घटना 27 अप्रैल की है जब पीड़िता को आरोपी जबरन अपहरण कर ले गया और उसके साथ बलात्कार कर मारपीट की वह भी इतनी की लड़की की हालत गंभीर हो गई। यह मामला ग्रामीण क्षेत्र का और हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम व्यक्ति द्वारा इस तरह का कृत्य करने पर घटना की खबर सनसनी की तरह पूरे जिले में फैल गई और भाजपा जिला अध्यक्ष सेंधव और सोनकच्छ विधायक राजेश सोनकर आगे आए और पीड़िता की मदद उसे इंदौर उपचार करने तक की। तो भंवरासा थाना क्षेत्र मैं ग्रामीणों ने चक्का जाम भी कर दिया और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उसके मकान तोड़ने की मांग की दूसरे दिन बागरी समाज ने भी आरोपी पर सख्त कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया। एक तरफ भोपाल का लव जिहाद का मामला पहले ही पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ था और देवास में यह घटना से पूरे शहर में हिंदू समाज में आक्रोश का कारण बन गया। पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने इसे गंभीरता से लिया और एक टीम का गठन कर आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया। घटना 27 अप्रैल की रात को आरोपी शोकत मंसूरी पिता महरवान मंसूरी उम्र 42 साल निवासी ग्राम मानकुंड द्वारा पीड़ता का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर बलात्कार करने की रिपोर्ट पर से *थाना भौरांसा* पर *अपराध क्रमांक 158/2025 धारा 140(3),64,115(2) BNS 3(2)व्ही,3(1)डब्लू(ii) SC/ST Act* मैं प्रकरण दर्ज कर इसे जांच में लिया । जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी भौरांसा श्रीमती प्रीति कटारे,थाना प्रभारी सोनकच्छ श्री दीपक यादव,थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्री अमित सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य,भौतिक साक्ष्य,मुखबिर तंत्र सक्रिय कर आस-पास के सीसीटीव्ही कैमरा चैक किये गये । तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिरी सूचना पर से 12 घण्टे के अन्दर आरोपी शोकत मंसूरी पिता महरवान मंसूरी उम्र 42 साल निवासी ग्राम मानकुंड को गिरफ्तार किया गया । अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । *सराहनीय भूमिकाः*- थाना प्रभारी भौरांसा श्रीमती प्रीति कटारे,थाना प्रभारी सोनकच्छ श्री दीपक यादव,थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस श्री अमित सोलंकी,चौकी प्रभारी नेवरी उनि हर्ष चौधरीउनि नरेन्द्र सिंह,उनि सुशीला सौराष्ट्रीय,सउनि रवि वर्मा,संजय तँवर,नितिन चौहान, रमेश मुनिया,प्रआर कमल वर्मा,राजेन्द्र शर्मा,बृजेन्द्र मालवीय,अशोक चौहान,जितेन्द्र तोमर, मनोज शर्मा,रघुनंदन,हिमांशू,आर पुष्पेन्द्र जाटव,उमेश भदौरिया,पंकज खत्री,रणजीत पाटीदार,अरुण रावत,बलवान,लोकेश दाँगी,दीपक चौधरी,भूपेन्द्र,मन्नूलाल वर्मा,विकास, सत्येन्द्र,मआर नेहा नागर,सैनिक राहुल,मुकेश,कमल,सुभाष दुबे,बाबुलाल,बाबुलाल,बाँबी बैस,पंकज भोंदिया की सराहनीय भूमिका रही । इस तरह देवास जिले के ग्रामीण क्षेत्र में अचानक घटित इस अपराध की गूंज भोपाल तक पहुंच गई थी और आमजन भी जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की राह देख रहा था पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार कर कम से कम आमजन को राहत मिली है। अब आरोपी के पुराने रिकॉर्ड और सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए ताकि कोई और इस तरह का दुस्साहस न कर सके। पीड़िता को उपचार में मदद के साथ अन्य मदद भी की जाए । ईश्वर करें पीड़िता बहुत जल्द ठीक होकर घर पहुंचे । बस पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में सख्ती की आवश्यकता है।
Month: April 2025
-

ब्राह्मण समाज में मतभेद नहीं है, यह हमारी वाहन शौर्य यात्रा है जो पूरे जोश और उत्साह के साथ निकाली जाएगी — सर्व ब्राह्मण महासभा संघ।
देवास में भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव 30 अप्रैल को उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसी दिन एक विशाल भव्य वाहन शौर्य यात्रा निकाली जाएगी । एक पत्रकार वार्ता में सर्व ब्राह्मण महासभा संघ के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव पर परंपरागत निकाली जाने वाली वाहन शौर्य यात्रा उसी दिन इसलिए निकाली जाती है कि उस दिन भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव है। ब्राह्मण समाज में कोई मतभेद नहीं है ,हम सब एक है हमारे आयोजन में सभी आते हैं। इस दिन अक्षय तृतीया होने के कारण बहुत सारे विवाह और अन्य आयोजन होते हैं। इस कारण अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ द्वारा छुट्टी के दिन रविवार को प्रतिवर्ष भव्य शौर्य यात्रा निकाली जाती है जो इस वर्ष भी 4 मई को निकलेगी यह शौर्य यात्रा पैदल निकाली जाती है। और हमारे द्वारा 30 अप्रैल को ही वाहन यात्रा निकाली जाती है। जिसका कई लोग अलग-अलग मतलब निकाल लेते हैं ।हम संपूर्ण ब्राह्मण समाज एक है। और हमारे आयोजन में सभी अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के पदाधिकारी और समाज भाग लेता है। पत्रकारों द्वारा अलग-अलग दो दिन भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाने के प्रश्न पर प्रेस वार्ता में सर्व ब्राह्मण महा सभा के सभी पदाधिकारी ने अपनी बात एक रूप से कहीं की हम सब एक है।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सर्व ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष अभिभाषक पंडित प्रशांत शर्मा महिला अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता शर्मा, पंडित महेंद्र व्यास, पंडित सुरेंद्र दुबे, पंडित विक्रम शर्मा, पंडित अरविंद तिवारी, पंडित हर्ष शास्त्री, पंडित राजेंद्र शर्मा पंडित देवकीनंदन समाधिया रमेश जोशी मनोज व्यास रोहित शर्मा, युवा संघ जिला अध्यक्ष पंडित रामकुमार शर्मा सहित पदाधिकारी मौजूद थे। समिति द्वारा जिस दिन भगवान का जन्मोत्सव रहता है ।उसी दिन वाहन शौर्य यात्रा की शुरुआत की गई जो अब धीरे-धीरे अच्छा रूप लेती जा रही है। समिति द्वारा वर्ष भर सामाजिक और सेवा के कार्य किए जाते हैं तो भगवान परशुराम जी की जयंती पर शहर में आम जनता के बीच उठ रहे सवाल की ब्राह्मण समाज दो खेमे में अलग-अलग आयोजन कर रहा है। उस सवाल का सटीक जवाब दिया है। और सही बात भी यही है कि अक्षय तृतीया के दिन विवाह समारोह की धूम रहती है ।और इतने आयोजन रहते हैं कि कई ब्राह्मण बंधु को शहर से बाहर भी जाना होता है। ऐसे में उस दिन वाहन शौर्य यात्रा और आने वाला पहला रविवार चल समारोह के रूप में निकाला जाता है। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ द्वारा अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
-

एक राष्ट्र एक चुनाव, देश की जरूरत
देवास, शासकीय विधि महाविद्यालय देवास एवं एलुमिनी समिति द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव की आवश्यकता पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री डॉ अजय कुमार चौहान, मुख्य अतिथि श्री मनीष पारिक अध्यक्ष जनभागीदारी समिति प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के पी कॉलेज, श्री दीपेंद्र तोमर कोषाध्यक्ष अभिभाषक संघ देवास, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रजनीश द्विवेदी, श्री लोकेंद्र शुक्ला तथा श्री अजय सोनी सचिव एलुमिनी समिति थे। मुख्य वक्ता श्री मनीष पारिक ने एक राष्ट्र एक चुनाव विषय की महत्ता को लेकर वर्तमान परिस्थिति और भविष्य की आवश्यकता पर देश के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति के प्रस्ताव पर विस्तार से बताया। प्राचार्य डॉ अजय कुमार चौहान ने बार बार चुनाव से देश की प्रशासनिक सेवा के लोगों की व्यहवारिक परेशानी और जनता पर होने वाले आर्थिक बोझ की वास्तविकता पर तुलनात्मक तथ्यों से सभी को अवगत कराया। महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक राष्ट्र एक चुनाव की प्रस्तावना का वाचन उमेश जोशी अधिवक्ता ने किया जिस पर सभी ने हस्ताक्षर कर सहमति दी। इस अवसर पर प्रो चांदमल भालोट, प्रो ज्योति जोशी, अधिवक्तागण सुश्री गीतांजलि व्यास, श्री रोहित सिंह गुर्जर, सुश्री प्रीति भारती सहित विधि महाविद्यालय के छात्रगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मृत निर्दोष नागरिकों के लिए मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
-

देवास जिले को मिला नया 21वाँ थाना – कमलापुर
क्षेत्र की जनता को अब एफआईआर हेतु नहीं जाना होगा 20 किमी दूर
बागली विधायक श्री मुरली भंवरा एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद की उपस्थिति में हुआ शुभारंभदेवास जिले के बागली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व से संचालित कमलापुर चौकी के थाना के रूप में विधिवत उन्नयन उपरांत आज नवीन थाना कमलापुर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्री मुरली भंवरा एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि अब तक कमलापुर, थाना बागली की चौकी के रूप में कार्यशील था । थाना बागली एवं थाना हाट पिपलिया अंतर्गत आने वाले गाँवो में से 54 गाँवों को चिन्हित कर नवीन थाना कमलापुर गठित किए जाने हेतु प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था , जिसकी विधिवत स्वीकृति एवं गजट प्रकाशन उपरांत आज दिनांक से चौकी कमलापुर एक स्वतंत्र थाना के रूप में कार्यशील की गई है । सर्वविदित है कि *मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव* द्वारा लगातार पुलिस को जनता के निकटतम ले जाने हेतु निर्देशित किया जा रहा है , जिसके अनुक्रम में ना सिर्फ़ थानों की सीमाओं का पुनर्गठन किया जा रहा है बल्कि लंबे समय से लंबित चौकी से थाना उन्नयन के प्रस्तावों को भी समयबद्ध रूप से अनुमति प्रदान की जा रही है । इसी संदर्भ में *पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना* के निर्देशन में समस्त जिला पुलिस इकाइयों द्वारा पुलिस प्रणाली तक जनता की पहुँच सुलभ बनाने हेतु सतत रूप से कार्य किया जा रहा है । विदित हो कि पूर्व में बागली थाना मुख्यालय की कमलापुर क्षेत्र से दूरी लगभग 20 किमी थी, जिससे स्थानीय जनता को एफआईआर कराने हेतु लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।इसी समस्या के निराकरण हेतु अपराधों की संख्या और भौगोलिक आधार पर नवीन थाना कमलापुर के सृजन का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा कमलापुर क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद किया गया। उन्होंने देवास पुलिस द्वारा जारी ऑपरेशन त्रिनेत्रम(सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने हेतु जन अभिप्रेरण), नियमित पुलिस चौपाल, साइबर अपराध सुरक्षा जैसे अभियानों की जानकारी दी तथा जनता द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देकर साइबर सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी साझा की, साथ ही नवीन थाना सृजन के लाभ नागरिकों को अवगत करवाये । विधायक श्री मुरली भंवरा ने नवीन थाना कमलापुर के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि नागरिक सहयोग प्रदान कर थाने को आदर्श थाना बनाएं। साथ ही, उन्होंने शीघ्र ही नवीन थाना भवन के निर्माण का भी आश्वासन दिया । स्थानीय नागरिकों ने नवीन थाना की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें शिकायतों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी होगी। यह थाना छोटे-मोटे विवादों व शिकायतों का त्वरित निराकरण करने में सहायक सिद्ध होगा। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में शीघ्र ही थाने में पर्याप्त पुलिस बल और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली और भी प्रभावी हो सके। कार्यक्रम का संचालन एसडीओपी बागली सुश्री सृष्टि भार्गव द्वारा किया गया और अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुश्री सोम्या जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। संक्षिप्त जानकारी: पूर्व में बागली थाना अंतर्गत कुल गांव – 92 वर्तमान में बचे गांव – 43 थाना कमलापुर में शामिल – 49 हाटपिपल्या थाना से स्थानांतरित गांव – 5 कमलापुर थाने में कुल गांव – 54 नवीन थाना कमलापुर गांव की सूची क्रं. गांव का नाम 01. कमलापुर 02. चापडा 03. गुराडिया कला 04. गुनेरा 05. गुनेरी 06. लखवाडा 07. मुकुन्दगढ 08. अंबाझर 09. भमोरी 10. अमरपुरा 11. अवल्दा 12. अवल्दी 13. गोपालपुरा (टिमरानिया) 14. मोखापिपल्या 15. माकडिया 16. आगुर्ली 17. बडी 18. शिवपुरी 19. मातमौर 20. खेडापिपल्या साहब 21. बेडामऊ 22. बामनखेडी 23. करोंदिया 24. देवास्या 25. बोरान्या 26. छायन 27. धनतलाब 28. खेडाखाल 29. चन्द्रकेश्वर 30. सामगी 31. डिगोद 32. हमीरखेडी 33. थलघेवरिया 34. ईस्माईलखेडी 35. महुडिया 36. कवडिया 37. धींगरखेडा 38. अवराज साहनी 39. गोपीपुर 40. कैलोद 41. डेरिया आभा 42. पोलाय 43. कांझर 44. पालखा 45. श्यालखेडी 46. भीलआमला 47. जामनझिरी 48. ओदलाझिरी 49. ग्यारसपुरा 50. तिस्सी 51. इकलेरा 52. चोरपिपल्या 53. बिलावली 54. पितावली
-

जी.पी./ ए. जी.पी. द्वारा अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन
आज दिनांक को देवास जिले के जी.पी./ए. जी.पी. , प्रभारी जी.पी. श्रीमती जयंती पौराणिक ,विशेष जी. पी .अतुल पंड्या, ए. जी.पी. मनोज श्रीवास,अशोक चावला एवं मनोज निगम के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को प्रेषित किया। साथ ही सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में आज जी.पी./ए. जी.पी. के द्वारा अपनी मांगो जिसमें मानदेय की विसंगती एवं 1 वर्ष से भी अधिक समय से मानदेय राशि का भुगतान ना किए जाने एवं प्रकरणों में मलखानसिंह विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन के प्रकरण में माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पारित निदेशों की अवहेलना करते हुए प्रकरणों को सनसनीखेज एवं चिन्हित कर प्रकरणों में अंतर किए जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
-

भारतीय जनता पार्टी में तीसरे गुट का उदय, पूर्व मंत्री द्वारा देवास ब्रिज को बताया मोक्ष और भ्रष्टाचार का ब्रिज, एक बिल्डर को लाभ पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने कर दिया गोलमाल, शहर को भी समदड़िया नगर बनने से बचाने के लिए किया सचेत
भगत …. बाबा प्रणाम। बाबा….. प्रणाम ।
भगत….. गर्मी में राजनीतिक गरमा गई है।
बाबा… लगता है सारी गर्मी यही पर बरस रही है ।
भगत…. विधायक गोलू शुक्ला के बेटे का मामला ठंडा पड़ा और नया फिर ब्रिज का गरमा गया है।
बाबा…. हां बेटा जितना तेजी से मामला और जितना ज्यादा उठा था अब कोई उसका नाम भी नहीं लेगा गोलू शुक्ला और उस विषय का। अभी तो लूप लाइन में समय पास कर रहे दो नेता फिर मैदान में आ गए हैं। और इस बार खुले रूप से ब्रिज के भ्रष्टाचार को लेकर मोर्चा खोल लिया है।
भगत… बाबा दोनों कागज के पक्के खिलाड़ी होने के साथ राजनीति के चाणक्य भी है। बाबा…. हां बेटा एक तीन बार विधायक मंत्री रहे दीपक जोशी ने पूर्व में भी कहीं गंभीर मुद्दे उठाएं लेकिन कई मुद्दे रास्ते में ही दम तोड़ गए अब फिलहाल तो बिल्कुल ही फुर्सत में चल रहे हैं। तो मुद्दा इस बार भी तात्कालिक और गंभीर है और यह पूरे कागजी कार्रवाई के साथ मैदान में आए हैं।
भगत… यह चलित ब्रिज है बना तो अपने स्थान पर ही था लेकिन शायद यहां पर धीरे-धीरे चलकर आ गया है।
बाबा…. राज्य शासन के संबंधित विभाग की फाइल देखकर तो यही लगता है कि ब्रिज तो वही बना परंतु कोई ने उठा कर इसे इधर रख दिया है रातों-रात। नहीं तो स्थान परिवर्तन अचानक क्यों हो गया। भगत…. बाबा यही तो बात है पूर्व मंत्री का की बिल्डर समदड़िया को लाभ पहुंचाने के लिए स्थान परिवर्तित किया। बाबा….. बाद में दम तो इसलिए नजर आ रहा है कि इसी जहां कागज पर अभी बना है। आसपास चार स्थान पर बिल्डर की बेशकीमती दुकान बन रही है सर्वप्रथम देवास नगर निगम के पास नगर निगम की भूमि में ही दूसरी कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर कार्यालय की भूमि में ही तीसरी सिविल लाइन लोक निर्माण विभाग की भूमि में ही और भगवती सराय । कभी-कभी यह संयोग भी हो सकता लेकिन चार जगह पर एक साथ इतना बड़ा संयोग तो हजम नहीं हो रहा है। और दीपक जोशी दिलीप बांगर के आरोप में दम नजर आ रहा है।
भगत…. ब्रिज पर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप भी है। बाबा…. अभी जो जवान मौत हुई उसमें ब्रिज पर करोड़ों की लाइट और कैमरे की बात करने वाले हकीकत या रही कि वहां पर कैमरे भी बंद और लाइट भी बंद निकली जिसके कारण पीड़ित परिवार को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ा दुर्घटना के आरोपी को पहचानना मुश्किल हो जाता है ।इसका मुआवजा कौन देगा।
भगत…. पूर्व के तीन अधिकारियों का नाम नया दिया अमर अकबर एंथोनी।
बाबा…. हां पूर्व मंत्री ने एक जगह के यहां तीन अधिकारी कलेक्टर चंद्र मौली शुक्ला पूर्व कमिश्नर विशाल सिंह और एसडीएम सोनी को अमर अकबर एंथोनी बताया है जो कांग्रेस से वापस भाजपा की सरकार आने पर नंबर वन पायदान पर चल रहे थे। उनके द्वारा नगर निगम की बिल्डिंग और कलेक्टर कार्यालय सिविल लाइन की जमीन बिल्डर को देने का आरोप है।
भगत…. देवास में विकास भी तो किया इनके कार्यकाल में। बाबा…. नगर निगम में स्वच्छता मिशन में विशाल सिंह ने अच्छा कार्य किया तो कलेक्टर कमिश्नर और एसडीएम ने देवास विकास प्राधिकरण के कार्यालय में बैठकर शंकरगढ़ प्रोजेक्ट, मां चामुंडा टेकरी और शहर के औद्योगिक क्षेत्र में दोनों और सुंदर बगीचे का निर्माण करने के साथ कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
भगत… पूर्व मंत्री तो यहां पर भी सब गलत बता रहे हैं। बाबा…. पूर्व मंत्री उद्योगपति भी है और उनके कार्यकाल में उन्होंने देखा है। कि यहां पर चारों ओर बड़े पेड़ लगे थे और उद्योगपतियों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था और हजारों पेड़ कट गए उनकी जगह अब नए दूसरी जगह से उखाड़ कर लगाए गए पेड़ और हरियाली आंखों को सुकून देती है।
भगत… दम घुटता है यहां पर। बाबा…. अब यह जगह बगीचे थोड़ी देर आराम करने के लिए और केवल देखने के लिए है यहां पर उद्योगपतियों द्वारा रात प्रदूषण रूपी गैस छोड़ी जाती है। उससे निश्चित बच्चे, युवा और बुजुर्ग जो यहां घूमने आते हैं खेलने आते हैं उनको सांस ओर फेफड़े की बीमारी मुफ्त में मिल रही है ।जब बगीचा मुफ्त में तो बीमारी भी तो मुफ्त में ही मिलेगी ना कभी प्रदूषण विभाग सुबह-सुबह यहां पर व्यायाम कर देवास के नागरिकों का हौसला बढ़ाएं।
भगत… प्रदूषण नियंत्रण विभाग तो लगता है मात्र मासिक बंदी के लिए ही बना है। बाबा….. उद्योगपति जब आपको राशि देंगे तो फिर आप उन पर सख्ती कैसे कर सकते हो खैर बात अभी ब्रिज की चल रही है तो ब्रिज पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादातन हत्या का प्रकरण दर्ज करने की बात भी पूर्व मंत्री ने कही है जो होना भी चाहिए क्योंकि आज इतनी दुर्घटना किसी एक ब्रिज पर इसके निर्माण कार्य समय करते समय तकनीकी पहलुओं पर भी ध्यान नहीं दिया। और अभी शुरू होता है तो यही सब ध्यान रखकर शुरू करना चाहिए।
भगत… कोरोना जैसी आपदा के समय यह ब्रिज बना ।
बाबा… हां बेटा जब पूरा देश आपदा से लड़ रहा था और केंद्र सरकार द्वारा गाइडलाइन भी जारी की थी कि अभी कोई नए निर्माण कार्य नहीं हो। लोग जान बचाने में लगे हुए थे अपनी और अपने आसपास के लोगों की मदद में लगे हुए थे। तो अधिकारियों ने ताबड़तोब ब्रिज बना दिया। आपदा के समय बना ब्रिज आपदा बन गया है।
भगत…. नगर निगम की जमीन का तो परिषद में विरोध भी हुआ था।
बाबा…. नगर निगम परिषद में तत्कालीन सभापति अंसार अहमद हाथी वाले और वर्तमान सत्ता पक्ष नेता मनीष सैन, तत्कालीन सत्ता पक्ष नेता दिलीप बांगर और कई जागरूक पार्षद और कुल मिलाकर लगभग सभी पार्षद ने एक मत होकर घर बेचकर तीरथ करने वाली योजना का विरोध किया था लेकिन ऐसा समय आया कि उसे समय कलेक्टर के पास नगर निगम का प्रभार और प्राधिकरण का और जनप्रतिनिधि पार्षद महापौर सत्ता से बाहर। ऐसे समय का प्रशासनिक अधिकारी ने उस तरह फायदा उठाया जिस तरह धारा 370 समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन का फायदा कश्मीर में उठाया देवास में भी जनप्रतिनिधि का कार्यकाल समाप्त हो चुका था और प्रशासन ने अपना खेल दिखा दिया।
भगत… जब पूरी परिषद विरोध में थी परिषद में यह प्रस्ताव पारित भी हो गया था तो अभी भी नहीं परिषद कुछ कर सकती है कम से कम नगर निगम तो बचा लो। बाबा….कलेक्टर कार्यालय सिविल लाइन तो शासन प्रशासन एक होकर एक कर गए लेकिन नगर निगम में पुराने प्रस्ताव के आधार पर इसे रोका जा सकता है। अगर नगर निगम यह बिल्डिंग बना था तो देवास के कई युवा बेरोजगार को इसमें दुकान बहुत ही सस्ते दाम पर मिल जाती और वह भी किस्त में जैसा पहले शास्त्री मार्केट और देवास के कई मार्केट बनाकर निगम ने किया है। आज भी पूरे प्रदेश में नगर निगम की कई संपत्ति का किराया अच्छा आ रहा है कुछ नहीं दे रहे हैं तो वह भी आगे पीछे तो देना पड़ेगा मात्र यह कारण किसी निजी व्यक्ति को संपत्ति बेचने का नहीं हो सकता।
भगत…. कमिश्नर का बंगला भी बन गया।
बाबा…. अधिकारी का अपना राज रहता है जबकि नगर निगम के पास पूर्व कमिश्नर कार्यालय उज्जैन रोड पर बहुत अच्छा बना हुआ था लेकिन लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कुछ ही दिनों मैं जनता का आभारी पैसा खर्च कर अपनी सुविधा अनुसार बंगला बना लिया।
भगत… नेताजी ने नया नाम भी दिया है शहर का समदड़िया नगर।
बाबा… पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने देवास को अंग्रेजों की ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह बेचने का आरोप लगाने के साथ देवास को बचाने की गुहार भी की है नहीं तो इसे समदड़िया नगर बनाने से कोई नहीं रोक सकता आम जनता को अभी समझ नहीं आ रहा होगा लेकिन कुछ दिनों बाद जब सिविल लाइन और महत्वपूर्ण कार्य के लिए कलेक्टर कार्यालय नगर निगम जनता जाएगी तो समझ में आएगा कि हमारा शहर समदड़िया को कितना भाया है। भगत… दीपक जोशी और दिलीप बांगर क्या मुद्दे पर अंत तक टिके रहेंगे। बाबा…. यह कहना मुश्किल है क्योंकि बहुत सारे मुद्दे इन्होंने बीच मझधार में ही छोड़ दिया है फिर जनहित में आगे तो आए और कई बार दिलीप बांगर ने तो विपक्ष में इतने प्रभावित आंदोलन किया कि शीर्ष पर बैठे नेता को अपना पद थोड़ा सा प्रभावित होता नजर आया और दिलीप बांगर को इसके लिए कई तरह की कुर्बानी देना पड़ी। अब पूर्व मंत्री अपनी ही सरकार में यह गंभीर मुद्दा लेकर खुलकर सामने आए हैं यह बड़ी बात है। भगत.. खुलकर कहां नेताजी का तो नाम ही नहीं ले रहे हैं। बाबा…. राजनीति में चाणक्य इसीलिए कहते हैं इनको कहीं पर निगाहें कहीं पर निशाना । बस यह है कि लंबे समय बाद पार्टी में घर वापसी के साथ पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने फिर मोर्चा खोल दिया है अपनी ही पार्टी के पूर्व विरोधी नेता के खिलाफ।
भगत.. क्या बाबा भारतीय जनता पार्टी में तीसरा गुट फिर आ गया है।
बाबा… हां बेटा यह तीसरा गुट दूसरे वाले के साथ ही है लेकिन कुछ इधर-उधर हो जाते हैं इसलिए एक ही ब्रांच के दो विरोधी मैदान में है। इसलिए अब गर्मी के मौसम में राजनीति गरमाएगी और देवास की जनता को बहुत कुछ देखने को मिल सकता है विपक्ष भी तो अभी कहां चुप बैठ रहा है।
भगत.. और भी मुद्दे हैं बहुत कुछ हो रहा है शहर में।
बाबा… उसके लिए बाद में चर्चा होगी अभी तो सबसे बड़ा मुद्दा ब्रिज का वह भी अपने ही संगठन के प्रमुख नेता द्वारा उठाने पर वापस चर्चा में आ गया है अब आम जनता ब्रिज खुलने का और इसके राज खुलने के बाद राजनेताओं से कुछ कार्रवाई की उम्मीद रखती है नहीं तो दीपक जोशी और दिलीप बांगर का यह एक और मुद्दा ठंडा बस्ती में चल जाएगा आज के लिए इतना ही फिर मिलेंगे जय हिंद जय भारत।
-

बड़े भैया की स्मृति में युवा परिषद द्वारा समाज को परशुराम जी की प्रतिमा भेट
देवास। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा अध्यक्ष दिनेश मिश्रा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जानकारी देते हुए आदित्य दुबे ने बताया कि स्थानीय खेड़ापति होटल में आयोजित कार्यक्रम का प्रारम्भ भगवान परशुराम का पूजन कर प्रारम्भ किया गया। जिसमें सर्व ब्राह्मण युवा परिषद इंदौर द्वारा राजराजेश्वर भगवान परशुराम जी की पीतल की दिव्य प्रतिमा सर्व ब्राह्मण समाज देवास को भेंट की गई। प्रतिमा भेंट का यह कार्यक्रम स्वर्गीय विष्णु प्रसाद शुक्ला इंदौर (बड़े भय्या) की स्मृति में सर्व ब्राह्मण युवा परिषद के संयोजक विकास अवस्थी व संगठन द्वारा बाबूजी के संकल्प को पूरा करते हुए भगवान परशुराम जी की पीतल की प्रतिमा भेंट करने का कार्य प्रारंभ किया गया। विस्तृत जानकारी देते हुए विकास अवस्थी ने उद्बोधन में बताया कि यह दिव्य प्रतिमा शुद्ध पीतल की है जिसका वजन 49 किलो है। आगे यह प्रतिमा पूरे प्रदेश मे समाज को संगठित करने वाले ब्राह्मण समाज संगठनों तक पहुंचाई जाएगी। अन्य जानकारी देते हुए बताया कि सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को छात्रवृत्ति देने का कार्य भी 10 वर्षो से जारी है। इस वर्ष 19 लाख 41 हजार रुपए द्वारा 511 विद्यार्थियों की सहायता की गई है। जिसके साथ ही अन्य कालेज में 57 सीट पर आर्थिक रूप से कमजोर समाजजन को निशुल्क प्रवेश दिलवाया गया है। जिसकी कुल फीस 97 लाख रुपए है। इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने मंचासीन जसराज मेहता, विकास अवस्थी कन्नू मिश्रा अंकित त्रिवेदी, प्रमोद दुबे, अभय तिवारी, केतन तिवारी, का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। अतिथियो के साथ समाज महिला अध्यक्ष यशोदा शर्मा, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पार्षद द्वय दीपेश कानूनगो, अपर्णा जोशी मंचासीन रहे। इस अवसर पर पूर्व समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला का संस्था ब्रह्म बंधुत्व के संवरक्षक मनोनीत होने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आशुतोष जोशी पप्पू जी, प्रयास गौतम, सुभाष पंड्या, महेंद्र उपाध्याय, सतीश दुबे, दीपक जोशी, आकाश अवस्थी, छोटू पांडे विमल शर्मा, रितेश शर्मा, महेंद्र व्यास, मधुसूदन शर्मा, गंगेश्वर जोशी, श्रीकांत उपाध्याय, मयंक उपाध्याय, ओम प्रकाश चौधरी, घनश्याम पंडित, नवीन दुबे, राकेश शर्मा, कमलेश शर्मा, विनीता व्यास, आशा शर्मा, , मंगेश शर्मा, एमएम मोदी, टिंगू प्रसाद शुक्ला, समीर शर्मा, रेनू शर्मा, प्रतिभा शर्मा, मधु शर्मा, संध्या आचार्य, रिंकी व्यास, रोशनी उपाध्याय, माया तिवारी सिद्धार्थ अवस्थी, रोहित उपाध्याय, भरत व्यास, कपिल व्यास, रोहन कानूनगो, राजेंद्र शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, दिलीप व्यास, दिनेश जोशी, दिनेश तिवारी, के के शर्मा, मुकेश शर्मा, मनोज शर्मा, एमएम दुबे, अमित तिवारी, अनिल दुबे, संतोष कुमार दुबे, पंकज प्रधान, श्याम शर्मा, चंद्रपाल शर्मा, जितेंद्र तिवारी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, संजय जोशी, रितेश शुक्ला, महेश व्यास, राकेश शर्मा, शिवनारायण पाठक, सुधा स्थापक, मंगला दुबे, कीर्ति जोशी, राधा बिरथरे, कृष्णा शर्मा, उषा पुराणिक, पुष्पा पेशकार, दीपिका दुबे, सुनीता शर्मा, आज्ञा चौधरी, किरण पांडे, शीला के जोशी, इंदिरा मेहता, किरण पांडे, नेहा शर्मा, भारती शर्मा, सीमा शर्मा, मोनू तिवारी, करुणा दुबे, अनुपमा पाठक, सरोज तिवारी, पवन शर्मा, रश्मि शर्मा, सीमा व्यास, भावना तिवारी, अंजलि व्यास, चंचल व्यास, शीला दुबे, ज्योति पगारे, हंसा जोशी, मंगला पांडे, अशोक चौबे, ओपी तिवारी, पवन चौधरी, ओ पी दुबे सहित सेकड़ो विप्रजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया।
-

इंदौरी विधायक पुत्र का विवाद अब विपक्ष का प्रमुख मुद्दा, मामू के पुत्र की भगवा यात्रा, जिला पंचायत सीईओ बदले ,अभी भी ए डी एम का इंतजार, ड्रग तस्कर पर पुलिस का शिकंजा, पूर्व महापौर जय सिंह मैदान में , पूर्व महापौर सुभाष शर्मा का जन्मदिन
भगत….. बाबा प्रणाम। बाबा…. बेटा प्रणाम।
भगत…. विधायक पुत्र ने गजब का कहर ढाया है।
बाबा….. किसी फिल्म का डायलॉग था कि बदनाम होंगे तो क्या नाम नहीं होगा। इंदौरी विधायक गोलू शुक्ला जितने धार्मिक और क्षेत्र की जनता में अपनी शैली से लोकप्रिय है ।तो उतना ही चर्चित उनका बेटा हो गया है ।लेकिन यह अलग मामला है। श्रद्धा और आस्था से जुड़ा हुआ मामला है। जिसमें अगर गोलू के बेटे रूद्र ने कुछ अच्छा किया होता तो लगता कि विधायक का पुत्र ऐसा होता है। लेकिन देवास नहीं पूरे प्रदेश की आस्था और श्रद्धा का केंद्र मां चामुंडा टेकरी पर पुजारी के बेटे के साथ व्यवहार और झांकी बाजी ने सारी झांकी निकाल दी।
भगत…. दर्शन करने गया था या स्टंट दिखावा करने।
बाबा…. मां चामुंडा टेकरी पर नवरात्रि पर्व में लाखों ऐसे भक्त दर्शन करने आते हैं जो देश में कहीं ना कहीं अपना बड़ा नाम रखते हैं ।लेकिन वह चुपचाप दर्शन कर चले जाते हैं। अब पहली गलती की आधी रात को झूठी शान दिखाते हुए मां चामुंडा की टेकरी पर इतने वाहन के साथ रील बनाने की हिसाब से जाना और फिर वहां पर भी यदि प्रेम स्नेह से पुजारी के बेटे को बोलते तो वह शायद पट भी खोल देता और दर्शन हो जाते नहीं तो समझदारी से बाहर से ही शिखर दर्शनम पाप नाशम कर आता । पूरे वर्ष भर दिव्यांग व्यक्ति तक जैसे तैसे पैदल मां के चरणों में नमन करने जाते हैं तो कई भक्त जो की माता रानी से मान रखते हैं। वहां दंडवत कठिन यात्रा कर मां के दरबार में जाते हैं । रूद्र अगर भक्ति के हिसाब से जाते तो पैदल ही इतने लोगों को साथ लेकर चढ़ जाते युवा हो जोश है । परंतु दिखावा रील बनाने का अलग चला है और माता रानी ने विधायक के बेटे की रील ही बना दी।
भगत…. अभी तो तीन दिनों से यही मुद्दा सबसे ज्यादा चल रहा है सारे मुद्दे भुला दिए गए है। बाबा… महापौर गीता अग्रवाल ने राहत की सांस ली है। देवास में अचानक जल संकट का मुद्दा पूर्ण रूप से गायब हो चुका है या जल संकट हल हो चुका है। फिर और भी ज्वलंत मुद्दे थे ।
जब सब भूल गए तो हम क्यों याद दिलाए अभी तो यही चलने दो।
भगत… जल संकट तो अचानक ऐसा आया था की इस बार सत्ता पक्ष के नेता को पसीना आ गया था।
बाबा… फिर भी विधायक राजे महापौर सभापति और निगम कमिश्नर और निगम की पूरी टीम ने दिन रात मेहनत कर कम से कम जल संकट के आक्रोश से अपने आप को बचा लिया ।मुद्दा तो अभी ठंडा नहीं हुआ था लेकिन रूद्र ने ठंडा कर दिया।
भगत…. विपक्ष एक हो गया है।
बाबा… हाथी के दांत खाने की और दिखाने और। प्रदीप चौधरी ने प्रेस वार्ता रखी थी जब उसे व्यक्तिगत कहा जा रहा था। और लग रहा था कि इस बार प्रदीप चौधरी की अकेले यह लड़ाई लड़ेंगे । लेकिन अचानक पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी सहित कांग्रेसी एक होकर मैदान में आ गए।
भगत…. नगर निगम वाला आंदोलन दमदार रहा।
बाबा… दीपेश कानून को राहुल पवार पहले ही शुरुआत कर चुके थे लेकिन इस बार नगर निगम के द्वार पर कांग्रेसी ने दमदारी के साथ दस्तक दिए और लगा कि कुछ आंदोलन हो रहा है जब पूरी कांग्रेस एक हो जाती है तो आंदोलन भी दमदार होगा ही।
भगत…. पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर की बात में दम है।
बाबा… दम क्यों नहीं होगा अभी नए लोगों को पता नहीं परंतु जय सिंह ठाकुर के महापौर के कार्यकाल में ही शिप्रा जलआवर्धन योजना मात्र 30 करोड़ के लगभग मंजूर होने के साथ काम भी चालू हो गया था और ईमानदार कंपनी एलएनटी ने कार्य शुरू कर दिया लेकिन देवास में जब सत्ता बदल गई तो योजना बदल गई और वह चार गुना और उसके बाद भी जल की मछरिया जल में ही प्यासी रह गई।
भगत… मतलब बाबा।
बाबा…. बेटा डबल खर्च करने के बाद भी शिप्रा जल वर्धन में पानी क्यों नहीं रुकता है जिसका कारण है सीपेज यानी पानी अंदर ही अंदर चले जाना । और कुछ पानी और वाष्पीकरण होकर चले जाता है। फिर इतनी अच्छी योजना और खुद शिप्रा प्यासी रह जाती है और देखिए कि उसकी प्यास दूसरी नदी से बुझती है। यह भी कमाल की बात है ना की एक नदी में दूसरी नदी का पानी छोड़ना पड़ रहा है वह भी करोड़ों की लागत से शिप्रा जलावर्धन योजना बनने के बाद तो गलती किसकी है। यहां पर पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर का आरोप सही है उस समय समय 2008 की सरकार में सब बदल गया और एक अच्छी शिप्रा नदी हमारे नेताओं पर और दूसरी नदी पर आश्रित हो गई है फिर हम भी आश्रित है। बस अच्छी बात यह रही कि शहर में अचानक आए विकराल जल संकट से कुछ तो राहत मिली है। अभी गर्मी शुरू हुई है और पानी पर राजनीति भी अभी ही शुरू हुई थी और मुद्दा बदल गया।
भगत… जिला प्रशासन पर भी आरोप लग रहे हैं।
बाबा…. क्या मां चामुंडा टेकरी पर वाहन ले जाने की अनुमति पहली बार दी गई। यह अनुमति वर्षों से चली आ रही है ।जब सबको अनुमति देते ही है तो मौखिक इनको भी दे दी। फिर मां चामुंडा टेकरी पर अगर प्रतिबंध लगाना है तो सभी के लिए लग जाए केवल इमरजेंसी और दिव्यांग के लिए ही मात्र अनुमति हो। जिला प्रशासन द्वारा पूरा नवरात्रि पर्व साथ में ईद का त्यौहार भी शांतिपूर्वक निपट दिया। सब कुछ शांति से निपटने के बाद राहत की सांस ले ही रहे थे कि गोलू दादा के बेटे ने नया बवाल खड़ा कर दिया।
भगत.. पूर्व महापौर सुभाष शर्मा भी वापस मैदान में आ रहे हैं। बाबा… पूर्व महापौर सुभाष शर्मा ने सबसे ज्यादा नगर निगम में सबसे ज्यादा पद पर रहे हैं। प्रतिपक्ष नेता से दो बार सभापति बनने वाले पहले नेता है तो उसके बाद फिर महापौर और अब लूप लाइन में थे। जन्मदिन से फिर मैदान में आ गए हैं ।
भगत….. नगर निगम देवास में आज तक जो भी पद पर रहा उसे विधानसभा या और कहीं अच्छी जगह मौका मिला है। बाबा…. यह पद भाग्यशाली पद रहा है। चाहे महापौर का या सभापति का उनको विधानसभा में मौका जरूर मिला है। सबसे पहले सभापति स्वर्गीय रतन लाल चौधरी को कांग्रेस ने टिकट दिया। तो दूसरा महापौर जय सिंह ठाकुर को महापौर कार्यकाल के दौरान ही टिकट मिल गया। तीसरा रेखा वर्मा को भी महापौर कार्यकाल की दौरान ही टिकट मिला। और ऐसे ही महापौर पति और प्रतिपक्ष नेता हारून शेख को विधानसभा में कांग्रेस ने टिकट दिया। इसके साथ महापौर शरद पाचुनकर को भी दूसरा मौका प्राधिकरण अध्यक्ष के रूप में मिला। बस एकमात्र सुभाष शर्मा है जिनको महापौर पद जाने के बाद अभी तक कोई दूसरा मौका नहीं मिला है। अब कुछ तो कही से इशारा मिला है और सुभाष बाबू आ गए हैं मैदान में।
भगत… जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी राहत की सांस ली है। बाबा…. खतरे की तलवार वैसे अभी तो लटक रही है लेकिन जल संकट और धार्मिक विधायक पुत्र मुद्दे में जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई और भैरू महाराज को राहत है। फिर प्रदेश में सरकार भाजपा की है।
भगत…. ग्रामीण क्षेत्र मे जल गंगा संवर्धन अभियान में तालाब का गहरीकरण एक अच्छा अभियान है।
बाबा… हमारे शहर में भी बहुत सारे तालाब है। यहां भी शुरू करना चाहिए जनप्रतिनिधि ने ध्यान देना चाहिए आम के आम गुठली के दाम की तरह तालाब तो फ्री खुद जाएगा जेसीबी पोकलैंड वाले को रोजगार भी मिल जाएगा और तालाब मुफ्त में खुद जाएगा । और अच्छी काली मिट्टी किस के काम आ जाएगी वह खरीद कर ही ले जाते हैं इस तरह देवास शहर और ग्रामीण में बहुत सारे तालाब गहरीकरण होता है तो सभी का लाभ है और आने वाला कल सुनहरा है जो आज पानी की समस्या ही नहीं रहेगी।
भगत…. एसडीएम पर वैसे ही ज्यादा लोड है।
बाबा… एसडीएम बिहारी सिंह के पास डबल चार्ज है। प्रमोशन तो हुआ नहीं लेकिन वर्तमान में प्रमोशन वाली सीट एडीएम का चार्ज भी उनके पास ही है। ऐसे में दोनों कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उसे पर नवरात्रि पर्व और अन्य व्यवस्था सरकार को सबसे पहले देवास में ए डी एम के लिए व्यवस्था की जाना चाहिए। भगत …. तबादलों की सूची में फिर निराशा।
बाबा… हां बेटा इस बार फिर छोटी सी सूची निकाली जिसमें देवास के जिला पंचायत सीईओ हिमांशु प्रजापत को बदलकर इंदौर एडीएम सीमा शर्मा को देवास जिला पंचायत सीईओ भेजा है। इस सूची में लग रहा था कि देवास में ए डी एम का पद भर जाएगा लेकिन अदला बदली हो गई। इंदौर से एडीएम देवास का और देवास के सीईओ को दूसरी जिम्मेदारी इंदौर में। अब एसडीएम तहसीलदार और टीम राजस्व से लेकर सारी बाहरी तूफानी समस्या से अलग निपट रही है।
भगत…. पुलिस की ड्रग तस्कर के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही रही।
बाबा…. बेटा जो होता है सामने दिखता है ।पुलिस कुछ अच्छा कर रही है तो दिख रहा है और बुरा कर रही तो वह भी दिख रहा है लेकिन फिर भी पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने देवास में बहुत कुछ अच्छा करने का प्रयास किया है।
अब बात करें देवास में नशे जो की सबसे ज्यादा घातक ड्रग्स माफिया होते हैं जो युवा पीढ़ी को बर्बाद करते हैं पुलिस द्वारा एक ही दिन में 24 घंटे में 100 पुलिसकर्मी की टीम लगाकर और थानों के टी की टीम अलग-अलग जगह से 20 गांजा तस्करों को पड़कर तस्करों में हड़कंप मचा दिया है। फिर खुले के सट्टे के अड्डे बंद है। और क्या करें पुलिस एसपी द्वारा ऑपरेशन ऑपरेशन त्रिनेत्रm मैं जगह-जगह कैमरे लगाए जा रहे हैं ।आमजन को जागरूक किया जा रहा है फिर अपराधियों के बांड अच्छी राशि के साथ भराए जा रहे हैं। ताकि वह अपराध करने में डरे और बहुत कुछ बदलने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अपराध और अपराधी अपनी जगह है वह हम नहीं बदलेंगे हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा कर बैठे हैं तो धीरे-धीरे ही परिवर्तन आएगा ना।
भगत… मामू के पुत्र ने भगवा यात्रा निकाल दी।
बाबा…. एक संगठन द्वारा निकाली जाती है तो उसमें अधिकांश हिंदू समाज आ जाता है और यह व्यक्तिगत यात्रा मामू के बेटे की थी। फिर भी अच्छा प्रयास है। इसके पहले लगातार उमेश चौधरी द्वारा सफलतापूर्वक निकाल जाती है। मामू पुत्र का दूसरा वर्ष ठीक-ठाक रहा है।
-

सीएम राइज स्कूल देवास में प्रवेश प्रक्रिया 12 अप्रैल से होगी शुरू
————- देवास प्राचार्य सीएम राइज स्कूल देवास ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश अनुसार सीएम राइज स्कूल देवास में प्रवेश प्रक्रिया 12 अप्रैल से आरम्भ होगी। उन्होंने बताया कि कक्षा पहली , कक्षा 6 टी, तथा कक्षा 9वी के लिए प्रवेश हेतु आवेदन फॉर्म विद्यालय समय में प्रातः 11 से 1 बजे के मध्य प्राप्त किये जा सकेंगे। निर्धारित सीट से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर प्राथमिक कक्षाओं में लॉटरी सिस्टम से प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न होगी। कक्षा पहली के आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के लिए जन्म प्रमाण-पत्र साथ में लेकर आना आवश्यक हैं। शासन के आदेश अनुसार सत्र 2025-26 में प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु बच्चे की आयु 30 सितंबर 2025 को 6 वर्ष पूर्ण होना आवश्यक है। अतः कक्षा पहली में 30 सितंबर 2019 के पूर्व जन्म दिनांक वाले बच्चों को ही प्रवेश दिया जा सकेगा। इसी अनुसार कक्षा 6 टी में भी 30 सितंबर 2014 से पूर्व जन्म दिनांक वाले बच्चों को ही प्रवेश दिया जा सकेगा। शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत अथवा 3 किलोमीटर की परिधि में निवासरत बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी । विद्यालय में रिक्त सीटों की संख्या इस प्रकार है – कक्षा 1 ली – (हिंदी माध्यम) – 25 कक्षा 6 टी – (हिंदी माध्यम) – 25 कक्षा 6 टी – (अंग्रेजी माध्यम) -40 कक्षा 9 वी – (हिंदी माध्यम) – 10 कक्षा 9 वी – (अंग्रेजी माध्यम) – 40 सभी आवेदन दिनांक 12 से 20 अप्रैल के मध्य प्राप्त किए जा सकेंगे ।
-

हुजूर आते आते बहुत देर कर दी……..देवास में जल संकट से निपटने के लिए विधायक राजे आयी मैदान में संभाला मोर्चा, अधिकारियों के लि बैठक, 17 टैंकर विधायक निधि से उपलब्ध होंगे, आमजन के लिए पानी का कंट्रोल रूम, जल संकट से निपटने के लिए अधिकारी और विधायक का व्हाट्सएप जिस पर सतत निगरानी रखेगी राजे, अब देवास में राहत के आसार, महापौर की अनुपस्थिति बनी चर्चा का विषय…
देवास हुजूर आते आते बहुत देर कर दी। अब आखिर आना ही पड़ा मैदान में जब शहर में विगत 8 से 10 दिन से गहराएं जल संकट के बाद विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेताओं ने भी सोशल मीडिया से लेकर नगर निगम कार्यालय और वार्ड में विरोध प्रदर्शन कर जल संकट निवारण के लिए आवाज उठाई। और सही भी है कि देवास में अचानक बहुत वर्षों के बाद जल संकट गहरा गया है। अचानक आपदा वाली स्थिति आ गई है। देवास में जल समस्या को लेकर। वैसे तो इसके लिए नगर निगम उत्तरदायित्व रहता है लेकिन देवास में भारतीय जनता पार्टी की परिषद है और महापौर सभापति भी भाजपा के हैं। परंतु पिछले 10 दिन से स्थिति बिगड़ती देख आज अचानक देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार को मोर्चा संभालना पड़ा। और फिर क्या था सारे अधिकारी को एकत्रित कर देवास विधायक ने आम जनता के लिए कुछ राहत भरी व्यवस्था की है। आज देवास में एन वी डी ए से कम मात्रा मे पानी मिलने के कारण क्षिप्रा बैराज मे पानी की उपलब्धता कम होने से शहर मे व्याप्त हुये जल कष्ट से निपटने हेतु देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा सभापति रवि जैन, नेता सत्तापक्ष मनीष सेन, पार्षद धर्मेंद्र सिंह बेस, गणेश पटेल,निगम आयुक्त रजनीश कसेरा सहित निगम जल वितरण व्यवस्था से जुडे तकनिकी यंत्रियों की एक आवश्यक बैठक ली जाकर वर्तमान मे निर्मित जल कष्ट से हर हाल मे निपटने हेतु एक विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश व मार्गदर्शन दिया गया।
व्हाट्सएप एप…. बैठक मे विधायक ने कहा कि विस्तृत कार्य योजना के तहत निगम के संबंधित जनप्रतिनिधियों, निगम अधिकारियों का एक वट्स ऐप ग्रुप बनाकर एसमे प्रतिदिन की जल वितरण की व्यवस्था की जानकारी डाली जावे। जिसमे प्रतिदिन टंकियों मे पानी की उपलब्धता के आधार पर जल वितरण का समय निर्धारित हो तथा किन किन क्षेत्रों मे कितने समय जल वितरण किया जावेगा की जानकारी संकलित कर प्रसारित की जावे। इस ग्रुप मे मुझे भी जोडा जावे ताकि मे प्रतिदिन की स्थिती की मानिटरिंग कर सकुं।
विधायक निधि से 17 टैंकर उपलब्ध….
बैठक मे विधायक के द्वारा अपनी विधायक निधि से 17 पानी के टेंकर शीघ्र उपलब्ध कराने तथा निगम के टेंकरो से जिन क्षेत्रों मे वर्तमान मे पानी नही पहुंच पा राह है। वहां पानी का वितरण किये जाने के भी निर्देश दिये गये है। विधायक ने कहा कि एनवीडीए से पानी पर्याप्त मात्रा मे उपलब्ध होने हेतु मेरे द्वारा शासन स्तर पर चर्चा की गई। जिसके परिणाम स्वरूप निगम को नर्मदा का पानी मिलना प्रारंभ हुआ। कुछ दिनों पश्चात क्षिप्रा बैराज मे पानी की पर्याप्त उपलब्धता होने से शहर मे जल वितरण व्यवस्था सुचारू हो जावेगी। बैठक मे विधायक ने निर्देश जारी किये कि भविष्य मे ऐसी परिस्थितीयां निर्मित न होने पाये इस लिये निगम के अमले को पूर्ण सजग, सतर्कता से मानिटरिंग सुनिश्चित करना होगी। बैठक मे सभापति ने जल वितरण के 3 प्रमुख स्त्रोतों के बारे मे कहा कि नया राजानल तालाब की वर्तमान की क्षमता मे वृद्धि करने हेतु इसे हाट पीपल्या मे माइक्रो सिचाई योजना से भी जोड सकते है तथा नर्मदा क्षिप्रा बहुउद्देशिय योजना से क्षिप्रा मे पानी लेने की कार्ययोजना बनाई जाकर कार्य किये जावे। बैठक मे सभापति ने कहा कि वर्तमान मे जो जलकष्ट की स्थिती निर्मित हुई है जो 5 से 7 दिवसों मे हल जो जावगी। उन्होनें काह कि शहर मे जिन नागरिकों के अपने निजी बोरिंग हे तो अपने आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पानी उपलब्ध कराकर जलकष्ट से निपटने मे सहयोग प्रदान करें।
जल संकट निवारण के लिए कंट्रोल रूम….. बैठक मे आयुक्त ने विधायक को अवगत कराया की निगम द्वारा वर्तमान स्थिती से निपटने हेतु अस्थाई रूप से कन्ट्रोल रूप स्थिापित कर हेल्प लाईन नम्बर 07272220516 व 07272220030 एवं 18002335270 जारी किये गये है। इसमे 10 कर्मचारियों की राउंड द क्लॉक ड्यूटी लगाई गई है। बैठक मे निगम स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिह बैस, लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, पार्षद राजेन्द्र ठाकुर, निगम सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री दिलीप मालवीय, सुर्यप्रकाश तिवारी, खुशवतसिह बघेल, चंदन सोनी आदि सहित निगम अधिकारी उपस्थित रहे।
इस तरह विपक्ष और सत्ता पक्ष के नेता के आंदोलन के बाद अचानक विधायक राजे का मैदान में आना और जनता के लिए जल संकट से निपटने के लिए पूरी नगर निगम की सत्ता अपने हाथ में लेकर अधिकारी और कर्मचारी के बीच समजस्व बिठाकर पूरा खाका तैयार कर लिया है। अब देखना है कि देवास की जल समस्या जो अचानक विकराल हो गई थी वह धीरे-धीरे समाप्त होकर आम जनता को राहत पहुंचती है या फिर वही हालात पैदा हो जाते हैं अभी तो जख्मों पर मलहम लगाने के लिए राजे का मैदान में आना ही राहत देता है कि कुछ तो अच्छा होगा और देवास में हालात बदलेगी क्योंकि जल संकट का माहौल व्यापार व्यवसाय से लेकर हर जगह असर डालता है।
महापौर की अनुपस्थिति….
इस पूरे एपिसोड में महापौर गीता अग्रवाल और प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल जो की पूरी नगर निगम की सत्ता संभालते हैं उनकी अनुपस्थिति आम जन में चर्चा का विषय है। बताया जा रहा है कि वह धार्मिक यात्रा पर है।
