————-
देवास 31 मई 2021/ मंगलवार 01 जून 2021 से जिले को अनलॉक किया जा रहा है। अनलॉक 01 जून से 15 जून 2021 तक का रहेगा। इसके बाद जो भी स्थिति रहेगी उसके हिसाब से अनलॉक के बारे में विचार कर किया जाएगा। जिले में अनलॉक के दौरान जिला प्रशासन, अनुविभागीय स्तर अनुभाग के अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। सभी अधिकारीगण अपने अधीनस्थ अमले के साथ कार्य करें। हमें जिले को कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से मुक्त करना है। उक्त बातें कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आज नगर निगम के पं. अटल बिहारी वाजपेयी परिषद सभाकक्ष में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की बैठक में दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, एडीएम श्री महेंद्र सिंह कवचे, एएसपी श्री मनजीत सिंह चावला, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।
थर्ड वेव (तीसरी लहर )से रहे सावधान, सभी बरते सावधानियां
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस की दूसरी लहर है। कहा जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर (थर्ड वेव) भी आ सकती हैं। इसके लिए सभी को सावधानियां बरतनी होगी। सभी को सुरक्षात्मक रवैया अपनाकर तथा कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करके कोरोना की तीसरी लहर (थर्ड वेव) को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया है कि वे शासन द्वारा कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें।
जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ये रहेंगे प्रतिबंध से मुक्त
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जिले के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक गतिविधियों को प्रतिबंध से मुक्त किया जा रहा है, जिनमें सभी कृषि गतिविधियों की अनुमति दी जा रही है। कृषि उपज मण्डी, खाद-बीज, कृषि यंत्र की दुकानें खुल रहेंगी। बैंक, बीमा कार्यालय एवं एटीएम प्रारंभ रहेंगे। प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा केबल आपरेशन्स को अनुमति रहेगी। बैंक, इन्श्योरेंस, एनबीएफसीएस से जुड़े संस्थानों के एमपीएलएएस कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटिज, कैश मेनेजमेन्ट एजेन्सीज संचालन एवं आवागमन की अनुमति दी जा रही है। सभी प्रकार के सामानों और माल की आवाजाही बिना किसी रोक टोक के जारी रहेगी। कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाईयां भी करें।
आवागमन के लिए इनमें रहेगी छूट, गाइड लाइन का करना होगा पालन
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि जिले में लोगों को आवागमन के लिए छूट प्रदान की जा रही है, जिनमें सार्वजनिक परिवहन, निजी बसों, ट्रेनों के माध्यम से कोविड-19 के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत अनुमति रहेगी। ऑटो, बाईक, ई-रिक्शा में दो सवारी, टैक्सी तथा निजी चार पहिया वाहनों में ड्रायवर तथा दो पैसेंजरों को (मास्क के साथ) यात्रा करने की अनुमति रहेगी। मोहल्लों, कॉलोनियों, ग्रामों में एकल दुकानें पूरे समय खुली रखी जा सकेंगी। कोल्ड स्टोरेज एवं वेयर हाउसिंग की सर्विसेज को अनुमति होगी। समस्त प्रकार के उद्योग एवं औद्योगिक गतिविधियां चालू रहेंगी। इस कार्य हेतु उद्योग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों को वैध आई कार्ड के साथ आने जाने की अनुमति रहेगी। उद्योगों के कच्चा माल तैयार माल के आवागमन पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी। अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, मेडिकल इन्श्योरेंस कम्पनीज, अन्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं, पशु चिकित्सा अस्पताल चालू रहेंगे। केमिस्ट, सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकाने, शासन द्वारा संचालित/ अनुबंधित दुकानें, किराना दुकानें, फल और सब्जियां, डेयरी एवं दूग्ध केन्द्र, आटा चक्की, पशु आहार की दुकानें, चश्में की दुकानें, नाई की दुकानें पूरे दिन के लिए खुली रख सकते हैं। समस्त निजी कार्यालय 100 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खुले रह सकेंगे। समस्त सिविल निर्माण कार्य कोविड -19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए किये जा सकेंगे। समस्त रेस्टोरेंट एवं भोजनालय कुल क्षमता के 50 प्रतिशत की उपस्थिति के लिए खुलेंगे। समस्त लॉजिंग, होटल, रिसोर्ट केवल आगन्तुकों के लिए खुल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉज, होटल, रिसोर्ट के रेस्टोरेंट में बैठने की कैपेसिटी के 50 प्रतिशत की उपस्थिति के लिए खुल सकेंगे। पेट्रोल,/ डीजल पम्प,गैस स्टेशन, रसोई गैस सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगे।
जिले में को तीन झोन में चिन्हांकित किया गया
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि जिले के समस्त शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामों को तीन झोन में चिन्हांकित किया गया है। जहाँ कोविड-19 के शून्य एक्टिव केस हैं, उन ग्रामों को ग्रीन ग्राम तथा जहाँ कोविड-19 के चार या चार से कम एक्टिव केस हैं, उन ग्रामों को येलो ग्राम के रूप में चिन्हांकित किया गया है। ग्रीन एवं येलो ग्रामों में चिन्हांकित किया गया है।
अनलॉक के दौरान ये गतिविधियां रहेंगी प्रतिबंधित
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि अनलॉक के दौरान जिले में शासन द्वारा जारी की गाइड लाइन अनुसार कुछ गतिविधियां प्रतिबंधित की गई हैं, जिनमें सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन, मेले आदि जिनमें जनसमूह एकत्र होता है प्रतिबंधित किए गए हैं। इसी प्रकार स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान ऑनलाईन क्लासेस चल सकेंगी। सभी सिनेमा घर, शापिंग मॉल, स्वीमिंग पूल, थियेटर, पिकनिक स्पॉट, ऑडिटोरियम, सभागृह, सभी धार्मिक, पूजा स्थल पर एक समय में 04 से अधिक व्यक्ति उपस्थित नहीं रह सकेंगे।
अंतिम संस्कार एवं शादी-ब्याह के आयोजन के लिए संख्या निर्धारित
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि अत्यावश्यक सेवाएं देने का कार्य करने वाले कार्यालयों को छोड़कर शेष कार्यालय 100 प्रतिशत अधिकारियों एवं 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित किये जाएंगे। अधिकतम 10 लोगों के साथ अंतिम संस्कार की अनुमति रहेगी। विवाह में दोनों पक्षों के मिलाकर अधिकतम 20 लोगों के साथ ही अनुमति रहेगी। इनमें सामाजिक दूरी का पालन हो, हैण्डवॉश, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था हो तथा सभी शामिल व्यक्ति फेस मास्क लगा कर रखें। इस प्रयोजन के लिए आयोजक को क्षेत्र के संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को अतिथियों के नाम की सूची आयोजन से पूर्व प्रदाय करना आवश्यक होगा। सम्पूर्ण जिले में प्रत्येक रविवार जनता कर्फ्यू रहेगा। शनिवार रात्रि 10:00 बजे से सोमवार प्रातः 06:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। सम्पूर्ण जिले में रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा। किसी भी स्थान पर 06 से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। अन्य गतिविधियां, प्रतिष्ठानों जिन्हें परिशिष्ट -2 में छूट प्रदाय नहीं हुई है , वे सभी प्रतिबंधित रहेंगे।
जिला स्तर पर लेबर मार्केट कोविड प्रोटोकॉल पालन की शर्त पर चालू रहेंगे
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि सम्पूर्ण जिले में ई-कॉमर्स कम्पनियों से तथा अत्यावश्यक वस्तुओं की दुकानों से होम डिलीवरी की अनुमति प्रदान की गई है। येलो एवं ग्रीन जोन के ग्रामों में समस्त मनरेगा कार्य, ग्रामीण विकास कार्य एवं अन्य विभागों के निर्माण कार्य तथा तेन्दूपत्ता संग्रहण के कार्य कोविड -19 महामारी की रोकथाम के एसओपी SOP का पालन करते हुए जारी रखे जा सकेंगे। जिला स्तर पर परम्परागत रूप से लेबर मार्केट कोविड प्रोटोकॉल पालन की शर्त पर चालू कर सकते हैं। गोया सब्जी मण्डी, शुक्रवारिया हाट सब्जी मण्डी, शालिनी मार्केट सब्जी मण्डी प्रतिबंधित रहेंगी। चाट-चौपाटी सयाजी द्वार, कैलादेवी मंदिर, भोपाल चौराहा प्रतिबंधित किए गए हैं। थोक फल व सब्जी विक्रेता पूर्व निर्धारित देवास मण्डी प्रांगण में फल व सब्जी का विक्रय कर सकेंगे। खेरची सब्जी एवं फल विक्रेता स्थाई दुकानों के माध्यम से विक्रय नहीं करेंगे अपितु हाथ ठेलों के माध्यम से भ्रमण कर घर-घर जाकर सब्जी व फल विक्रय करेंगे। एम्बूलेंस, ऑक्सीजन टैंकर्स का आवागमन निर्बाध रहेगा। अस्पताल, नर्सिंग होम और टीकाकरण हेतु आवागमन कर रहे नागरिकों, कर्मियों को छूट रहेगी। मेन्टेनेन्स सर्विस देने वाले यथा इलेक्ट्रीशियन, प्लम्बर, कारपेंटर, मोटर मैकेनिक, आई.टी सर्विस प्रोवाईडर आदि के आवागमन पर रोक नहीं होगी। परीक्षा केन्द्र आने एवं जाने वाले परीक्षार्थी तथा परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा आयोजन से जुड़े कर्मी / अधिकारीगण के आवागमन पर छूट रहेगी। उपार्जन गतिविधियों पर कोई रोक नहीं होगी तथा सतत् रूप से उपार्जन संचालित किया जावेगा। निजी सुरक्षा सेवाओं को अनुमति रहेगी। घरेलू सेवा देने वाले यथा धोबी, ड्रायवर, हाऊस हेल्प, मेड, कुक आदि के आवागमन पर रोक नहीं होगी। फायर बिग्रेड, टेली-कम्यूनिकेशन, विद्युत प्रदाय, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, केरोसीन टैंकर, होम डिलेवरी सेवाएं, दूध एकत्रीकरण, वितरण, फल-सब्जी के परिवहन, डाक एवं कोरियर सेवाओं का आवागमन निर्बाध रहेगा। जिन ग्रामों में कोविड -19 के एक्टिव केस पांच या पांच से अधिक हैं, उन्हें रेड ग्राम के रूप में चिन्हांकित किया गया है। रेड ग्रामों में तथा नगरीय क्षेत्रों के माईक्रो कन्टैमेंट झोन / कंटेमेंट झोन Micro Containment zone / Containment zone में कोविड-19 संक्रमण के संबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय दवारा जारी दिशा – निर्देशों ( guidelines ) के अनुसार ही गतिविधियां संचालितहो सकेंगी। कोविड प्रोटोकोल का पालन करना है और आम लोगों से करवाना भी है।
दुकानों पर सोशल डिस्टेसिंग का हो पालन, यदि कोई पालन न करें तो दुकान को करें सील
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि सभी दुकानदार, प्रतिष्ठानों के संचालकगण कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें यदि कोई दुकानदार पालन नहीं करें तो उनकी दुकान को सील करें तथा चालानी कार्रवाई भी करें। उन्होंने दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालकों से कहा कि वे कोविड-19 प्रोटोकोल एवं कोविड उपयुक्त व्यवहार, अनुशासन दुकानों में गोले बनाकर ग्राहकों के मध्य पर्याप्त दूरी सुनिश्चित कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। “नो मास्क नो सर्विस” अर्थात् जिस ग्राहक ने फेस मास्क नहीं पहन रखा हो तो उसको दुकानदार द्वारा कोई सामान विक्रय नहीं किया जायेगा। दुकानदार स्वयं भी अनिवार्य रूप से मास्क एवं फेस शील्ड, पारदर्शी शीट का उपयोग करें। यदि कोई दुकानदार “नो मास्क नो सर्विस प्रोटोकोल का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो दुकान को नियमानुसार सील करने की कार्यवाही की जाये। प्रतिष्ठानों में सामाजिक दूरी का पालन किया जाएं, हैण्डवॉश, सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की जाएं तथा सभी शामिल व्यक्ति फेस मास्क लगाना सुनिश्चित करें।
बिना मास्क वालों पर की करे चालानी कार्रवाई
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने कहा कि जिले में कोई भी बिना मास्क के सार्वजनिक स्थल पर घुमते हुए पाया जाए या फिर सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं करे तो उस पर चालानी कार्रवाई की जाएं। इसके लिए लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करें उन्होंने कहा कि सभी सार्वजनिक व कार्य स्थलों एवं परिवहन के दौरान फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा ।
Month: May 2021
-

*आज से जिले में अनलॉक की प्रक्रिया होगी शुरू, 01 जून से 15 जून 2021 तक जिले को किया जा रहा है अनलॉक-कलेक्टर* ———— *राशन दुकाने, शासन द्वारा संचालित व अनुबंधित दुकानें, किराना दुकानें, फल और सब्जियां, डेयरी, आटा चक्की, खाद, बीज, पशु आहार, चश्में की दुकानें, नाई की दुकानें पूरे दिन के लिए खुलेंगे और भी महत्वपूर्ण जानकारी देखिए
-

विभिन्न मांगों को लेकर मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
देवास। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश आव्हान पर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम उप प्रांताध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शिंदे के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया कि हम स्वास्थ्यकर्मी कोविड़ -19 के बचाव, नियंत्रण एवं उपचार हेतु अपने व परिवार की जान को जोखिम में डालकर दिन रात निस्वार्थ समर्पित रूप से सेवाए दे रहे है। ड्यूटी के दौरान कई कोरोना योद्धा पॉजिटिव होने के बाद वीरगति को प्राप्त हो गए, किंतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा कोविड 19 में जो वीरगति को प्राप्त हुए परिवारों को शासन द्वारा प्रोत्साहन स्वरुप लागू योजना मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का त्वरित लाभ नहीं मिल पा रहा है। अन्य समस्त शासकीय सेवकों को अनुग्रह योजना भी लागू की गई है, जिसका लाभ भी त्वरित नही दिया जा रहा है। संघ के कर्मचारियों ने मांग की है कि कोविड 19 योद्धाओ को प्रोत्साहन स्वरूप वीरगति को प्राप्त हुए योद्धा के परिवारों को उपरोक्त योजनाओं का लाभ तत्काल दिया जाए तथा वीरगति को प्राप्त हुए कोविड-19 योद्धाओ का पुलिस विभाग के योद्धा के समान ही अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए। इस हेतु त्वरित कारवाई करने हेतु संबंधितो को आदेश प्रसारित करे जाए। ज्ञापन के दौरान जिला सचिव महेष नरवले, महिला मोर्चा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जूड़ी वर्गीस, सचिव राखि षिंदे, राकेष कलेषरिया, जगदीष तंवर आदि उपस्थित थे।
-

भाजयुमो ने डॉक्टर, स्टाफ व सफाई कर्मियों का किया स्वागत सम्मान
देवास। केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मार्गदर्शन में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार के नेतृत्व में भाजयुमो प्रदेश संयोजक दीपक बैरागी ने महात्मा गांधी जिला अस्पताल में में कोरोनाकाल में सेवा दे रहे डॉक्टरो सहित नर्स, स्टाॅफ व साफ-सफाई कर्मचारी का स्वागत सम्मान स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। मनीष पण्ड्या ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, राजेश यादव, सुमेर दरबार, मोर्चे के दुर्गेश चिल्लोरिया, शुभम पांचाल, विशाल सोलंकी, हेमन्त राठौर, सागर चैहान, सतीश गोयल, जितेंद्र राजपूत, जगदीश गोयल, गोलू राजा सहित युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने सभी योद्धाओं का फूलों की पंखुड़ियों से भी स्वागत कर उत्साहवर्धन किया। आभार भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष दुर्गेश चिल्लोरिया ने माना।
-

*विकलांग बल जिला इकाई श्योपुर ने जिलाधीश के नाम पेंशन को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन*
श्योपुर विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर द्वारा आज विकलांग पेंशन और वृद्ध पेंशन को लेकर जिलाधीश राकेश कुमार श्रीवास्तव के नाम तहसीलदार रजनी बघेल को चार सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा है जिसमें विकलांगजनों एवं वृद्ध पेंशन समय पर न मिलने के कारण बेंको में विकलांगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है श्योपुर जिले में कई ऐसे विकलांगजन एवं वृद्धजन है जिनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन आज तक जारी नही हुई है और जिन विकलांग हितग्राही को पेंशन मिलती है यह भी उन्हें समय पर नही मिल रही है जिसमें कोविड 19 को विकलांगों एवं वृद्ध अवस्था वाले हितग्राहियो का एक सहारा पेंशन ही है वो भी उन्हें समय पर नही मिलती है तो भारी समस्याओ का सामना व दो रोटी खाने का भी संकट हो जाता है विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर माननीय जिलाधीश महोदय से विशेष निवेदन करता है की बेंको में किसानों की भीड़ अधिक होने के कारण बैंक विकलांगों को पेंशन वितरित नही कर रही है बेंको द्वारा हमें दो दिन चिन्हित करके कोविड 19 के संकट में समय पर पेंशन दी जाये! बेंको में विकलांग पेंशन हर माह की दिनांक 5 से 15 तारीख के बीच में ही पेंशन का भुगतान किया जाये! बेंको में विकलांग जन एवं वृद्धजन का अलग से एक काउंटर हो जिससे विकलांगों को पेंशन जल्दी मिल जाये क्योंकि अधिकतर देखा गया है की बैंक में विकलांग भाई बहन सुबह 10 बजे पेंशन लेने जाते है तो बेंको द्वारा उन्हें शाम 4 बजे तक पेंशन प्रदान की जाती है! कोविड 19 के समय में विकलांगों एवं वृद्धजनों को पेंशन राजस्थान राज्य की तरह सभी हितग्राहियो को पेंशन पोस्ट ऑफिस के माध्यम से घर पर भेजी जाये जिससे बेंको में होने वाली असुविधा से भी बचा जाये व संक्रमण का भी डर न हो! अतः श्रीमान जी से विकलांग बल मध्यप्रदेश जिला इकाई श्योपुर आपसे विशेष निवेदन करता है कि विकलांगजनों की पेंशन सम्बन्धी समस्याओ का जल्द से जल्द धरातल स्तर पर निराकरण करने की कार्यवाही की जाये! विकलांग हित में ज्ञापन देने वाले विकलांग बल मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाठक, चम्बल संभागीय सचिव अफसार अहमद, श्योपुर जिलाध्यक्ष किशन खंडेलवाल मौजूद रहे!
-

चौधरी पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने की एसपी से भेंट
देवास= विगत दिनों कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी पर कोरोना उल्लंघन को लेकर एफ आई आर दर्ज की गई उसी को लेकर आज शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी डॉ शिवदयाल सिंह गुर्जर से भेंट की एवं उनसे कहा कि प्रदीप चौधरी एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं जिन्होंने दोनों लॉकडाउन के दौरान लोगों की भरपूर मदद की है जिससे आप भी भलीभांति परिचित हैं। कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य हैं पूर्व पार्षद हैं । उन्होंने कभी भी ऐसा कोई काम नहीं किया है जो कानून के दायरे से बाहर हो। हमारा आपसे इस पत्र के माध्यम से अनुरोध है कि उन पर दर्ज की गई एफ आई आर की कार्रवाई को निरस्त करें। इसी के साथ श्री राजानी ने कहा कि शमशान वहां रहे या नहीं यह रहवासियों के साथ बैठकर चर्चा करना चाहिए । इस विषय को लेकर सांसद विधायक चुप क्यों है ? इस शमशान को लेकर कोर्ट का निर्णय आया हुआ है । नगर निगम को निर्णय लेना चाहिए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शौकत हुसैन पंडित जयप्रकाश शास्त्री भगवान सिंह चावड़ा नजऱ शेख़ सुधीर शर्मा एजाज शेख सन्तोष मोदी ज़ाकिर उल्ला गोवर्धन देसाई इम्तियाज शेख भल्लू राहुल पंवार उपस्थित थे ।
—
-

सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री सेम्बरकर का अभिनंदन किया
देवास। म प्र वन कर्मचारी संघ द्वारा वन विभाग में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी के पद पर पदस्थ राधेश्याम सेम्बरकर के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में वन कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा शॉल, श्रीफल व पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। श्री सेम्बरकर ने अपने कार्यकाल के दौरान वनों की सुरक्षा के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किये गए। उन्होंने कहा मुझे सेवाकाल के समय वन कर्मचारियों,एवं अधिकारियों का हमेशा सहयोग मिला जिससे में लंबे समय तक कार्यकाल पूर्ण होने तक निर्विवाद रूप से सेवा करता रहा। उन सभी साथियों का में आभारी हूँ। उपस्थित कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना की।इस अवसर पर वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह,सम्भागीय उपाध्यक्ष हेमराज गोखले, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भारती, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रियंका मिश्रा, मंजरी ताम्रकार,मंजू मालवीय, कमला तिलहाडिया,प्रीतम सिंह बघेल,अमित नवीन,अमित कुशवाह, चरण योगी,राकेश मालवीय,कमल परमार,रविन्द्र सोनी आदि उपस्थित थे।
-
Чемпионат Мира По Футболу 2022 Матч 19 Нидерланды
Анализируем, какие ставки подходят для матча сборных Нидерландов и Эквадора. Это мероприятие вы можете посетить большой компанией, совместно с сотрудниками, коллегами или друзьями купив билеты в любом количестве на страницах маркетплейса Portalbilet. У нас актуальная афиша, официальные билеты от организаторов шоу, специальные условия приобретения при бронировании большого количества мест. «оранжевых» в этом матче ожидаешь если не феерии, то все-таки победы на классе. При желании рискнуть и практически удвоить коэффициент можно выбрать выигрыш голландцев с разницей в один мяч. Букмекеры ожидаемо считают, что в игре с Нидерландами эквадорцы превзойдут соперника по числу предупреждений.
- Билеты на матч Нидерланды – Эквадор пользуются большой популярностью у зрителей.
- Обзор самых важных событий в мире спорта, анонсы матчей, трансферные слухи, прогнозы на футбол и спортивные события.
- Букмекеры ожидаемо считают, что в игре с Нидерландами эквадорцы превзойдут соперника по числу предупреждений.
Портал о Российском футболе, лучших европейских чемпионатах и Мировом спорте. Обзор самых важных событий в мире спорта, анонсы матчей, трансферные слухи, прогнозы на футбол и спортивные события. Стоит отметить, что катарцы не нанесли ни одного удара в створ ворот южноамериканской команды, поэтому зрители не смогли увидеть в деле 35-летнего голкипера клуба «Аукас» Эрнан Галиндес.
Статистика Матча
Публичное распространение материалов возможно только при письменном согласии редакции АКИpress. Чтобы приобрести билеты как юридическое лицо заполните на странице «Корпоративным клиентам» соответствующую форму. Узнать цены VIP-билетов, а также получить детальную информацию об услугах, которые предполагает покупка элитных мест в ВИП-зоне и другие подробности можно в этом разделе. В таких условиях остро необходим баланс между надежностью в обороне и агрессией в атаке. К сборной Нидерландов по этим компонентам вопросов немного, а вот к эквадорцам хватает.
Лапочкин Заявил, Что Судьи Добавляют Много Времени К Матчам Чм Согласно Правилам
Продажа билетов онлайн на нашем официальном сайте осуществляется без посредников. Зачастую это единственная возможность достать билет на Группа A ЧМ 2022. Первый тур привел к тому, что коэффициенты на «оранжевых» в матче с Эквадором подросли. Например, поставить на победу голландцев у «Леона» можно с презентабельным коэффициентом 1, 80.
Чемпионат Мира По Футболу 2022 Нидерланды
Средство массовой информации сетевое издание «» зарегистрировано Федеральной службой по надзору в сфере связи, информационных технологий и массовых коммуникаций (Роскомнадзор). «Sport АКИpress»- Сборные Англии, Нидерландов и Эквадора по футболу лидируют в своих группах по итогам первого тура. Мероприятие относится к категории «группа a чм 2022» и состоится 25 ноября 2022 года в Khalifa International Stadium.
Бускетс: «склоняюсь К Тому, Что Этот Чемпионат Мира Будет Последним»
22-й чемпионат мира по футболу ФИФА, финальная часть которого должна пройти в ноябре и декабре 2022 года в Катаре. Эта страна впервые в своей истории примет чемпионат мира по футболу. Кроме того, чемпионат мира по футболу впервые пройдёт на Ближнем Востоке, а также впервые в Северном полушарии пройдет осенью и зимой. Организатор чемпионата мира 2022 года был назван to декабря 2010 года в Цюрихе (Швейцария). Финальный матч пройдёт 18 декабря 2022 года на Национальном стадионе в Лусаиле, вмещающем 80 тысяч зрителей. На Portalbilet можно купить билеты, реализуемые непосредственно организаторами мероприятий, а также приобрести билеты, предлагаемые брокерами.
Ставка На Нидерланды
Раз команда Катара была максимально бледной, то так ли хороши сами южноамериканцы? При правомерном нидерланды эквадор трансляция использовании материалов с данного ресурса, гиперссылка на FOOTBALLHD. ru обязательна.
Агуэро Рассказал, Что Его Не Пустили На Тренировочную Базу Сборной Аргентины
У нас собраны самые интересные предложения от организаторов мероприятий и билетных брокеров. Вы с легкостью приобретете эксклюзивные билеты на концерты и аншлаговые спектакли, шоу с участием звезд, ожидаемые премьеры, знаковые матчи и состязания, съемки популярных телепередач. В пятницу, 25 ноября, промежуточные лидеры группы A чемпионата мира по футболу встретятся друг с другом.
-

निःशुल्क एम्बुलेंस का शीघ्र होगा शुभारंभ
देवास। राजनीति के साथ सामाजिक सेवा में पूरे वर्ष पर सक्रिय रहने वाले भाजपा नेता द्वारा देवास में कोरोना महामारी को देखते हुए धर्मेंद्र सिंह बैस मित्र मंडल द्वारा निःशुल्क एम्बुलेंस शहरभर में चलाई जाएगी। बैस ने बताया कि उनकी माता श्रीमती लीलाबाई बैस का विगत दिनों निधन हो गया। उनकी स्मृति में मंडल द्वारा विधायक गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन में शीघ्र ही निःशुल्क एम्बूलेंस का शुभारंभ होगा। एम्बुलेंस पर एक नंबर अंकित किया गया है, जिस पर फोन लगाने पर एम्बुलेंस बताए पते पर कुछ ही समय में पहुंच जाएगी।
-

रामाश्रय में पौधारोपण कर 5000 पौधे लगाने के अभियान की शुरूआत की
देवास। सबको होश में लाना है पर्यावरण बचाना है के संकल्प के साथ श्रीजी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समिति ने रविवार को मक्सी रोड़ स्थित रामाश्रय परिसर में पौधों का रोपण किया। श्रीजी बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं समिति सचिव घनश्याम मोदी ने बताया कि समिति की मीडिया प्रभारी दुर्गा कुमावत की दादी का ऑक्सीजन की कमी के कारण आकस्मिक निधन विगत दिनों हो गया था। दादी के तेहरवें पर कुमावत परिवार ने 1000 पौधे रौंपने का संकल्प लिया। अब संस्था के साथ संत समाज भी जुड़ गया है तो अब समिति द्वारा शहरभर में 5000 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसी के अंतर्गत समिति सदस्यों द्वारा इस अभियान की शुरूआत करते हुए परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधांे का रोपण कर उसके पालन-पोषण का संकल्प लिया। समिति की दुर्गा कुमावत ने बताया कि हमें पेड़ लगाने चाहिये और पर्यावरण को संतुलित रखना है। यह सोचने की आवश्यकता क्यों पड़ी क्यो की हम वर्तमान समय मे कोरोना महामारी से परेशान है। इस महामारी ने इंसानी फेफड़ो को जख्मी किया है और फेफड़ो को आक्सीजन की आवश्यकता होती है जो हमें इन्ही पेंडो से मुफ्त में मिलती है, किन्तु हमने जगंल तो पहले हि खत्म कर दिये है और कांक्रीट के जंगल बना दिये अब हमें प्राणवायु कोन देगा। जिसकी हमे आज किमत चुकानी पड़ रही है। यह किमत मैं स्वयं समझती हूॅ क्योंकि इस महामारी में इस मुफ्त की प्राणवायु को पैसे देकर भी नहीं खरीद सकी। फलस्वरूप मेरे सिर से दादी माँ का साया उठ गया और मेरे जैसे और भी लोगों ने अपने परिजन को खोया है। हमनें जो खोया सो खोया हमारी आगे आने वाली पीढ़ी को इसकी किमत न चुकानी पड़े आप और हम आज कोरोना महामारी में हमने प्राणवायु जिसे हम आक्सीजन कहते है वह हमारे जीवन का मुलआधार बन चुकी है।भवदीय
घनश्याम मोदी
7225930079 -

मोदी सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण करने पर रक्तदान शिविर आयोजित
देवास। मोदी सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में जिला भजापा कार्यालय पर भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा द्वारा सेवा ही संगठन के अंतर्गत रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक माननीय श्रीमंत राजमाता गायत्री राजे पवार, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी,भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, सुभाष शर्मा, ओम जोशी, रायसिंह सेंधव, बहादुर मुकाती, फुलसिंह चावडा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक जाट एवं मोर्चा के पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जरूरतमंदों, असहायों, दिव्यांगों सहित पात्र लोगों के हितार्थ मोदी सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर लोगों को लाभान्वित करें। रक्त दान महादान है जिससे किसी भी मानव की जान बच सकती है।इसलिए ऐसे आयोजन निरन्तर करने का प्रयास करें। इस अवसर पर भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री, आलोक साहू, अजय सोनी, संतोष वर्मा, दिनेश जाट, मनोज, डॉ रवि चौधरी, अर्जुन चौधरी, प्रतीक सोलंकी,सुभम जाधव, जितेंद्र जायसवाल, राजेश बारोड, अजय वर्मा, जिला महामंत्री मनोहर जाधव एवं अन्य पदाधिकारीयो ने शिविर में रक्त दान किया।