Blog
-

नन्हे बच्चों ने मिट्टी की बनाई सुंदर आकर्षक गणेश जी की प्रतिमा और इस तरह हुआ कार्यशाला का समापन।
देवास। जेम्स एकेडमी इटावा में चल रही मिट्टी की गणेश प्रतिमा निर्माण एवम प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। जिसमें छोटे बच्चों द्वारा मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त कर गणेश जी की सुंदर इकोफ्रेंडली प्रतिमा का निर्माण एवं पूर्व में बनाई प्रतिमाओं का रंग रोगन व श्रृंगार कर कार्यशाला का समापन किया। इस अवसर पर कार्यशाला के संयोजक आदित्य दुबे, ऋचा दुबे ने सभी बच्चों से इस वर्ष भी अपने घरों में मिट्टी के गणेश की स्थापना करने के साथ ही अपने दैनिक जीवन में जहां तक संभव हो इको फ्रेंडली जीवन पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने भी विश्वास दिलाया कि पर्यावरण की वे रक्षा करेंगे पॉलिथीन का प्रयोग बंद करेंगे व पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण एवं वातावरण को शुद्ध करने में प्रकृति की सहायता करेंगे। आदित्य दुबे ने बताया कि कार्यशाला में तैयार प्रतिमाओं को पूर्ण रूप से तैयार कर इन्हें बनाने वाले अतिथियों, नगर व प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, विशिष्ठ व आमजन को सशुल्क भेंट की जायेगी जिसका न्यूनतम शुल्क 1 रु निर्धारित किया गया है । इस अवसर पर इस अवसर पर रजनी शर्मा, आतिश शर्मा, नवी विजयवर्गीय, आराध्या मालू, अनन्या मालू, नितिन विजयवर्गीय, मानसी चौहान, हर्षिका सोलंकी, साक्षी शर्मा, श्वेता मालवीय, संजना चौहान, आद्या दुबे, नमामि शर्मा, आर्यमन दुबे निधेय शर्मा सहित कई बच्चे उपस्थित रहे।
-

देवी अहिल्याबाई होलकर,जिन्होंने बनाई महिलाओं की सेना
माता अहिल्याबाई होलकर किसी राजघराने से सम्बंध नही रखती था,किंतु एकदिन उनके हाथों में राज्य की सत्ता आ गई।एक साधारण से परिवार की लड़की असाधारण जिम्मेदारियों का निर्वहन करने लगी।यह बात मुख्यवक्ता के रुप में श्री अमित राव पवार ने कालानी बाग स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में माता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही। मुख्यवक्ता के रूप में आगे उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होलकर जी एक महान शिवभक्त थी,उनके शिवभक्त होने का सबसे बड़ा प्रमाण यह कि उनकी पुण्यतिथि भी भगवान शिव के माह सावन मास में ही है।उन्होंने देश मे अनेक जगहों पर मंदिर निर्माण एवं जीणोद्धार के साथ धर्मशाला, भवन,पानी की टँकी आदि बनाने का कार्य किया। महिलाओं को संस्कारवान और अपने भारतभूमि के प्रति जाग्रत करने के लिए एक सेना बनाई।समाज और देश के लिए उन्होंने अनेकों ऐसे कार्य किये जो जिसके कारण हम आज 300 वर्षो के बाद भी हम उनको याद कर रहे है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाये एवं अन्य लोग उपस्थित थे।अध्यक्षता समिति के श्री विजय गहलोत जी ने की एवं आभार श्री सुरेश चौधरी जी ने माना।
-

राष्ट्रीय गौ रक्षा विभाग का हुआ गठन,हिंदू नेता शर्मा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनित
रतलाम/राष्ट्रीय गौ रक्षा विभाग द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। रतलाम जिले में एक दायित्वों की घोषणा हुई। जिसमें शहर के हिंदू नेता व पत्रकार भरत शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नियुक्ति पर सभी ने हर्ष जताया। आपको बता दे राष्ट्रीय गौ रक्षा विभाग एक गौ सेवा का संगठन है। जो मध्यप्रदेश और पूरे भारत में गौ सेवा के लिए कई वर्षों से प्रयासरत है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भंवरलाल चौधरी, राष्ट्रीय प्रभारी रावले गजराज सिहं देवड़ा,महिला विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल चौहान, प्रदेश अध्यक्ष शुभम कुमावत के निर्देश में रतलाम के पत्रकार भरत शर्मा को प्रदेश मिडिया प्रभारी नियुक्त किया
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने देवास के तीन, भोरासा एक और चापड़ा के एक आरोपी को एक-एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर
————- देवास कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत पांच आरोपियों को लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। जिसमें आरोपी रवि पिता रामचन्द्र यादव उम्र 27 निवासी चापड़ा को तोड़फोड़ करना, अवैध वसूली करना आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी भूपेन्द्र उर्फ भुपेश पिता रामप्रसाद उम्र 39 साल निवासी बालगढ़ देवास को मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना, तोड़फोड़ कर नुकसान करना, अवैध हथियार रखना, अड़ीबाजी करना आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार गतिविधियों में संलग्न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी शंकर पिता कैलाश लोधी उम्र 35 साल निवासी भौंरासा को अवैध शराब, मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी देना, रास्ता रोककर मारपीट करना आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। आरोपी अशरफ उर्फ भैरू पिता छोटे खां उम्र 32 साल निवासी देवास को जान से मारने की धौंस एवं प्राणघातक हमला करना आदि कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। शाहिद पिता शाकीर कुरैशी उम्र 42 साल निवासी देवास को आम जनता के साथ मारपीट, सार्वजनिक स्थानों पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन कर आम जनता को भयग्रस्त करना, अवैध रूप से बड़े स्तर पर शराब की तस्करी करने, गौ हत्या करने आदि कई संगीन कई संगीन अपराध पंजीबद्ध होने तथा लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि सभी आरोपी 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।
-

भूतल परिवहन मंत्री श्री गडकरी अपना वादा निभाए, 60 किमी के दायरे में आए टोल टैक्स खत्म करें, कांग्रेस ने फिर उठाया मुद्दा, पूर्व में देवास भोपाल हाईवे टोल पर जबरन वसूली के खिलाफ भी प्रमुखता से उठाई थी आवाजदेवास। शहर कांग्रेस ने फिर एक बार आम जन से जुड़ी समस्या के प्रति गंभीरता दिखाते हुए एक गंभीर मुद्दा टोल टैक्स वाला उठाया है जिसमें केंद्रीय मंत्री को अपनी बात पर खड़ी उतारने की बात कही है विषय यह है कि केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा था कि 60 किलोमीटर के दायरे में अगर कोई टोल लिया जाता है तो यह गलत है। 3 माह के अंदर हम ऐसी व्यवस्था कर देंगे, आधार कार्ड के अनुसार पास बनाकर देंगे, जिससे कि 60 किलोमीटर के अंदर में कोई टोल टैक्स नहीं लिया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि लोकसभा में व्यक्तत्व देने के बावजूद आज तक भूतल परिवहन मंत्रालय ने 60 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को कोई टोल टैक्स नहीं देना पड़ेगा, इसके लिए मंत्रालय ने कोई आदेश आज तक जारी नहीं किया, न ही कोई तारीख जारी की। यह भी स्पष्ट नहीं किया कि संबंधित व्यक्ति संबंधित स्थान से अपना आधार कार्ड लाकर अपना पास बना ले जिससे उसे 60 किलोमीटर के दायरे में आने-जाने में टोल टैक्स नहीं चुकाना पड़े। अभी देवास और इंदौर की दूरी 60 किलोमीटर से कम है। साथ ही देवास और उज्जैन की दूरी भी 60 किलोमीटर से कम है। साथ ही देवास से सोनकच्छ के बीच की दूरी भी 60 किलोमीटर से कम है। बावजूद यहां के रहवासियों को इंदौर उज्जैन, सोनकच्छ जाने में टोल टैक्स चुकाना पड़ रहा है। इस संदर्भ में शहर कांग्रेस के द्वारा भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर उनसे अनुरोध किया गया है कि उन्होंने लोकसभा में जो घोषणा की है उसका क्रियान्वयन किया जाए और इस संदर्भ में आपके विभाग के द्वारा आदेश जारी किए जाएं, जिससे 60 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग हैं उन्हें टोल टैक्स नहीं चुकाना पड़े। साथ ही आदेश में यह भी सूचित किया जाए की 60 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग अपने आधार कार्ड के माध्यम से नियत स्थान पर टोल से मुक्ति हेतु पास बना सकते है। इसके पूर्व शहर कांग्रेस ने प्रमुखता के साथ देवास भोपाल हाईवे टोल पर जबरन अवैध वसूली का मुद्दा उठाया था और उसके जो प्रदेश की सोशल मीडिया से लेकर इलेक्ट्रॉनिक चैनल और समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद भी अभी तक उसी स्थिति में जारी है। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने अभी तक इस कोई कदम नहीं उठाए हैं। खैर जो भी हो लेकिन कांग्रेस ने प्रमुखता से मुद्दे तो उठाई वह भी जनता से जुड़े। क्योंकि टोल पर आए दिन विवाद की स्थिति होती है आम स्थानीय जनता को अपने आसपास के शहर में दिनभर काम पड़ता है कहीं व्यापार तो कहीं नौकरी तो कहीं अपनी खेती व अन्य कारण से टोल के कारण बाहर से आयात होने वाले और निर्यात होने वाली वस्तुओं के दाम भी बढ़ना स्वाभाविक है। फिर स्थानीय आदमी से अभी तक टोल लिया जा रहा है क्योंकि आम आदमी ही टोल देता है अधिकारी और नेता को जरूर छूट मिल जाती है लेकिन आम आदमी हर जगह मजबूर है कांग्रेस ने एक अच्छा मुद्दा उठाया है अब गेंद भाजपा के पहले में है कि वह जल्द ही 60 किलोमीटर के वादे पर खरे उतरते हुए कितनी दूरी के टोल समाप्त करें।




