Category: विशेष

  • 27 वर्ष बाद भाजपा ने यहां जीत का परचम लहराया, पूर्व महापौर विधायक प्रत्याशी और प्रतिपक्ष नेता को शीतल ने रोमांचक मुकाबले में हराया

    27 वर्ष बाद भाजपा ने यहां जीत का परचम लहराया, पूर्व महापौर विधायक प्रत्याशी और प्रतिपक्ष नेता को शीतल ने रोमांचक मुकाबले में हराया

    देवास में इस बार नगर निगम के चुनाव 7 वर्ष बाद होने के कारण आमजन बहुत उत्साह था। तो सबसे ज्यादा रोमांचक चुनाव कुछ वार्ड में हुए तो उसमें यह वार्ड नंबर 30 भी है जहां पर इस बार पूरे देवास शहर की नजर थी क्योंकि यहां से अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने खाता भी नहीं खुला था। वार्ड क्रमांक 30 में सन 1995 से कांग्रेस का कब्जा था सबसे पहले यहां पर कांग्रेसी नेता हारून शेख की पत्नी स्वर्गीय शकीला हारून पार्षद का चुनाव जीती और उस समय पार्षद द्वारा महापौर चुने जाते थे तब देवास की पहली महिला महापौर बनी दूसरा उनके बहू और बेटे दोनों पार्षद बने तीसरा हारून शेख एक बार पार्षद का चुनाव लड़ कर जीतकर प्रतिपक्ष नेता बने और एक बार तो उनको देवास विधानसभा से विधायक का टिकट भी मिला जो हार गए इतने बड़े नेता के सामने एक युवा शीतल गहलोत चुनाव लड़ रहे थे जिनका अभी तक चुनाव लड़ने का कोई अनुभव भी नहीं था और सबसे बड़ी बात संगठन से इन्होंने यह टिकट मांगा था संघ के दमदार नेता होने के कारण शीतल गहलोत को दूसरे वार्ड से भी टिकट मिल रहा था ।परंतु उन्होंने यह वार्ड जो अभी तक 2 दशक से अधिक समय से कांग्रेस के पास रहा है उस पर ही लड़ने की बात कही और संगठन ने इनको वार्ड क्रमांक 30 से ही टिकट दिया टिकट देने के बाद भी शहर में कई लोगों के मुंह पर चर्चा थी कि नया लड़का है इतने बड़े नेता जो 5 चुनाव लगातार जीत चुके हैं उनको हराना मुश्किल है परंतु शीतल गहलोत ने अपने नाम के अनुरूप शीतल व्यवहार के साथ शीतल रहकर संघ की कार्यप्रणाली के अनुरूप की पूरे चुनाव का प्रबंधन किया जो देखने लायक था। किसी विधायक द्वारा विधानसभा में लड़े जाने वाले चुनाव की तरह पूरी तैयारी के साथ पार्षद का चुनाव लड़ा। सबसे बड़ी बात इनके साथ क्षेत्र की जनता में युवा महिला और वरिष्ठ तक कदम से कदम मिलाकर कार्य कर रहे थे और सब की नजर इस वार्ड पर थी। पिछले 5 वर्षों से तैयारी कर वोटर लिस्ट से लेकर पूरे वार्ड में सतत संपर्क रखने के साथ हर माइनस प्लस पर नजर रखी और उसके बाद मैदान संभाला शीतल गहलोत 372 मतों से विजय हुए इनकी जीत से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है ।

  • देवास महापौर चुनाव में गीता अग्रवाल ने जीत का इतिहास रचा, राजे और महाराज का जादू चला ,भारतीय जनता पार्टी के 31 पार्षद जीते 8 कांग्रेसी 6निर्दलीय

    देवास महापौर चुनाव में गीता अग्रवाल ने जीत का इतिहास रचा, राजे और महाराज का जादू चला ,भारतीय जनता पार्टी के 31 पार्षद जीते 8 कांग्रेसी 6निर्दलीय

    देवास महापौर चुनाव में जिनको सबसे कमजोर घरेलू महिला कहा जाता था उन्होंने देवास महापौर चुनाव में अब तक की सबसे बड़ी जीत का इतिहास बना कर सबको चौका दिया इनके पीछे देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार और महाराज विक्रम सिंह पवार की मेहनत और प्रबंधन रहा है। 45884 मतों से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने जीत कर एक नया इतिहास बना दिया भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को कुल वोट 89502मत मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी विनोदनी व्यास को उसके आधे से भी थोड़े कम 43501 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा चौधरी ने अच्छे वोट लेकर आए वह तीसरे नंबर पर रही उनको 123 67 मत मिले तो चौथे नंबर पर आप पार्टी की चाना ज्ञानेश रही जिनको 7534 मत मिले बहुजन समाज पार्टी सूर्यवंशी को भी 43 68 मत मिले निर्दलीय हातिम 6913 मत ले गए। इस तरह भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी ने इतिहास रच दिया अपनी जीत का इसके पीछे पूरा श्रेय देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार और महाराज विक्रम सिंह पवार को जा रहा है। इतना ही नहीं भारतीय जनता पार्टी ने विजय क्रम महापौर के साथ पार्षदों में भी रखा 31 पार्षद भारतीय जनता पार्टी के जीते और कांग्रेस को इस बार मात्र आठ पार्षद मिले छह निर्दलीय पार्षद अपने दम पर जीत कर आए।

  • देवास  आंगनवाड़ी से घर के लिए निकले 3 बच्चे रास्ता भटके, डायल-100 सेवा ने परिजन से मिलाया

    देवास आंगनवाड़ी से घर के लिए निकले 3 बच्चे रास्ता भटके, डायल-100 सेवा ने परिजन से मिलाया

    जिला देवास के थाना कोतवाली के अंतर्गत गजरा चौराहे पर 3 बच्चे मिले थे जो अपने घर का रास्ता भटक गए थे । वे आंगनवाड़ी से जाने के लिए निकले थे ।पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में 20 जुलाई को प्राप्त हुई । सूचना मिलने पर पर तत्काल देवास जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को सूचना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को संरक्षण मे लिया। बच्चों को साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं लगी हुई कॉलोनी मे पूछताछ करने पर स्थानीय व्यक्तियों से बच्चों के घर की जानकारी मिली। डायल-112/100 स्टाफ एफ.आर.व्ही. वाहन से बच्चों को लेकर पहुँचे। जहाँ बच्चों के परिजन मिले जिन्हे बच्चों द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। बच्चे आंगनवाड़ी से घर के लिए निकलकर रास्ता भटक गए थे।

  • महापौर में भारतीय जनता पार्टी की गीता अग्रवाल की जीत और भाजपा के 30 से ज्यादा पार्षद आगे

    महापौर में भारतीय जनता पार्टी की गीता अग्रवाल की जीत और भाजपा के 30 से ज्यादा पार्षद आगे

    देवास नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम लहरा दिया है विकास के मुद्दे पर जीत हुई है देवास में गीता अग्रवाल पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही है अभी चौथे राउंड तक 35000 मतों से आगे चल रही है गीता अग्रवाल की जीत राय है इधर भारतीय जनता पार्टी के 30 से अधिक पार्षद आगे होने के साथ कई जीत चुके हैं। पूरी जानकारी विस्तृत कुछ ही देर बाद जुड़े रहिए कलयुग टाइम से।

  • एक नगर पंचायत में भाजपा ने परचम लहराया एक मैं  कांग्रेस आगे वार्ड 33 से भाजपा महापौर और पार्षद आगे

    एक नगर पंचायत में भाजपा ने परचम लहराया एक मैं कांग्रेस आगे वार्ड 33 से भाजपा महापौर और पार्षद आगे

    पीपलरावा ने 12भारतीय जनता पार्टी और तीन कांग्रेस एक बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी की जीत। भोरासा में अभी चल रही गिनती में 8 भारतीय जनता पार्टी 6 कांग्रेस एक निर्दलीय आगे वही देवास में अभी वार्ड क्रमांक 33 के पहले रुझान में पार्षद बाबू यादव और महापौर गीता अग्रवाल आगे चल रही है। सोनकच्छ में कांग्रेस आगे 11 वार्ड में टोंक खुर्द में 10 निर्दलीय पांच भारतीय जनता पार्टी के आगे चल रहे हैं अभी गिनती चल रही है आगे अपडेट के लिए देखते रहे कलयुग टाइम

  • घुंघरू नृत्य अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में कलाकारों ने दी कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ

    घुंघरू नृत्य अकादमी द्वारा आयोजित समारोह में कलाकारों ने दी कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ

    देवास। विक्रम सभाग्रह जवाहर चौक में घुंघरू नृत्य अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुरू शिष्य परम्परा को कायम रखते हुए कथक नृत्य की प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, विशेष अतिथि नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान तथा एस.डी.एम. प्रदीप सोनी ने दीप प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से समारोह का शुभारम्भ किया। मुख्य आकर्षण का केन्द्र भोपाल से आई श्रीमती वी.अनुराधा सिंह रहीं, जिनके द्वारा कालिया मर्दन, शिव स्तुति और ठुमरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही घुंघरू नृत्य अकादमी की शिष्याओं ने शुद्ध कथक नृत्य की प्रस्तुति तथा वरिष्ठ शिष्या अनुष्का जोशी, रूपल बेलापुरकर, कृतिका बिन्जवा ने रायगढ़ घराने की बंदिशे प्रस्तुत की। वहीं देवास की प्रसिद्ध गायिका श्रीमती संजीवनी कांत ने उपशास्त्रीय गायन में सावनी और कजरी, सावन के गीत की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।  आभार घुंघरू नृत्य अकादमी देवास के संचालक प्रफुल्ल सिंह गहलोत ने माना।

  • पालकी पर सवार होकर भगवान भोलेनाथ निकले नगर भ्रमण पर, लोगों ने किया जगह जगह पूजन

    पालकी पर सवार होकर भगवान भोलेनाथ निकले नगर भ्रमण पर, लोगों ने किया जगह जगह पूजन

    सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)श्रीराम मंदिर पानीगांव से श्रावण मास के प्रथम सोमवार प्रतिवर्ष की परंपरानुसार भूतभावन भगवान भोलेनाथ की पालकी नगर में ढोल ढमाके के साथ निकाली गई। बरसते पानी में युवा भोलेशंभू भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। नगर के प्रमुख मार्गों से भगवान की पालकी निकली, जगह जगह महिलाओं पुरुषों ने पूजा अर्चना की। जानकारी देते हुए संयोजक महेंद्र एस जाट ने बताया कि 21 वर्षों से श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार भगवान भोलेनाथ की पालकी यात्रा निकलने का सिलसिला अनवरत जारी है। इस वर्ष भी श्रावण मास के अंतिम सोमवार 8 अगस्त को भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी

  • इंतजार की घड़ियां समाप्त बुधवार कल 9 बजे से मतगणना प्रारंभ 10 से 11 तक आ जाएंगे महापौर पार्षद के रुझान, पार्षद प्रत्याशी और एजेंट इन बातों का रखें ध्यान और आमजन के लिए यह है सुविधा, जिला कलेक्टर एसपी ने गणना स्थल का किया निरीक्षण

    इंतजार की घड़ियां समाप्त बुधवार कल 9 बजे से मतगणना प्रारंभ 10 से 11 तक आ जाएंगे महापौर पार्षद के रुझान, पार्षद प्रत्याशी और एजेंट इन बातों का रखें ध्यान और आमजन के लिए यह है सुविधा, जिला कलेक्टर एसपी ने गणना स्थल का किया निरीक्षण

    ————       देवास नगर निगम के महापौर और आपके वार्ड के पार्षदों के परिणाम के लिए बस कुछ ही समय शेष रह गया है कल बुधवार सुबह 9:00 बजे से मतगणना देवास उत्कृष्ट विद्यालय में शुरू हो जाएगी आज कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला एवं एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह ने उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में मतगणना कक्ष, स्‍ट्रांग रूम, मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि मतगणना संबंधित सभी आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाएं समय रहते पूर्ण कर लें। बरसात का मौसम देखते हुए मतगणना केन्‍द्र पर सभी व्‍यवस्‍थाएं करें।

    मतगणना के दिन 20 जुलाई को वाहन पार्किंग की व्‍यवस्‍था मल्‍हार स्‍मृति मंदिर देवास में रहेगी। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, अतिरिक्‍त पुलिस अधिकारी श्री मंजीत सिंह चावला, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्रीमती शिवानी तरेटिया, सीएसपी श्री विवेक सिंह चौहान, ट्राफिक डीएसपी श्री किरण शर्मा, सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे। नगर पालिक निगम देवास के मतदान की मतगणना 20 जुलाई को सुबह 09 बजे से उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में होगी। मतगणना के लिए कुल 45 टेबले लगाई गई है। मतगणना 09 कक्षो में होगी। प्रत्‍येक कक्ष में 05 टेबल लगाई गई है। मतगणना के 5 से 8 राउण्‍ड रहेंगे।

    मतगणना के दौरान मतगणना भवन तथा परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मीडियाकर्मी मीडिया सेंटर तक मोबाइल/कैमरा/वीडियो कैमरा ले जा सकेंगे। मीडियाकर्मियों को मतगणना कक्ष में मोबाइल/कैमरा/वीडियो कैमरा ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मतगणना के दौरान निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी और उसके निर्वाचन एवं गणना अभिकर्ता की मतगणना स्थल पर प्रवेश के दौरान जाँच की जाएगी और मोबाइल लाने पर मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

    आम जनता घर बैठे माय देवास एप पर पल-पल की खबर ले सकती है माय ऐप डाउनलोड करें और मतगणना स्थल पर भी माइक पर सुविधा उपलब्ध रहती ही है इसके लिए मतगणना स्थल के बाहर से ही जानकारी प्राप्त होगी मतगणना स्थल के बाहर पार्किंग मलाई स्मृति मंदिर में रखा गया है और आमजन इस बात का विशेष ध्यान रखें की सिविल लाइन मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए बंद रहेगा अपनी वैकल्पिक व्यवस्था भाजपा कार्यालय वाली सड़क मोती बंगला या वन विभाग ए बी रोड वाली सड़क से आवागमन करें असुविधा से बचे।

    देवास‍ जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन के दूसरे चरण में नगर पालिक निगम देवास में मतदान सम्‍पन्‍न हुआ। जिसमें नगर पालिक निगम देवास में 45 वार्डो के 269 मतदान केन्‍द्र बनाये गये थे। नगरपालिक निगम देवास में 69 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें पुरूष मतदाताओं का प्रतिशत 71.63 तथा महिला मतदाताओं का प्रतिशत 66.28 प्रतिशत रहा। नगरपालिक निगम देवास में 2 लाख 39 हजार 652 मतदाता में से 01 लाख 65 हजार 376 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 87 हजार 195 पुरूष मतदाता, 78 हजार 180 महिला मतदाता और 01 अन्‍य मतदाता ने मतदान किया था।

  • दो मोटरसाइकिल की आमने सामने हुई भिड़ंत एक की मौत दो घायल, सुन्द्रेल कि घटना

    दो मोटरसाइकिल की आमने सामने हुई भिड़ंत एक की मौत दो घायल, सुन्द्रेल कि घटना

    सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा) कल सोमवार शाम के समय 7 से 8 बजे के लगभग दो मोटरसाइकिल कि बिजवाड काँटाफोड रोड पर सुन्द्रेल गाँव के पास मे आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें एक की मृत्यु हो गई हंड्रेड डायल के पायलेट रामनारायण देवड़ा सैनिक अर्जुन सिंह घटना स्थल पर पहुंचे पायलेट रामनारायण देवडा ने बताया कि कल शाम को दो मोटरसाइकिल बाइक चालकों की आमने सामने टक्कर हो गई घायलों को कन्नौद हॉस्पिटल उपचार हेतु ले गए जहां पर डॉक्टर ने रमेश बारेला 30 वर्ष बड़ीकरार को मृत घोषित कर दिया सुनील बारेला बडीकरार,डिप्टी रेंजर केशव झा ,घायल थे जिनका उपचार चालू कर दिया गया था

  • महापौर में मनीषा चौधरी के मत करेंगे फैसला

    महापौर में मनीषा चौधरी के मत करेंगे फैसला

    देवास नगर निगम चुनाव में इस बार महापौर के लिए निर्दलीय मनीषा चौधरी ने जब फॉर्म भरा था तो यही कहा जा रहा था कि 1000 -2000 से ज्यादा वोट नही मिलेंगे । और सही बात भी है सामान्यतः निर्दलीय की यही स्थिति रहती है। महापौर और विधानसभा के चुनाव में कुछ निर्दलीय को छोड़ दे तो सभी इस आंकड़े पर या इससे भी कम सिमट जाते हैं।

    देवास में निर्दलीय के रूप में केवल एक बार भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद शरद पाचुनकर चुनाव लड़े और ऐतिहासिक जीत हासिल की दूसरी बार टिकट नहीं मिलने के बाद फिर निर्दलीय चुनाव लड़े और परंतु 30 हजार मत लाए । इतने अभी तक कोई निर्दलीय नहीं ला सका।

    अब बात करें मनीषा चौधरी की तो मनीषा कांग्रेसी पूर्व पार्षद दीपक चौधरी की पत्नी और कांग्रेसी नेता शिवा चौधरी जिनको शिवा पहलवान के नाम से पहचाना जाता है पहलवान के कारण ही ये कहीं पर राजनीति में प्लस रहते हैं तो कहीं पर माइनस। इस सबकी परवाह किए बिना पहलवान ने चुनाव एक योद्धा की तरह चुनाव लड़ा और पूरे शहर में एक एक वार्ड में जनता से सीधा संपर्क किया। इस बार दोनों पार्टी के वोट अलग और सीधे व्यक्तिगत प्रत्याशी को देखकर वोट जो दिए गए हैं उसमें मनीषा चौधरी सर्वाधिक वोट मिले हैं। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव जीतने के लिए लगी थी बैठकों का दौर सभा और सभी हथकंडे लेकिन इन सबसे हटकर शिवा चौधरी ने कुशल प्रबंधन के साथ सुबह से लेकर रात तक बस एक ही काम रखा। आम जनता से सीधा संपर्क ना कोई सभा ना कोई बैठक ।सुबह से पूरी टीम को साथ लेकर निकलते तो भोजन भी उसी वार्ड में जहां पर दोपहर हो जाए और रात को भी उसी वार्ड में बिना रुके बिना थके बस लगे रहे प्रचार में और कहते हैं ईमानदारी से जो कार्य किया जाए उसमें सफलता निश्चित है। आज दो राष्ट्रीय पार्टी के सामने एक निर्दलीय का नाम अगर अच्छी पोजीशन में है तो वहां केवल चुनाव में एक ही लक्ष्य जनता से सीधा संपर्क का परिणाम है फिर मनीषा चौधरी का उद्बोधन और जनता से सीधे बात करना भी जनता को भा गया। पहले कहा जा रहा था इतने वोट मिलेंगे बीच में इनका प्रचार प्रसार देख यह कहा जाने लगा कि अच्छे वोट मिलेंगे वोट काटेंगे और अब जीत के करीब मनीषा चौधरी को देखा जाने लगा है ।जीत हार का परिणाम जो भी हो अभी तो मनीषा चौधरी इस स्थिति में है कि दोनों ही दलों की नींद उड़ गई है ।मनीषा के वोट गीता दुर्गेश अग्रवाल और विनोदनी व्यास के बीच जीत हार मैं महत्वपूर्ण है अभी तक के सर्वे में तो कांग्रेस के वोट ज्यादा कटने की बात सामने आ रही है परंतु अंदर ही अंदर यदि भारतीय जनता पार्टी के वोट भी ज्यादा कट गए तो परिणाम रोचक होगा। कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीच में यही कहते पाए की पहलवान के परिवार में यदि टिकट मिल जाता तो माहौल ही बदल जाता ।भारतीय जनता पार्टी के सामने कांग्रेसी प्रत्याशी से ज्यादा दमदार से शिवा पहलवान ने चुनाव लड़ा वह भी उस समय जब कुछ समय पहले ही पहलवान के खिलाफ सरकार का डंडा चला था और यह कहा जा रहा था कि अब पहलवान की राजनीति समाप्त ।परंतु संघर्ष कर फिर मैदान में उठकर खड़े होने वाले शिवा पहलवान ने अपनी बहू मनीषा चौधरी के माध्यम से अपनी राजनीति का परचम लहरा दिया है आगे परिणाम जो भी हो अभी तो शहर में भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के साथ तीसरे उम्मीदवार मनीषा चौधरी की चर्चा आम है। अभी तक के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी गीता अग्रवाल कांग्रेस की उम्मीदवार विनोदिनी व्यास से कुछ ही आगे है अब सब कुछ मनीषा चौधरी के वोट पर टिका हुआ है।