Blog

  • देवास में आयोजित नेशनल लोक अदालत में घरेलु पीएनजी (गेल गैस) के बकाया बिल भुगतान होगा निपटारा

    देवास में आयोजित नेशनल लोक अदालत में घरेलु पीएनजी (गेल गैस) के बकाया बिल भुगतान होगा निपटारा

    ———– देवास, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिनांक 09 सितंबर 2023 को जिला न्यायालय परिसर में सुबह 11 से 5 बजे तक नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गेल गैस लिमिटेड की घरेलु पीएनजी बिलों के बकाये के निपटारा किया जाएगा। सुश्री शिल्पी टण्डन मुख्य प्रबंधक (निगमित संचार) गेल गैस ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे लोक अदालत में आकर अपने बकाये बिलों के भुगतान कर छूट का भी लाभ उठा सकते हैं। कंपनी स्तर पर देवास के लिये 2400 से ज्यादा नोटिस जारी किये गए है।

  • अपना फोन उठाइए और घर बैठे मतदाता सूची में नाम शामिल कराइए

    अपना फोन उठाइए और घर बैठे मतदाता सूची में नाम शामिल कराइए

    ———– देवास, / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 अंतर्गत दावा-आपत्ति के लिए जिले के नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 11 सितंबर तक आवेदन कर सकते है। प्रत्येक कार्य दिवस में 11 सितंबर तक बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहेंगे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए आए आवेदनों को प्राप्त करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे यदि आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है और आपका नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी हुई है। अपना फोन उठाइए और घर बैठे मतदाता सूची में नाम शामिल कराइए। मतदाता सूची मे नाम जोड़ने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची में पात्र व्यक्तियों के नाम शामिल करने के लिए 11 सितंबर तक आवेदन पत्र दर्ज किये जा रहे है। बी.एल.ओ के पास फार्म 6 अवेदन देकर पात्र व्यक्ति अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते है। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग के वोटर सर्विस पोर्टल तथा वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। अपने एन्ड्रायड मोबाइल फोन पर एप डाउनलोड कर इंस्टॉल करें। इसके बाद अपनी आईडी तथा मोबाइल नंबर दर्ज करें। मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से अपनी जानकारी ऑनलाईन दर्ज कराकर प्रापत्र 6 में नाम जोडने के लिए आवेदन करें। इसी तरह वोटर सर्विस पोर्टल पर भी आईडी बनाकर तथा मोबाईल नंबर दर्ज करके उसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन स्वीकार होने पर दर्ज किए गए मोबाइल नम्बर पर रेफरेंस नम्बर प्राप्त होगा। इसके माध्यम से अपना मतदाता परिचय पत्र इपिक कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए जिन व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वे ऑनलाइन आवेदन करके घर बैठे अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकते हैं। जिले के जिन नागरिकों का नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है वे ऑनलाइन आवेदन कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं, इसके लिए नागरिकों को voters.eci.gov.in अथवा Voter Helpline APP के माध्यम से आवेदन करना होगा। साथ ही जो नागरिक 1 अक्टूबर 2023 की तारीख पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए 11 सितंबर तक अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं।

  • अधिवक्ता रामप्रसाद सूर्यवंशी सनद सदस्यता बहाल

    अधिवक्ता रामप्रसाद सूर्यवंशी सनद सदस्यता बहाल

    देवास। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष के आदेशानुसार अधिवक्ता रामप्रसाद सूर्यवंशी की सनद निलंबित की गई थी। मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष ने 5 सितम्बर को आदेश पारित कर रामप्रसाद सूर्यवंशी को सनद से बहाल किया। गौरतलब है कि श्री सूर्यवंशी कई वर्षो से अधिवक्ताओं के हक की लड़ाई लड़ते आ रहे है। अधिवक्ताओं की लड़ाई लड़ते हुए ही श्री सूर्यवंशी की सनद निलंबित हुई थी। अधिवक्ता सूर्यवंशी की सनद बहाल होने से अभिभाषक संघ देवास के पदाधिकारियों सहित अभिभाषकों में उत्साह की लहर है संघ अधिवक्ताओं द्वारा मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं सभी शुभचिंतकों एवं अधिवक्ता परिषद के समस्त पदाधिकारियों का आभार माना है।

  • देवास जिले में जिला दण्‍डाधिकारी ने शस्‍त्र लायसेंसी अबुल कलाम का शस्‍त्र लायसेंस तत्‍काल प्रभाव से किया निलंबित

    देवास जिले में जिला दण्‍डाधिकारी ने शस्‍त्र लायसेंसी अबुल कलाम का शस्‍त्र लायसेंस तत्‍काल प्रभाव से किया निलंबित

    ———— देवास, जिला दण्‍डाधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता ने पुलिस अधीक्षक देवास के प्रतिवेदन पर शस्‍त्र लायसेंसी अबुल कलाम पिता सैफुद्दीन निवासी देवास के नाम से प्रचलित शस्‍त्र लायसेंस को आर्म्‍स एक्‍ट 1959 की धारा17(3)(क)(ख) अंतर्गत तत्‍काल प्रभाव से निलंबित किया है। शस्‍त्र लायसेंसी को आदेशित किया है कि वे तत्‍काल शस्‍त्र एवं कारतूस संबंधित थाना प्रभारी को सुपुर्द करें।

  • तीन सीडीओपी और सीएमओ हाटपीपल्‍या को कार्य में लापरवाही पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश

    तीन सीडीओपी और सीएमओ हाटपीपल्‍या को कार्य में लापरवाही पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश

    — ———— ————- देवास समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, एसडीएम देवास श्री बिहारी सिंह, एसडीएम टोंकखुर्द श्री कन्हैयालाल तिलवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव सक्‍सेना, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया चंद्रावत सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए। बैठक कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीडीओपी श्रीमती समीक्षा जैन, श्री मोहनलाल अहिरवाल, सुश्री प्रियंका जायसवाल, सीएमओ हाटपीपल्‍या को कार्य में लापरवाही पर शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने मत्‍स्‍य विभाग को निर्देश दिये कि जिले में मांग के अनुसार मत्‍स्‍य बीज तत्‍काल उपलब्‍ध करायें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में बोरी बंधान का कार्य करें। कोटपा अधिनियम के तहत जिले में सार्वजनिक स्‍थानों पर लगातार कार्यवाही करें। ‘’मेरा स्‍कूल स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान में जिले में शेष बचे स्‍कूलों में टीवी शीघ्र लगाये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि एसडीएम जिले में वन ग्राम से राजस्‍व ग्राम में परिवर्तित करने की कार्यवाही करें। अपने क्षेत्र में छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करें। निमार्ण कायों की गुणवत्‍ता की भी मानिटरिंग करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने नगर निगम को निर्देश दिये कि माताजी टेकरी पर मंदिर के पास पत्‍थर गिरने से रोकने के लए जाली लगाये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि विभागों से चाही गई निर्वाचन संबंधी जानकारी समय सीमा में निर्वाचन कार्यालय को भेंजे। सभी विभाग मैन पावर डाटा निर्वाचन कार्यालय को भेंजे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिले में फोटो नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 11 सितम्‍बर तक किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की गति में तेजी लाएं। इसके लिए विशेष कैंप लगाए तथा बीएलओ घर-घर जाकर भी संपर्क कर मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने धाराजी और सीता माता मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सीएमएचओ से सभी विकासखण्‍डों में एनआरसी में भर्ती बच्‍चों की जानकारी ली। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि 100 दिवस से अधिक एक भी शिकायत लम्बित नहीं रहना चाहिए। शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।