Blog

  • फर्जी आईडी बनाकर 40 युवतियों को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी पर कलेक्टर ने लगाई रासुका, जिले के चार और आरोपियों को किया जिला बदर

    फर्जी आईडी बनाकर 40 युवतियों को ब्लैकमेल करने वाले आरोपी पर कलेक्टर ने लगाई रासुका, जिले के चार और आरोपियों को किया जिला बदर

    ——- देवास मासूम लड़कियों को निशाना बनाने वाले आरोपी को अब अब देवास जिला कलेक्टर ने भी दंड दिया है जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 ( 2 ) में प्रदत्त शक्तियों के तहत आरोपी अभिषेक पिता अर्जुन उम्र 19 साल निवासी ग्राम नापाखेडी थाना बरोठा को निरूद्ध किया है। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर की गई है। जिससे बताया गया है कि आरोपी अभिषेक द्वारा इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर लड़कियों को निशाना बनाया जाता है। भोली – भाली लड़कियों के फोटो उनकी इंस्टाग्राम आईडी से निकालकर उनको एडिट कर अश्लील एवं नग्न फोटो तैयार किया जाता है। उसके बाद उनकी अश्लील एवं नग्न फोटो उन्हीं की आईडी पर भेजकर पैसे की मांग करते है तथा पैसे नहीं देने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी जाती है । कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने 04 आरोपियों को किया जिलाबदर ———- इसी तरह कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत चार आरो‍पियों को जिला बदर किया है। जिसमें विजु उर्फ धीरज पिता श्यामलाल ढीमर उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम राजौर थाना खातेगांव, विष्णु पिता हीरालाल विश्नोई उम्र 25 वर्ष निवासी बड़ी बरछा थाना खातेगांव, राजू उर्फ राजेश पिता रामकिशन विश्नोई उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम बजवाड़ा थान नेमावर को 01-01 वर्ष के लिए तथा आरोपी अय्युब खां पिता रहमान खान उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम टाकलीखेड़ा थाना कन्नौद को छ: माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

  • भाजपा मुख्यालय के पदाधिकारियों की जासूसी!      बागेश्वर धाम कथा के लिए माननीय की ‘चंदा वसूली’           चेयरमैन साब हर दिन दौड़ा रहे 700 किमी गाड़ी                    टिकट के लिए ‘जनमत सर्वे’ की राजनीति                          (लोकप्रिय स्तम्भ ‘नारद संहिता’) —————————————————– -महेश दीक्षित

    भाजपा मुख्यालय के पदाधिकारियों की जासूसी! बागेश्वर धाम कथा के लिए माननीय की ‘चंदा वसूली’ चेयरमैन साब हर दिन दौड़ा रहे 700 किमी गाड़ी टिकट के लिए ‘जनमत सर्वे’ की राजनीति (लोकप्रिय स्तम्भ ‘नारद संहिता’) —————————————————– -महेश दीक्षित

    —————————————————— भाजपा मुख्यालय के पदाधिकारियों की जासूसी!

    भाजपा मुख्यालय में बैठने वाले हरेक नेता और पदाधिकारी की जासूसी हो रही हैं। बताते हैं कि इधर भाजपा चुनाव की कोई रणनीति बनाती है, उधर जानकारी कांग्रेस के पास पहुंच जाती है।  इसकी खोजबीन हो रही है कि, आखिर वो भेदिया (विभीषण) कौन है, जो भाजपा मुख्यालय की गोपनीय जानकारियां कांग्रेस तक पहुंचा रहा है। बताते हैं कि इसके बाद से भाजपा हाईकमान ने मप्र भाजपा मुख्यालय के पदाधिकारियों, प्रवक्ताओं और नेताओं के मोबाइल फोन्स को सर्विलांस पर लिया है। भाजपा मुख्यालय के पदाधिकारी मोबाइल पर बात करने से डरने लगे हैं। कोई बात लीक न हो जाए, इसके लिए वे अब वाट्सएप पर चेटिंग-कालिंग कर रहे हैं। नारदजी कहते हैं कि इस तरह भाजपा हाईकमान ने भाजपा मुख्यालय के हरेक जिम्मेदार पदाधिकारी की निगहबानी शुरू कर दी है। शायद भाजपा मुख्यालय में सक्रिय कांग्रेस का ‘भेदिया’ पकड़ में आ जाए।

    ——– बागेश्वर धाम कथा के लिए माननीय की ‘चंदा वसूली’


    में हर वो राजनेता जो आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट का दावेदार है, अपने क्षेत्र में बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र शास्त्री की कथा कराना चाहता है। क्योंकि हरेक दावेदार को लगता है कि, बागेश्वर धाम की कथा चुनावी नैया पार करा सकती है। इसी मंशा-आकांक्षा में बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र के ‘माननीय’ एवं राज्य आपूर्ति निगम के ‘अध्यक्ष’ भी अपने क्षेत्र में बागेश्वर धाम की कथा कराना चाहते हैं। यहां तक तो ठीक है। लेकिन नारदजी को कुछ स्थानीय लोगों ने बताया है कि बड़ामलहरा के इन ‘माननीय’ ने बागेश्वर धाम की कथा के लिए ‘सरकारी महकमों’ के अफसर-कर्मचारियों को बुरी तरह परेशान करना शुरू कर दिया है। ‘माननीय’ और उनके ‘पट्ठे’ अफसरों-कर्मचारियों को हड़का रहे हैं कि कथा के लिए इंतजाम (चंदा) करो, वर्ना बागेश्वर धाम की टेढ़ी निगाह का शिकार बनने के लिए तैयार रहो।

    — चेयरमैन साब हर दिन दौड़ा रहे 700 किमी गाड़ी

    सौर ऊर्जा पैदा करने वाले प्रदेश के एक निगम के चेयरमैन, जो कि सिंधिया एंड कंपनी के खास मेंबर हैं, की कार्यशैली और गाड़ी चलाने के हुनर की राजनीतिक-प्रशासनिक गलियारों में खासी चर्चा है। दरअसल, ये चेयरमैन साब पिछले दो साल से हर दिन बतौर टूर 600 से 700 किलोमीटर गाड़ी कागजों पर दौड़ा रहे हैं और डीजल खर्च के फर्जी बिलों के जरिए लाखों रुपए दबाव बनाकर निगम से वसूल रहे हैं। यही नहीं,चेयरमैन साब निगम के एमडी और प्रमुख सचिव को यह कहकर धमका रहे हैं कि, निगम के एकाउंट सेक्शन के जो कर्मचारी-अफसर मेरी गाड़ी की रफ्तार में नियमों के रोड़े अटका रहे हैं, उन्हें हटाओ वर्ना मैं इस्तीफा दे दूंगा। नारदजी कहते हैं कि सरकार ने चेयरमैन साब की नियुक्ति निगम की उन्नति में चार चांद लगाने के लिए की थी या लूट खसोट के लिए, समझ से परे है।

    —- टिकट के लिए ‘जनमत सर्वे’ की राजनीति !

    प्रदेश के सबसे अमीर भाजपा विधायक संजय पाठक को इस बार रत्तीभर भरोसा नहीं है कि उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट मिलेगा ? दरअसल, क्षेत्र के भाजपा के कुछ नेताओं ने खुले तौर पर उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए टिकट के लिए दावेदारी कर दी है।  हालांकि, हाल ही में उन्होंने यह कहते हुए चुनाव से पहले जनमत सर्वे कराया है कि, यदि क्षेत्र की 75 फीसदी जनता उनको प्रत्याशी बनाए जाने के लिए सहमत होगी, तो ही वे चुनाव लड़ेंगे, वर्ना नहीं। बताते हैं कि, इसके बाद ‘जनमत’ के लिए जो वोटिंग कराई गई, उसमें क्षेत्र के 75 फीसदी लोगों द्वारा ‘पाठक’ के पक्ष में वोटिंग का दावा किया जा रहा है। लेकिन नारदजी को एक स्थानीय भाजपाई बताते हैं कि, ‘जनमत सर्वे’ प्रायोजित नौंटकी है। सच तो यह है कि, सत्ता-संगठन में तवज्जो नहीं मिलने से परेशान ‘पाठक’ टिकट के लिए दबाव की ‘राजनीति खेल’ रहे हैं। देखना यह है कि, यह ‘दबाव की राजनीति’ पाठक को टिकट दिला पाती है या नहीं। ———————————————- Email id-maheshdixit66@gmail.com/(mb)-9893566422

  • ब्राह्मण, राजपूत व वैश्य परिवारों में पधारी गोगादेव महाराज की पवित्र छडिय़ां

    ब्राह्मण, राजपूत व वैश्य परिवारों में पधारी गोगादेव महाराज की पवित्र छडिय़ां

    देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा के निवास पर पधारी जाहरवीर गोगादेव महाराज की पवित्र छड़ी। जहाँ बड़े हर्षोल्लास के साथ मिश्रा परिवार ने क्षेत्र के सामान्य नागरिकों के साथ पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना की। वही दूसरी ओर विकास नगर में निवासरत उद्योगपति विमल अग्रवाल के निवास पर भी वाल्मीकि समाज बंधु पवित्र छड़ी के साथ पधारे। अग्रवाल परिवार द्वारा धूमधाम से छड़ी की पूजन आरती की। आयोजन में क्षेत्र के रहवासी भी उपस्थित थे। माताए बहने भी अधिक संख्या में मौजूद थी। मुखर्जी नगर में जुझार सिंह राठौड़ ने स्थानीय वाल्मीकि समाज बंधुओ को जाहरवीर गोगादेव महाराज की पवित्र छड़ी के साथ आमंत्रित किया। वे इस आमंत्रित को सहर्ष स्वीकार कर ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प व मोरपंख से सुसज्जित पवित्र छड़ी के साथ पधारे। राठौड़ परिवार ने समाज जनों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उज्जैन से पधारे सामाजिक समरसता मंच के प्रांत संयोजक मुकेश दिसावल ने जाहरवीर गोगादेव जी महाराज के गौरवशाली इतिहास का वर्णन करते हुए कहा कि राजस्थान के छह सिद्धों में गोगाजी को समय की दृष्टि से प्रथम माना गया है। आज देश भर में उनकी बहुत अधिक मान्यता है,लगभग हर प्रदेश में उनकी मढ़ी बनी हुई है इनके भक्त सभी जातियों में मिलते हैं। गोगा जी द्वारा गौरक्षा, राज्य विस्तार, विधर्मियों से संघर्ष और अध्यात्मिक साधना जैसे कार्य राष्ट्र के हित में किये गए। जब महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर पर हमला किया था तब पश्चिमी राजस्थान में गोगा जी ने ही गजनी का रास्ता रोका था, उन्होंने अपने परिवार जनों के साथ समाज व राष्ट्र के लिए अपना बलिदान कर दिया। गोगा जी की आत्याधमिक साधना भी साथ ही चलती थी। उन्हें सांपों के देवता के रूप में भी पूजा जाता है। आज भी सर्पदंश से मुक्ति के लिए गोगाजी की पूजा की जाती है। जाहरवीर गोगा देव जी की छड़ी का बहुत महत्त्व होता है, मान्यता के अनुसार जाहरवीर गोगा देव जी स्वयं छड़ी में निवास करते है । हम सब एक हैं इस नाते सभी को समरसता बनाये रखने का सन्देश दिया। इस आयोजन में पधारे  विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के राष्ट्रीय व प्रादेशिक स्तर पदाधिकारी, विभिन्न समाज प्रमुखों व माताओ बहनों द्वारा पवित्र छड़ी की धूमधाम से आरती की व ततपश्चात प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में छड़ी लेकर उपस्थित वाल्मीकि समाज बंधु महेंद्र भगत, पुरन डिंडोर, राहुल कल्याणे, संदीप क्लोशिय, सावन बंजारे व अन्य साथियो को राठौर परिवार द्वारा सभी को साफा पहनाकर स्वागत किया। उक्त आयोजन में कई समाजजन इस समरस आयोजन के साक्षी बने।

  • जेल प्रबंधन द्वारा इस बार विशेष व्यवस्था देवास जेल में निरूद्ध बंदी भाईयों को उनकी बहनें बांधेगी राखी
——– 
जेल में बंदी महिला बंदियों द्वारा बनाई गई राखियां, परिसर में लगाए बिक्री के स्टॉल

    जेल प्रबंधन द्वारा इस बार विशेष व्यवस्था देवास जेल में निरूद्ध बंदी भाईयों को उनकी बहनें बांधेगी राखी ——– जेल में बंदी महिला बंदियों द्वारा बनाई गई राखियां, परिसर में लगाए बिक्री के स्टॉल

    ——— देवास जेल में जेल प्रबंधन द्वारा वर्ष भर सामाजिक धार्मिक आयोजनों के साथ कैदियों के सुधार के लिए हर संभव प्रयत्न किए जाते हैं तो उनकी सुविधा के लिए भी इस बार जेल में निरूद्ध बंदी भाईयों को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उनकी बहनों से राखी बांधवाने के लिये जेल मुख्यालय मप्र द्वारा जेल प्रशासन को निर्देश जारी किये गये हैं। जारी निर्देशों के अनुक्रम में जिला जेल देवास प्रशासन द्वारा जेल में निरूद्ध बंदी भाईयों को राखी बांधने के लिये प्रात: 8.00 से दोपहर 12.00 बजे तक एवं निरूद्ध महिला बंदियों के द्वारा बाहर से आने वाले उनके भाईयों को राखी बांधने का समय दोपहर 12.00 से 1.00 बजे तक का निर्धारित किया है। निरूद्ध बंदियों को राखी बांधने के लिये उपस्थित होने वाले परिजनों को उनके मूल पहचान-पत्र व उसकी एक छायाप्रति के साथ जेल पर निर्धारित समय में उपस्थित होना होगा। जेल प्रशासन द्वारा जेल के अंदर केवल 100 ग्राम तक मिठाई एवं राखी ही लाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त पूजा की थाली, हल्दी, कुमकुम, चावल जेल पर ही उपलब्ध करवायें जाएंगे। इसके अतिरिक्त परिजनों से जेल प्रशासन द्वारा सहयोग की अपेक्षा करते हुए जेल पर अनावश्यक प्रतिबंधित सामाग्री नहीं लाने की अपील की गई है। जेल में बंदियों द्वारा बनाई गई राखियां, सभी से खरीदने की अपील जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे ने बताया कि जेल में निरूद्ध बंदियों द्वारा जेल में विभिन्न प्रकार की आकर्षक राखियॉं बनाई जा रही हैं। जिन्हें जेल प्रशासन के द्वारा बहुत ही कम दाम पर विक्रय किया जा रहा है। बंदी परिजन एवं अन्य नागरिक चाहे तो जेल परिसर से भी मनमोहक राखियॉं खरीद सकते हैं। न्यायाधीशगणों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की भेंट जेल में बंदी महिला बंदियों के द्वारा बनाई गई राखियों को जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे एवं उपअधीक्षक श्री अनिल दुबे के द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रभात कुमार मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय को उपहार स्वरूप भेंट की गई। जेल परिसर में बिक रही राखियॉं जिला प्रशासन के विभिन्नि पदाधिकारियों के द्वारा उत्साह के साथ खरीदी जा रही है।

  • विद्यार्थियों की सहायता सबसे बड़ा पुण्य कार्य है

    विद्यार्थियों की सहायता सबसे बड़ा पुण्य कार्य है

    देवास। विद्यार्थियों की सहायता सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। विद्यार्थी हमारे समाज और देश का भविष्य है। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री मांगीलाल अग्रवाल ने प्रकट किए। कार्यक्रम के अतिथि प्राचार्य विष्णु वर्मा,प्राचार्य अशोक साहू, धीरज दासवानी, दीपचंद सोनी, आतिश कनासिया, महेश राठौर, विनय गोखे हरिराम मंडलोई, अंजना सोनी, एकता शाह, थे। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को सभी विद्यार्थियों को साबूदाने की खिचड़ी एवं फल वितरित किए गए। विद्यालय गतिविधियों की जानकारी श्रीमती अर्चना वर्मा ने दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ श्रीमती प्रियंका गौड़,सुश्री सूर्य बाला बघेल, राजेश चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।