Category: विशेष

  • (त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन-2022) देवास‍ जिला पंचायत सदस्यों को जिला मुख्‍यालय पर कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने विजयी प्रमाण-पत्र किये प्रदान ————- जिले में 18 जिला पंचायत सदस्‍यों का हुआ निर्वाचन

    ————– देवास 15 जुलाई 2022/ जिले में त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन में निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य को जिला मुख्‍यालय पर उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने विजयी प्रमाण-पत्र प्रदान किये। इस दौरान प्रेक्षक श्री सीबी सिंह, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। जिले में त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन में 18 जिला पंचायत सदस्‍यों का निर्वाचन हुआ। जिसमें ग्राम सुनवानी गोपाल की सोरमबाई सालगराम मालवीय, ग्राम राजोदा तहसील देवास के मोनू रविन्‍द्र चौधरी, ग्राम धनोरा तहसील देवास के शिवम बंशीलाल चौधरी, ग्राम खटाम्‍बा तहसील देवास के रूपसिंह धाकड, वार्ड नम्‍बर 02 रामनगर गोरवा तहसील टोंकखुर्द के विजेन्‍द्र कुमार गुरावडिया, ग्राम तालोद तहसील सोनकच्‍छ के महेन्‍द्रसिंह कोकसिंह, ग्राम मुरम्‍या तहसील सोनकच्‍छ के अस्‍ताया तरूणा बनेसिंह, ग्राम सालमखेडी तहसील टोंकखुर्द के अटारिया लीला भेरूलाल, ग्राम रलायति ग्राम पंचायत जामली तहसील सोनकच्‍छ के रघु‍वीरसिंह राजेन्‍द्रसिंह बघेल, ग्राम आगुरली तहसील बागली की सुशीला बाई सेंधव, ग्राम अवल्‍दा तहसील बागली के कमलसिंह मस्‍कोले अवल्‍दा, ग्राम आगराखुर्द तहसील उदयनगर की गंगा रामसिंह सोलंकी, ग्राम हतनौरी तहसील कन्‍नौद के रमण कमल, ग्राम धॉसड तहसील सतवास के अमानसिंह, ग्राम पिपल्‍दा तहसील कन्‍नौद की एनाबाई, ग्राम मचवास तहसील खातेगांव की चिंता पति संतोष काकडिया, ग्राम खारदा तहसील खातेगांव की प्र‍ीति रोहित बण्‍डावाला त‍था ग्राम कांजीपुरा तहसील खातेगांव की कोमल पति राजवीर कुण्डिया जिला पंचायत सदस्‍य निर्वाचित हुए। उल्‍लेखनीय है कि जिले में त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन दो चरणो कराया गया जिसमें प्रथम चरण में बागली, कन्‍नौद तथा खातेगांव विकासखण्‍ड में 25 जून तथा द्वितीय चरण में देवास, सोनकच्‍छ और टोंकखुर्द में 01 जुलाई को निर्वाचन कराया गया। जिले में त्रि-स्‍तरीय पंचायत निर्वाचन में 18 जिला पंचायत सदस्‍यों, 138 जनपद पंचायत सदस्‍यों, 496 सरपंच तथा 07 हजार 995 पंच पदों के लिए निर्वाचन हुआ।

  • दिनांक 15 जुलाई 2022 से देवास में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को निःशुल्क प्रिकॉशन डोज (बुस्टर डोज ) लगाया जायेगा।

    ……………………. ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग एवं ऑनसाइट भी वैक्सीन लगाने की सुविधा उपलब्ध होगी covin.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक कराएं एवं वैक्सीन का प्रिकाशन डोज लगवाएं। …………………… मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एम.पी.शर्मा ने बताया कि में कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। दिनांक 15 जुलाई 2022 से देवास में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को निशुल्क प्रिकॉशन डोज (बुस्टर डोज ) लगाया जायेगा। इसके लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग एवं ऑनसाइट वैक्सीन लगाने की सुविधा उपलब्ध होगी ऑनलाइन प्लाट बुक करने हेतु दिनांक 14 जुलाई 2022 को शाम 4.30 बजे से स्लॉट ओपन किए गय है। covin.gov.in पर जाकर अपना स्लॉट बुक कराएं एवं वैक्सीन का प्रिकाशन डोज लगवाएं। सीएमएचओ डॉ एम.पी.शर्मा ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन जिसमें छूटे हुये अथवा ड्यू हितग्राहियों के कोविड-19 डोजेज को पूर्ण करने हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार अब सभी नागरिकों के लिए कोरोना का बूस्टर डोज 15 जुलाई 2022 से फ्री किया गया है। इसलिए देवास जिले में सभी नागरिकों को निःशुल्क लगेगा बूस्टर डोज़ सभी से अपील है कि 75 दिनों तक सरकारी केंद्रों पर मुफ्त में लगेगा टीका इसलिए समय सीमा मे कोविड-19 से बचाव हेतु व्यक्ति अपना बुस्टर डोज अवश्य लगवाये। ऐसे लोग जो 6 माह पहले दूसरा डोज लगवा चुके है, वे केंद्रों पर प्रिकॉशन डोज लगवा सकते है। कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज वही वैक्सीन होगी, जो पहले दी गई थी। कोविड-19 टीकाकरण की जानकारी के लिये क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आगनवाडी कार्यकर्ता से सम्पर्क कर सकते है। वैक्सीनेशन संबंधी जानकारी के लिए कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्ट्रल स्थापित किया गया है जिसका नम्बर 07272-222202 पर सम्पर्क कर सकते है।

  • रे बदरा जरा थम के बरसो यही प्रार्थना करते रहे प्रशासनिक अधिकारी और नेता जी, सुबह बदरा बरसे तो नेता प्रशासन चिंता बढ़ी, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि की मेहनत से बड़ा मतदान प्रतिशत ———— देवास जिले में दूसरे चरण में 71.08 प्रतिशत हुआ मतदान ———— नगरपालिक निगम देवास में 69 प्रतिशत मतदान, कहीं छुटपुट विवाद और झड़प, निगम दरोगा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भूमिका महत्वपूर्ण

    इंद्र देवता भी बरसने लगे तब जिला प्रशासन के साथ प्रत्याशी और संगठन के नेता की चिंता भी बढ़ गई कि यदि यही हाल रहा तो देवास में मतदान का प्रतिशत क्या होगा। कुछ ही घंटों में बादल मेहरबान परंतु चिंता वही इसके बाद प्रशासन और प्रत्याशियों ने जनता को घर से निकलना शुरू किया और परिणाम सुखद रहा इतनी कल्पना सुबह नहीं की थी जिस हिसाब से बदरा बरस रहे थे लग रहा था कि कहीं देवास में मतदान का प्रतिशत बहुत कम ना रह जाए जिला प्रशासन ने तत्काल ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने के लिए कर्मचारियों अधिकारियों को प्रेरित करने के साथ स्वयं मैदान संभाला तो प्रत्याशी व संगठन के पदाधिकारी और विधायक ने भी मेहनत कर प्रतिशत बड़ा ही लिया। एक तरफ जहां एक संगठन को प्रतिशत बढ़ने का फायदा है तो दूसरा तो संगठन यही दुआ कर रहा था कि मतदान कम हो और उसका देवास‍ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्‍छ, पीपलरांवा, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में में शान्ति पूर्वक मतदान सम्‍पन्‍न हुआ। जिले में दूसरे चरण में 71.08 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 73.69 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 68.39 प्रतिशत रहा। जिले में दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास, नगर परिषद सोनकच्‍छ, पीपलरांवा, भौंरासा एवं टोंकखुर्द में कुल 02 लाख 75 हजार 672 मतदाता में से 01 लाख 95 हजार 977 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 01 लाख 03 हजार 095 पुरूष मतदाता, 92 हजार 881 महिला मतदाता और 01 अन्‍य मतदाता ने मतदान किया। जिले में दूसरे चरण के मतदान में नगरपालिक निगम देवास में 69 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 71.63 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 66.28 प्रतिशत रहा। नगरपालिक निगम देवास में 2 लाख 39 हजार 652 मतदाता में से 01 लाख 65 हजार 376 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 87 हजार 195 पुरूष मतदाता, 78 हजार 180 महिला मतदाता और 01 अन्‍य मतदाता ने मतदान किया। नगर परिषद सोनकच्‍छ में 80.32 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 84.01 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 76.65 प्रतिशत रहा। नगर परिषद सोनकच्‍छ में 13 हजार 353 मतदताओं में से 10 हजार 725 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 05 हजार 592 पुरूष मतदाता, 05 हजार 133 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। नगर परिषद पीपलरावां में 89.27 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 90.73 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 87.75 प्रतिशत रहा। नगर परिषद पीपलरावां में 07 हजार 283 मतदताओं में से 06 हजार 342 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 03 हजार 299 पुरूष मतदाता, 03 हजार 043 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। नगर परिषद भौंरासा में 89.34 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 91.40 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 87.20 रहा। नगर परिषद भौंरासा में 09 हजार 158 मतदताओं में से 08 हजार 182 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 04 हजार 272 पुरूष मतदाता, 03 हजार 910 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। नगर परिषद टोंकखर्द में 90.41 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 92.19 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 88.61 प्रतिशत रहा। नगर परिषद टोंकखर्द में 06 हजार 226 मतदताओं में से 05 हजार 352 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 02 हजार 737 पुरूष मतदाता, 02 हजार 615 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। दूसरे चरण के मतदान में 105 वार्डो के लिए कुल 331 मतदान केंद्रो पर मतदान हुआ। जिसमें नगर पालिक निगम देवास में 45 वार्डो के 269 मतदान केन्‍द्र, निगर परिषद सोनकच्‍छ में 15 वार्डो के लिए 19 मतदान केन्‍द्र तथा नगर परिषद पीपलरांवा में 14, भौंरासा में 15, टोंकखुर्द में 14 मतदान केन्‍द्र बनाये गये। शांतिपूर्ण एवं सुचारू मतदान सम्‍पन्‍न कराये जाने के लिए सेक्‍टर/जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। दूसरे चरण के मतदान के परिणामों की घोषणा 20 जुलाई को सुबह 09 बजे से शुरू होगी।

    शहर में कई वार्डों में विवाद हुए परंतु आपसी समझाइश से निपट गए वार्ड क्रमांक 7 में कांग्रेस प्रत्याशी रियाज नागोरी के साथ मारपीट की घटना जिसका वीडियो भी वायरल हुआ इसी तरह विकास नगर मैं लल्ला यादव का भी विवाद हुआ बाद में सब कुछ सामान ले रहा इस तरह जिला प्रशासन में पंचायत के बाद नगर निगम चुनाव की शांतिपूर्वक संपन्न कराएं।

  • आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग श्री यादव ने प्रभारी प्राचार्य टिगरिया गोगा श्री राकेश चौधरी को विपरीत व्‍यवहार और अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

    ————– देवास 13 जुलाई 2022/ आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग श्री संदीप यादव ने देवास कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के प्रतिवेदन पर प्रभारी प्राचार्य शा.उ.मा.वि. टिगरियागोग श्री राकेश चौधरी को मध्‍य प्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम के विपरीत व्‍यवहार करने एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। श्री राकेश चौधरी को विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक जनपद पंचायत शिक्षा केन्द्र देवास एवं जिला पंचायत की एमडीएम क्वालिटी मॉनिटर से अभद्रता कर धमकी देना एवं बिना अनुमति के अवैधानिक रूप से शासकीय चर्चा का वीडियो बनाकर ग्रुप पर वायरल करना अनुशासनहीनता के कारण निलंबित किया है। निलंबन अवधि में राकेश चौधरी का मुख्‍यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय देवास रहेगा।

  • टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक चालक को न्यायालय ने दी 1 वर्ष की सजा

    टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक चालक को न्यायालय ने दी 1 वर्ष की सजा

    कार्यालय जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास (म0प्र0) टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक चालक को एक वर्ष का सश्रम कारावास ‘‘ श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रभारी उप संचालक/जिला अभियोजन अधिकारी,जिला देवास द्वारा बताया गया कि वह घटना दिनांक 24.09.2016 को आह्त राजेश अपनी मोटर साईकिल नम्बर एमपी 41 एमएस 5371 से इंडस्ट्रियल एरिया रोड से उज्जैन रोड ब्रिज की तरफ जा रहा था तब वह उज्जैन रोड ब्रिज के पास पहुंचा तो एक ट्रक चालक ने अपने ट्रक को तेजगति व लापरवाही से चलाकर लाया और उसकी मोटर साईकिल में टक्कर मार दी जिससे उसे बाएं हाथ एवं पेट में अंदरूनी चोंट लगी और उसकी मोटर साईकिल का नुकसान हुआ उसे टक्कर मारने वाले ट्रक का नम्बर एमपी 13 जीए 1419 है। उक्त संबंध में प्रधान आरक्षक निलेश राणा को रो.सा.क्रं. 15/24.09.2016 जांच हेतु प्राप्त हुई थी जांच के दौरान घायल राजेश ने अपने कथन में बताया था कि मोटर साईकिल क्रमांक के आधार पर उक्ताशय की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में उक्त घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट अपराध क्रं. 427/2016 पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान साक्षीगण के कथन लेखबद्ध कर जप्ती, एक्स-रे एवं आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग पत्र माननीय पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।   माननीय न्यायालयः- न्यायिक मजिस्टेªट प्रथम श्रेणी, जिला देवास द्वारा निर्णय पारित करते हुये आरोपी समीर पिता बाबू शेख उम्र 40 साल नि0 ग्राम नगझिरी देवास रोड जिला उज्जैन को धारा धारा 338 भा.द.सं. में 01 वर्ष का सश्रम कारावास व 500/- रूपये के अर्थदण्ड तथा धारा 279 भा.द.सं. में 500/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।       उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्री ऊदल सिंह मौर्य, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा कुशल पैरवी की गई तथा प्रधान आरक्षक श्याम आंजना का विशेष सहयोग रहा।  

  • ‘‘न्याय वाटिका‘‘ में न्यायिक परिवार द्वारा ग्राम शंकरगढ़ की पहाड़ी पर किया पौधारोपण

    मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं श्री प्रभात कुमार मिश्रा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय के मार्गदर्शन में ‘पंच-ज‘ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से ग्राम शंकरगढ़ की पहाड़ी पर ‘‘न्याय वाटिका‘‘ बनाई जा रही है। जिसमें दिनांक 11.07.2022 को न्यायिक परिवार द्वारा पौधारोपण किया गया। पंच- ज अभियान के अंतर्गत जन, जंगल, जमीन, जानवर एवं जन को संरक्षित एवं सवंर्धित रखने के उद्देश्य से वनविभाग देवास के समन्वय से ग्राम शंकरगढ़ की पहाड़ी पर न्यायिक परिवार द्वारा प्रातः 09.00 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास द्वारा वट वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके द्वारा बताया गया कि पंच ज अभियान के अंतर्गत दिनांक 11 जुलाई से 25 जुलाई 2022 तक प्रदेश व्यापी वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज ‘‘न्याय वाटिका‘‘ में पर्यावरण के अनुकूल पौधों के पौधारोपण से शुरू किया गया है। उक्त लगाये गये पौधों का संरक्षण न्यायिक परिवार एवं वन विभाग के समन्वय से किया जावेगा। उक्त अवसर पर श्री मनीष सिंह ठाकुर प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री यशपाल सिंह जिला रजिस्ट्रार जिला न्यायालय देवास, श्रीमती श्वेता अग्रवाल, श्री प्रियांशु पांडे, सुश्री रश्मी खुराना न्यायाधीशगण, श्री रॉबिन दयाल जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री संतोष शुक्ला एसडीओ वन विभाग, डिप्टी रेंजर श्री सूरज सोलंकी, श्री राकेश मोदी, श्री दिनेश चौधरी सहित जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ समाजसेवी संस्था के श्री घनश्याम मोदी एवं द गोल्डन होप फाउंडेशन समाजसेवी संस्था के श्री दिग्विजीत सिंह एवं श्री दीपक जी के सहयोग द्वारा लगभग 100 पौधो का रोपण किया गया।

  • (नगरीय निकाय निर्वाचन-2022)

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने दण्‍ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपालिक निगम देवास, नगर परिषद टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ एवं पीपरांवा से बाहरी व्यक्तियों को क्षेत्र की सीमा छोड़ने के दिये आदेश

—————–

मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र में जुलूस, रैली, आमसभा प्रतिबंधित

————-

रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक घर-घर जाकर प्रचार, एस.एम.एस., व्हाट्सप कॉल, लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रतिबंधित

    (नगरीय निकाय निर्वाचन-2022) कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने दण्‍ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपालिक निगम देवास, नगर परिषद टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ एवं पीपरांवा से बाहरी व्यक्तियों को क्षेत्र की सीमा छोड़ने के दिये आदेश —————– मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित निर्वाचन क्षेत्र में जुलूस, रैली, आमसभा प्रतिबंधित ————- रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक घर-घर जाकर प्रचार, एस.एम.एस., व्हाट्सप कॉल, लाउड स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रतिबंधित

    ————— देवास 11 जुलाई 2022/ कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने दण्‍ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 में प्रदत्‍त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगरपालिक निगम देवास, नगर परिषद टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ एवं पीपरांवा में स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष रूप से निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए निर्वाचन अभ्यर्थियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को छोड़कर निर्वाचन प्रचार की कार्यवाही में संलग्न ऐसे सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारीयों कार्यकर्ताओं एवं हॉटल-लॉज-धर्मशालाओं में ठहरे बाहरी व्यक्तियों जो उस नगरपालिक निगम/नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता नहीं है, उन्हें निर्वाचन समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व अर्थात 11 जुलाई सायं 05 बजे से मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित नगरपालिक निगम/नगर परिषद क्षेत्र की सीमा छोड़ने के लिए आदेश दिये है। जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण में नगरपालिक निगम देवास, नगर परिषद टोंकखुर्द, भौंरासा, सोनकच्‍छ एवं पीपरांवा में 13 जुलाई को मतदान सम्पन्न होना है। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिये है कि निर्वाचन समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्ति तक सम्बन्धित नगर परिषद क्षेत्र में जुलूस, रैली, आमसभा प्रतिबंधित रहेगी। इसके अतिरिक्त आदर्श आचरण सहिंता की अवधि के दौरान रात्रि 10 बजे से प्रातः 06 बजे तक के मध्य प्रचार अभियान जिसमें घर-घर जाकर प्रचार करना, एस.एम.एस., व्हाट्सप कॉल, लाउड स्पीकरो आदि के माध्यम से भी प्रचार प्रतिबंधित रहेगा। उपर्युक्त प्रतिबन्ध निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत चुनाव कार्य में संलग्न अधिकारियों कर्मचारियों एवं विधि एवं व्यवस्था सम्बन्धी ड्यूटी में संलग्न पुलिस कर्मियों पर लागू नहीं होगा। अत्यन्त विशेष परिस्थितियों में सक्षम प्राधिकारी सन्तुष्ट होने पर किसी आवेदक को इस आदेश के प्रतिबंधों से छूट प्रदान कर सकेंगे। यह प्रतिबन्ध पूर्व में किसी नियम/अधिनियम/आदेश के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों के अतिरिक्त होगे अर्थात इस आदेश के पूर्व में जारी सभी प्रतिबंधात्मक आदेश भी यथावत लागू रहेगे। इस आदेश का उल्लंघन भारतीय दण्ड संहिता 1860 एवं जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत दण्डनीय अपराध होगा।

  • पर्दे के पीछे कौन , प्यादे भी बन रहे रातों-रात वजीर, निगम चुनाव में रोमांच बड़ा, अपने समर्थकों के लिए खुले रूप से मैदान में आए पूर्व मंत्री और विधायक

    पर्दे के पीछे कौन , प्यादे भी बन रहे रातों-रात वजीर, निगम चुनाव में रोमांच बड़ा, अपने समर्थकों के लिए खुले रूप से मैदान में आए पूर्व मंत्री और विधायक

    देवास में अभी क्या चल रहा है तो सब यही कहेंगे चुनाव के सिवा कुछ नहीं चल रहा है। नगर निगम के चुनाव रोमांचक हो गए हैं तो उसमें निर्दलीय पार्षद ने माहौल बना दिया है।

    अचानक निर्दलीय पार्षद का माहौल कैसे बन गया ।जिनको दोनों संगठन ने टिकट नहीं दिया वह इतने भारी कैसे हो गए ,कौन सी राजनीतिक शक्ति है जो उनको परदे के पीछे सीधा सपोर्ट कर रही है । प्यादे कैसे अचानक वजीर बनने जा रहे हैं। देवास में पहली बार निर्दलीय अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो स्पष्ट है पर्दे के पीछे नामी नेता है अपने नाम से ज्यादा निर्दलीय पार्षद को उनका सहारा है।

    शिकवा शिकायत हो रही है और बाद में बहुत होगी परंतु जो जीता वही सिकंदर निर्दलीय जीतने के बाद संगठन में ले ही लिया जाता है । कारण सभापति से लेकर विधानसभा और लोकसभा के चुनाव आने पर सारे संगठन सब भूल केवल जीत और जीते हुए को संगठन के अंदर ले ही लेते हैं अभी तक यही होता आया है।

    यहां तक कि पिछले चुनाव में निर्दलीय बगावत कर चुनाव लड़े प्रत्याशी को इस बार संगठन ने टिकट दे दिया है इस कारण निर्दलीय पावरफुल होकर खुले रूप से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके समर्थक भी पर्दे के पीछे दमदारी से साथ दे रहे हैं। निर्दलीय बागी में उदाहरण के तौर पर महापौर का चुनाव लड़े शरद पाचुनकर चुनाव जीते संगठन ने जीतने के बाद वापस ले लिया और प्राधिकरण अध्यक्ष का पद भी दिया उसके बाद दूसरी बार फिर वे निर्दलीय लडे और फिर संगठन ने वापस ले लिया । पूर्व सभापति अंसार हाथी वाले ने भी भाजपा से बगावत कर सभापति का चुनाव लड़ा उनको भी संगठन लेने के साथ उनके परिवार को टिकट भी दे दिया गया। इसी तरह कांग्रेसमें शौकत हुसैन पहले पार्षद का चुनाव निर्दलीय लड़ा उसके बाद लगातार संगठन ने उनको या उनके परिवार को ही टिकट दिया ।ऐसे कई उदाहरण है अभी हाल में भारतीय जनता पार्टी ने इसके पूर्व निर्दलीय चुनाव लड़े राम यादव को टिकट दे दिया है। अब राजेश यादव जिनको पहले टिकट मिला था जीते थे वह निर्दलीय लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में अभी तक यही होता आया है इसलिए निर्दलीय निष्कासन की कार्रवाई से नहीं डरते खैर जो भी हो अभी तो निर्दलीय देवास के कई वार्ड में भारी पढ़ रहे हैं और कई नामी नेताओं के समीकरण भी बिना बिगाड़ दिए है ।

    अपने समर्थक को टिकट नहीं दिला पाए नेताजी अब पर्दे के पीछे से समर्थकों के सारे साम दाम दंड भेद अपना रहे हैं। सबसे ज्यादा निर्दलीय पार्षदों में पर्दे के पीछे अचानक माहौल बदलने में भाजपा के एक बाहुबली नेता और कांग्रेस के भी ऐसे ही नेता का नाम चल रहा है ।

    इधर महापौर के लिए भारतीय जनता पार्टी से विधायक गायत्री राजे पवार और महाराज विक्रम सिंह ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। तो पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा कांग्रेस महापौर प्रत्याशी के लिए मैदान में आ गए हैं। अपने पार्षद प्रत्याशी के लिए भी अब वार्ड वार्ड घूम रहे हैं। पूर्व महापौर जय सिंह ठाकुर पूर्व पार्षद प्रदीप चौधरी ने भी अपने समर्थकों के लिए पूरा जोर लगा दिया है उन्होंने भी वार्ड वार्ड में मोर्चा संभाल लिया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी डैमेज कंट्रोल करने के साथ अपने समर्थकों को जिताने के लिए भी मैदान में है। तो यही हाल भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष राजू खंडेलवाल इनको शहर के साथ सोनकच्छ विधानसभा भी देखना पड़ रही है। समर्थकों को जिताने के साथ डैमेज कंट्रोल करना पड़ रहा है। विधायक राजे और महाराज संयम वार्ड में घूमने के साथ अलग अलग टीम बनाकर अंतिम घंटों में पूरी ताकत झोंक रहे है। इस तरह पूरे शहर में माहौल केवल अभी चुनाव का है अब डैमेज कंट्रोल से कुछ नहीं होगा । सभी वरिष्ठ नेता केवल अपने समर्थक को जीता ले यही बहुत है समय कुछ घंटों का शेष है और आगे भविष्य तय होगा देवास का वार्ड का आम जनता बहुत सोच समझकर ही निर्णय दे। भावनाओं में ना बहे, जातिवाद ,आर्थिक प्रभाव छोड़ कर अपना वोट दे।

  • विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न
बैठक में विश्व आदिवासी दिवस मनाने की रणनीति तैयार की गई

    विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक सम्पन्न बैठक में विश्व आदिवासी दिवस मनाने की रणनीति तैयार की गई

    देवास। विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई।  आदिवासी समाज के वरिष्ठ दियालसिंह उईके ने बताया कि आदिवासी समाज की अस्मिता से जुड़े विश्व आदिवासी दिवस को जिला स्तर पर बड़े धूमधाम से मनाए जाने हेतु सर्व आदिवासी समाज रविवार को मंडी व्यापारी धर्मशाला देवास में तैयारियों को लेकर एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के अलग-अलग तहसीलों से आदिवासी समाज जन पधारे  थे। इस बैठक में अलग-अलग बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कई अलग-अलग समितियों का गठन भी किया गया। विदित है कि मानव अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने वाले संगठन संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में 23 दिसंबर 1994 को पारित प्रस्ताव क्रमांक 46/214 के तहत 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस अर्थात वल्र्ड इंडीजनस पीपुल्स डे घोषित किया गया था। इसके बाद पुरे विश्व मे विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाने लगा । विश्व आदिवासी दिवस मनाने का उद्देश्य यह है कि आदिवासी समाज के मान्य अधिकारों का संरक्षण हो उनके जल जंगल जमीन और खनिज संपदा के अधिकार सुरक्षित रहें तथा अस्मिता, आत्म सम्मान, कला, संस्कृति अस्तित्व व इतिहास कायम रहे एवं शिक्षा आदि का प्रचार प्रसार हो। संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य देश भारत भी है। संचालन राकेश देवड़े ने किया। इस अवसर पर रंजीत भिलाला, दयाराम ठाकुर, मुकेश बामनिया, मोहन जामले, भगत सिंह राठौड़, संजय ठाकुर, महेश रावत, मुकेश रावत, नंदू रावत, जाम सिंह कन्नौजे, राधेश्याम वगेन, भानू प्रताप उईके, कैलाश जमरा, मुरली मरावी, दयाराम धुर्वे, साहेब सिंह कलम, रवि गामड़, अनिल बरला, प्रीतम सिंह बामनिया, गोलू सोलंकी, संदीप भल्लावी, बाबू सोलंकी, भारत सोलंकी, कमल डोडवे, राहुल जाधव आदि के साथ जयस, बिरसा ब्रिगेड, गोंड समाज महासभा के युवा उपस्थित थे।