Blog
-

घर में अवैध शराब रखने वाले आरोपी को न्यायालय ने दी सजा
घर में अवैध शराब रखने वाले आरोपी को न्यायालय ने दोषी मानकर सजा सुनाई है। प्रकरण इस प्रकार है कि देवास में पदस्थ महिला उपनिरीक्षक निधि शर्मा को 30 अगस्त 2018 में इलाका भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि मनीष पिता आत्माराम प्रजापति अपने रहवासी मकान में अवैध शराब रखे हुये है। सूचना प्राप्ति के पश्चात वह अपने कार्यालय से दो गवाह एवं आबकारी स्टाफ के साथ अभियुक्त के घर ग्राम सिंघावदा पहुॅचकर उसके मकान की तलाशी लेने पर प्लास्टिक की बोरियों एवं गत्तों के कार्टून में कुल 300 क्वार्टर प्लेन मदिरा के एवं 150 क्वार्टर मसाला मदिरा के मिले थे। उक्त मदिरा को रखने के संबंध मे लाईसेंस का पूछने पर उसने कोई लाईसेंस नहीं होना बताया था मौके पर ही अभियुक्त के कब्जे से उक्त मदिरा को जप्त किया और अभियुक्त को गिगरफ्तार किया जाकर उक्त प्रकरण पंजीबद्ध कर विववेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में अन्य आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र अंर्तगत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। उक्त प्रकरण में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर आरोपी मनीष पिता आत्माराम प्रजापति निवासी ग्राम सिंगावदा को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अपराध में दोषी पाते हुये 02 वर्ष का सश्रम कारावास तथा 25000/-रूपए अर्थदण्ड से दण्डित किया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से जिला अभियोजन अधिकारी श्री राजेंद्र सिंह भदोरिया, श्री महेन्द्र सितोले, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा कुशल पैरवी की गई।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम अमोना के पटवारी जितेन्द्र परमार पर विभागीय जांच बिठाई,
अगस्त माह में राशन तो पर अस्थाई रूप से पोर्टल से हटाया जायेगा, जिले में डिजिटल शालाओं से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास – कलेक्टर श्री गुप्ता,
शासकीय आवासों से पर 25 वर्षों से अधिक पुराना अतिक्रमण हटाया गयाकलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम अमोना के पटवारी जितेन्द्र परमार पर विभागीय जांच बिठाई ———- देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने ग्राम अमोना के पटवारी श्री जितेन्द्र परमार पर मध्य प्रदेश सिविल सेवा प्रावधानों के अन्तर्गत विभागीय जांच बिठाकर कर प्रभारी अधिकारी भू – अभिलेख देवास को जांचकर्ता अधिकारी नियुक्त किया है तथा तहसीलदार टोंकखुर्द को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नियुक्त किया हैं । जो जांच कार्य नियमानुसार सम्पन्न कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे। आदेश में उल्लेख है कि पटवारी श्री जितेन्द्र परमार द्वारा तहसीलदार न्यायालय द्वारा किये गये त्रुटिपूर्ण नामांतरण का बिना मूल अभिलेख देखे बिना अमल कर दिया गया हैं। जो घोर लापरवाही एवं सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन हैं ।
————- अगस्त माह में राशन नहीं लने पर अस्थाई रूप से पोर्टल से हटाया जायेगा ———— देवास, 30 जुलाई 2024/ जिला आपूर्ति अधिकारी देवास श्रीमती शालू वर्मा ने बताया कि एनएफएसए अंतर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों में जिन परिवारों द्वारा विगत 06 माह( जनवरी से जून 2024) में उचित मूल्य दुकानों से निरंतर राशन प्राप्त नहीं किया गया है। उन हितग्राहियों की सूची उचित मूल्य दुकानों पर चस्पा की गई है। वे हितग्राही उचित मूल्य दुकानों से नियमित रूप से राशन प्राप्त करें। यदि इन हितग्राहियों द्वारा अगस्त माह में भी राशन नहीं लिया जाता है तो ऐसे परिवारों को आगामी माह से अस्थाई रूप से पोर्टल से हटा दिया जायेगा।
डिजिटल शालाओं से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास – कलेक्टर श्री गुप्ता ————– जिले में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा का प्रशिक्षण दिया ————- । देवास जिले में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने एवं विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सभाकक्ष में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कहा कि डिजिटल शालाओं से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। जिले में विज्ञान और गणित विषय में डिजिटल लर्निंग कराई जायेगी। इन सभी प्रयासों से बच्चों का विज्ञान और गणित का स्तर बढ़ेगा और वह बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु प्रजापति ने कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षक एवं बच्चों की मुलभूत अवधारणाओं को उन्नत करेगा। प्रशिक्षण मुस्कान ड्रीम्स द्वारा दिया जा रहा है। संस्था मुस्कान द्वारा इन स्कूलों को तकनीकी और अकादमिक मार्गदर्शन किया जाएगा। इन स्कूलों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग अंतर्गत शालाओं ने कितने घण्टे डिजिटल शिक्षा प्रदान की है। इसकी मानिटरिंग भी की जायेंगी। जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र सक्सेना ने बताया कि इस योजना में देवास जिले के 50 विद्यालय का चयन किया गया है। देवास विकासखण्ड के 19 स्कूल चयनित किए गए हैं। जिनमें से पांच स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जायेगा। टोंकखुर्द विकासखण्ड से 11 स्कूल, सोनकच्छ विकासखण्ड से 13 स्कूल और बागली विकासखण्ड से 07 स्कूल चयनित किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रत्येक स्कूल में दो कक्ष डिजिटल रूप से विकसित किए गए हैं। जिनमें 55 इंच के स्मार्ट टीवी कक्षा 6 से 8 के लिए विज्ञान और गणित विषय हेतु लगायें गये है। इस अवसर पर देवास बीआरसी किशोर वर्मा, मुस्कान ड्रीम्स से देवाश्री दास, अभिषेक वैष्णव, लखन चावला उपस्थित थे। जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री राजेंद्र सक्सेना ने बताया कि मुस्कान ड्रीम्स एवं एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से जिले के शासकीय स्कूलों को स्मार्ट टीवी वितरित की गई। मुस्कान ड्रीम्स एक सामाजिक संस्था है जिसका उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना है। मुस्कान ड्रीम्स देश के अन्य राज्यों में भी अपना योगदान दे रही है। मुस्कान ड्रीम्स का उद्देश्य 2025 तक 10 लाख बच्चों को डिजिटल एजुकेशन से जोड़ना है। संस्था की शुरुआत मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से प्रारंभ हुई। जिसका हेड क्वार्टर नोएडा में है। मुस्कान ड्रीम्स के संस्थापक श्री अभिषेक दुबे हैं। मुस्कान ड्रीम्स के माध्यम से मध्यप्रदेश के अतिरिक्त देश के अन्य राज्यों में भी डिजिटल एजुकेशन के रूप में कार्य कर रही है। देवास जिले में “मेरा स्कूल-स्मार्ट स्कूल” जैसी महत्वपूर्ण योजना में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के विशेष प्रयासों से एसबीआई फाउंडेशन और मुस्कान ड्रीम्स संस्था के सहयोग से देवास जिले में 50 शालाओं को विशेष स्मार्ट शाला में विकसित करते हुए डिजिटल क्लास रूम बनाए गए हैं।
शासकीय आवासों से पर 25 वर्षों से अधिक पुराना अतिक्रमण हटाया गया बागली/ पुंजापुरा। ग्राम पंचायत पुंजापुरा में विगत कई दिनों से शासकीय आवास पर पुराने कर्मचारियों का कब्जा जमा हुआ था। समय-समय पर नागरिकों द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई लेकिन कोई असर नहीं हुआ 30 जुलाई 2024 को उदय नगर तहसीलदार गौरव निरंकारी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 6 से अधिक आवास मौके से खाली कारण साथ में उनके द्वारा किया गया आसपास का अतिक्रमण भी मुक्त कराया। गौर तलब है कि वन विभाग चौकी के आसपास भी बड़ी मात्रा में अतिक्रमण है कुछ लोगों ने ऊपर पहाड़ी तक अतिक्रमण करके मकान बना लिए हैं यह सभी जमीन मुक्त होना चाहिए पहले भी इस प्रकार की आवाज उठी थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। खाटू श्याम मंदिर जाने के रास्तों पर भरा पानी, ग्यारस पर आज उमड़ेंगे भक्त देवास। खाटू श्याम मंदिर पर आने-जाने वाले लगभग सभी मार्गों पर पानी भरा हुआ है। सडके खुदी हुई है। आए दिन छोटे-मोटे वाहन दुर्घटना के शिकार होते रहते है। श्याम भक्त गोपाल अग्रवाल ने बताया कि हर ग्यारस पर भक्तों का जनसैलाब अमृत नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर पर उमड़ता है। लेकिन बारिश के दिनों में मंदिर जाने के मुख्य मार्ग पद्मजा स्कूल की बाउंड्रीवाल के पास की सड़क, कालानी बाग की तरफ से आने वाले मार्ग, प्रेमनगर पार्ट 1 सहित कई मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है। जिससे श्याम भक्तों को ग्यारस पर दर्शन जाने में काफी समस्या होगी। वहीं विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों को इस समस्या से जूझना पड रहा है। प्रतिदिन कई वाहन पानी भरा होने के कारण दुर्घटना का शिकार हो रहे है। श्री अग्रवाल ने नगर निगम के जवाबदार जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि खाटू श्याम मंदिर जाने वाले मार्गो का दुरुस्तीकरण कराया जाए।
-

फूलों की लड़ी से सजी पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले बाबा भंवरनाथ जी महाराज
फूलों की लड़ी से सजी पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले बाबा भंवरनाथ जी महाराज भौरासा निप्र !(चेतन यादव) सावन मास के अंतर्गत भगवान श्री भंवरनाथ जी महाराज आज नगर में दर्शन देने दूसरे सोमवार को आकर्षक श्रृंगार से सुसज्जित होकर पालकी मे सवार नगरवासियो का हाल जानने निकले बाबा भवरनाथ जी महाराज की पालकी को गुलाब व मोगरे के फूलों से सजाया गया जिसे गोल्डन क्लब के युवाओं द्वारा पालकी को उठाया गया था बाबा भवरनाथ जी महाराज की सवारी के आगे आगे लोगो ने पुष्प वर्षा कर के नगर की रोडो को फुलो से पाट दिया नगर में विभिन्न जगह सवारी का स्वागतकर पूजा अर्चना की गई ! भगवान इंद्रदेव ने भी बाबा भंवरनाथ की अगवानी कर अभिषेक किया लोगों की भक्ति की शक्ति को बारिश भी नहीं रोक सकी जोरदार बारिश होने के बावजूद भी लोग सवारी का आनंद लेते रहे ! सावन मास के दूसरे सोमवार को आज गोल्डन क्लब के तत्वाधान में विशाल भव्य शाही सवारी निकाली गई ! जो सवारी भंवरनाथ जी मंदिर प्रांगण से शाम 5:00 बजे से प्रारंभ हुई जो टंकी चौराहा, माली मोहल्ला से होते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर होते हुए एमजी रोड, छोटा हनुमान चौक, टंकी चौराहा होते हुए वापस बाबा भंवरनाथ जी मंदिर प्रांगण पहुंची यहां पर बाबा की आरती पूजन कर प्रसादी का वितरण किया गया,,,, ।
-

केदार खो में दर्शन करने गए तेज बारिश में देवास के युवा नाले में फंसे ,उफनता नाला पार कर संघ के स्वयंसेवक ने चारों को बचाया , आमजन युवा खासकर बारिश के मौसम में रहे अलर्ट सावधान ऐसे खतरनाक स्थान पर न जाए
देवास के चार युवा आज सावन सोमवार को देवास नगर के निकट ग्राम नागदा के जंगल मे केदार खो स्थित शिव मंदिर में दर्शन हेतु पहुचे। इसी बीच भारी वर्षा होने लगी जिससे मंदिर पहुंचने के मार्ग का नाला उफान पर आ गया, जिससे वे चारो युवा जंगल मे फंस गए। सूचना मिलने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर सह-सेवा प्रमुख श्री राम जी मोदी अपने साथी स्वयंसेवक श्री प्रिंस मोदी, गब्बर पटेल, शुभम गुजराती एवं रितिक मोदी के साथ जंगल मे उक्त स्थान पर च कर उन्हें ढूंढा एवं उफनता नाला पार कर उनके पास पहुँचे, घबराये युवाओं को ढांढस बंधा कर पहले स्थिर किया, फिर अन्य स्वयंसेवकों, सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने सभी को सकुशल नाला पार करवाया जब इसकी सूचना पुलिस और क्षेत्र के ग्रामीण को मिली तो तुरंत तुरंत मौके पर पहुंच गई औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस टीम और नगर निगम की टीम और ग्रामीणों ने रेस्क्यू करके चारो को बाहर सुरक्षित निकाला जिसमें एक स्कूटी और एक बाईक को भी सुरक्षित निकाला गया है। 1. रवि रंजन तिवारी पिता संजय तिवारी उम्र 19 वर्ष निवासी 94 EWS न्यू मुखर्जी नगर देवास 2. अनिकेत शेरे पिता किशोर शेरे उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम मंडकीचक देवास 3. पारूमिता दास पिता राजेश्वर दास उम्र 19 वर्ष निवासी अग्रसेन नगर देवास 4. विनायक अमजेरियां पिता विक्रम सिंह अमजेरिया उम्र 19 वर्ष निवासी LIG, 228 मुखर्जी नगर देवास को संघ सेवा भारती के कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन और ग्रामीण की मदद से बाहर निकाला गया हैं। अब संघ के कार्यकर्ता पुलिस और ग्रामीण क्षेत्र की जनता की सराहना करने के साथ यह भी सामने आ रहा है कि युवा ऐसी जगह पर क्यों जा रहे हैं जबकि आए दिन हादसे हो रहे हैं। सावन के सोमवार पर यहां पर भक्तों की भीड़ भी रहती है लेकिन बारिश के कारण कम ही लोग आ जा रहे थे। ऐसे में भारी बारिश आने पर यह युवा फस गए और संघ और ग्रामीण की मदद से इनको निकाल तो लिया गया है लेकिन अब जिला प्रशासन और आमजन भी ध्यान रखें कि वह कम से कम बारिश के मौसम में ऐसे खतरनाक स्थल पर न जाए।
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने रोहन, बहादुर , शांतिलाल और सोनू को एक-एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर
————- देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत चार आरोपियों को अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिला बदर किया है। जिसमें आरोपी रोहन बैरागी पिता रामकृष्ण बैरागी उम्र 24 साल निवासी देवास को लड़ाई-झगड़ा, मारपीट करना, महिला संबंधी कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने पर, बहादुरसिंह सेंधव पिता मोतीसिंह सेंधव उम्र 45 साल निवासी जमोड़ी थाना पीपलरावां को घर में घुसकर छेड़छाड़ करना, रास्ता रोककर मारपीट करना, गंभीर चोट पहुंचाना, जान से मारने की धमकी देना संबंधी अपराध पंजीबद्ध होने पर, शांतीलाल पिता सरमेसिंह उम्र 52 साल निवासी पीपलरावां को बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना, रास्ता रोककर मारपीटी करना, हमला करना, जान से मारने की धमकी देना, अवैध शराब परिवहर/विक्रय संबंधी अपराध पंजीबद्ध होने तथा सोनू उर्फ अनिल पिता जगदीश चौहान उम्र 32 साल निवासी देवास को झगाड़ा, मारपीट, अवैध हथियार, शराब, जुआ, सट्टा संबंधी अपराध पंजीबद्ध होने पर एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।




