Blog

  • वध के लिये गौवंश का परिवहन करने वाले आरोपीगण को हुआ 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास

    वध के लिये गौवंश का परिवहन करने वाले आरोपीगण को हुआ 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास

    गोवंश का वध कर अवैध रूप से कारोबार करने वालों को न्यायालय ने 1वर्ष की सजा सुनाई है। घटना इस तरह है दिनांक 3. नवंबर 2023 को थाना औ.क्षेत्र के उपनिरीक्षक जगदीश पटेल जो इस क्षेत्र में ग्रस्त कर रहे थे और इलाका गश्त के दौरान रसूलपुर चौराहे पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में पीछे से पटियों से ढककर पशुओं को भरकर भोपाल बायपास की ओर से इन्दौर वध हेतु लेकर जाया जा रहा है। तब उन्होंने राहगीर पंचानोें को मुखबिर द्वारा बताई गई सूचना से अवगत कराकर हमराह फोर्स के साथ रसूलपुर ब्रिज के पास उक्त पिकअप का इन्तजार किया। जिसके बाद कुछ समय पश्चात एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया, जिसे हमराह फोर्स की मदद से रूकवाया गया तभी वाहन में से एक व्यक्ति कूदकर भाग गया था। उक्त पिकअप वाहन का क्रमांक एमपी.45 जी.1468 था। जिसके चालक से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आरिफ पिता कासम नि0 सियापुरा जिला देवास का होना बताया था। पिकअप गाडी की पीछे से पटिया हटाकर देखने पर उसमें 8 नग गौवंश के केडे क्रूरतापूर्वक ठूस-ठूस कर भरे हुये पाये गये। आरिफ से पशुओं एवं वाहन के दस्तोवेजों के संबंध में पूछताछ करने पर कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये एवं अभियुक्त आरिफ ने भागे हुये व्यक्ति का नाम सुल्तान शेख बताया था। मौके पर ही पंचानों के समक्ष उपनिरीक्षक जगदीश पटेल ने उक्त केडों एवं वाहन को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके विरूद्ध म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेघ अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 एवं मोटरयान अधिनियम के तहत मामला थाना औ.क्षेत्र पर पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त सुल्तान को गिरफ्तार किया गया था तथा आवष्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।     माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर आरोपी आरिफ पिता कासम नि0 सियापुरा देवास एवं आरोपी सुल्तान शेख पिता बुन्दू शेख नि0 नागदा देवास को धारा 6/9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधि. 2004 में दोषी पाते हुये 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व 5000-5000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।   उक्त प्रकरण में शासन की ओर से राजेंद्र सिंह भदोरिया कार्यालय जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला देवास औरअभियोजन का सफल संचालन श्री रईस शेख, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा किया गया एवं उक्त प्रकरण में प्रधान आरक्षक नितिन धीमान का विषेष सहयोग रहा।            

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का 15 वर्षों से हो रहा है शोषण। चुनाव आयोग ले संज्ञान में ,कांग्रेस( सोशल मीडिया पर एक प्रमुख  ग्रुप पर जागरूक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उठाया था मुद्दा)

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का 15 वर्षों से हो रहा है शोषण। चुनाव आयोग ले संज्ञान में ,कांग्रेस( सोशल मीडिया पर एक प्रमुख ग्रुप पर जागरूक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने उठाया था मुद्दा)

    सोशल मीडिया पर छाया मुद्दे को कांग्रेस ने मुद्दा बनाया । सोशल मीडिया पर जागरूक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रानी सिंह ने आम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की आवाज पहली बार उठाई थी वरना अभी तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सब कुछ सहन कर रही थी।

    और प्रेस नोट जारी करके कहा कि देवास = जब से मुख्यमंत्री के रूप में श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की बागडोर संभाली है तब से उनकी सरकार के द्वारा लगातार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं का जबरदस्त शोषण किया जा रहा है। श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा चुनाव के साल दो साल पूर्व लोक लुभावना घोषणाएं की जाती है बड़े-बड़े सम्मेलन आयोजित किए जाते हैं इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को टारगेट दिया जाता है कि वह अधिक से अधिक महिलाओं को लेकर पहुंचे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाकी मजबूरी है कि उन्हें नौकरी करना है । सरकार के दबाव में बड़े-बड़े अधिकारी इन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की गरीब महिलाओं पर दबाव बनाते हैं और उन्हें राजनीतिक कार्यक्रमों में पहुंचने की निर्देश देते हैं। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि हमने पहले भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे अन्य को लेकर अपनी आवाज उठाई है लेकिन मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार अपनी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश के वास्तविक लोगों, महिलाओं एवं युवाओं को तो ला नहीं पाती है इन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायकों के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं को बुलाती है जहां शिवराज सिंह चौहान लंबी चौड़ी घोषणाएं करते हैं और इन बहनों से हां करवाते हैं ।कांग्रेस ने मांग की है कि कुछ माह में प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं इस संदर्भ में चुनाव आयोग संज्ञान में ले और शीघ्र ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के राजनीतिक कार्यक्रमों में पहुंचने पर रोक लगाये जिससे इनका लगातार किया जा रहा शोषण रोका जा सके।

  • रोड़ निर्माण कम्पनी ने बिना कार्य पूर्ण किए ही टोल वसूली कर दी प्रारंभ
– टोल टैक्स के पास बने ब्रिज से और देवास की ओर आने वाले चालकों को हो रही परेशानी
– बनाना था टू लेन रोड, लापरवाह रोड निर्माण कंपनी ने बना दिया सर्विस रोड

    रोड़ निर्माण कम्पनी ने बिना कार्य पूर्ण किए ही टोल वसूली कर दी प्रारंभ – टोल टैक्स के पास बने ब्रिज से और देवास की ओर आने वाले चालकों को हो रही परेशानी – बनाना था टू लेन रोड, लापरवाह रोड निर्माण कंपनी ने बना दिया सर्विस रोड

    देवास। हालही में निर्माणाधीन देवास से उज्जैन रोड निर्माण कार्य अपने अंतिम चरणों में है। शिवसेना ने आरोप लगाया कि रोड निर्माण कम्पनी ने कार्य पूर्ण किए बिना टोल वसूलना प्रारंभ कर दिया है। शिवसेना जिला उपाध्यक्ष ठाकुर शेर सिंह परमार ने बताया कि बांगर और पालखंदा के बीच स्थित नेशनल हाईवे की कंपनी द्वारा टोल टैक्स वसूलना प्रारंभ कर दिया गया है। जबकि रोड पर कई कार्य वर्तमान स्थिति में बाकी है। जिन वाहन संचालकों से टोल टैक्स लिया जा रहा है, उन्हें यह तक भी नहीं पता की इंदौर का रास्ता की ओर है और देवास का रास्ता किस ओर है। क्योंकि अधूरे कार्य के कारण सांकेतिक बोर्ड अब तक नहीं लग पाए है। टोल टैक्स से लगे ग्राम बांगर में इंदौर की ओर जाने वाले ब्रिज के पास जो देवास की ओर वाहन चालक एक साथ 4 टोल प्लाजा के गेट से बाहर आते है। वहां टू लेन रोड को 1 लेन सकड़ी सडक़ रोड निर्माण करने वाली कंपनी ने बना दी। जबकि एक साथ टोल टैक्स से निकलने वाली गाडिय़ों को वाहन निकालने की काफी जगह चाहिए, लेकिन सकडी सडक़ बनाकर कंपनी ने छोड़ दी और वही अधूरी नालियों का निर्माण किया गया। यहां तक की ब्रिज के पास पानी की निकासी तक का भी साधन नहीं बनाया गया। जिससे वाहन चालको के साथ आसपास निवास करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने कलेक्टर ऋषभ गुप्ता से नेशनल हाईवे अथॉरिटी को जन समस्या हल करने की मांग की है। आने वाले समय में सिंहस्थ आने वाला है। इस प्रकार से जो सकरी सडक़ है उसे पर वाहनों की निकासी होना बहुत मुश्किल होगी। यह मात्र एक सिंगल रास्ता है। जब तक कार्य पूर्ण नही हो जाता टोल टैक्स वसूली बंद की जाए। कार्य पूर्ण होने के बाद ही टैक्स वसूली प्रारंभ की जाए।

  • देवास जिला अस्पताल के चिकित्सक स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की कराई डिलेवरी, मां और बच्चें सभी स्वस्थ

    देवास जिला अस्पताल के चिकित्सक स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की कराई डिलेवरी, मां और बच्चें सभी स्वस्थ

    ———– देवास, / जिला अस्पताल देवास के चिकित्सक स्टॉफ ने ट्रिपल बच्चों की सीजर से डिलेवरी कराई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि 8 सितंबर को गणेशपुरी देवास निवासी श्रीमती शीतल पति आकाश उम्र 29 वर्ष इनकी दूसरी डिलेवरी के लिए जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में स्टॉफ द्वारा जांच में पाया गया पेट में तीन बच्चे हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. साधना वर्मा द्वारा सीजर प्लान कर और टीम में एनेस्थेसियोलॉजिस्ट डॉ. नीता पंडित, नर्सिंग अधिकारी श्रीमती सपना मीना के साथ सफलतापूर्वक (ट्रिपल) दो बालक और एक बालिका की सीजर से डिलेवरी कराई गई। मां और बच्चें सभी स्वस्थ है। पहले नवजात (लड़का) का वजन 1.83 किलोग्राम, दूसरे नवजात (लड़का) का वजन 1.92 किलोग्राम तथा तीसरे नवजात (लड़की ) वजन का 1.76 किलोग्राम है। सभी पूर्ण स्वस्थ है इनको दोनों नवजात को मां के साथ और एक नवजात ऑब्जरवेशन में एस.एन.सी.यू.में रखा गया है। एस.एन.सी.यू. चिकित्सक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. भूषण, एसएनसीयू सिस्टर अंजलि, विद्या द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जॉच की गई। सिविल सर्जन डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल देवास में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए आती हैं। जिला अस्पताल में वर्तमान में सभी सुविधाए उपलब्ध है आधुनिक ओटी, मॉड्यूलर ओटी में सफलतम तरीके से ट्रेंड चिकित्सकीय स्टाफ द्वारा सफल प्रसव कराए जा रहे है। अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 35 गर्भवती महिलाओं का प्रसव होता है। जिसमें सामान्य एवं ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव किये जा रहे है।