Blog

  • 15 महीने में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी तब मैं और विनोदिनी देवास के विकास का नया इतिहास लिखेंगे श्रीनाथ

    15 महीने में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी तब मैं और विनोदिनी देवास के विकास का नया इतिहास लिखेंगे श्रीनाथ

                                                              देवास = कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती विनोदनी रमेश व्यास के समर्थन में मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने स्थानी जवाहर चौक में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 15 महीने में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाएगी तब मैं और विनोदनी व्यास  मिलकर देवास के विकास का एक नया इतिहास लिखेंगे इसी के साथ श्रीनाथ ने कहा कि देवास हमेशा मेरे दिल के बहुत करीब रहा है जब मैं केंद्र में शहरी विकास मंत्री था तब सज्जन सिंह वर्मा ओर मनोज राजानी मुझ पर दबाव डालकर देवास के विकास के लिए योजनाएं ले जाते जाते थे शिवराज सिंह चौहान कितना भी झूठ बोले ले लेकिन देवास ग्वालियर फ़ॉर लेन की स्वीकृति ओर काम की शुरुआत मेरे समय हुई। जब देवास के बारे में पता चलता है कि यहां का औद्योगिक करण चौपट हो चुका है तब दुख होता है । हमें आज का देवास नहीं आगे का देवास बनाना है उसके लिए विजन चाहिए उस पर सोचना है। यह चुनाव विनोदनी व्यास का फैसला नहीं करेगा देवास के विकास का फैसला करेगा । शिवराज सिंह जी आएंगे और झूठ बोलेंगे उन्होंने अपने झूठ से आपको 18 साल से फंसा रखा है । शिवराज सिंह जी से मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने प्रदेश को क्या दिया शिवराज सिंह जी आपने बेरोजगारी दी है घर-घर दारु दी है 11 तारीख के बाद ना तो झंडे रहेंगे ना पोस्टर रहेंगे तब आप को सोचना है विकास करना है तो बटन देवास के भविष्य का दबाना है । इसी के साथ पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि में जो भी काम कराता हूं उसका श्रेय देवास की विधायक लेती है मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वे बताएं कि उन्होंने कितने काम किए हैं। मेरी लाई हुई योजनाओं को सिर्फ उन्होंने बदला है। इसी के साथ श्री वर्मा ने लोगों से अपील की कि वे विनोदनी व्यास को एवं कांग्रेस के पार्षदों को अपना वोट देकर भारी बहुमत से विजय बनाएं। सभा का संचालन शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने किया एवं आभार कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने माना। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल ओम पटेल जय सिंह ठाकुर रेखा वर्मा  मनीष चौधरी पंडित जयप्रकाश शास्त्री भगवान सिंह चावड़ा राजवीर सिंह बघेल जितेंद्र सिंह मोंटू रमेश व्यास प्रयास गौतम एजाज शेख सहित देवास जिले में हुए पंचायत चुनाव के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

  • देवास जिले में समस्त स्कूल बस संचालक वाहनों के समस्त वैधानिक दस्तावेज  18 जुलाई तक करें तैयार

————-

स्‍कूल बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार, गति नियंत्रक यंत्र अनिवार्य रूप से लगवाये

————-

बस ऑपरेटर मार्ग पर लगे संकेतकों का कड़ाई से पालन करें, जलमग्न सड़कों एवं पुलिया पर जल जमाव की स्थिति में वाहन क्रॉस नहीं करें

————–

जिले के समस्त बस ऑपरेटरों तथा स्कूल बस संचालकों के लिये दिशा-निर्देश जारी

    देवास जिले में समस्त स्कूल बस संचालक वाहनों के समस्त वैधानिक दस्तावेज 18 जुलाई तक करें तैयार ————- स्‍कूल बसों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार, गति नियंत्रक यंत्र अनिवार्य रूप से लगवाये ————- बस ऑपरेटर मार्ग पर लगे संकेतकों का कड़ाई से पालन करें, जलमग्न सड़कों एवं पुलिया पर जल जमाव की स्थिति में वाहन क्रॉस नहीं करें ————– जिले के समस्त बस ऑपरेटरों तथा स्कूल बस संचालकों के लिये दिशा-निर्देश जारी

    ————- देवास 05 जुलाई 2022/ जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती जया वसावा ने देवास जिलान्तर्गत संचालित होने वाले समस्त स्कूल बस संचालकों को निर्देश दिये है कि वे अपनी स्कूल बसों का संचालन सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई गाईड लाईन के अनुसार ही करें। समस्त स्कूल बस संचालक अपने-अपने वाहनों के समस्त वैधानिक दस्तावेज जैसे पंजीयन, फिटनेस, परमिट, टैक्स, बीमा, पीयूसी प्रमाण पत्र इत्यादि 18 जुलाई तक तैयार करवा लें। इसके अतिरिक्त वाहनों के फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन द्वार, गति नियंत्रक यंत्र भी अनिवार्य रूप से लगवाये। वाहन संचालक समस्त दस्तावेज वाहनों में चैकिंग के दौरान उपलब्ध रखेंगे। जिला परिवहन अधिकारी देवास श्रीमती जया वसावा ने बताया कि वर्षाकाल में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार बस संचालकों को अवगत कराने एवं सुगम यातायात की दृष्टि से जिले के समस्त बस ऑपरेटरों तथा स्कूल बस संचालकों के लिये दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। जिनका पालन किया जाना समस्त बस ऑपरेटरों को अनिवार्य है अन्यथा की स्थिति में ऐसे वाहन स्वामियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। जिला परिवहन अधिकारी देवास श्रीमती जया वसावा ने बताया कि बस संचालक वाहन का समय-समय पर रख रखाव करें। कुशल चालक एवं परिचालकों द्वारा यात्री वाहनों का संचालन किया जाये। मार्ग पर लगे संकेतकों का कड़ाई से पालन किया जाये। वाहन के टायर अच्छी कंडीशन में हो ताकी वाहन स्लीप नहीं हो। मार्ग पर जलमग्न सड़कों एवं पुलिया पर जल जमाव की स्थिति में वाहन क्रॉस नहीं करें। तेज गति से वाहन का संचालन तथा मार्ग पर रेसिंग ना करें। वाहनों में गति नियन्त्रक यंत्र अनिवार्य रूप से चालू अवस्था में लगा हुआ हो। वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियों नही बैठाई जाये।

  • (नगरीय निकाय निर्वाचन-2022) कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने जिले की बागली, करनावद, हाटपीपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड, खातेगांव एवं नेमावर नगर परिषद से बाहरी व्यक्तियों को नगर परिषद क्षेत्र की सीमा छोड़ने के दिये आदेश —————– मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित नगर परिषद क्षेत्र में जुलूस, रैली, आमसभा प्रतिबंधित

    ————- रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक घर-घर जाकर प्रचार, एस.एम.एस., व्हाट्सप कॉल, लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रतिबंधित ————— देवास 04 जुलाई 2022/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने दण्‍ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए देवास जिले की राजस्व सीमा क्षेत्र आने वाली बागली, करनावद, हाटपीपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड, खातेगांव एवं नेमावर नगर परिषद की सीमा क्षेत्र अन्तर्गत स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष रूप से निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को छोड़कर निर्वाचन प्रचार की कार्यवाही में संलग्न ऐसे सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं एवं हॉटल-लॉज-धर्मशालाओं में ठहरे बाहरी व्यक्तियों जो उस नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता नहीं है, उन्हें निर्वाचन समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व अर्थात 04 जुलाई सायं 05 बजे से मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित नगर परिषद क्षेत्र की सीमा छोड़ने के लिए आदेश दिये है। जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के प्रथम चरण में बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड, खातेगांव एवं नेमावर नगर परिषद में 06 जुलाई को मतदान सम्पन्न होना है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिये है कि निर्वाचन समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित नगर परिषद क्षेत्र में जुलूस, रैली, आमसभा प्रतिबंधित रहेगी। इसके अतिरिक्त आदर्श आचरण सहिंता की अवधि के दौरान रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक के मध्य प्रचार अभियान जिसमें घर-घर जाकर प्रचार करना, एस.एम.एस., व्हाट्सप कॉल, लाउड स्पीकरो आदि के माध्यम से भी प्रचार प्रतिबंधित रहेगा। उपर्युक्त प्रतिबन्ध निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों एवं विधि एवं व्यवस्था सम्बन्धी ड्यूटी में संलग्न पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगा। अत्यन्त विशेष परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी सन्तुष्ट होने पर किसी आवेदक को इस आदेश के प्रतिबंधों से छूट प्रदान कर सकेंगे। यह प्रतिबन्ध पूर्व में किसी नियम अधिनियम आदेश के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के अतिरिक्त होगे अर्थात इस आदेश के पूर्व में जारी सभी प्रतिबंधात्मक आदेश भी यथावत लागू रहेगे। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता 1860 एवं जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत दण्डनीय अपराध होगा।

  • बीएसएफ जवान के भाई पर जमीन विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों ने किया जानलेवा हमला – हमले के बाद इंदौर एमवाय अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा धर्मेन्द्र

    देवास। जिले की हाटपीपल्या तहसील के ग्राम देवगढ़ निवासी धर्मेन्द्र के साथ परिवार के ही लोगों ने जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट की, जिससे धर्मेन्द्र को गंभीर चोंट आई, जिसका ईलाज इंदौर के एम वॉय अस्पताल में चल रहा है और घायल वर्तमान में वेेंटिलेटर पर है। लक्ष्मीनारायण पिता मांगीलाल ने अपने पुत्र पर हुए जानलेवा हमले की शिकायत पहले हाटपीपल्या थाना प्रभारी से की, लेकिन कोई कार्यवाही नही होने पर पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन सौंपा। घटना की जानकारी लगते ही धर्मेन्द्र के छोटे भाई विनोद कुमार गुर्जर जो कि बीएसएफ में सेवा दे रहे है छुट्टी लेकर अपने गांव पहुंचे और घटना के दोषियों पर कार्यवाही नही होने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह से मुलाकात की। साथ ही इसकी शिकायत बीएसएफ कमांडेड जवाहर हजदा को लिखित में की। कमांडेड श्री हजदा ने तुरंत एक्शन लेते हुए एक डीओ लेटर देवास कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भेजा। जिसके पश्चात एसपी श्री सिंह ने बागली एसडीओपी संजीव मुले जाँच के लिए रिपोर्ट भेजी है। गौरतलब है कि अपने पुत्र पर हुए हमले की शिकायत लक्ष्मीनारायण ने एसपी से की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि दिनांक 23 मई 2022 को ग्राम देवगढ़ निवासी मनोहर, मुकेश, त्रिलोक, ईश्वर, निलेश, निरज, देवनारायण, देशमुख, रामभरोस ने आपसी जमीन को लेकर विवाद किया और मेरे पुत्र धर्मेन्द्र के साथ मारपीट की, जिससे धर्मेन्द्र का दायां हाथ फेक्चर हो गया। जहां से घायल को हाटपीपल्या अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे जिला चिकित्सालय देवास रेफर कर दिया। गंभीर हालत के चलते धर्मेन्द्र को इंदौर एम वाय ईलाज के भेज दिया। इंदौर में ईलाज के दौरान पता चला कि मेरे पुत्र के सर पर 5 एमएम रक्त का धक्का जम गया है, जिससे वो वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच है। धर्मेन्द्र के पिता व परिवारजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस द्वारा अपराधियों पर मामुली धाराओं में कार्यवाही की गई। मारपीट के बाद घटना की रात्रि को मेरे खेत पर कब्जा कर लिया। जिसकी एफआईआर भी हाटपीपल्या थाने में दर्ज कराई गई। हमलावर पूर्व में भी आदतन अपराधी है। इनके खिलाफ पुलिस ने धारा 307 के तहत कार्यवाही न करते हुए मामूली धाराओं में कार्यवाही की गई। घटना के बाद से मेरे परिवार पर खतरा मंडरा रहा है। शिकायतकर्ता लक्ष्मीनाराण ने आवेदन देकर मांग की है कि सभी दोषियों पर धारा 307 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाए। साथ ही कब्जे में की गई जमीन को छुड़ाया जाए।         घटना की जानकारी संज्ञान में आने के बाद गृह मंत्रालय, सीमा सुरक्षा बल भारत सरकार ने एसपी को पत्र भेजकर मांग की है कि उक्त मामले की गंभीरता से जाँच करते हुए बीएसएफ आरक्षक विनोद कुमार के परिवार को अतिशीघ्र सुरक्षा प्रदान की जाए और जमीन को कब्जा मुक्त करते हुए बीएसएफ जवान के परिवार को सौंपी जाए। जो भी कार्यवाही की गई उसकी सूचना बीएसएफ कार्यालय को भेजी जाए, ताकि विनोद कुमार तनाव मुक्त होकर देशसेवा कर सके।

  • ड्रग्स सट्टा शराब  भू माफिया दादा पहलवान सफेदपोश ने चुनाव में पहने मुखोटे ,प्रदेश की जनता सिखाए इनको अपने वोट से सबक

    ड्रग्स सट्टा शराब भू माफिया दादा पहलवान सफेदपोश ने चुनाव में पहने मुखोटे ,प्रदेश की जनता सिखाए इनको अपने वोट से सबक

    पूरे प्रदेश में अभी नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव का रंग चढ़ चुका है। प्रदेश में महापौर और पार्षद के चुनाव में कई प्रत्याशी ऐसे देखे जा रहे हैं जिनका या उनके परिवार का संबंध ड्रग्स बेचने किसी का चौराहे पर मोहल्ले में आम जनता की परवाह न कर शराब बेचने में रहा है। कई परिवार के कारण तो आसपास के रहवासी मकान छोड़ चले गए। अब उनके पुत्र बहू या उनकी पत्नी चुनाव मैदान में है ऐसे ही सट्टा और दादागिरी कर हफ्ता वसूली से लेकर उद्योगों में वसूली कर रोडपति से करोड़पति बने परिवार भी कुछ समय दान और धार्मिक कार्य में आगे रहकर कब समाजसेवी का मुखौटा लगा गए पता ही नहीं चला। परंतु आमजन पर्दे के पीछे देखे तो सारी हकीकत सामने आती है ऐसे चेहरे को समझ कर अपना वोट करें पूरे प्रदेश में वार्ड में हो या शहर में महापौर के प्रत्याशी उनका पुराना रिकॉर्ड कर अब देखें स्पष्ट हो जाएगा । हमको मौका एक ही बार मिला है इनको एहसास कराने का यह पब्लिक है सब जानती है अंदर क्या है बाहर क्या है सब जानती है ऐसे दोहरे मुखोटे वाले नेता जी को सबक सिखाएं। हम जनता को यह मौका 5 वर्ष में एक बार ही मिलता है उसके उसमें हम जातिवाद ,1धर्म और आर्थिक आधार पर फैसला ना करें । कहीं भू माफिया जिन्होंने कच्ची कॉलोनी ही काट कर हमें नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर दिया। कंट्रोल पर गरीबों का अनाज खाने वाले और अवैध गो मास बेचने वालों को संरक्षण देने वाले को भी पहचाने कहीं आपके वार्ड में वही या उसके परिवार की प्रत्याशी तो नहीं है। हमारे देश की युवा पीढ़ी को खोखला करने वाले गलत राह पर ले जाने वाले ड्रग माफिया के चक्कर में कई युवा जरूर इनका चुनाव प्रचार करते है आज वे आर्थिक लाभ के लिए आगे पीछे घूम रहे हैं कल आपके घर में भी ड्रग एडिक्ट मिले तो कोई बड़ी बात नहीं । भस्मासुर पैदा ना करें यह आगे जाकर हमारे लिए ही घातक है। युवाओं को भी समझना होगा यह हमारे भैया भाई के नाम से ख्यात ड्रग माफिया दादा पहलवान या समाज के लिए आने वाले कल के लिए क्या अच्छे हैं ?और इनके साथ रहना साथ देना क्या शहर वार्ड के उज्जवल भविष्य के लिए ठीक रहेगा ?एक बार जरूर सोचें विचार करें। बड़े तामझाम के साथ निकले हैं यह आपका मत चुराने के लिए और इनके साथ जुलूस जनसंपर्क में चलते चेहरे जरूर देखें क्या यह समाज के लिए कुछ अच्छा करेंगे किन को बढ़ावा दे रहे हो बैनर पोस्टर पर दादा पहलवान सफेदपोश के चमकते चेहरे कई बातें स्पष्ट करते हैं कलयुग टाइम इन सब का खुला विरोध कर आमजन से यही उम्मीद रखता है कि वह इस बार सबक सिखाएगी और एक स्वच्छ छवि चाहे पार्टी का हो या निर्दलीय उसको मौका देगी धार्मिक और जातिगत आधार पर भी गलत व्यक्ति को नहीं जिताएंगे। कलयुग टाइम्स का सतर्क अलर्ट और जागरूक रहने का अभियान सतत चलता रहेगा आपको यह अच्छा लगे तो सभी ग्रुप में भेजें और आमजन को सतर्क अलटकर जागरूक बनाएं । हो सके तो इस लेख को अन्य ग्रुप में अपने साथी को जरूर पहुंचा कर एक नेक कार्य करे।