एसएसआई कार्य में लापरवाही पर 26 बीएलओ और दो पटवारियों को नोटिस –——- ( प्रशासन की बड़ी कार्रवाई) एसएसआई कार्य में लापरवाही पर 26 बीएलओ और दो पटवारियों को नोटिस –——- जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम देवास द्वारा 26 बीएलओ और दो पटवारियों को नोटिस जारी किए गए। जिसमें पटवारी श्री मनीष शर्मा, श्री अरुण जाटव और बीएलओ श्रीमती प्रमिला भण्डारी, श्रीमती वंदना देवरे, श्रीमती रुकसाद खान, श्री जितेन्द्र मालवीय, श्रीमती रेखा योगी, श्रीमती तरुनम शेख, श्रीमती कल्पना पवार, श्रीमती ममता पंवार, श्रीमती सोनूबाला बैरागी, श्रीमती सुनिता, श्रीमती रोशनी , श्रीमती कान्ता यादव, श्रीमती लक्ष्मी मालवीय, श्रीमती नीता श्रीवास्तव, श्रीमती ज्योति सोलकी, श्रीमती बिंदुबाला शर्मा, श्रीमती कविता राजपुत, श्रीमती जाग्रती यादव, श्रीमती ज्योति मित्तल, श्रीमती सोनी देवडा, श्रीमती रीना बाघेला, श्रीमती किरण , श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती तारा राजोरिया, श्रीमती रिंकु शर्मा श्रीमती रेखा अम्बोदिया को नोटिस दिया है।
Month: November 2025
-

दिसंबर में संघ का घर-घर संपर्क के साथ चलेगा संकल्प अभियान….
दिसंबर में संघ का घर-घर संपर्क के साथ चलेगा संकल्प अभियान…. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष में पूरे देश में संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा गृह सम्पर्क का संकल्प लिया गया है। मालवा प्रांत में यह गृह सम्पर्क अभियान आगामी एक दिसम्बर से पंद्रह दिसम्बर तक किया जावेगा। मालवा प्रांत के सभी 28 जिलों के 138 खंडों के 12,500 से अधिक गाँवों और 101 नगरों के 7,500 से अधिक मोहल्लों में संघ के कार्यकर्ताओं की टोलियाँ घर-घर जाकर संपर्क करेंगी। इस वृहद् गृह संपर्क अभियान संघ के देवास जिले के 7 नगरों की 46 बस्ती के 371 मोहल्लों एवं 543 ग्रामों में 1450 टोलियो के 7250 स्वयंसेवक हिन्दू परिवारों में संघ परिचय पत्रक,संघ साहित्य,स्टीकर,और भारत माता का चित्र लेकर कार्यकर्ता घरों पर परिवारों से संपर्क करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों और नगरों की सेवा-बस्तियों में घरों पर भगवा पताका भी लगायी जावेंगी। संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष में संघ द्वारा पंच परिवर्तन के संकल्प का आह्वान किया गया है। भेदभाव रहित और सभी के सुख-दु:ख में शामिल होने वाला समरस हिन्दू समाज सबल और सशक्त भारत का आधार है। समाज में संस्कारों और परंपराओं की पाठशाला हमारे परिवार है, अपनी संस्कृति की रक्षा और संस्कारों के लिये परिवारों को संस्कारक्षम बनाये रखना आज की चुनौती भी है। सभी प्राणियों का जीवन सुखी हो, इस हेतु हमारे वन,वायु,जल,धरती सहित सम्पूर्ण पर्यावरण का संरक्षण और संवर्धन आवश्यक है। स्वदेशी जीवन शैली और भारत केन्द्रित विचार-व्यवहार और व्यापार ही स्वावलंबी और स्वतंत्र भारत का आधार है। प्रत्येक नागरिक द्वारा संवैधानिक, राष्ट्रीय, सामाजिक और नैतिक कर्तव्यों के पालन से भारत को विश्वगुरु बनाना है। सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण केन्द्र जीवनशैली,जीवन के हर क्षेत्र में स्वदेशी का संकल्प और नागरिक कर्तव्यों का पालन ये पंच-परिवर्तन के पाँच संकल्प है। गृह संपर्क अभियान में संघ के कार्यकर्ता पंच-परिवर्तन के संकल्पों की चर्चा घर-घर जाकर करेंगे और परिवारों द्वारा किसी एक संकल्प का आह्वान करवाया जावेगा। गृह संपर्क अभियान में प्रत्येक घर में संघ के तीन से चार कार्यकर्ताओं की टोलियाँ सम्पर्क हेतु जावेंगी। इन टोलियों में महिला कार्यकर्ता भी रहेंगी। देशभर में चलने वाले इस संपर्क अभियान में सात से दस दिन समयदानी कार्यकर्ता निकलेंगे। विविध श्रेणियों के प्रमुखजनों से मिलने हेतु पृथक टोलियाँ बनायी गयी है। संपर्क टोलियाँ गृह संपर्क में संघ स्थापना के उद्देश्य, संघ का सामान्य कार्यपद्धति और संघ की सौ वर्षों की यात्रा और इस यात्रा में सदैव समाज की सहयोगी भूमिका के विषय पर सामान्य चर्चा भी करेगी। गृह सम्पर्क अभियान में सभी जाति-पंथों, नगरों, ग्रामीण क्षेत्रों, सेवा-बस्तियों और वनवासी परिवारों में हर हिन्दू तक संघ का विचार पहुँचाने हेतु कार्यकर्ता घर-घर पहुँचेंगे। जनवरी माह में मालवा प्रान्त के 1350 मंडल (आठ-दस गाँवों के समूह ) व 988 बस्ती के हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे, जिस हेतु हर स्तर पर समाजजनों की मार्गदर्शन व आयोजन समितियाँ गठित हो रही हैं। हिन्दू सम्मेलनों में संत,समाज प्रमुख और महिला वक्ता रहेंगी।
-

दर्दनाक हादसे के बीच मानवता की मिसाल:भाइयों ने दिखाई बहादुरी, दो की बचाई जान
दर्दनाक हादसे के बीच मानवता की मिसाल:भाइयों ने दिखाई बहादुरी, दो की बचाई जान देवास। विकास नगर ब्रिज पर शुक्रवार देर रात हुए भीषण सडक़ हादसे में जहाँ अधिकांश लोग घटनास्थल से दूरी बनाए हुए थे, वहीं देवास के दो भाइयों अनुज प्रजापति और रोहित प्रजापति ने अद्वितीय साहस और मानवता का परिचय देते हुए घायलों की मदद के लिए आगे कदम बढ़ाए। विकास नगर ब्रिज पर दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर पड़े थे। उसी दौरान वहाँ से गुजर रहे अनुज और रोहित प्रजापति ने स्थिति को समझते हुए तुरंत सहायता का जिम्मा संभाला। दोनों ने एक ऑटो की मदद लेकर घायलों को जिला चिकित्सालय पहुँचाने का निर्णय लिया। चलते ऑटो में रुकी साँसें, अनुज ने दिया ‘जीवनदान’ अस्पताल की ओर ले जाते समय एक घायल की साँसें अचानक थमने लगीं। यह देखकर अनुज प्रजापति ने बिना समय गँवाए तुरंत सीपीआर देना शुरू कर दिया। उनकी तत्परता और सही तरीके से दिए गए सीपीआर के कारण घायल युवक की साँसें फिर से चल पड़ीं और उसकी जान बच गई। रोहित ने संभाला ट्रैफिक, बनाया उपचार का रास्ता इस बीच हादसे के कारण ब्रिज पर लंबा जाम लग गया था, जिससे घायलों को अस्पताल पहुँचाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में रोहित प्रजापति ने मौके पर ट्रैफिक संभाला, लोगों को शांत किया और रास्ता सुचारू करवाया, जिससे घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुँचाया जा सका। मानवता की नई मिसाल बने अनुज और रोहित दोनों भाइयों की यह तत्परता और साहसिक कदम मानवता की अनूठी मिसाल साबित हुए। जहाँ अनुज ने अपनी ट्रेनिंग व हिम्मत से घायल को नई जिंदगी दी, वहीं रोहित ने अपनी सूझबूझ से समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करवाई। दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि दूसरा अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
-

गाजा पट्टी का दर्द, जख्मों पर मलहम की जगह नमक मिर्ची मत लगाओ, मनोज राजानी की शानदार एंट्री, कोई आश्वासन दे रहा है तो कोई रील बना रहा है, मुख्यमंत्री जी आए और चले गए, पानी बचाने में भी देवास का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका, मैरिज गार्डन के खिलाफ जनता और जनप्रतिनिधि,
भगत….. बाबा प्रणाम l
बाबा….. बेटा प्रणाम कहां से आ रहे हो l
भगत…. बाबा गाजा पट्टी से आ रहा हूं l पट्टी वालों का दर्द बड़ा बेदर्द है कोई मलहम पट्टी हो तो बताओl
बाबा…. समझ गया बेटा महात्मा गांधी रोड अतिक्रमण हटाओ मुहिम मैं कहीं जगह तो अति हो गई है l और कहीं पर रिश्ते निभाए जा रहे हैं दर्द तब बढ़ जाता है जब भेदभाव होने लगेl जनप्रतिनिधि का ड्रीम प्रोजेक्ट अभी तो सपने में भी दर्द दे रहा हैl इस पट्टी के निवासियों को इतनी तकलीफ दो कर्फ्यू और कोरोना आपदा में भी नहीं आयी l यहां पर मूलभूत सुविधा बिजली पानी का भी संकट पैदा हो गया शहर के मुख्य मार्ग से बिजली रूठ कर चली गई तो पानी के भी लाले पड़ गए और फिर यह क्षेत्र पूर्ण रूप से व्यापारियों का है अभी लगन सराय का सीजन चल रहा है शादी ब्याव की थोक खरीदारी के ग्राहक हाथ से निकल जाने का भी दुख l मतलब अचानक महात्मा गांधी रोड वालों पर चारों तरफ से मुसीबत में घेर लिया है l फिर कई लोग तो दर्द पर मलहम की जगह नमक मिर्च लग रहे हैं l
भगत…. एक अच्छा अभियान अव्यवस्था के कारण समस्या बन गया l
बाबा… सही बात है बेटा एमजी रोड पर बुलडोजर आज नहीं तो आगे पीछे चलना ही था अधिकांश व्यापारी स्वयं तैयार थेl अतिक्रमण हटेगा तो पार्किंग की और ट्रैफिक की समस्या हल हो जाएगीl आम जनता फिर से एमजी रोड पर खरीदारी के लिए निकलेगी और व्यापार भी बढ़ेगा यही सोच जनप्रतिनिधि की भी रही है कि हमारा महात्मा गांधी रोड सुंदर स्वच्छ दिखेगा तो शहर की शान बढ़ेगी और व्यापार भी l परंतु बिना व्यापारी जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी को विश्वास में लिए सीधा हथोड़ा चलाने के कारण अचानक शहर में विरोध प्रतिरोध का सामना नगर निगम को करना पड़ रहा है l फिर करोड़ों रुपए का नुकसान अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर ने किया है क्या यह हमारी राष्ट्रीय संपत्ति नहीं है जब अतिक्रमण होता है तब नगर निगम कहां रहती है और फिर तोड़ने के पैसे अलग से लेंगे और सामने वाले का दिल अलग दुखेगा और हमारे राष्ट्रीय संपत्ति का भी भारी नुकसानl
भगत… व्यापारी को पहले फूल भी दिए थे और कई बार समझाएं भी दी थी परंतु नहीं मान रहे थे इसलिए शायद सीधा बुलडोजर चला दियाl
बाबा…. यह बात भी सही है की नगर निगम ने कई बार नोटिस दिए और दो-तीन साल से लगातार समझ रही लेकिन यह सभी व्यापारी के लिए लागू नहीं होता है कुछ व्यापारी है जो नहीं मानते थे वहां सीधा हथौड़ा चलाना था सभी व्यापारी दोस्ती थोड़ी है फिर अब ओखली में सर दे ही दिया है तो मुसल से क्या डर l अब इसको सुधार के लिए जल्दी से जल्दी मलवा हटाना और विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगातार विद्युत पर्दाय जारी रखना चाहिए जल विभाग और अन्य विभाग भी सारा ध्यान यहां पर लगाकर क्षेत्र की जनता का दर्द थोड़ा तो कम कर सकते हैंl
भगत… मनोज राजानी की एंट्री अच्छी रहीl
बाबा….. वैसे तो प्रारंभ में ही शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने विरोध कर अपना कर्तव्य पूरा कर दिया था फिर मनोज राजा जी ने जब एंट्री मारी जब जनता अचानक दर्द से कराह उठी और मलहम पट्टी लगाने मनोज राजानी आ गए जो कुछ समय से पर्दे से बिल्कुल बाहर हो गए थे अचानक अच्छे मौके पर चौका माराl
भगत….. भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता तो अपनी पार्टी की परिषद के कारण चुप है l
बाबा….. देवास में नगर निगम भारतीय जनता पार्टी की होने के कारण वह चाह कर भी कुछ नहीं बोल पाए नहीं तो पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष शरद पाचुनकर,राजेश यादव, सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन और पूर्व जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल, दिलीप बांगर और संघ के नेता अगर मैदान में आ जाते तो नहीं मुसीबत आ जाती लेकिन सत्ता अपनी होने के कारण मजबूरी मैं चाह कर भी बस सहयोग के लिए चुप बैठे हैं l सत्ता में से अभी तक केवल रवि जैन सभापति खुले रूप से इनके बीच गए हैं वह भी अपना काम कर कर आ गए समझ तो गये आप लोगl बस अच्छा यह रहा कि जनता के कि जनता के आए तो सहीl
भगत…. कमिश्नर दलीप सिंह और पूरी नगर निगम की टीम मैदान में डटी है l बाबा….. दुख के बाद सूख आता है तो उसका आनंद ही कुछ और है ऐसा ही महात्मा गांधी मार्ग वासियों ने कष्ट तो बहुत उठा लिया है अब यदि इस मार्ग का योजना के हिसाब से ईमानदारी से कायाकल्प होता है तो सारी वसूली हो जाएगीl यह कमिश्नर दलीप सिंह की ही दबंगता है कि इतना बड़ा मिशन हाथ में ले लिया जिसमें आरंभ में बुरामदी मिलना है लेकिन अंत अच्छा है और रिस्क भी हैl पूर्व कलेक्टर गौरी सिंह के बाद अब वर्षों तक दलीप सिंह का भी नाम एमजी रोड से जुड़ गया हैl ऐसा नहीं कि हम व्यापारी जनता को ही तकलीफ हुई होl नगर निगम के कर्मचारियों का भी कम बलिदान नहीं हैl कई कर्मचारी जख्मी हो रहे हैं और यह अभियान बंद ना हो या इस पर असर न पड़े इसके लिए उन्होंने यह छुपाया है जनता से ज्यादा कर्मचारी जख्मी घायल हुए हैं लेकिन जिस तरह प्रशासन कई बार आपदा की स्थिति में आंकड़े छुपाता है इस तरह यह सब छुपा लिया खैर हमें सब पता है परंतु अच्छे के लिए थोड़ा झूठ भी चलता है ठीक है अब जो हो गया सो हो गया लेकिन अब देवास की जनता को बिजली पानी सड़क की समस्या से राहत के बाद पार्किंग और रोड का सुंदरीकरण भी जल्दी हो जाना चाहिएl
भगत….. किसी का घर टूट रहा है किसी की रील बन रही है तो कोई एमजी रोड देखना घर से निकला है l बाबा….. मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है और झगड़ना वालों से ज्यादा समझने वाला l
लेकिन आज के लोगों की समझ को कोई नहीं समझ सकता दुर्घटना के बाद बचाने से ज्यादा वीडियो बनाने वाले होते हैंl तो फिर यह तो गाजा पट्टी पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई है तो लोग भी शाम को देखने आ रहे हैं परंतु देखने वाले यह समझ ले कि यह किसी का घर टूटा है और उससे खास बात यह है कि कहीं आपको और परिवार को ऊपर से ईंट पत्थर मलवा ना लग जाए l जिसके लिए पुलिस बार-बार लोगों को रोक रही है रोक रही है लेकिन यहां भी नेतागिरी और अपनी जान जोखिम में रखकर लोगों का तमाशा देख रहे हैं l
भगत… शहर का आधा पुलिस बल तो यहीं पर लग गया l
बाबा…. हां बेटा पुलिस तो हर जगह अपनी भूमिका निभाती है चोरी रोकना है और अपराध रोक नहीं उसका काम नहीं है नेताजी के आगमन से लेकर विदाई तक और धार्मिक सभा यातायात व्यवस्था परीक्षा के बाद आपसी वाद विवाद और फिर बुलडोजर भी बिना पुलिस के तो आगे बढ़ ही नहीं सकता क्योंकि बुलडोजर से बड़े बुलडोजर हर जगह हैl इस मार्ग पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पहले ही शहर के पांचो थाने के टी आई और सी एस पी को जवाबदारी दे दी है l
भगत….. कई मुद्दे इसके कारण अभी तो भुला दिए l
बाबा… समझ गया शहर के कहीं प्रमुख मुद्दे इस अभियान के कारण अभी तो ठंडे पड़ गए हैं या समझ लो भूल गए हैं लेकिन आने वाले समय में फिर उठ जाए तो कोई भरोसा नहीं l फिर हम भी क्यों याद दिलाए हो जाने दो नगर निगम का यह ड्रीम प्रोजेक्ट पूराl
भगत…. स्वच्छता के बाद जल संग्रहण में देवास का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ l
बाबा….. स्वच्छता मिशन का तो सभी को पता है लेकिन जल संग्रहण मिशन में वाकई में ईमानदारी से काम हुआ हैl और कलेक्टर ऋतुराज सिंह,सी ओ ज्योति शर्मा और पूरी टीम की मेहनत सफल हुई हैl बूंद बूंद से घड़ा भर आता है तो फिर यह मेहनत तो बहुत ही वर्षों से चल रही है और आने वाले समय में इस क्षेत्र में हमारा देवास नंबर वन तो आएगा ही और जो मुख्य रूप से जिले में जल समस्या है वह भी दूर हो जाएगी एक अच्छा प्रयास जिले को राष्ट्रीय स्तर पर ले गया अब जिला प्रशासनिक अधिकारी द्वारा अन्य क्षेत्र में भी इसी शैली में मेहनत और ईमानदारी से कार्य करें तो हमारा जिला और भी उपलब्धि पा सकता है l सबसे खास से व्यवस्था में सुधार और शासन की योजना का आमजन को खासकर उस वर्ग को जिस तक अभी भी लाभ नहीं पहुंच रहा है थोड़ा सा इसको गंभीरता से ले जिला कलेक्टर और सी ओl
भगत….. मुख्यमंत्री जी आए और चले गए कुछ हाथ नहीं लगा l
बाबा…. हमारे पड़ोसी शहर के और देवास के अधिकांश लोगों से परिचित मुख्यमंत्री मोहन यादव के बनने के बाद देवास में विकास की बहुत उम्मीद है कुछ लोगों का विकास तो हो गया लेकिन शहर का अभी वही हाल है इस बार जिले में चारों विधानसभा में होने के बाद हमारे शहर में आए थे तो लगा था कि कुछ देखकर जाएंगे लेकिन कुछ खास नहीं खैर उम्मीद तो अभी भी है सिहस्थ के बहाने ही सही कुछ तो विकास होगा ही l
भगत…. मुख्यमंत्री के आगमन से विधायक तक बहुत तैयारी करनी पड़ती है और खर्च भी बहुत ज्यादा हो जाता हैl
बाबा…. यही हमारे देश की विडंबना है कि यहां एक नेता के पीछे 50 गाड़ी पेट्रोल फुकती और मुख्यमंत्री की सभा में ही ड्रोन से लेकर अन्य व्यवस्था तक इतना खर्चा हो जाता है कि एक दो वार्ड चकाचक हो जाए अगर शालीनता से सरलता से मुख्यमंत्री का यहां है और चले जाए और अभी तो एक और नई परंपरा चल गई है कि अब मुख्यमंत्री सारे कार्यक्रम शासकीय रखते हैं ताकि उसकी व्यवस्था जिला प्रशासन कलेक्टर से लेकर सारे अधिकारी करें l
भगत….. बाबा यह तो समझने वाली और भाजपा संगठन को भी समझना चाहिए l
बाबा….. पहले मुख्यमंत्री या प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के नेता मंत्री शहर या गांव में आते थे l तो उसको सफल बनाने के लिए व्यवस्था विधायक या उस क्षेत्र के विधानसभा के दावेदार को दी जाती थी l विधायक इसके लिए पूरी मेहनत के साथ जुट जाते थे कहां से कितने कार्यकर्ता महिला और पुरुष लाना है और सीधा लोगों से संपर्क भी होता था भीड़ भी आती थी जो जनता होती थीl
अभी तो आधी से ज्यादा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या संबंधित विभाग के कर्मचारी और फिर बाकी तो मजबूरी का नाम है ही शासकीय अधिकारी और व्यापारी फिर कुछ नेता इस तरह अब प्रशासन भीड़ जुटाने के साथ सफल बनाने के लिए अपना सारा काम का छोड़कर यहीं पर दो-तीन दिन बिगाड़ देता है l जबकि प्रशासन को केवल सुरक्षा व्यवस्था ताकि सीमित रखना चाहिए अपनी पार्टी के विधायक और पदाधिकारी को यह कार्य देना चाहिए ताकि जनता से ज्यादा जुड़े और कार्यकर्ता अपने ज्यादा से ज्यादा बड़े अब धीरे-धीरे यह सब प्रशासनिक अधिकारी के हाथ में चल गया हैl इस व्यवस्था से दोनों को नुकसान हो रहा है संगठन को भी और सत्ता को भी फिर प्रशासन का तो सारा कार्य प्रभावित हो ही जाता हैl
भगत…… मैरिज गार्डन वाले के खिलाफ भी जनता खुलकर सामने आई है l बाबा…. शादी विवाह का पहले घर और धर्मशाला या धार्मिक स्थल पर हमारी संस्कृति परंपरा के अनुसार होते थे lलेकिन अब चमक दमक दिखावा और फूहड़ता भी ज्यादा हो गई है l ठीक है हर माता-पिता का सबसे बड़ा सपना और जिंदगी का सच है कि वह अपने पुत्र पुत्री की शादी में सबसे ज्यादा खुश और सब कुछ खर्च करने के लिए तैयार रहता है लेकिन किसी दूसरे को परेशानी हो और व्यर्थ का खर्च आने वाले समय में उसके और परिवार वालों के लिए भी भारी पड़ता हैl फिर अभी बात मैरिज गार्डन की कर रहे हैं तो देवास के कई मैरिज गार्डन पूर्ण रूप से संपत्ति कर और अन्य नियमों का पालन तो कर ही नहीं रहे हैं साथ में सड़क जाम लग कर देते हैं यहां उनके लिए पार्किंग तक की व्यवस्था नहीं है ऐसे ही उज्जैन रोड की एक मैरिज गार्डन वाले ने अति कर दी तो जनता और जनप्रतिनिधि मैदान में आ गए एक बार जिला प्रशासन को यहां पर सख्ती से कार्रवाई करना चाहिए नहीं तो जनता तो परेशान होती ही रहेगी l
भगत….. तो चले बाबा गाजा पट्टी में चलकर देखते हैं क्या हो रहा हैl बाबा…. ठीक है बेटा बहुत जल्द मिलते हैं और भी गम है देवास में गाजा पट्टी के अलावा l .
-

‘’देवास जॉब पोर्टल’’ से जिले के 38 युवाओं का जॉब के लिए हुआ चयन ————- देवास जॉब पोर्टल पर वर्तमान में 1200 से अधिक पद रिक्त युवा नौकरी के लिए विशेष रूप से ध्यान दें
‘’देवास जॉब पोर्टल’’ से जिले के 38 युवाओं का जॉब के लिए हुआ चयन ————- देवास जॉब पोर्टल पर वर्तमान में 1200 से अधिक पद रिक्त युवा नौकरी के लिए विशेष रूप से ध्यान दें ————— देवास, जिले के युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार नवाचार करते हुए “देवास जॉब पोर्टल” बनाया है। पोर्टल के माध्यम से देवास जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। देवास जॉब पोर्टल पर वर्तमान में 1200 से अधिक रिक्त पद है। जिले के युवा अपनी अर्हता अनुसार आवेदन कर रोजगार प्राप्त कर सकते है। जिसके अन्तर्गत जिले के युवाओं को देवास जॉब पोर्टल पर पंजीयन कर निजी संस्थाओं में नौकरी के लिए रिज्यूम अपलोड करना होगा। अर्न्तराष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा कम्पनी एसआईएस द्वारा ब्लाक स्तर पर 10 से 17 नवम्बर तक मेले का आयोजन कर कुल 38 आवेदकों का देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से सिक्योरिटी सुपरवायजर एवं सिक्योरिटी गार्ड के पद पर चयन किया गया। “देवास जॉब पोर्टल” पर रजिस्ट्रेशन के लिए जिले के युवा https://checkout.yrcart.com/job_portal/ पर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं। “देवास जॉब पोर्टल” के यूआरएल पर क्लिक करने के पश्चात पोर्टल खुल जाएगा, जिसमें जो भी स्टेप्स आएगी, उसमें चाही गई जानकारियों को भरना होगा। जानकारी भरने के पश्चात केंडिडेट का रिज्यूम पोर्टल पर स्वत: ही तैयार हो जाएगा, जो कि विभिन्न कंपनियों को दिखेगा। कंपनियां अपनी जरूरत और युवाओं की योग्यताओं के अनुसार आवेदक से मेल या मोबाइल के माध्यम से संपर्क करेगी। जिले के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में सुविधा होगी। योग्यता अनुरूप नौकरियां ‘’देवास जॉब पोर्टल’’ में नौकरियों के ऑप्शन में जाने पर स्क्रीन पर जॉब संबंधी जानकारी देखेगी जिसमें प्रमुख रूप से अनुभव के अनुसार नौकरियां, नौकरियां नौकरी की प्रकार के अनुसार, नौकरियां काम के अनुसार, पैशेवर स्तर से नौकरियां, डिग्री स्तर के अनुसार नौकरियां, लिंग के अनुसार नौकरियां, उद्योग के अनुसार, नौकरियां कौशल के अनुसार, क्षेत्रों के अनुसार नौकरियां, कंपनी के अनुसार नौकरियां मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए यहां संपर्क करें पोर्टल के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कलेक्टर कार्यालय देवास में संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही ई-मेल एड्रेस dewasjobportal@gmail.com पर मेल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल नंबर +918982328933 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा व्हाट्सअप नंबर +918982328984 के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-

सहकार भारती की महत्वपूर्ण बैठक में बड़े फैसले – महेंद्रसिंह मकवाना बने देवास जिला अध्यक्ष
देवास। सर्किट हाउस परिसर शुक्रवार को सहकारिता क्षेत्र से जुड़े दिग्गज नेताओं की उपस्थिति से गुलजार रहा। सहकार भारती मालवा प्रांत के संगठन मंत्री धर्मेंद्र डांगी के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने एवं संगठन विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।
बैठक में सर्वसम्मति से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक देवास के पूर्व अध्यक्ष महेंद्रसिंह मकवाना को सहकार भारती देवास जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जैसे ही नियुक्ति की घोषणा हुई, उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
इसके साथ ही संगठन की नई टीम में राजेश पाराशर को महामंत्री, शारदा बोथरा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। डांगी ने कहा कि सहकारिता गांव से लेकर शहर तक आर्थिक समृद्धि का मजबूत माध्यम है और नए पदाधिकारियों से संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
बैठक में सहकारिता क्षेत्र के कई अनुभवी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाजापुर के पूर्व अध्यक्ष शिवनारायण पाटीदार, अपेक्स बैंक के पूर्व डायरेक्टर विलास पटेल, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष भारतसिंह पटलावदा, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष केसरसिंह देवगढ़, बहादुरसिंह पिलवानी, फूल सिंह चावड़ा, शिव पटेल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल, विश्वनाथ शर्मा, राजकुमार सिंह अमलाताज, नरेंद्रसिंह केलवा उपस्थित थे।नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत-
निर्णय के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने मकवाना, पाराशर और बोथरा का स्वागत किया तथा उन पर विश्वास जताया कि वे संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। नियुक्ति को लेकर पूरा संगठन उत्साह से भरा दिखाई दिया।
बैठक के अंत में सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। -

किसानों को भाव के साथ जमीन का भाव भी दिला दो मुख्यमंत्री जी,नगर निगम में कमिश्नर की दमदार पारी, पुलिस विभाग में तबादला, शंकरगढ़ पहाड़ी बच गयी, नगर निगम और धार्मिक स्थल की जगह, युवा कांग्रेस चुनाव, विपक्ष के नेता की क्लास, रील बनाने वाले पार्षद की रील
भगत….. बाबा बहुत समय बाद देवास शहर में मुख्यमंत्री आ रहे हैं l
बाबा….. हां बेटा आसपास बागली,खातेगांव, सोनकच्छ, हॉट पिपलिया सभी जगह मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यक्रम होने के बाद यह लग रहा था कि देवास से क्या नाराजगी हैl लेकिन अब किसानों के लिए भावांतर योजना का श्री गणेश ही देवास जिले से हो रहा है l देवास में और भी कहीं विकास योजना की सौगात मिल सकती है l मुख्यमंत्री जी को अच्छी रही की देवास के लिए उन्होंने अभी अच्छे अधिकारी तीन आई एस और पुलिस अधीक्षक सहित कई जिलाधिकारी काम करने वाले दिए हैं थोड़ा सा विकास कार्य के लिए और कुछ अधीनस्थ अधिकारी और चलने से छान कर भेज दे तो देवास निश्चित बदल जाएगा l
भगत….. सबसे बड़ी समस्या पेकी प्लांट और अभी तो ग्रीन बेल्ट में किसानों की जमीन की आ रही है l बाबा…. पेकी प्लॉट की समस्या टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के पुराने नियम के कारण आ रही है और साथ में नजूल की एनओसी की भी लेकिन नजूल की एन ओ सी में थोड़ी सी राहत मिली हैl अभी पेकी प्लांट वाला मामला हल नहीं हुआ हैl मजबूर होकर आमजन को अपने छोटे से मकान बनाने के लिए प्राइवेट बैंक से लोन लेना पड़ रहा हैl दूसरा किसान की फसल के भाव की व्यवस्था तो कर रहे हैं लेकिन कई किसानों की जमीन के भाव गिर गए हैं और किसान वैसे भी परेशान है l उस पर उसकी कीमती जमीन को भी ग्रीन बेल्ट में लेकर नई मुसीबत खड़ी कर दी है जबकि प्रभावशाली की जमीन वही की वही है क्या टाउन कंट्री प्लानिंग केवल कॉलोनीनाई जर और प्रभावशील लोगों के लिए ही बना है l मुख्यमंत्री को जो की जमीन से जुड़े हैं चाहे किसी रूप मैं बात कर ले वह जमीन से ही जुड़े हैं और जमीन का खेल अच्छी तरह जानते हैं तो कम से कम देवास में राहत दे l फिर विकास की बात करें तो देवास में जितनी तेजी से विकास किया है उतनी ही धीमी गति से विकास चल रहा है सबसे बड़ा दर्द देवास जिला चिकित्सालय सफेद हाथी बन गया है आसपास के निजी चिकित्सालय इसके कारण फल फूल रहे हैं तो एक चर्चित बड़ा चिकित्सालय देवास में मेडिकल कॉलेज नहीं आने देने का मुख्य कारण है क्या मुख्यमंत्री देवास को मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे l
भगत… शंकरगढ़ पहाड़ी तो बच गयी l
बाबा…. मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है l खनन माफिया ने देवास की कई पहाड़ियों को समतल बना दियाl भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत केवल इसलिए उठाया था कि पर्वत की रक्षा करोगे तो प्रकृति का संतुलन बना रहेगा लेकिन विकास दर ने पहाड़ियों की संख्या कम कर दी l इसे बचाने के लिए सभी जागरूक देवास वासियो को सलूट और अब इसे ग्रीन बनाने के लिए जो युवा और वरिष्ठ लगे हैं उनका जुनून भी देखते ही बनता है l
भगत… वन विभाग ने इस बार कागज पर ज्यादा कार्य किया l बाबा…. वन विभाग केवल अब देखने के लिए रह गया है और कागज पर ज्यादा कार्य कर रहा है पहले यहां पर शेर नहीं पकड़ाया तो अभी तेंदुआ भी अच्छी लेफ्ट राइट करवा गया l जिस तरह खाद्य विभाग,नापतोल विभाग, ड्रग्स कंट्रोल और श्रम विभाग सहित कुछ विभाग केवल वसूली और कागज पर अच्छे नजर आते हैं ऐसा ही या वन विभाग जो पहले धरातल पर कार्य करता था और बहुत कुछ देवास में दिखाई देता था अब केवल क्यों नेताओं के लिए रेस्ट हाउस जरूर अच्छे दिखाई देते हैं l
भगत…. कलेक्टर ऋतुराज ने बच्चों को ऑफिस टाइम पर स्कूल जाना सिखा दिया l
बाबा….. बेटा कुछ लोगों को किधर भी जक नही है, ठंड आने के बाद जब बच्चे खूब ठंड में ठिठुरन लगे तो चारों तरफ से एक ही मांग उठती है कि बच्चों के स्कूल का समय बढ़ाया जाए और कई बार तो छुट्टी की मांग भी सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यम से उठती हैl फिर इस बार अगर सही डिसीजन सही समय पर ले लिया तो क्या गलत कर बच्चों को भी शासकीय विभाग के ऑफिस के समय स्कूल जाने का एक अलग ही मजा आएगा थोड़ी चैन की नींद सो और अपने माता-पिता के साथ स्कूल जाने का समय और अब तो संशोधन भी कर दिया तो कुछ साथ ही जाएंगे फिर पढ़ाई तो किसी भी समय में हो सकती है सुबह-सुबह ही क्या जरूरी है शासकीय स्कूल का समय तो यही है तो क्या वहां पढ़ाई नहीं होती है l फिर कलेक्टर ने पहली बार ऐसा हुआ कि सबके मुंह पहले से बंद कर दिए कि अब इस ठंड में यह मांग तो नहीं उठेगी l वैसे सभी स्कूल संचालक नहीं समझदारी से काम लेना चाहिए ज्यादा ठंड पड़े तो स्वयं स्कूल का समय बढ़कर या छुट्टी कर सकते हैं हर बात कलेक्टर पर आश्रित क्यों रहे l
भगत…. कमिश्नर भी दमदार पारी खेल रहे हैंl
बाबा…. सबसे पहले शुरुआत अपने घर से होती है कमिश्नर दलीप सिंह ने नगर निगम में शुरुआत स्वास्थ्य विभाग और बचत भी अपने कार्यालय से शुरू की है फिर सख़्ती भी l स्वास्थ्य विभाग में सबसे ज्यादा देवास में कर्मचारी घोटाला सर्वविदित है कमिश्नर ने सुबह जल्दी उठकर मैदान में जाकर स्थिति को समझा है और धीरे-धीरे सुधार तो आएगा ही फिर जो ठेकेदार नगर निगम में ठेका लेने के बाद कार्य नहीं करते थे ऐसे ठेकेदारों का ठेका निरस्त करने के साथ नए कार्य करने वाले को चेतावनी भी दे दी है फिर नगर निगम में मुफ्त में मोबाइल की सिम चलाने वालों को भी झटका देते हुए आधी से अधिक सिम बंद करती है जो काम की नहीं है l नगर निगम में आर ओ का पानी होने के बाद भी बाहर से लाखों रुपए का पानी केवल पीने के लिए बुलाकर कागज पर पेमेंट भी अब बंद हो गया है तो बहुत सारे ऐसे छोटे से छोटे खर्चे जिनका कोई मतलबी नहीं है वह सभी बंद हो रहे हैं कई कर्मचारी से लेकर जनप्रतिनिधि का पेट दुखना स्वाभाविक है लेकिन सेहत के लिए नगर निगम की अच्छा है l
भगत…. एमजी रोड इस बार निश्चित चौड़ा होगाl
बाबा….. महापौर सभापति और इस परिषद के लिए महात्मा गांधी रोड का चौड़ा होने के साथ सौंदर्य करण भी आवश्यक है l उपलब्धि के नाम पर यह सबसे व्यस्ततम मार्ग पर अगर विकास होता है तो बड़ी उपलब्धि होगी फिर लगता है इस बार व्यापारी भी तैयार है क्योंकि उनका व्यापार शहर के चारों रोड पर चला गया है जहां रोड भी चौड़े हैं और जनता को पास भी पड़ता है केवल कुछ ब्रांडेड दुकान और महिलाओं की खरीदारी के लिए एमजी रोड मजबूरी का नाम एमजी रोड है और अब कमिश्नर दलीप सिंह के आने के बाद कम से कम इस रोड पर काम तो ईमानदारी से होगा l
भगत…. ठेले वाले को हटाने पर विरोध भी तो झेलना पड़ा l
बाबा….. अगर किसी की रोजी-रोटी केवल ठेले पर चलती है तो वह गलत है लेकिन चाहे जहां पर रोड जाम कर अगर ठेला लगाओगे तो फिर हटाना कहां तक गलत है l ठेले लेकर मोहल्ले गली कॉलोनी में आवाज लगाकर सब्जी फल और अन्य खेरची आइटम भेजो कौन रोकता है l वहां तो आपको बाजार बैठक का शुल्क भी बच जाएगा l जबकि गरीब व्यक्ति रोज घर के आसपास आवाज लगाकर सब्जी और अन्य सामग्री बेचकर अपना पेट पाल रहे हैं तो कुछ नीचे पल्ली बिछाकर बैठकर धंधा पानी कर लेते हैं उनको कोई नहीं रोकता है कोई नहीं टोकता है l शहर में चारों ओर गुमटी ठेले वाले ही नजर आते हैं l सरकार तो तुमको लोन तक देने को तैयार है बस थोड़ा सा पीछे रहकर और अच्छी जगह जहां पर ट्रैफिक जाम ना होना किसी को समस्या हो वहां पर अपना व्यापार करें l
भगत….. कानून के हाथ लंबे हैं l बाबा….. बेटा यह जो अभी रोज अपराध करने वाले आरोपी पकड़ रहे हैं इसके पीछे पुलिस की पिछले 6 महीने की मेहनत है सीसीटीवी कैमरे और व्हाट्सएप ग्रुप के साथ समय-समय पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत द्वारा चौकी थानों पर बदलाव के कारण ही यह सब कुछ नजर आ रहा हैl अब यह देवास में कह सकते हैं कि कानून के हाथ लंबे हैं देर सही अपराधी पकड़े ही जाएंगे बस कुछ सट्टे, शराब और ड्रग्स के कारोबार तक पहुंच जाए शायद नेताजी के हाथ भी थोड़े से लंबे हैं l
भगत…. एक धार्मिक स्थल के लिए 8 बीघा की जमीन का विवाद बढ़ गया है l बाबा….. नेताओं की यह समर्थक हमेशा विवादित ही रहे हैं नेताजी को कभी लाभ तो पहुंचा नहीं की अपनी किसी कार्य से बड़ा लाभ पहुंच जाए कुछ ना कुछ विवादित और चर्चित कार्य कर चर्चा में रहे तू बात उसे विवादित जमीन की कर रहा है तो यह बार कितनी बड़ी बात है कि यहां पर सरकारी जमीन किसी अधिकारी की नजर नहीं पड़ी और यहां तक की नगर निगम ने वहां पर कार्रवाई की जगह उल्टा पैसा लग रहा है lइस पर जरूर कार्रवाई होना चाहिए किसी भी धार्मिक स्थल के लिए अगर आपको कुछ करना है तो स्वयं की जमीन और स्वयं का पैसा लगाकर तो देखिए फिर वह स्थान और अच्छा होगा लेकिन सबको चाहिए सरकारी जगह और सरकारी पैसा लेकिन अब देवास की जनता जनार्दन जागरुक है कुछ भी गलत होगा तो आवाज तो उठेगी और कार्रवाई भी होगी देर सही l
भगत…. विपक्ष के नेता प्रशिक्षण पर है l
बाबा…… आम के आम और गुटली के दाम l कांग्रेस के दोनों नेताओं का प्रशिक्षण वह भी पंचमढ़ी में पर्यटक स्थल पर एक तो 10 दिन फुल एंजॉय और साथ में प्रशिक्षण और फिर सबसे बड़े मुखिया से सीधे रूबरूl भोला भाला जाट मनीष चौधरी भले ही सत्ता आ जाए तो भी उनके विपक्ष के गुण नहीं जाएंगे तो अब तो उनको बड़ा दायित्व मिला है और अब प्रशिक्षण भी फिर साथ में देवास कांग्रेस में कुछ नया करने के प्रयास में प्रयास भी लगे हैं अब देखते हैं वहां से आने के बाद देवास के लिए विपक्ष कितने दमदार आंदोलन करता है मुद्दे तो बहुत है अभी तो सत्ता पक्ष ही ज्यादा विपक्ष की भूमिका निभा रहा है उसे सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की दोहरी भूमिका भी निभाना पड़ रही हैl यहां पर इन दोनों नेताओं को प्रदेश के उच्च स्तर के नेता और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से सीधा जोड़ने का मौका भी मिला थोड़ा सा 10 दिन का आराम और कुछ नया सीखने को मिला तो सबसे बड़े अपने पार्टी के मुखिया से सीधे जोड़ने का भी तो आने वाले समय में देवास में खासकर विधानसभा चुनाव के पहले नगर निगम और पंचायत के प्रत्याशी मे इतने वर्ष की मेहनत का फल निकल नहीं जाएगा l अब इनके विपक्षियों के लिए ज़रूरी यह प्रशिक्षण जरूर दुखदाई है l
भगत… युवा कांग्रेस में फिर गौड परिवार का देवास में वर्चस्व हो गयाl बाबा….. एक समय पूरे जिले में कांग्रेस की राजनीति में वर्चस्व रखने वाले स्वर्गीय सोभाग सिंह गौड की मेहनत रही है कि जिन्होंने छात्र राजनीति के मंडी और श्रमिक क्षेत्र में पकड़ रखी l उसके बाद उनके परिवार से युवा छात्र संगठन और युवा कांग्रेस में अपनी पकड़ पर बरकरार रखे हुए हैंl फिर पूरे जिले में सभी विधानसभा में नए चेहरे और दमदार चेहरे आए है l
भगत…… कांग्रेस पार्टी की जड़ श्रमिक क्षेत्र और छात्र संगठन थी l बाबा… सही बात है पहले इंटक और छात्र संगठन के कारण कांग्रेस के पास एक बहुत बड़ा वोट बैंक था लेकिन कांग्रेस सत्ता में आने के बाद इन दो क्षेत्र में कभी ध्यान नहीं दे पाई और पीछे रह गयी l भारतीय जनता पार्टी ने इसका लाभ उठा लिया आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मुख्यमंत्री से लेकर उच्च पद पर हेतु अधिकांश विधायक संघ और छात्र राजनीति के हैंl कांग्रेस बड़े-बड़े मंथन के शिविर लगाती है lलेकिन इन बातों पर ध्यान नहीं देती जो जड़ थे l
भगत… बिहार चुनाव के नतीजे की रोचकता बढ़ती जा रही है l
बाबा…. बिहार चुनाव देश की राजनीति में अलग ही स्थान रखते हैंl तो दूसरा कारण है कि बिहार चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कई राजनेताओं को पद बांटे जाएंगे और उसके लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे थे नाम आ गया था और बिहार चुनाव आ गए l अब उनके नतीजे के साथ नेताजी को अपने नतीजे का भी तो इंतजार हैl
भगत…… रील बनाने वाले पार्षद एक और चर्चा में है l
बाबा….. शहर में कई फोटो छाप और मीडिया छाप नेता है l समझ गया अभी तू पार्षद रुपेश वर्मा की बात कर रहा है ना l एक दशक से लगातार भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के प्रत्याशी को हराने वाले निर्दलीय चुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी में वापस आने वाले पार्षद में कभी कीचड़ में लौट कर कभी कचरा गाड़ी स्वयं चला कर और न जाने कितने फिल्मी स्टाइल में आंदोलन कर अपने क्षेत्र की जनता में तो अपना स्थान बना लिया है l विरोध में रहने के बाद भी क्षेत्र के काम करवाने के साथ जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने वाला पार्षद इस बार सत्ता में है सत्ता के खास के करीब है तो आप विपक्ष की भूमिका निभाने से तो रहा तो फिर रील बनाएगा ही l फिर रील में जनता के काम भी हो रहे हैं और दिखाई भी दे रहे हैं कि एक पार्षद अपने दम पर कितना कुछ कर सकता है हम तो इतना ही कहेंगे रूपेश लगे रहो कुछ तो हमेशा विरोध करेंगे ही चाहे कितना कर लो बस जनता को यह अच्छा लगता है कि उसका प्रतिनिधि सुख दुख में उसके साथ खड़ा रहे l
-

कलेक्टर श्री सिंह ने निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही बरतने पर दो बीएलओ को किया निलंबित
देवास, / भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य किया जा रहा है। निर्वाचन के कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋतुराज सिंह ने सहायक ग्रेड-3 लोक स्वास्य्र यांत्रिकी सेवाएं देवास के माजिद हुसैन (बीएलओ) तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-09 संकुल उ.मा.वि. नूतन नगर देवास की संगीता शाह (बीएलओ) को निलंबित किया है। जारी आदेशानुसार निलंबन की अवधि में माजिद हुसैन का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग देवास रहेगा तथा शिक्षक संगीता शाह का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवास रहेगा। इन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
साथ ही निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के संबंध में आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौंरासा के जगदीश सोलंकी (बीएलओ) को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेकटर श्री सिंह ने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही की जाएगी। -

युवा संगम — नई सदी का नया नेतृत्व
युवा संगम — नई सदी का नया नेतृत्व देवास/ देवास के युवा संगठनों एवं स्वयंसेवकों द्वारा सयाजी गेट स्थित स्वामी विवेकानंद स्मारक पर गुरुनानक देव जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। विशेष रूप से युवाओं ने गुरु नानकदेव के जीवन,उपदेशों और मानवता, समानता, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने के संदेश को याद किया। युवा स्वयंसेवकों ने कहा कि गुरु नानकदेव ने मानव समाज को जाति-भेद,मत-भेद से ऊपर उठ कर मानवता को सर्वोपरि रखने की शिक्षा दी, जो आज भी युगानुकूल है। इसी प्रेरणा के साथ देवास में दिनांक 16 नम्बर 2025 सुबह 10 बजे से सरस्वती विद्या मंदिर CBSC मुखर्जी नगर में होने वाले युवा संगम के लिये आज से पंजीयन प्रारम्भ कर दिए गए हैं। यह युवा संगम संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर आयोजित किया जा रहा है — जिसमें 15 वर्ष से 30 वर्ष तक के हजारों युवा भाग लेंगे। इस युवा संगम का उद्देश्य, युवाओं में राष्ट्रभाव,चरित्र निर्माण,मूल्य आधारित जीवन, नेतृत्व क्षमता,सांस्कृतिक चेतना एवं सनातन परंपरा के प्रति गौरव को जागृत करना है। भारत की नई सदी का स्वरूप युवाओं के संकल्प,ऊर्जा और दृष्टि से तय होगा, इसलिए इस संगम में युवा शक्ति का एक ऐतिहासिक संगम देखने को मिलेगा।
-

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर दो कर्मचारी निलंबित, 17 का वेतन रोका एवं एक की वेतन वृद्धि रोकी ————— लंबित शिकायतों का रिव्यू नहीं करने पर तहसीहदार संजय गर्ग को दिया शोकाज नोटिस अल्पावधि ऋण वितरण वसूली की जानकारी नहीं दिए जाने पर संबंधित अधिकारी श्री प्रियांश का दो दिवस का वेतन रोकने के निर्देश पोर्टल पर ई-अटेंडेंस लगाने पर ही शिक्षकों को वेतन दिया जाए कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा व्यवस्था में सुधार के लिए सख्त निर्णय
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर दो कर्मचारी निलंबित, 17 का वेतन रोका एवं एक की वेतन वृद्धि रोकी ————— लंबित शिकायतों का रिव्यू नहीं करने पर तहसीहदार संजय गर्ग को दिया शोकाज नोटिस अल्पावधि ऋण वितरण वसूली की जानकारी नहीं दिए जाने पर संबंधित अधिकारी श्री प्रियांश का दो दिवस का वेतन रोकने के निर्देश पोर्टल पर ई-अटेंडेंस लगाने पर ही शिक्षकों को वेतन दिया जाए कलेक्टर ऋतुराज सिंह द्वारा व्यवस्था में सुधार के लिए सख्त निर्णय ————— ——— देवास, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर दो कर्मचारियों को निलंबित किया, 17 कर्मचारियों का वेतन रोका, एक कर्मचारी की एक वेतन वृद्धि रोकी एवं एक कोटवार पर जांच बैठाने तथा सेवा भूमि वापस ली जाकर पद से पृथक किए के आदेश दिए। साथ ही लंबित शिकायतों का रिव्यू नहीं करने पर तहसीहदार संजय गर्ग को शोकाज नोटिस दिया। उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की सीएम हेल्पलाइन की 50 से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की गई। 50 दिवस से अधिक 690 शिकायतें लंबित पाई गई। इन शिकायतों को संतुष्टिपूर्वक बंद नहीं किए जाने पर तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उक्त शिकायतें संतुष्टिपूर्वक बंद नहीं हुई। जिन शिकायतों का निराकरण कर दिया गया लेकिन शिकायतें बंद नहीं हुई। इस प्रकार लापरवाही पर बरतने पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह द्वारा संबंधित शासकीय सेवकों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। इन शासकीय सेवकों पर की गई कार्रवाई इन शासकीय सेवकों में तहसीलदार संजय गर्ग को कारण बताओ नोटिस को जारी किया गया। वहीं पटवारी उदयनगर पिंकी मुजाल्दे को निलंबित, पटवारी उदयनगर जयंत मलिक को निलंबित किया गया। इसके साथ ही सहायक ग्रेड-03 उदयनगर फ्रांसिस सुल्या का एक वेतन वृद्धि असंचय प्रभाव से रोकी गई। एईजीएम सोनकच्छ संदीप पाटीदार, एईजीएम टोंकखुर्द वंदना रंगवाल, पटवारी टोंकखुर्द मनीष शर्मा, पटवारी मनोज बड़ोदिया, पटवारी बागली महेंद्र चौहान, पटवारी हाटपीपल्या सुदर्शन कजरे, पटवारी सोनकच्छ संदीप रावत, पटवारी देवास शैलेंद्र साहू, राजस्व निरीक्षक देवास रोनक गुप्ता, पटवारी कुमारिया सुनील सोलंकी, पटवारी टोंकखुर्द शंकरलाल पंड्या, पटवारी टोंकखुर्द सुरेश बघेल, पटवारी सिंगावदा विजय तोमर, स्टेनोटाइपिस्ट बागली आयुषी बड़गोत्या, पटवारी कानकुंड प्रियंका दोषी के 02-02 दिवस के वेतन काटा गया। इसी प्रकार पटवारी सोनकच्छ नरेंद्र सेंधव तथा प्र.राजस्व निरीक्षक सोनकच्छ छीतर सिंह बघेल के 01-01 दिन के वेतन काटा गया। देवकरण कोटवार पटलावदा पर जांच बैठाकर एवं सेवा भूमि वापस लेकर पद से पृथक के आदेश दिए l ————– ———– अल्पावधि ऋण वितरण वसूली की जानकारी नहीं दिए जाने पर संबंधित अधिकारी श्री प्रियांश का दो दिवस का वेतन रोकने के निर्देश ————- ————– देवास, कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री अंशु जावला, एसडीएम देवास श्री आनंद मालवीय, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री श्याम सुंदर सिंह सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने शिक्षा विभाग के ई-अटेंडेंस पोर्टल की समीक्षा की, जिसमें पाया गया कि ज्यादातर शिक्षकों द्वारा ई-अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही हैं। जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि ई-अटेंडेंस लगाने पर ही शिक्षकों को वेतन दिया जाएगा। ई-अटेंडेंस नहीं लगाने पर उस दिन का वेतन नहीं मिलेगा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ई-अटेंडेंस नहीं लगाने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी कर कार्यवाही करें। उन्होंने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में स्कूलों का निरीक्षण करें और शिक्षकों की उपस्थित की जांच करें। कलेक्टर श्री सिंह ने हायर एजुकेशन के सार्थक पोर्टल की समीक्षा भी की। जिसमें पाया गया कि महाविद्यालयों में कई प्रोफेसरों द्वारा सार्थक पोर्टल पर अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि अपने–अपने क्षेत्र में महाविद्यालयों का निरीक्षण करें और प्रोफेसरों की उपस्थित की जांच करें। उन्होंने अपर कलेक्टर को निर्देश दिए कि सभी प्रिंसिपल को निर्देश जारी करें कि ई-अटेंडेंस नहीं लगाने पर भी कैसे वेतन दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। जिले में एसआईआर कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी अपने अपने कार्य पर लग जाए। एसआईआर कार्य निर्वाचन की तरह ही महत्वपूर्ण कार्य है। सभी तत्परता और सावधानी पूर्वक कार्य करें। कोई भी पात्र मतदाता छूटना नहीं चाहिए। एसआईआर कार्य में बीएलओ का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। बीएलओ घर–घर जाकर फॉर्म बांटने का कार्य करेंगे। जिसमें मतदाता अपनी जानकारी भरकर बीएलओ को वापस देंगे। सभी बीएलओ गहनता से कार्य करें। एसआईआर कार्य के लिए जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे सभी भी अपने कार्य पर लग जाए। सभी सुपरवाइजर प्रतिदिन बीएलओ द्वारा किए गए कार्य की मॉनिटरिंग करें। एसआईआर कार्य के साथ मतदाता सूची में नाम जोड़ना, संशोधन और नाम हटाने संबंधी कार्यवाही भी करें। कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जिला केंद्रीय सहकारी बैंक अल्पावधि ऋण वितरण की समीक्षा कर वसूली की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान ऋण वितरण वसूली की पूरी जानकारी नहीं दिए जाने पर कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने संबंधित अधिकारी श्री प्रियांश की दो दिवस की सैलेरी काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि भावांतर योजना अंतर्गत जिले में उपार्जन कार्य किया जा रहा है। उपार्जन कार्य में किसानों को समस्या नहीं आनी चाहिए। सभी संबंधित अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। कलेक्टर श्री सिंह ने एचबीएनसी की समीक्षा कर निर्देश दिए कि डिलेवरी के बाद 6 बार आशा कार्यकर्ता की विजिट पर ही पेमेंट करें। आशा कार्यकर्ता 6 बार संबंधित के घर जा रही है या नहीं इसकी मानिटरिंग भी करें। कलेक्टर श्री सिंह ने नरवाई प्रबंधन की समीक्षा कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए स्ट्रारीपर एवं अन्य नरवाई प्रबंधन उपकरण खरीदने के लिए प्रेरित करें। सीसीबी बैंक के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराए। नरवाई प्रबंधन उपकरण खरीदने के लिए सीसीबी बैंकों में आवेदन लगवाए। एक सहकारी बैंक कम से कम 20 किसानों को नरवाई प्रबंधन उपकरण खरीदने के लिए प्रेरित कर ऋण दें। कार्य नहीं होने पर सभी संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम हेल्प लाइन पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा कर सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिला अधिकारी सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों को निराकरण प्राथमिकता से करें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर कोई भी शिकायत नॉन अटेंडेंट नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्प लाइन पर शिकायतों का निराकरण नहीं करने पर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने जिले की एनआरसी में भर्ती बच्चों की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेख दुरुस्ती, डॉ भीमराव आंबेडकर कामधेनु योजना, एक जिला-एक उत्पाद, अमृत संचय और रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, स्वच्छ भारत मिशन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सीएम मॉनिट, सीएम हाउस, समाधान ऑनलाइन, सीएम डेशबोर्ड, न्यायालय में लम्बित प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा कर जिला अधिकारियों को टीएल प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।
