Blog

  • अभी तो काला पीपल चल रहाहै, कलेक्टर नहीं थक रहे हैं,       पुलिस विभाग में बदलाव के बाद के बदलाव,                         कांग्रेस में प्रवेश का पलड़ा भारी, कन्नौद  में जोशी या बंडावाला , आबकारी वाली मैडम, निगम का यह कैसा स्वच्छता मिशन, सोनकच्छ में चुनावी प्रचार शुरू

    अभी तो काला पीपल चल रहाहै, कलेक्टर नहीं थक रहे हैं, पुलिस विभाग में बदलाव के बाद के बदलाव, कांग्रेस में प्रवेश का पलड़ा भारी, कन्नौद  में जोशी या बंडावाला , आबकारी वाली मैडम, निगम का यह कैसा स्वच्छता मिशन, सोनकच्छ में चुनावी प्रचार शुरू

    भगत ——- बाबा प्रणाम। बाबा——- बेटा प्रणाम क्या हाल है। जिले में क्या चल रहा है। भगत ——— बाबा अभी तो कालापीपल चल रहा है। बाबा—–  हां बेटा पहले देवास में कावड़ यात्रा के चर्चे थे अब तो महाराज की रोज काला पीपल की यात्रा के चर्चे जिले में सबसे ज्यादा है। राजनीति में कालापीपल और देवास एक हो गए हैं ।देवास भारतीय जनता पार्टी विधायक गायत्री राजे पवार के पुत्र महाराज विक्रम सिंह पवार को केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद वे लगातार इस क्षेत्र में सक्रिय है ।अब वहां के स्थानीय उम्मीदवार का टिकट खतरे में पड़ गया है अचानक एक ही परिवार को दो जगह से टिकट मिलने की बात की चर्चा पूरे प्रदेश में है ।महाराज विक्रम सिंह इस संगठन का आदेश मानकर वहां पर सक्रिय हो रहे हैं। वह पहले लोकसभा में और विधानसभा उपचुनाव में गांव-गांव संगठन के आदेश पर इसी तरह सक्रिय होकर कार्य कर रहे थे और परिणाम भी अच्छा आया तो अब काला पीपल में सक्रिय है ।और इसका लाभ निश्चित मिलना है टिकट मिलता है तो ठीक है नहीं भी तो उनके संबंधों का लाभ पार्टी को मिलना ही हे ।और अभी तो सबसे बड़ी बात की देवास में विरोधी के हाल में बड़े आयोजन को भी जनता भूलकर केवल कालापीपल की चर्चा में व्यस्त है। राजनीति मैं शतरंज की चाल की तरह यह भी कई लंबी चाल तो नहीं केवल समझदार ही  समझ सकते हैं इस कालापीपल के रहस्य को।

    भगत—– कलेक्टर अलग नहीं मान रहे हैं। बाबा —- सही बात है बेटा कलेक्टर ऋषव गुप्ता लगातार व्यवस्था में सुधार के लिए जिले के विकास कार्य के लिए सक्रिय है ।बिना थके बिना रुके एक ही मिशन उनकी लोकप्रियता बढ़ा रहा है ।वरना होता यह है। कि कोई भी जिलाधिकारी या नवागत अधिकारी एक दो महीने तो अच्छा कार्यकर्ता है फिर वही पुरानी शैली में लौट आता है वही सब चलता है जो चलता है लेकिन देवास जिला कलेक्टर गुप्ता ने अपनी शैली नहीं बदली है ।अभी भी लगातार दूरस्थ गांव जहां पर सही तरीके से तहसीलदार पटवारी तक नहीं पहुंच पाते हैं वहां तक कलेक्टर जाकर आमजनकी समस्या से  रूबरू होने के साथ उसका निराकरण भी कर रहे हैं ।और आज भी कर्मचारियों में अधिकारियों में डर तो है कि कलेक्टर कभी भी कहीं भी पहुंच सकते हैं । अधिकारी वर्ग में कुछ अधिकारी उनकी शैली से परिचित होने के बाद अपने आप को बदल चुके हैं और वह भी खुश है कि चलो अच्छे अधिकारी के साथ कुछ तो अच्छा होगा बस कलेक्टर की एक छोटी सी आदत की वह किसी विभाग में छोटे से छोटे कार्य के लिए भी स्वयं बारीकी के साथ भीड़ जाते हैं ।कुछ तो अधिकारियों पर ही छोड़ देना  चाहिए ।

      भगत — पुलिस विभाग में बहुत बदल रहा है। बाबा—- अच्छा है अब कलेक्टर एस पीके जोड़ी जमेगी पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय नेभी पहले पूरे जिले को समझा और अब  अपनी नई टीम बनाकर प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं। लग रहा है कि पुलिस भी जिले मैं कुछ अच्छा कर रही है। नवागत  एडिशनल एसपी भदोरिया सी एसपी अग्रवाल डीएसपी हरिनारायण बाथम सूबेदार पवन बागड़ी और शहर के पांचो थानेदारों की एक अच्छी टीम बन गई है और परिणाम भी आने लगे हैं ।

    भगत —ग्रामीण में भी सुधार होना चाहिए। बाबा— ग्रामीण में सबसे ज्यादा चौकिया की हालत खराब है। कुछ चौकिया पर तो वर्षों से पदस्थ इधर से उधर होने वाले उपनिरीक्षक ने शुभ लाभ के चक्कर में हालत खराब कर दी है ।पुलिस अधीक्षक को शहर की तरह ग्रामीण क्षेत्र पर भी ध्यान देना चाहिए शहर में अपराध और अपराधी ज्यादा है लेकिन ग्रामीण आज भी अपराध इस तरह नहीं बड़े हैं ।लेकिन राजनीति संरक्षण के कारण अवैध माफिया ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय है।

    भगत ——कांग्रेस में प्रवेश भी भारी पड़ रहे हैं। बाबा —–बेटा आर्थिक आधार पर आया यह प्रवेश धीरे-धीरे देवास की राजनीति में प्रवेश कर गया है ।फिर ऊपर से टिकट बांटने वाले आका का ही खास है ।और धार्मिक आयोजनों से धीरे-धीरे आम जनता में पकड़ बनाने का प्रयास लगातार कर तो रहे हैं सबसे बड़ा प्लस पॉइंट प्रवेश अग्रवाल का कि वह निर्विवाद ऐसे कांग्रेसी नेता है जो किसी गुटबाजी में नहीं है ।बाकी सारे नेता के पीछे एक नेता नहीं अनेक नेता जीतने से ज्यादा हरवाने  के लिए लग ही जाएंगे। बस अभी तो प्रवेश का यही पॉइंट भारी पड़ रहा है ।क्योंकि देवास में कांग्रेस का कभी गढ़ रहा है और यहां पर जब भी कांग्रेस  एक हो गई है तब कांग्रेस को जीत ही मिली है चंद्रप्रभाष् शेखर के बाद सांसद सज्जन सिंह वर्मा महापौर चुनाव में जय सिंह ठाकुर ,रेखा वर्मा  ने सीट जीती है । बस कांग्रेस के एक होने का मामला है और वह किसी एक के नाम पर एक नहीं होगी लेकिन किसी एक व्यक्ति के नाम पर एक जरूर हो जाएगी जो निर्विवाद है।

    भगत —-कन्नौद दीपक जोशी और बंडावाला मैं अभी संघर्ष है। बाबा——- नर्मदे हर भारतीय जनता पार्टी विधायक आशीष शर्मा तो  मां नर्मदा से यही मांग रहे हैं कि सामने टिकट दीपक जोशी को ही मिल जाए। बस लक्ष्मी नारायण  बंडावाला को ना मिले। बंडावाला पिछले दो दशक से क्षेत्र में सक्रिय है और अभी सबसे दमदार उम्मीदवार है ।और सबसे बड़ी बात की प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के खास हे। कलोता समाज का जिले में अच्छा वर्चस्व है लेकिन अभी तक किसी पार्टी ने जिले में टिकट नहीं दिया है। दूसरा स्थानी बंटू गुर्जर भी दावेदार है जो सचिन पायलट के खास हे वर्तमान पीसी सी  सदस्य है और स्थानीय ओम जाट जो पिछले चुनाव में बहुत ही कम मत से हारने के बाद लगातार सक्रिय है ।जब पूरे प्रदेश में स्थानीय उम्मीदवार की बात उठ रही है तो वहां पर दो बाहरी उम्मीदवार पूर्व मंत्री दीपक जोशी तो क्षेत्र में अब लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और ऐसे ही एक वर्ष पूर्व देवास से खातेगांव कन्नौद क्षेत्र में युवा नेता मनीष चौधरी सक्रिय है। इनके बहुत से प्लस पॉइंट होने के साथ माइनस पॉइंट यह है कि 1 वर्ष पहले दावेदारी करने के साथ बाहरी प्रत्याशी है और ऐसे में सारे स्थानीय विरोधी होना स्वाभाविक है ।बस कांग्रेस में दो  के नाम सबसे ऊपर है पहले बंडावाला, और दूसरा दीपक जोशी का तीसरा एक और उम्मीदवार है पूर्व विधायक श्याम होलानी के पुत्र मनोज होलानी का जो बड़ी भागवत कथा के साथ धार्मिक आयोजनों में सक्रिय है। भारतीय जनता पार्टी से आशीष शर्मा का टिकट फाइनल है। दूसरे दावेदार नारायण व्यास गो संवर्धन और तीसरा केवल चुनाव के समय दावेदार के रूप में संतोष मीणा का नाम आता है ।जो चुनावी मौसम में प्रबल दावेदार माने जाते हैं। आशीष शर्मा की अभी हाल ही में तिरंगा यात्रा और शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर निकली यात्रा में जन समर्थन देख संगठन दूसरी गलती नहीं करेगा नर्मदे हर।

    भगत — आबकारी विभाग मैडम फिर चर्चा में है। बाबा—- बड़ी वाली मैडम तबादला होते-होते बड़े काम का निपटा गई शुभ लाभ का गणित बड़ी मैडम का ठेकेदार समझ नहीं पाए और दूसरी छोटी वाली मैडम एक विवाद में शिकायत होने पर फिर चर्चा में आ गई है। पहले भी एक प्रकरण में बहुत चर्चा में रही है और ऐसे समय में जब जिलाधिकारी एक सुलझे  हुए व्यक्ति राजाराम सोनी ने परी की शुरुआत ही  धमाकेदार की है। पथराव के बीच विभाग कार्रवाई करता रहा तो शहर के अंदर जेसीबी से अवैध ठिकाने शराब के ध्वस्त किए किए पुलिस और आबकारी विभाग में तालमेल बिठाकर बड़ी कार्रवाई की जा रही है तब इंस्पेक्टर मैडम शिकायत के कारण चर्चा में आ गई है।

    भगत—बाबा देवास नगर निगम कागज पर और दिखावे का ज्यादा काम करता है। बाबा —-सबसे ज्यादा खर्चा फ्लेक्स और प्रचार प्रसार का और धरातल पर सब कुछ उल्टा-पुल्टा कभी जमीन पर मैदान मे आकर देखो कमिश्नर फिर तुमको हकीकत दिखेगी। केवल कुछ चिन्हित कॉलोनी में ही स्वच्छता मिशन के लिए सारी तैयारी कर बाकी वार्ड को अपने हाल पर छोड़ दिया जाता है। हर नागरिक चाहता है कि हमारा शहर भी नंबर वन है लेकिन हमारे यहां के नंबर दो शैली के अधिकारी जमीन पर जिस दिन कार्य करेंगे उसे दिन हमारा देवास नंबर वन आ जाएगा। सबसे बड़ी आश्चर्य की बात है कि इंदौर से देवास आते समय   शिप्रा भले ही ग्रामीण क्षेत्र में आता है से लेकर देवास स्टेशन रोड तक कोई सुविधा घर नहीं है अगर हे भी तो वह डिवाइडर कूद कर दाहिने और आना होगा। वह भी मात्र एक या दो है कितनी बड़ी चूक है स्वच्छता मिशन की जहां हर 100 200 मीटर पर एक सुविधा घर होना चाहिए वहां 10 किलोमीटर तक आम जनता के लिए कोई सुविधा घर नहीं है सबसे ज्यादा दिक्कत इंदौर से देवास मां चामुंडा के दर्शन करने वाले भक्तों के लिए आती है। खासकर महिला भक्त के लिए तो और ज्यादा समस्या आ जाती है। एक बार कलेक्टर कमिश्नर इस क्षेत्र का दौरा करें और इस विशेष समस्या पर जरूर ध्यान दें बाकी तो लीपा पोती चली रही है और सरकारी बजट के साथ स्वच्छता में नंबर लाने के लिए सारे प्रयास निगम के जादूगर इंजीनियर के चल ही रहे हैं। कमिश्नर बदले हैं ।लेकिन व्यवस्था नहीं बदली है ।

    भगत— सोनकच्छ में तो प्रचार शुरू हो गया आज से।  बाबा ——-पिछली बार कांग्रेस ने झटका दिया था इस बार भारतीय जनता पार्टी ने 3 माह पहले ही  सोनकच्छ का टिकट घोषित कर कांग्रेस को झटका दिया है वैसे यहां से कांग्रेस में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का टिकट 5 वर्ष से पहले ही फाइनल था और वह आसपास के टिकट भी फाइनल करेंगे लेकिन इस बार मुकाबला टक्कर का हो गया है भैया के 5 वर्ष में कुछ महीने सत्ता के भी थे उसका भी कई लाभ तो कहीं पर बहुत ज्यादा नुकसान देखने को मिलेगा और फिर विधायक कार्यकाल में कुछ विरोधी तो बन ही जाते हैं फिर भैया ने तो पूरे जिले में सभी से पंगा ले रखा है ।अब भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राजेश सोनकर की बात करें तो भले ही अभी पूर्व विधायक और कुछ नेता विरोध कर रहे हो लेकिन धीरे-धीरे वरिष्ठ पदाधिकारी समझा लेंगे बीजेपी में यह कार्य अच्छे से कर लेते हैं। नेताजी। सोनकर को दूसरा लाभ की नया चेहरा है विरोधी कम रहेंगे कुल मिलाकर यहां मामला टक्कर का है ।पूरे प्रदेश में इस सीट पर भी सबकी नजर रहेगी क्योंकि यहां से प्रदेश की जाने-माने नेता सज्जन वर्मा का मुकाबला राजेश सोनकर से हो रहा है। ।

  • बचपन से नही है पिता का साया, संभाली घर की जिम्मेदारी, कड़ी मेहनत के बाद नेहा मोदी का बीएसएफ में हुआ चयन

    बचपन से नही है पिता का साया, संभाली घर की जिम्मेदारी, कड़ी मेहनत के बाद नेहा मोदी का बीएसएफ में हुआ चयन

    देवास। जीवन में किसी बड़ी उपलब्धि हासिल करने में सिर पर पिता का साया होना जरूरी है। पिता के साये के बिना जिंदगी वीरान हो जाती है। बचपन से पिता का साया नही होने के बाद भी नेहा ने हार नही मानी। हां हम बात कर रहे है देवास के बालगढ़ में रहने वाली नेहा मोदी की। बचपन में ही नेहा मोदी के पिता संजय मोदी का निधन हो गया। घर में ग्रहणी माँ के अलावा एक छोटे भाई की जवाबदारी सिर पर थी। लेकिन पिता के निधन के बाद नेहा ने पीछे मुडक़र नही देखा। नेहा का सपना था कि वह अपने परिवार के लिए कुछ बड़ा करके दिखाए। नेहा ने घर संभालने के साथ अपनी पढ़ाई व मेहनत जारी रखी। नेहा ने मन लगाकर बीएसएफ की तैयारी की। तैयारी के बाद वर्ष जनवरी 2023 में परीक्षा दी। 25 अगस्त के दिन नेहा का बीएसएफ में चयन हुआ। नेहा 28 अगस्त को बीएसएफ के लिए ज्वाइनिंग करेगी। समाज अध्यक्ष चिंतामण पटेल ने बताया कि नेहा की यह उपलब्धि समाज के अन्य युवाओं व युवतियों के लिए प्रेरणा है। नेहा ने बीएसएफ में चयनित होकर परिवार के साथ मोदी समाज का नाम देवास जिले सहित प्रदेशभर में रोशन किया। नेहा की उपलब्धि पर समाज सचिव दिनेश चंद्र मोदी, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार मोदी (फौजी), चिंतामण मोदी, धर्मेन्द्र मोदी, मनोहर मोदी, विकेश मोदी, विजय मोदी, योगेश मोदी, फौजी दीपक मोदी सहित समाजजनों, परिवारजनों, क्षेत्रवासियों सहित इष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में बच्चों ने बनाई राखियां

    शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में बच्चों ने बनाई राखियां

    देवास। शासकीय विद्यालय महाकाल कॉलोनी में बच्चों ने राखी बनाना सिखा। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को भारतीय संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से श्रीमती अर्चना वर्मा के द्वारा राखी निर्माण करना एवं राखी का ऐतिहासिक महत्व बताया गया। बच्चों के द्वारा विभिन्न रंगों की सामग्री से रंग बिरंगी आकर्षक रेशम की राखियां बनाई गई। राखी निर्माण में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उल्लास पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा आठवीं की कुमारी प्रियंका राठौर ने किया। आभार कुमारी तनु ने माना।

  • कलेक्टर श्री गुप्ता ने कन्‍नौद विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत सहित अन्‍य शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण

————

ग्रामीणों की समस्‍या सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

————

कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिये निर्देश

    कलेक्टर श्री गुप्ता ने कन्‍नौद विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत सहित अन्‍य शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण ———— ग्रामीणों की समस्‍या सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश ———— कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिये निर्देश

    ———– देवास कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने कन्‍नौद विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत सहित अन्‍य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्रामीणों से चर्चा की ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, एसडीएम कन्‍नौद श्री अभिषेक सिंह सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कन्‍नौद विकासखण्‍ड में ग्राम कुसमानिया में आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल और आश्रम शाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने स्‍कूल में बच्‍चों से चर्चा की। स्‍कूल में पानी की समस्‍या होने एवं बोरिंग फैल होने पर संबंधित अधिकारी को समस्‍या का समाधान के निर्देश दिये। स्‍कूल में कमरे कम होने पर 05 अतिरिक्‍त कक्ष बनाने संबंधी निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि पुलिस की गाडी दिन में दो बार रोजाना गस्‍त दें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने रैम्‍प सुधारने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि खाद्यान्न सामग्री में कोई लापरवाही चलेगी और ना ही नल जल योजना में कोई लापरवाही सहन करूंगा। लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम भिलाई में निरीक्षण किया ग्राम पीएचई ने पाईपलाईन का कार्य किया है पर रोड़ की मरम्‍मत नहीं करने पर रोड़ की मरम्‍मत के निर्देश दिये। ग्राम भिलाई में पानी की व्‍यवस्‍था के लिए सप्लिमेंट्री बजट के लिए पीएचई को निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पीएचई सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम में स्‍कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्‍कूल की छत टपकती है। जिस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक कार्यवाही के निर्देश दिये। स्‍कूल में नल कनेक्‍शन करवाने एवं स्‍कूल से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये। स्‍कूल में बच्चे कम होने एवं स्‍कूल में बच्‍चों ड्रेस नहीं मिलने पर प्रधानाध्‍यापक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता होस्‍टल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्राप आउट बच्‍चों को भर्ती करने के निर्देश दिये। लाईट की व्‍यवस्‍था के संबंध में निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत नांदोन के शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नल कनेक्शन खराब पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव की 2 महीने की सैलरी काटने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्कूल का हैंड पंप का 3 महीने से खराब हुआ पाया जाने पर एई का एक साल का इंक्रीमेंट काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्कूल में टीवी कनेक्शन नहीं होने पर एवं शिक्षक की आवश्यकता होने पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। दक्ष उन्नयन की वर्कबुक क्यों नहीं मिली, इस बीआरसी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। स्कूल के शिक्षक रामावतार बाकलीवाल का एक महीने का वेटन काटने के निर्देश दिए।

  • क्षिप्रा बेराज पर चल रहे मेंटनेंस कार्य का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण ,मेंटनेंस कार्य के चलते शहर मे 30 मिनट ही होगा पानी का वितरण

    क्षिप्रा बेराज पर चल रहे मेंटनेंस कार्य का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण ,मेंटनेंस कार्य के चलते शहर मे 30 मिनट ही होगा पानी का वितरण

    क्षिप्रा बैरेज के वायर रोप बदलने को लेकर कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा, एसोसिएशन आफ इन्डस्ट्रीज के साथ इन्डस्ट्रीज सभा कक्ष में क्षिप्रा बैराज की वायर रोप बदलने को लेकर बैठक आहूत की गई थी। उल्लेखनीय है कि क्षिप्रा बैरेज के वायर रोप जिसका कि मरम्मत संधारण कार्य होना है। जिसमें 12 गेट के रोप का कार्य सावधानी पूर्वक कर बदलने का कार्य किये जाने पर कलेक्टर द्वारा चर्चा की गई थी। जिस पर सावधानीपूर्वक 3 से 4 दिवस मे वायर रोप को बदलने का कार्य ठेकेदार लाईट ग्रुप जबलपुर म.प्र. की टीम से कार्य सम्पादित करने हेतु सहमति दी गई थी। ठेकेदार लाईट ग्रुप जबलपुर म.प्र. की टीम द्वारा क्षिप्रा बेराज के 12 वायर रोप बदलने का कार्य कलेक्टर द्वारा दिये गये निर्देश अनुसार दी गई समय सीमा में कार्य आरंभ कर 6 गेटो का वायर रोप बदलने का कार्य लगभग 80 प्रतिशत कम्पलिट किया जा चुका है। किये जा रहे मेंनटेनेंस कार्यो का औचक निरीक्षण कलेक्टर ऋषव गुप्ता के द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा के साथ क्षिप्रा स्थित बेराज पर किया गया। कलेक्टर द्वारा चल रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी भी ली तथा गेट मे डाले नयें वायर रोप को अप एवं डाउन की स्थिती मे चलवाकर भी देखा। कलेक्टर ने संबंधित ठेकेदार को सावधानी पूर्वक कार्य 3 दिवस में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। आयुक्त ने सहायक यंत्री जगदीश वर्मा एवं उपयंत्री दिनेश चौहान को कार्य की तीनो समय की मानिटरिंग करने के साथ रिपोर्ट भी दिये जाने हेतु कहा। इसी कडी मे सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती ने बताया की क्षिप्रा बेराज पर चल रहे मेंटेनेंस कार्य के चलते डेम मे पानी का लेबल अत्यधिक कम होने से इंटेकवेल मे पानी कम मात्रा मे आ रहा है। जिससे 15 एवं 22 एमएलडी के पम्प एक साथ चलाने मे समस्या आ रही है। जिससे देवास शहर मे मिलने वाला पानी कम मात्रा मे आने से पानी वितरण के समय मे परिवर्तन भी किया जावेगा तथा टंकियो मे पानी की उपलब्धता अनुसार 45 मिनट के स्थान पर 30 मिनट शहर मे पानी का वितरण किया जावेगा। समय सीमा मे बेराज के कार्य पूर्ण होने पर पुन: निर्धारित समय पानी का वितरण किया जावेगा।

  • शिक्षा जीवन की उन्नति का आधार है प्रियंका भाटिया

    शिक्षा जीवन की उन्नति का आधार है प्रियंका भाटिया

    देवास। शिक्षा जीवन की उन्नति का आधार है। शिक्षा से हमारा जीवन सरल और आसान हो जाता है। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में एजुकेशन एनीटाइम मेंटर एवं डायरेक्टर प्रियंका भाटिया ने प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि प्रियंका भाटिया मैडम के द्वारा नए सत्र 2022.23 से विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी और गणित का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुवार को उन्होंने बच्चों को अंग्रेजी के सरल वाक्य बनाना सिखाए और दैनिक जीवन में आने वाले अंग्रेजी के शब्द सिखाएं। उनके द्वारा सप्ताह में तीन दिन अंग्रेजी एवं गणित का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है तथा व्यक्तित्व विकास के गुण सिखाए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्चना वर्मा ने किया। आभार श्रीमती प्रियंका गौड ने माना।

  • लोकप्रिय स्तम्भ ‘नारद संहिता’

——

-महेश दीक्षित             शिवराज मप्र में अभी सर्वशक्तिमान हैं …!      नए प्रवक्ता पुरानों से परेशान      
भाजपा के नेताजी को घोषणा पत्र की जल्दी क्यों?      
संस्कृति विभाग में प्रतिनियुक्त साहब की चिंता!          
एक जिला अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं में घमासान

    लोकप्रिय स्तम्भ ‘नारद संहिता’ —— -महेश दीक्षित शिवराज मप्र में अभी सर्वशक्तिमान हैं …! नए प्रवक्ता पुरानों से परेशान भाजपा के नेताजी को घोषणा पत्र की जल्दी क्यों? संस्कृति विभाग में प्रतिनियुक्त साहब की चिंता! एक जिला अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं में घमासान

    ————————— शिवराज मप्र में अभी सर्वशक्तिमान हैं …! राज्य मंत्रिमंडल विस्तार में न भाजपा हाईकमान की चल रही और न मप्र भाजपा संगठन की… सीएम शिवराज सिंह चौहान अभी भी सब पर भारी हैं…जिस तरह से सीएम शिवराज आज-कल में मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं, उससे तो यही लगता है। शिवराज अपने मंत्रिमंडल में राजेंद्र शुक्ला, गौरीशंकर बिसेन, राहुल लोधी और जालम सिंह पटेल को शामिल करने जा रहे हैं..इनमें राहुल लोधी को छोड़कर बाकी तीनों नेता पहले भी शिवराज मंत्रिमंडल में रह चुके हैं। शिवराज एक दिन पहले अपने खास पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को अंत्योदय समिति के अध्यक्ष पद से नवाज चुके हैं। नारदजी का कहना है कि शिवराज ने विधानसभा चुनाव के पहले अपने ‘प्रिय नेताओं’ को उपकृत कर यह तो जता ही दिया है कि, मध्यप्रदेश भाजपा में अब भी वे ‘सर्वशक्तिमान’ हैं।

    —- नए प्रवक्ता पुरानों से परेशान मप्र भाजपा ने पिछले दिनों जिन प्रतिभावान युवाओं को प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट बनाया है, वे संगठन के पुराने प्रवक्ताओं और मीडिया पैनलिस्ट से परेशान हैं। वो इसलिए कि पुरानों को लगने लगा है कि, यदि नए प्रवक्ताओं को मीडिया में तवज्जो मिलने लग गई, तो वर्षों से जमी उनकी दुकान बंद हो जाएगी। दरअसल, अब पार्टी घिसे-पिटे चेहरों से किनारा कर चमकदार युवा चेहरों को राजनीतिक तौर पर संगठन में आगे लाना चाहती है। इसी तारतम्य में पार्टी ने हाल ही में भाजपा संगठन में तीन प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ चार नए चेहरों को मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्तियां की हैं। लेकिन ‘नयों’ को  ‘पुराने’ न सहयोग कर रहे हैं और न आगे बढ़ने दे रहे हैं। नारदजी बताते हैं कि इसकी शिकायत भाजपा हाईकमान तक पहुंची है। इसके बाद पार्टी ने जो-जो ‘पुराने’ पार्टी के फैसलों और ‘नई नियुक्तियों’ से इत्तफाक रखते हैं, उन पर नकेल कसने की तैयारी शुरू कर दी है।

    —- भाजपा के नेताजी को घोषणा पत्र की जल्दी क्यों? भाजपा ने मप्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस समिति में एक नेताजी को पार्टी का ‘चुनाव घोषणा पत्र’ बनाने की इतनी जल्दी रही कि, वे समिति की दूसरी बैठक में खुद ही 100 पेज का ‘घोषणा पत्र’ बनाकर ले आए। ये वो नेताजी हैं, जो समिति की पहली बैठक में नाराजगी की वजह से नहीं आए थे। क्योंकि नेताजी को लगता था कि उन्हें समिति में यथोचित नहीं दिया गया है। एक पदाधिकारी ने बताया कि, ये नेताजी इसलिए भी जल्दी ‘घोषणा पत्र’ बनाकर लाए, ताकि भाजपा हाईकमान की नजर में अपने नंबर बढ़वा जा सकें और खुद को न  सही अपने बेटे को विधानसभा का टिकट दिलवा सकें। नारदजी बता दें कि, ये  नेताजी मप्र भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी रह चुके हैं। तथा भाजपा के तेज तर्रार नेताओं में शुमार माने जाते हैं।

    — संस्कृति विभाग में प्रतिनियुक्त साहब की चिंता! सत्ताधारी दल भाजपा की पहली लिस्ट आने के बाद प्रदेश में  लगभग चुनावी ‘शंखनाद’ हो ही चला है। राजनीतिक प्रेक्षक प्रदेश में बदलाव की संभावनाओं से इंकार नहीं कर रहे हैं। ऐसे में सरकार से गले-गले तक उपकृत लोगों की छटपटाहट भी बढ़ने लगी है। बदलाव की आहटों के बीच संस्कृति विभाग की एक अकादमी में काबिज अफसर को जनवरी 2024 में क्या स्थिति होगी? इसकी चिंता सताने लगी है। ये साहब अपने नजदीकियों गाहे-बगाहे ही नहीं, अक्सर अपनी चिंताओं को साझा करते दिखाई देते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक मित्र से आगे की स्थिति भांपते हुए पूछा कि सचमुच में निजाम बदला तो फिर अपना क्या होगा? क्या वापस बच्चों को पढ़ाना होगा? इनके बारे में बताते चलें कि उच्च शिक्षा विभाग से यह संस्कृति विभाग में  प्रतिनियुक्ति पर आए हैं। नारदजी बता दें कि आदिम संस्कृति का विशेषज्ञ प्रचारित करने वाले ये साहब मूल रूप से नर्मदा के अंचल के रहवासी हैं। तथा वर्ष 2003 के पहले कांग्रेस शासनकाल में भी ‘संस्कृति’ को खूब निचोड़ चुके हैं।

    — एक जिला अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं में घमासान एक जिला अध्यक्ष के लिए प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं में घमासान मचा हुआ है। दरअसल, ब्राह्यणवाद के चक्कर में कांग्रेस के एक बड़े नेता ने विदिशा में अपने एक ऐसे पट्ठे को जिला अध्यक्ष बनवा दिया, जिसके खिलाफ नियुक्ति के पहले दिन से पूरे विदिशा जिले के कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल रखा है। धरना दे रहे हैं। उसके  कारनामों का चिट्ठा भोपाल से लेकर दिल्ली तक पार्टी के जिम्मेदारों नेताओं भेजकर शिकायत कर रहे हैं कि, ऐसे अयोग्य एवं आधारहीन लोगों को कांग्रेस का खेवनहार बनाओगे तो बची-खुची पार्टी का भी बंटाढार हो जाएगा। बताते हैं कि शिकायत मिलते ही पीसीसी चीफ ने विवादास्पद जिला अध्यक्ष को हटाने का फरमान तो सुना दिया है। लेकिन नारदजी को पता चला है कि पार्टी के ब्राह्मणवादी बड़े नेताजी ऐड़ी-चोटी का जोर लगाकर अपने पट्ठे की जिला अध्यक्षी बचाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। अब देखना यह है कि नेताजी अपने पट्ठे की जिला अध्यक्षी बचा पाते हैं या नहीं। — Email id-maheshdixit66@gmail.com/(mb)-9893566422