमडेसिविर इंजेक्शन तक के ब्लैक में सहयोग किया और हालात यह थे कि अभी तक वह जनता को तो नहीं मिले लेकिन स्टॉक में रखे हुए थे । भगवान के यहां तीसरा कैमरा लगा है वह सब देख रहा है। सीएमएचओ या किसी भी विभाग के मुख्य प्रभारी का पद वैसे भी मलाईदार रहता है लेकिन अगर ज्यादा स्वार्थ में अधिकारी आ जाते हैं तो फिर पूरी नाव ही डूब जाती है कर्मचारी की राशि में कर्मचारियों के सहयोग से ही घोटाला ले डूबा । सब फरार है तो कर्मचारी तो आसपास ही घूम रहे हैं पुलिस कम से कम उनको तो पड़ सकती है खैर  शर्मा जी को शर्म आई तो होगी सो फरार होना अच्छा समझा न्यायालय से अग्रिम जमानत में सफल हो भी जाते हैं तो एक उच्च न्यायालय है जहां सब का फैसला होना है सबसे बड़ी बात की ईश्वर ने आपको इतने प्रमुख पद पर पहुंचा है तो कुछ अच्छा कर जाए खासकर स्वास्थ्य विभाग जहां पर दूर अंचल ग्रामीण क्षेत्र में आज भी व्यवस्था इतनी खराब है कि ग्रामीण पलायन का मुख्य कारण चिकित्सा है। जो भी हो देवास कलेक्टर गुप्ता ने दमदारी के साथ कार्रवाई की है। अब किसी भी विभाग में है अधिकारी कोई बड़ा घोटाला करने से पहले 10 बार सोचेगा क्योंकि इसके पहले पटवारी कांड और कृषि विभाग घोटाला कलेक्टर द्वारा कार्रवाई के बाद अब सब चिकित्सा क्षेत्र में आगे की कार्रवाई के इंतजार में है जो पुलिस के हाथ में है। बस अभी इतना ही कहेंगे कि सीएमएचओ शर्मा इमरजेंसी आईसीयू का चार्ज भर रहे हैं चाहे वह पुलिस विभाग हो या अन्य विभाग फरारी में तो चार गुना चार्ज लगता है और अब तो आप विदेश में हो पूरा चार गुना भुगतान करना ही पड़ेगा और आने के बाद भी।

    भगत ……..बाबा इस बार तो गुटबाजी चरम पर देखने को मिल रही है इतना तो कभी नहीं देखा देवास में।                                           बाबा…… हां बेटा इस स्तर पर भारतीय जनता पार्टी में गुटबाजी नहीं देखने को मिली जो आज देखने को मिल रही है ।और तू चाहता है कि उच्च स्तर पर यह सब समाप्त हो तो उसका कारण सुन वह कभी भी गुटबाजी समाप्त नहीं करेंगे। अभी देवास में भारतीय जनता पार्टी में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी गुट और सीधा सामने विधायक गायत्री राजे पवार गुट टक्कर दे रहा है। विधायक को जरूर विधानसभा में थोड़ा लीड में नुकसान हुआ उसका उल्टा सांसद को लोकसभा में ज्यादा लीड मिलना चर्चा में रहा। 7 महीने पहले भारतीय जनता पार्टी देवास विधानसभा 27000 के लगभग जीती है तो 7 माह के अंदर ही इतना बड़ा अंतर की 70000 के बढ़त ने बहुत कुछ राजनीतिकों को सोचने पर मजबूर कर दिया जिसके कारण भी स्पष्ट है। पिछली लोकसभा में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के साथ देवास विधायक राजे और उनके पुत्र ने जी तोड़ मेहनत की थी। उसके बाद भी दोनों के बीच संबंध एकमात्र कारण से बिगड़ गए। अब परिणाम यह रहा की विधानसभा में खुला सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा परदे के पीछे से विरोध किया गया तो राजे ने खुले रूप से देवास में विरोध कर बता दिया कि अब दोनों के रास्ते अलग-अलग है। अब देखिए अंतर कि जिस विधायक ने देवास विकास के लिए हर पल मेहनत की और विकास में कई उपलब्धियां उनके नाम पर है इधर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के खाते में विकास के नाम पर कोई बड़ी उपलब्धि नहीं। लेकिन एक ही मुद्दा उनको सफलता दिला गया वह हिंदुत्व का और ऊपर मोदी जी का। मोदी जी का तो इसलिए नहीं मोदी जी का । अब बात करें गुट की  तो देवास में तीन दशक तक महाराज गुट और सामने जोशी गुट में से एक का वर्चस्व रहा है पहली बार सांसद और राजू खंडेलवाल जिला अध्यक्ष ,राजेश यादव का गुट नए गुट के रूप में सामने आया है और जोशी गुट पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने के बाद भाजपा से समाप्त हो गया हे । अब मात्र देवास पूरे जिले में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी गुट तो दूसरा सामने विधायक गायत्री राजे पवार गुट का ही बोलबाला है भाजपा कार्यकर्ता या तो सांसद गुट में रहते हैं या विधायक राजे गुट में। इस तरह किसी नेता से नाराज कार्यकर्ता गुट तो बदल लेते हैं लेकिन पार्टी नहीं रहते भाजपा में ही है और यही शायद ऊपर वाले को पता है कि चलो अपनी ही पार्टी में वरना दोनों एक हो जाएंगे तो फिर कार्यकर्ता मजबूरी में पार्टी ही बदल देगा।

    भगत ….. पुलिस कप्तान ने तेवर बदल दिए हैं। बाबा….. देर आए दूरस्त आई पुलिस की छवि अब थोड़ी सी आम जनता में अच्छी बन रही है। देवास में पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय के आने के बाद बहुत कुछ सुधार की उम्मीद जगी थी लेकिन उनके साथ की टीम वही पुरानी होने पर जैसा चल रहा था वैसा ही चला रहा लेकिन 2023 जाते-जाते कुछ अधिकारी और टी आई बदले तो शहर में माहौल भी बदल गया पुलिस कप्तान उपाध्याय अपनी शैली में कार्य करने लगे और अब 2024 में जनता को लग रहा है कि देवास में पुलिस है। बस थोड़ी सी राहत और मिल जाए की ट्रैफिक पुलिस बाईपास की जगह शहर में अगर नजर आए तो बहुत अच्छा होगा फिलहाल तो इतना ही कहेंगे कि कप्तान और उनकी टीम एडिशनल एस पी, सी एस पी और टी आई अपनी शैली में कार्य करते रहे तो पुलिस का जलवा कायम रहेगा।

    भगत…. सभापति ने भी मैदान संभाल लिया है। बाबा….. बारिश का मौसम और चारों ओर बदल के बीच सूर्य देवता रविराज अचानक कहीं खो गए हैं ।तो हमारे देवास शहर के सभापति रवि अचानक जनता के बीच आ गए हैं और लगता है कि अपने पुराने सारे काम निपटा के ही मैदान में आए हैं। व्यापारियों को फूल भेंट करने के बाद फेसबुक वार में इनको और ज्यादा ऊर्जा मिल गई है। अस्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ, मुक्तिधाम का आकस्मिक निरीक्षण, रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन वार्ड 16 में सौगात के साथ अब देवास नगर निगम में कुछ अच्छा होने के संकेत है। बस थोड़ा सा रवि बाबू अपने वार्ड में भी जनता से मिल लो वार्ड में विरोधी पक्ष के वर्चस्व के बाद भी तुमको पसंद किया है।

    भगत….. अवैध कॉलोनी काटने वालों पर कार्रवाई हो की तैयारी।                          बाबा….. देवास में नहीं पूरे प्रदेश में यह गोरखधंधा वर्षों से फल फूल रहा है। हरे भरे खेत कब कॉलोनी में बदल जाए पता नहीं । नेताजी की नजर ना लग जाए इन खेतों पर देवास में और शहर के आसपास जितनी भी कालोनियां अवैध रूप से कटी है उसमें अधिकांश नेताओं के संरक्षण में ही कटी हे । बात बहुत होती है कि इस बार कार्रवाई होगी शहरी क्षेत्र में पार्षद को ग्रामीण क्षेत्र में सरपंच और फिर उनसे बड़े वाले नेता तो बड़ी ही कॉलोनी काटेंगे और कटना आम जनता को है। नेताजी छुरी है तो जनता खरबूजा अब खरबूजा छुरी पर गिरे या खरबूजे पर छुरी कटना तो जनता को है। और देवास में ऐसे ही आम जनता जो केवल एक सिर ढकने के लिए छोटे से घर के लिए मजबूरी में जहां भी प्लाट मिले वहीं पर ले लेती है और बाद में इन अवैध कॉलोनी में सारी समस्या मुफ्त में मिलती है। जिस तरह देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने हर क्षेत्र में ईमानदारी से कार्य कर दूध का दूध पानी का पानी कर दिया है अब बहुत जल्द अवैध कॉलोनी नाईजर पर भी कार्रवाई होने की संभावना नजर आ रही है जिसमें कई सफेद पोश नेता भी नहीं बच सकेंगे।

    भगत ….. देवास के कई कॉलोनाइजर ने कॉलोनी काटने के बाद देवास में धार्मिक क्षेत्र और सेवा क्षेत्र में कार्य कर कॉलोनी नाइजर का गौरव बढ़ाया है।  

    बाबा… हां बेटा पहले के कॉलोनाइजर हो या नगर सेठ समाज के लिए और धर्म के लिए बहुत कुछ करते थे और धर्म का और समाज का गौरव बढ़ाते थे लेकिन अब के कुछ कॉलोनी नजर अपना गौरव कुछ अलग ही कार्य में बढ़ा रहे हैं ऐसे ही कॉलोनाइजर के गौरव की चर्चा पूरे शहर में है। जिस पर अगली बार में पूरे विस्तार के साथ बात करेंगे।

    भगत…. प्राधिकरण नई कॉलोनी भी तो नहीं लॉन्च कर रही है।

    बाबा….. हां बेटा बहुत समय हो गया इतना लंबा समय की अब देवास की जनता प्राधिकरण अध्यक्ष को केवल एक नेता के रूप में आने वाले महापौर या विधायक के दावेदार के रूप में ही देखना पसंद करती है क्योंकि वह इतनी आदतन हो गई है कि यह नेताजी कुछ करेंगे नहीं नई कॉलोनी काटेंगे नहीं जमीन जरूर छोड़ देंगे । जिसका लाभ कॉलोनी नाइजर को मिलता है नहीं तो अगर देवास विकास प्राधिकरण इतनी जमीन नहीं छोड़ता तो शहर में जमीन के भाव आसमान पर नहीं रहते आम गरीब की बहुत से बहुत दूर हो गए हैं मकान और प्लॉट । दूसरा अब तो नए मुख्यमंत्री ने प्राधिकरण अध्यक्ष भी हटा दिया है। तो अब और कुछ अच्छा होने की उम्मीद तो वहां पर कर ही क्या सकते हैं। जब तक कोई नया अध्यक्ष नहीं बैठे अधिकारी राज आप जाकर देख सकते हैं ना आम जनता के लिए कोई सुनने वाला है ना कोई देखने वाला और देखने वाली चीज रहेगी शादी करने की योजना चलरही और देखने वाला।

    भगत….. अधिकारी राज और जनप्रतिनिधि राज प्राधिकरण और नगर निगम में अंतर जनता देख सकती है।                                           बाबा…… बेटा हम तो जनता के लिए ही बोलेंगे लेकिन जनता ही ऐसी है कि अधिकारी वर्ग के खिलाफ साहब संस्कृति के कारण बोल नहीं पाती है। जितनी सहज और सरल तरीके से आम जनता को नेता आसानी से मिल जाते हैं क्या अधिकारी उतनी ही आसानी से मिलते हैं स्पष्ट रूप से और सच नहीं नहीं और नहीं। कलेक्टर और राजस्व विभाग छोड़ दे तो प्राधिकरण और नगर निगम में यदि आपको कमिश्नर और सीईओ से मिलना है तो आम जनता तो शायद मिल ही नहीं सकती है सब का जलवा अलग रहता है ऐसे मुंह उठाकर आते हैं जैसे अंग्रेज के जमाने के अफसर जबकि एक साधारण सा पार्षद भी जमाने भर से मिलते हो चलते हाथ मिलाते हाथ जोड़ते आता है तो महापौर,सभापति भी या प्राधिकरण अध्यक्ष भी जनता से मिलते हुए आते जाते हैं और जनता दरबार लगाते हैं। आम जनता कम से कम सहज भाव से मिल तो सकती है। फिर अभी तो वहां पर इंजीनियर राज चल रहा है प्राधिकरण में सेवानिवृत्ति के बाद भी इंजीनियर और अधिकारी अपनी सेवा दे रहे हैं जबकि नए को मौका देना चाहिए यह जनप्रतिनिधि भी कर सकते हैं हमारे युवाओं को रोजगार कब मिलेगा भैया तुम लोगों ने खूब राज कर लिया कमा लिया मकान बना लिए प्लॉट ले लिए अब यहां पर युवाओं को मौका दो और देवास की जनता के लिए कुछ खासकर मध्यमवर्ग जनता के लिए कुछ तो कर जाओ। भगत…… कांग्रेस में भी बदलाव नहीं हो रहा है। बाबा….. पहले देवास में जिस तरह भाजपा में दो गुट थे उसे तरह कांग्रेस में भी दमदारी से स्वर्गीय ठाकुर राजेंद्र सिंह बघेल गुट और दूसरा इंदौरी नेता सज्जन वर्मा का गुट चलता था। और लगभग दो दशक से भी ज्यादा कांग्रेस में दो गुट का हीं वर्चस्व रहा। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में सारे समीकरण बदल गई यहां पर बघेल गुट सज्जन वर्मा में समझौता होने के बाद अब एक ही गुट सज्जन वर्मा गुटका वर्चस्व रहा है चाहे विधानसभा के टिकट हो या नगर निगम और पंचायत सभी दूर फिर जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष भी सज्जन वर्मा गुटका ही है प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद लग रहा था कि देवास में कुछ बदलाव होगा लेकिन विधानसभा लोकसभा दोनों ने निपट गए और जो निपटने के लिए बैठे थे वह नहीं निपटे। मनोज राजानी विरोधी अब कर भी कर सकते हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बनने के बाद उम्मीद लगी थी लेकिन लोकसभा चुनाव में 29 के आंकड़े से जीतू पटवारी अब अपना पद बचाने में ही लगे हैं। फिर भी दूसरा गुट है की हार मानने को तैयार नहीं है वह भी किसी भी तरह अपने दम पर विपक्ष की भूमिका निभाने के साथ विपक्ष के नेता के खिलाफ भी विपक्ष की भूमिका निभा रहा है और उम्मीद है कि कभी तो बदलाव होगा। भगत….. जिला पंचायत जनपद में भी।    बाबा…… यहां तो पहले ही बदलाव हो गया है सत्ता बदलने से पहले ही जिला पंचायत अध्यक्ष लीला जी ने पाला बदल दिया और सोनकच्छ के परिणाम भी बदल दिए।परंतु बदले में उनको कुछ खास नहीं मिला।अब कांग्रेस जिसके पास जिला पंचायत में बहुमत का दावा किया जा रहा है वह कुछ ही माह का इंतजार कर रही है की बने सिंह को बना दे। जिसमें कई ,बना, भी साथ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता को सब समझ में आ रहा है इसलिए वह भी अंदर ही अंदर जिले में तैयारी कर रहे हैं कि कम से कम यह बदलाव नहीं हो जनपद में एक विधायक की नाराजगी भारी पड़ सकती है। भगत….. टोल टैक्स का मुद्दा फिर गहरा गया है। बाबा…… यह हमारे भारत देश की जनता ही है कि जो अपनी गाड़ी घोड़े का पूरा टैक्स भरने के बाद एक अलग से जबरिया टोल टैक्स भी देती है उस पर भी टोल टैक्स वाले लागत मूल्य के साथ अपना कमाई वाला मूल्य भी वसूलने के बाद शानो शौकत शुल्क भी वसूलते रहते हैं। जबकि इसी टोल टैक्स से प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री विपक्ष के नेता विधायक सांसद और न्याय देवता तक गुजरते हैं लेकिन किसी का ध्यान उनकी ओर नहीं जाता चलो इतना होने के बाद टैक्स वसूलते ही है तो कम से कम कुछ सुविधा तो दे दो सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे जिनके कारण कई बार कहीं बेकसूर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं उनको का क्या दोष । प्रदेश के प्रमुख सचिव से लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी इस और ध्यान नहीं देते हैं टोल टैक्स वसूली ठेकेदार कम से कम जनता का तो ध्यान रखो । सड़क तो अच्छी रखो क्योंकि अब जब तक विधायक सांसद टोल का मुद्दा नहीं उठाए हम उम्मीद नहीं कर सकते कि कोई टोल बंद होगा । और आवाज उठाना है तो हम तो उठाएंगे तुम बस सड़क और टोल पर जो आम जनता को इमरजेंसी सुविधा मिलना है वही उपलब्ध करा दो तो बहुत है।

    भगत … नगर निगम की स्वास्थ्य व्यवस्था कभी इतनी बदहाल नही थी।                                  बाबा….. नगर निगम की स्वास्थ्य समस्या वाकई में पहली बार इतनी दयनीय है। सबसे ज्यादा कचरा संग्रहण वाहन के कारण बिगड़ी है और इसे यहीं से सुधारना होगा नहीं तो इस बार हमारे देवास नंबर वन का गाना भी बजाना बंद कर दे और जीरो वाला कोई गाना लेकर आए वही बजाएं बाकी लिखने को बहुत कुछ है जनता को सब दिख रहा है सभापति महापौर इस और ज्यादा ध्यान दें सबसे ज्यादा नगर निगम में कहीं व्यवस्था पीछे रही है तो वह है स्वास्थ्य विभाग।

    भगत…. सत्ता पक्ष के पार्षद ने स्टोर विभाग की पोल खोल दी।

    बाबा…… हां बेटा बहुत दिन से चुप बैठे थे नगर निगम के सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले पार्षद मेहरीन काउंसिल के धर्मेंद्र सिंह बेस और गणेश पटेल ने स्टोर विभाग का आकस्मिक निरीक्षण कर पोल खोल के रख दि। अब यह बात अलग है कि उनके विरोधी इसे और कुछ बता रहे हैं लेकिन पार्षद ने अपनी जनता के लिए सत्ता पक्ष होने के बाद भी अपने विभाग में ही भ्रष्टाचार के खिलाफ मुद्दा तो उठाया।

    भगत….. पानी भी धीरे-धीरे बरस रहा है सावन भी झूम कर नहीं आ रहा है।                    बाबा….. बेटा मौसम का अपना मिजाज है वह किसी का नहीं फिर अभी तो सावन शुरू हुआ है मस्त सुहाना मौसम के साथ अध्यात्म और धर्म का मौसम भी है। इंद्र देवता तो आधे इसलिए भी नहीं बरस रहे कि ज्यादा बरसे तो तुम कहना शुरू कर दोगे आफत की बारिश, और न जाने क्या-क्या थोड़ी सी बारिश ने खोल दी सड़कों की पोल और भी कुछ इसलिए इंद्र देवता धीरे-धीरे बरस रहे एक बार दिल से बोल दो कि बरसों बरखा रानी खूब जोर से बरसो झूम के बरसो हम सब सहन कर लेंगे तुम बरसों तो सही। बारिश के साथ सावन महीने में चारों ओर भक्ति का नजारा भी देखने को मिलता है। भोले बाबा की भक्ति का आनंद ही कुछ और है। शिवालयों में भीड़ के साथ चारों ओर हरियाली का सुहाना मौसम बदला बदला नजारा । मंदिरों में शिव कथा और सड़कों पर कावड़ और कावड़ यात्रियों के स्वागत के लिए जगह-जगह लगे सेवा के पंडाल पूरे मालवा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखते हैं। बस बेटा आज इतना ही अगले सप्ताह फिर मिलते हैं जय भोलेनाथ जय शिव।

  • देवास-भोपाल हाईवे टोल टैक्स बना आय का स्त्रोत, जबरन वसूला जा रहा टैक्स, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मुद्दा हाइलाइट होने के बाद अब कांग्रेस मैदान में, प्रदेश के कई मंत्री विधायक सांसद रोज निकलते हैं इस मार्ग से इस गंभीर मुद्दे पर अब तक नहीं किसी का ध्यान, कब तक जनता सहेगी टोल टैक्स


    देवास-भोपाल हाईवे टोल टैक्स बना आय का स्त्रोत, जबरन वसूला जा रहा टैक्स, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मुद्दा हाइलाइट होने के बाद अब कांग्रेस मैदान में, प्रदेश के कई मंत्री विधायक सांसद रोज निकलते हैं इस मार्ग से इस गंभीर मुद्दे पर अब तक नहीं किसी का ध्यान, कब तक जनता सहेगी टोल टैक्स

    आम जनता किस तरह ठगी जा रही है यह कोई एक क्षेत्र नहीं है उसके साथ हर जगह केवल छलावा हो रहा है और ऐसा ही मुद्दा देश के एक प्रमुख चैनल पर उठने के बाद अब देवास कांग्रेस ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया है । मामला है देवास-भोपाल हाईवे को फोरलेन बनाने में सरकार को 2010 में करीब 463 करोड़ रुपए खर्च आया था। इसके बदले में भाजपा सरकार ने देवास-भोपाल के बीच वाहनों से अलग-अलग शुल्क पर टोल टैक्स वसूलने हेतु टोल बूथ का निर्माण किया, जिसका संचालन निजी क्षेत्र को सौंप दिया गया। उनके द्वारा विगत 2010 से लेकर 2024 आज तक टोल वसूला जा रहा है। 1 जनवरी 2021 से 1 जनवरी 2022 तक 293 करोड़ रुपए टोल वसूला गया, यानी हर दिन करीब 81 लाख रुपए रोजाना टोल टैक्स लिया गया। प्रदेश की प्रमुख टोल सड़कों पर सालाना 7 प्रतिशत टोल टैक्स बढ़ाया जा रहा है। इसके चलते इन टोल की कमाई इन्हें बनाने की लागत से 10 से 20 गुना तक ज्यादा हो चुकी है। अभी प्रदेश में सबसे ज्यादा कमाऊ सड़क है, भोपाल-देवास रोड इस 141 किमी सड़क को 12 अगस्त 2010 को 463 करोड़ रु. में बनाया गया था, लेकिन बीते 10 साल में इन टोल से 1124 करोड़ रु. की कमाई हो चुकी है।  शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया, कि जब देवास-भोपाल के बीच बने टोल पर लागत से ज्यादा मुनाफा सरकार को मिल चुका है तो या तो इन टोल बूथ को बंद कर दिया जाना चाहिए या जो अभी वाहनों से शुल्क लिया जा रहा है, उसे आधा कर देना चाहिए। टोल बूथ बंद कर दिए जाने या शुल्क आधा कर दिए जाने से ट्रांसपोर्टेशन जब सस्ता होगा तो उसका असर महंगाई कम करने पर होगा। कांग्रेस ने मांग की है कि प्रदेश की डा. मोहन यादव सरकार इस पर पुनर्विचार करें। जिस तरह से उन्होंने बॉर्डर पर बने टोल प्लाजा को बंद किया है, इन टोल बूथों पर भी विचार करें। बहुत अच्छी बात है कि हमारे देवास नहीं पूरे प्रदेश के इस मार्ग से जबरन वसूली की समस्या को कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाया तो सही जबकि इसी मार्ग से प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर कहीं मंत्री तो रोज निकलते हैं तो विधायक और सांसद भी लेकिन किसी का ध्यान इस और नहीं जा रहा है। जबकि एक चैनल द्वारा इसे प्रमुखता के साथ उठाकर पूरी सरलता से समझा भी दिया गया है कि किस तरह आम जनता के साथ यह छलावा हो रहा है। आम जनता जिनको विकास के नाम पर टोल टैक्स थोपे गए हैं वह जमाने भर के कर देने के बाद रोड टैक्स अलग देती है। जब वह वाहन खरीदने हैं तो इस समय पर सभी टैक्स लग जाते हैं उसके बाद फिर यह टोल टैक्स अलग से क्यों। अब जबकि वसूला ही जा रहा है तो इसकी लागत पूरी होने के बाद तो जनता पर रहम करना चाहिए। भले ही यह मुद्दा कांग्रेस ने उठाया हो लेकिन अब आम जनता को और सभी विधायक और सांसद जनप्रतिनिधि को इस मुद्दे पर विशेष ध्यान देना चाहिए और बहुत जल्दी यह टोल टैक्स बंद कर जनता को राहत देना चाहिए । अब देखना है कि कांग्रेस के बाद क्या कोई सत्ता पक्ष क्या नेता या और अन्य इस मुद्दे को उठाते हैं या यह मुद्दा कुछ दिन विरोध के बाद आम जनता से रोज टोल टैक्स की जबरिया वसूली चलती रहेगी। —

  • नगर निगम सीमा क्षेत्र वार्ड क्रमांक 16 के रहवासियों को मिली बड़ी सौगात l
कई दिनों से थी सड़क अंधेरे में l सभापति ने बिजली के पोल  लगवाने के लिए किया भूमि पूजनl

    नगर निगम सीमा क्षेत्र वार्ड क्रमांक 16 के रहवासियों को मिली बड़ी सौगात l कई दिनों से थी सड़क अंधेरे में l सभापति ने बिजली के पोल लगवाने के लिए किया भूमि पूजनl

    देवास / वार्ड क्रमांक 16 बिंजना वार्ड जो कि शहर के मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ हैl जिसमें मुख्य सड़क ए ,बी,रोड, बिंजाना वार्ड चौराहा से लेकर ग्राम बिंजाना तक लगभग 1 किलोमीटर के दायरे में बिजली के पोल एवं प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से राहगीरों एवं स्थानीय लोगो को रात्रि में बहुत ज्यादा परेशानी आती थी दुर्घटनाएं भी होती थी l स्थानीय रहवासियों एवं वार्ड के पार्षद की मांग पर पूरे मार्ग पर बिजली के पोल,प्रकाश व्यवस्था के लिए माननीय एम, आई, सी, एवं परिषद से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी थी पूरे मार्ग पर बिजली के पोल लगाकर सुसज्जित प्रकाश व्यवस्था के स्वीकृत कार्य को विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के नेतृत्व में इंदौर देवास मुख्य मार्ग दूध का ठिया चौराहा से लेकर ग्राम बिंजाना तक बिजली के पोल लगवाए जाने के साथ प्रकाश व्यवस्था की जाने के लिए सभापति रवि जैन ने आज वार्ड के पार्षद एवं निगम लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बेस,पार्षद बाली घोसी, पार्षद प्रतिनिधि इरफान अली, एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं रह वासियों के साथ भूमि पूजन किया l सभापति ने भूमि पूजन करने के पश्चात कार्य शीघ्र आरंभ करने के साथ ही लगभग 1 किलोमीटर का रोड़ है उस पर सुसज्जित प्रकाश व्यवस्था किए जाने के निर्देश भी दिए l सभापति ने बताया कि बिजली के पोल लगाकर सुसज्जित लाइट दूध के ठिया जो की इंदौर देवास मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ एक चौराहा है l चौराहे से लेकर बिंजाना ग्राम तक विगत वर्षों से प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से वार्ड के रहवासियों एवं वार्ड पार्षद की मांग पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लगभग 40 से 45 बिजली के पोल लगाएंगे और उसमें सुसज्जित प्रकाश व्यवस्था की जावेगी l बिजली के पोल लगाने वा प्रकाश व्यवस्था होने से वार्ड क्रमांक 16 के सभी रेहवासियों को एवं छात्र-छात्राओं को जो की स्कूल से शाम को छुट्टी होने के पश्चात अपनी ट्यूशन करने के बाद जब सड़क से निकलती है तो अंधेरा रहता था अब अंधेरा नहीं रहेगा lरात में आने-जाने में राहगीरों को तथा फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर वर्ग को अब अंधेरे में नहीं चलना पड़ेगा l 500 से 700 के लगभग महिलाएं इस वार्ड से अपने रोजगार के लिए फैक्ट्री में या शहर में काम करने आती हैं जो शाम को 7:00 बजे 7:30 बजे या 8:00 तक घर पहुंचती है लगभग इतनी ही संख्या में पुरुष वर्ग भी वार्डो से फैक्ट्री में काम करने जाते हैं जिनकी सेकंड शिफ्ट में छुट्टी होने पर रात को दिक्कत आती है अब वह दिक्कत नहीं आवेगी सभापति ने भूमि पूजन के साथ अधिकारी को एवम काम करने वाली संस्था के पदाधिकारी को शीघ्र अति शीघ्र बिजली के पोल लगाने का कार्य आरंभ करवा कर प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए l सभापति ने उपस्थित निगम अधिकारी एवं काम करने वाली संस्था के पदाधिकारी को यह निर्देश भी दिए की कार्य सुगमता से व्यवस्थित एवं गुणवत्ता पूर्वक होना चाहिए lइसकी मॉनीटरिंग करने के लिए निगम के विद्युत विभाग के प्रभारी को निर्देश दिए l इस अवसर पर सौदान सिंह परिहार, लाखन सिंह राजपूत, आशुतोष दुबे ,पूर्व पार्षद उमराव बालो दिया ,अजय पाल सिंह, नागेश जैसवाल, छतर सिंह राजपूत, राकेश राणावत, कैलाश कुमावत, दिनेश बवाल, धर्मेंद्र ठाकुर, सुनील चौहान, सुरेंद्र जायसवाल, विक्रम शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित है

  • कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी वसीम कुरैशी पर की रासुका की कार्यवाही

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने आरोपी वसीम कुरैशी पर की रासुका की कार्यवाही

    — देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत आरोपी वसीम कुरैशी पिता असलम कुरैशी निवासी देवास के विरुद्ध रासुका की कार्यवाही की है। आरोपी को केन्द्रीय जेल भेरूगढ उज्जैन में भेजा गया है। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक जिला देवास के प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। जारी आदेशानुसार में उल्लेख हैं कि वसीम कुरैशी के विरूद्ध वर्ष 2011 से वर्तमान तक लडाई झगडा, मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना, अवैध हथियार रखना, चोरी करना, भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करना, सट्टा खेलना, धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से पत्थरबाजी करना एवं कोरोना काल में शासन के आदेश की अव्हेलना करना एवं गौवंश को चुराकर उसकी हत्या करना आदि के कुल 18 गंभीर आपराध पंजीबद्ध है।

  • अतिक्रमण हटाओ मुद्दा महापौर की अनुपस्थिति में सभापति का अभियान और उसे पर सांसद का तंज, राजनीति मुद्दा बन गया, जबकि होना यह चाहिए

    अतिक्रमण हटाओ मुद्दा महापौर की अनुपस्थिति में सभापति का अभियान और उसे पर सांसद का तंज, राजनीति मुद्दा बन गया, जबकि होना यह चाहिए

    राजनीति में अकेले कुछ करने चलो तो संभल कर चलो। अवसर का लाभ ले लेकिन थोड़ा सोच समझ के लिए नहीं तो पासा उल्टा भी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ नगर निगम की राजनीति में महापौर  सभापति के संबंध सभी को पता है। अब बात आती है देवास नगर निगम के महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल धार्मिक यात्रा पर है और ऐसे में पूरा नगर निगम का प्रभार राजनीति के रूप से सभापति रवि जैन के पास आना स्वाभाविक है। और मौका भी अच्छा था की महापौर रहते बहुत कम चार्ज मिलता महापौर रहते बहुत कम चांस मिलता है ।क्योंकि महापौर हर जगह चाहे भीषण बारिश में शहरों में पानी भरा हो तो घुटने घुटने पानी में महापौर प्रतिनिधि नजर आते हैं तो प्रति बुधवार जनसुनवाई के साथ हर जगह मौजूद रहते हैं ।ऐसे में सभापति को वैसे भी कम ही मौका मिलता और नजर भी कम ही आ रहे थे शहर में । तो सभापति ने अचानक शहर के एमजी रोड का दौरा कर व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के लिए फुल भेट किए।

    इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के लिए अच्छी खबर बनी बनती भी है। अब पहली बात तो महापौर शहर में नहीं है तो जो भी होना है महापौर के आने के बाद ही होना है दूसरा विधायक राजे द्वारा धार्मिक आध्यात्मिक बड़ा आयोजन के कारण व्यस्त है ऐसे में सभापति के लिए अच्छा एक अवसर राजनीति का मिला और उन्होंने देवास शहर के एमजी रोड के व्यापारियों को फूल देकर अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाने के निर्देश दिए। बात यहीं पर समाप्त नहीं होती । जवाब में एक छोटी सी फेसबुक पर पोस्ट सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने की सम्मान की बात और जवाब भी फेसबुक पर ही सभापति दे रहे हैं। ज्यादा समय नहीं कभी सभापति सांसद के भी सबसे खास कहे जाते थे लेकिन सांसद और देवास विधायक राजे के राजनीतिक संबंध बिगड़ने के बाद सभापति को सांसद से अलग होना ही था। अब उनके बीच फेसबुक पर वार हो रहा है ठीक है। शहर में और राजनीति में चर्चा होगी ही ।

    लेकिन आज हम करते हैं मुख्य चर्चा देवास के अतिक्रमण पर। शहर के विकास के लिए अतिक्रमण हटाना आवश्यक है लेकिन यहां बात आती है ।कि हर बार केवल एमजी रोड और मुख्य एबी रोड पर ही अतिक्रमण अभियान चलाकर बंद हो जाता है ।जबकि कहीं शहर में ऐसे मार्ग है जहां पर से भी अतिक्रमण हटाना आवश्यक है खासकर धार्मिक क्षेत्र के आसपास का अतिक्रमण तो सबसे पहले हटाना चाहिए। फिर अतिक्रमण के पीछे दोषी कौन है । नेता तो है जो अतिक्रमण करवाते हैं। और सबसे बड़ी गलती नगर निगम के इस विभाग की जो कि अतिक्रमण होते देखती है और उसे समय कुछ नहीं कहती । क्या इन अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होना चाहिए शहर में एक रिमूवल गैंग बनाना चाहिए जो हर जगह अतिक्रमण पर नजर रखें और इतनी नौबत ही नहीं आए बड़ी बिल्डिंग बड़े कॉलोनाइजर द्वारा मॉल नेताओं के मॉल से इसकी शुरुआत होना चाहिए। और फिर जब हटाए तो पूरे शहर में चले और एमजी रोड पर सबसे अंतिम समय में चलेगा तो व्यापारी स्वयं से तैयार हो जाएंगे। आपके राजनीति के गुट चाहे कितने हो शहर का कितना लाभ है यह सबसे पहले होना चाहिए अतिक्रमण के कारण शहर में व्यापारियों का भी नुकसान है पार्किंग की जगह नहीं होने के कारण पूरा व्यापार शहर के बाहर चला गया है उसके बाद भी ना व्यापारी समझ पा रहे हैं ना राजनेता अब सब कुछ भूल कर एक मंच पर बैठकर शहर का एक अच्छा प्लान बनाकर बिना भेदभाव के अतिक्रमण हटे तो बात है ।

  • जिले भर में संगठन से जुड़े पत्रकार समाजसेवियों के साथ विभिन्न स्थानों पर करेंगे पौधारोपण,स्पोर्ट्स गार्डन 2 से की शुरुआत


    जिले भर में संगठन से जुड़े पत्रकार समाजसेवियों के साथ विभिन्न स्थानों पर करेंगे पौधारोपण,स्पोर्ट्स गार्डन 2 से की शुरुआत

    देवास। आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पौधारोपण अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। बुधवार को आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश संभागीय व जिले के पदाधिकारियों सहित सदस्यों की उपस्थिति में औद्योगिक क्षेत्र स्थित तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स गार्डन 2 में पौधारोपण कर इस अभियान की शुरुआत की गई। यहां पर समाजसेवी एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने वाले भी पत्रकारों के साथ शामिल हुए। बुधवार सुबह करीब 11 बजे पौधारोपण कार्यक्रम शुरु हुआ। यहां पर आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा, प्रदेश सचिव राजेंद्रसिंह पंवार, संभागीय अध्यक्ष सौरभ सचान, प्रदेश प्रवक्ता राजेश पाठक, संभागीय उपाध्यक्ष खुमानसिंह बैस, जिला उपाध्यक्ष अजय जायसवाल, शैलेन्द्र अड़ावदिया, जिला सहसचिव शकील कादरी, डॉ. मुकेश पांचाल, अनिलसिंह ठाकुर, जितेन्द्र मारू, संदीप गंगराड़े के अलावा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार कार्य करने वाले बुद्धसेन पटेल, गार्डन के अंबाराम जायसवाल, लोकेश घुड़ावद, मांगीलाल सोलंकी, एकेवीएन के प्रतापसिंह राठौर, लक्ष्मण शर्मा, श्रीमती आशा पटेल, शर्मिजा शुक्ला, रामप्रसाद मंडवर, जितेन्द्र शुक्ला, सीएम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। यहां पर सभी ने मिलकर एक पेड़ मां के नाम, हरियाली महोत्सव के तहत आम, पारस, पीपल, नीम, जामुन के पौधे परिसर में लगाए। पौधारोपण के पश्चात पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सतत कार्य करने वाले बुद्धसेन पटेल का आंचलिक पत्रकार संघ की तरफ से पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर आंचलिक पत्रकार संघ के संभागीय अध्यक्ष सौरभ सचान ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे शहर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में वरिष्ठजन आगे आकर कार्य कर रहे हैं। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल रही है। आज आंचलिक पत्रकार संघ ने इनके साथ मिलकर पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि आंचलिक पत्रकार संघ ने अभियान प्रारंभ कर दिया है। अब जिले भर में संगठन से जुड़े पत्रकार सामाजिक एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान को आगे बढ़ाएंगे और यह अभियान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा। अंत में सभी का आभार प्रदेश सचिव राजेन्द्रसिंह पंवार ने माना।