विद्यार्थियों की सहायता सबसे बड़ा पुण्य कार्य है

देवास। विद्यार्थियों की सहायता सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। विद्यार्थी हमारे समाज और देश का भविष्य है। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री मांगीलाल अग्रवाल ने प्रकट किए। कार्यक्रम के अतिथि प्राचार्य विष्णु वर्मा,प्राचार्य अशोक साहू, धीरज दासवानी, दीपचंद सोनी, आतिश कनासिया, महेश राठौर, विनय गोखे हरिराम मंडलोई, अंजना सोनी, एकता शाह, थे। प्रधान अध्यापक महेश सोनी ने बताया कि सावन के अंतिम सोमवार को सभी विद्यार्थियों को साबूदाने की खिचड़ी एवं फल वितरित किए गए। विद्यालय गतिविधियों की जानकारी श्रीमती अर्चना वर्मा ने दी। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ श्रीमती प्रियंका गौड़,सुश्री सूर्य बाला बघेल, राजेश चौहान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कैबिनेट के सदस्यों ने किया।

More posts