Category: विशेष

  • विद्युत मंडल 340 रुपये की पेनल्टी वसूल रहा वह उचित नहीं कांग्रेस ।   सोमवार को कांग्रेस जन देंगे ज्ञापन

    विद्युत मंडल 340 रुपये की पेनल्टी वसूल रहा वह उचित नहीं कांग्रेस । सोमवार को कांग्रेस जन देंगे ज्ञापन

    देवास = देवास शहर में जबसे स्मार्ट मीटर लगे हैं तबसे विद्युत उपभोक्ताओं के सामने बिजली बिल भरने के नाम पर संकट खड़ा हो चुका है। प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने देवास शहर को प्रयोगशाला के तौर पर रखा है पूरे प्रदेश में कहीं पर भी स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं सिर्फ देवास शहर में ही लगे हैं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि देखने में आया है कि जो उपभोक्ता अपना बिल तय दिंनाक पर भरने से वंचित हो जाते हैं उनका स्मार्ट मीटर विद्युत सप्लाई बंद कर देता है जब विद्युत उपभोक्ता विद्युत मंडल कार्यालय में जाता है अपने बिल के संदर्भ में वहां अधिकारी से चर्चा कर पेपर पर बिल निकलवा कर अपना बिजली का बिल जमा करता है ऐसी स्थिति में विद्युत मंडल पेनल्टी के रूप में विद्युत उपभोक्ता से 340 रुपये वसूल रहा है जो कि अनुचित है । वही पेनल्टी को लेकर उपभोक्ता को कोई जानकारी रहती ही नहीं है पहले ही लगातार बिजली के दाम बढ़ते चले जा रहा है ऊपर से इतनी भारी भरकम पेनल्टी वसूलना न्याय संगत नहीं है। कई उपभोक्ता ने बताया कि उन्हें जब से पेपर लेस बिजली के बिल आना बंद हुए हैं बिजली बिल भरने को लेकर s.m.s. ही नहीं आता है और बिजली बंद हो जाती है उन्हें पता ही नहीं पड़ता है कि बिजली बिल की कितनी राशि जमा करना है ।वहीं अनेक उपभोक्ताओं ने बताया कि हमारे s.m.s. पर दर्ज ड्यू डेट की पूर्व ही बिजली बंद कर दी जाती है शहर कांग्रेस शीघ्र ही इस संदर्भ में विद्युत मंडल के अधिकारियों से मिलकर पेनल्टी कम करने को लेकर चर्चा करेगी , कांग्रेस की मांग है कि विद्युत मंडल शीघ्र ही भारी भरकम पेनल्टी को तत्काल कम करें या पूरी तरह से समाप्त कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करें सोमवार को उक्त समस्या को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व पार्षद इम्तियाज शेख(भल्लु) के नेतृत्व में विद्युत मंडल कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया जाएगा।

  • (नियुक्ति )युवा नेता प्रतीक शास्त्री शहर जिला काग्रेस में संगठन मंत्री नियुक्त

    (नियुक्ति )युवा नेता प्रतीक शास्त्री शहर जिला काग्रेस में संगठन मंत्री नियुक्त

    देवास _ छात्र राजनीति से युवाओं के बीच में कोई युवा नेता प्रतीक शास्त्री को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने पूर्व मंत्री विधायक श्री सज्जन सिंह वर्मा एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी की सहमति से देवास जिला शहर कांग्रेस का संगठन मंत्री नियुक्त किया । प्रतीक शास्त्री कांग्रेस में राजनीति में सक्रिय और मिलनसार नेता के रूप में जाने जाते हैं । श्री शास्त्री की नियुक्ति का कांग्रेस नेता पंडित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन सुधीर शर्मा निलेश वर्मा अनिल गोस्वामी अमेय वडनेरे, देवांश मोदी , हिमांशु पमनानी, कान्हा अग्रवाल, मुकेश शर्मा, काजू राणा, रोहित शर्मा , चिंटू धारू, साजिद भाई , शाहबाज़ शैख़ ने सहित कांग्रेस जनों ने स्वागत किया ।

  • रोलर बास्केटबॉल और स्पीड स्केटिंग की टीम मोहाली पंजाब के लिए रवाना

    रोलर बास्केटबॉल और स्पीड स्केटिंग की टीम मोहाली पंजाब के लिए रवाना

    मध्य प्रदेश रोलर बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री पवन यादव ने बताया कि 23 से 25 दिसंबर 2022 तक मोहाली पंजाब में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें मध्य प्रदेश की टीम मै हिमांशु शर्मा, रूपम झारे,वरुण कुशवाह, पंखुड़ी राठौड़, अंशु शर्मा, जसवंत इंदानिया, रितेश राठौड़, तनिष्क गोड़ावत, मानवी बैरागी, सोनम प्रजापति, जीत मीना, सक्षम सिकरवार, जतिन लौट, मानित मस्कुले ,अंशुमान, अक्ष दुबे आदि भाग लेंगे। इंडिया कॉर्डिनेटर संदीप जाधव, मुख्य कोच शैलेंद्र चंद्रवंशी, रश्मि ठाकुर होंगे। इस हेतु मध्य प्रदेश स्केट्स खो सचिव एवं स्केटिंग कोच पावन पाटिल, तन्मय मेहता, देवराज सांगते, राजवीर ठाकुर, विशाल सिंह, सूरज वामनीय, साक्षी चौहान, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, युवराज सिंह, ऋतिक मुकाती, ऋतुराज सिंह, सुमित शर्मा, उदय भावसार, निखिल सिंह महर, रैना कौशल, प्रियांशी कदम, आलोक सिंह आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

  • (पार्षद प्रतिनिधियों का नया कारनामा) पार्षद प्रतिनिधियो के द्वारा अनाधिकृत रूप से निगम प्रकाश विभाग स्टोर से एलईडी उठाई गई एलईडी वापस किये जाने हेतु आयुक्त ने दिया सूचना पत्र, हो सकती है चोरी की एफ आई आर दर्ज

    देवास/ भले ही पार्षद प्रतिनिधि ने आम जनता के लिए यह सब किया हो परंतु शासन प्रशासन की नजर में वह अवैध है और इस बार निगम कमिश्नर विशाल सिंह थोड़े ज्यादा सख्त नजर आ रहे हैं और उन्होंने अपना काम कर दिया पार्षद प्रतिनिधि आम जनता के लिए यह सब कर गए तो प्रशासन ने भी अपना काम कर दिया नगर निगम के प्रकाश विभाग मे आगामी दिवसो मे संभावित क्रय की जाने वाली एलईडी लाईट संबंधित कान्ट्रेक्टर द्वारा प्रदाय किये जाने के एलईडी लाईट सेंपल के रूप मेे निगम प्रकाश विभाग के स्टोर मे दी गई थी। जो सेंपल चेक के पश्चात क्रय की जानी थी किन्तु गुरूवार को वार्ड क्रमांक वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा, वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद प्रतिनिधि प्यारे मियां पठान, वार्ड क्रमांक 11 के निगम प्रतिपक्ष नेता व पार्षद प्रतिनिधि राहूल पवार के द्वारा शहर मे लगने वाली एलईडी के सेंपल 15 नग बिना प्रकाश विभाग स्टोर किपर की सहमति व अनाधिकृत रूप से उठाकर ले जाने पर आयुक्त द्वारा तीनो पार्षद प्रतिनिधियो को अनाधिकृत रूप से निगम प्रकाश विभाग स्टोर से लेजाई गई एलईडी वापस प्रकाश विभाग स्टोर मे 24 घंटे मे जमा कराने का सूचना पत्र दिया गया है। दी गई समयावधी मे एलईडी जमा नही किये जाने पर संबंधितो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के साथ पुलिस थाने मे एफआईआर भी दर्ज की जावेगी।

  • देवास में रामनगर से भोपाल रोड चौडीकरण के लिए पोल, डीपी स्थानांतरण एवं अंडरग्राउण्ड केबल कार्य से विभिन्‍न क्षेत्रों में 23 दिसंबर से 6 जनवरी तक अलग-अलग दिन विद्युत प्रदाय बंद रहेगा ,देखे समय और कॉलोनी मोहल्ला

    देवास में रामनगर से भोपाल रोड चौडीकरण के लिए पोल, डीपी स्थानांतरण एवं अंडरग्राउण्ड केबल कार्य से विभिन्‍न क्षेत्रों में 23 दिसंबर से 6 जनवरी तक अलग-अलग दिन विद्युत प्रदाय बंद रहेगा ,देखे समय और कॉलोनी मोहल्ला

    ————- देवास कार्यपालन यंत्री (शहर) मध्‍य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्‍पनी लिमिटेड देवास ने बताया कि रामनगर से भोपाल रोड चौडीकरण के लिए पोल एवं डीपी स्थानांतरण एवं अंडरग्राउण्ड केबल का कार्य करने से विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।

    जिसमें 11 के.व्ही माताजी फीडर 23 दिसम्‍बर, 02 जनवरी एवं 04 जनवरी को प्रातः 08:00 से 12:00 बजे तक बंद रहने से माताजी टेकरी एवं फीडर से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।

    11 के.व्ही. पत्ती बाजार फीडर 23 दिसम्‍बर को प्रातः 08 से 09 बजे तक एवं 29 दिसम्‍बर को प्रातः 08 से 10 बजे तक बंद रहने से चुडी बाखल, कंजर मोहल्ला, बिहारीगंज क्षेत्र तथा फीडर से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।

    11 केव्ही कोर्ट फीडर 24 दिसम्‍बर, 05 जनवरी को प्रातः 08.00 से 12.00 बजे तक बंद रहने से तारानी कालोनी, रामनगर, कोर्ट क्षेत्र एवं फीडर से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।

    11 के.व्ही टाउन 1 एवं 11 के.व्ही टाउन 3 फीडर 29 दिसम्‍बर, 03 जनवरी एवं 06 जनवरी को प्रातः 08.00 से 12.00 बजे तक बंद रहने से अलंकार मार्केट, शुकवारीया हाट, सुतार बाखल, कर्मचारी कॉलोनी, नई आबादी, गीताभवन एवं फीडर से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।

    11 के.व्ही बाजार फीडर 02 जनवरी को प्रातः 08.00 से 12.00 बजे तक बंद रहने से मक्सी रोड़, जमना नगर, विश्राम गृह, गिरीराज धाम, मारुती नगर क्षेत्र एवं फीडर से संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रभावित रहेगा।

    33 केव्ही मॉ चामुण्डा एवं 33 के.व्ही डी.आर.पी. फीडर बंद रहने से 30 दिसम्‍बर को प्रातः 06:30 से 10:30 बजे तक 33/11 के.व्ही. डीआरपी, 33/11 के.व्‍ही. पठान कुवा, 33/11 के.व्ही. सिनियर उपकेन्‍द्र से निर्गमित समस्त 11 के.व्ही. फीडर संबंधित क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया बढाया जा सकता है। असुविधा के लिए खेद है।

  • निगम प्रतिपक्ष नेता ने पैकी के प्लाट की समस्या को लेकर निगम में लगाए पोस्टर, भाजपा पार्षद दल के नेताओं ने फाड़ कर इसे दुष्प्रचार बताया, वही प्रतिपक्ष नेता ने इसे खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली कहावत के साथ  तानाशाही का आरोप लगाया, समस्या वही की वही नेताओं लड़ाई सड़क पर

    निगम प्रतिपक्ष नेता ने पैकी के प्लाट की समस्या को लेकर निगम में लगाए पोस्टर, भाजपा पार्षद दल के नेताओं ने फाड़ कर इसे दुष्प्रचार बताया, वही प्रतिपक्ष नेता ने इसे खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली कहावत के साथ तानाशाही का आरोप लगाया, समस्या वही की वही नेताओं लड़ाई सड़क पर

    देवास में लंबे समय से चली आ रही पैकी प्लाट की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा भी कई बार चुनाव में घोषणा की उसके बाद भी पैकिंग के प्लाट की समस्या वही की वही है ।अब जनता ऑफिस ऑफिस के चक्कर लगाकर परेशान हैं नई परिषद में महापौर सभापति द्वारा भी इस समस्या को हल करने की बात कही और आज नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष ने विरोध में पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया । जिस पर सत्ता पक्ष पार्षद दल द्वारा पोस्टर फाड़कर पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर कालिख भी पोती और मामला विवाद में गहरा गया इस संबंध में नगर निगम सत्ता पक्ष नेता का कहना है कि नगर निगम नेता प्रतिपक्ष द्वारा झूठे पोस्टर लगाकर जनता को भ्रामक करने का प्रयास किया जा रहा था पोस्टर को भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल द्वारा निकालकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चेहरे पर कालिख पोती गई और यह बताया गया की ओरिजिनल झूठे घोषणा वीर कमलनाथ जी थे जिन्होंने हर वर्ग के साथ छल किया था जिसे जनता भूली नहीं हे,,,,, हमारी लोकप्रिय विधायक राजमाता जी एवं महापौर जी द्वारा मुख्यमंत्री जी से जल्दी ही पेकी बाध्यता खत्म करने की चर्चा पर मुख्यमंत्री जी द्वारा संबंधित मंत्री एवम् अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है,!! वही प्रत्यारोप में देवास नगर निगम प्रतिपक्ष नेता श्रीमती अहिल्याबाई पवार के प्रतिनिधी श्री राहुल पवार ने एक प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि हमारे द्वारा शहर के मुख्य स्थलो पर देवास की पैकी प्लाट की समस्या को समाप्त करने हेतु म.प्र. के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को उनके द्वारा चुनावो के वक्त किए गए वादो को याद दिलाने के लिए फलेक्स लगाए थे। आज भाजपा के तथाकथित नेताओ ने उक्त फ्लेक्सो को फाड़कर नुकसान पहुचाया जो कि अनुचित है। इस तरह की परम्पराओ को जन्म देना लोकतंत्र के लिए घातक होता है क्या जनता की आवाज को विपक्ष उठाए भी नही? ये ता तानाशाही है। श्री राहुल पवार ने आगे बताया कि खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे की कहावत सच साबित हो रही है। नगर निगम देवास या तो मुख्यमंत्री की घोषणनुसार पैकी प्लाटो की समस्या का निराकरण करे या मना कर दे कि हम इस समस्या को यथावत रखेंगे और देवास की जनात को यू ही परेशान करते रहेंगे। इस तरह की हरकतो से तथाकथित नेता बाज आए जो घोषणाए कि है उन पर कार्य कर समस्याओ का नीराकरण करे जिससे जनता को लाभ मिल सके। इस तरह भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल और प्रतिपक्ष नेता आमने सामने आ गए हैं अब देखना है कि इनकी लड़ाई में आम जनता की समस्या का क्या होता है आम जनता आज भी ऑफिस ऑफिस के चक्कर लगा रही है और पैकी प्लाट के साथ नजूल की एनओसी के मामले में भी अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। क्या भाजपा कांग्रेस की लड़ाई में आम जनता का लाभ होगा या यह लड़ाई चलती रहेगी और आम जनता वही चक्कर पर चक्कर लगाकर बाबूजी को शुभ लाभ करा कर अपनी समस्या से निजात पाएगी। बाहर हाल भाजपा सत्ता पक्ष और कांग्रेस विपक्ष की लड़ाई सड़क पर आ गई है।

  • बिजली कर्मचारी संघ की बैठक ऊर्जा मंत्री और सीएमडी के साथ संपन्न 51 सूत्री मांग को लेकर चर्चा

    बिजली कर्मचारी संघ की बैठक ऊर्जा मंत्री और सीएमडी के साथ संपन्न 51 सूत्री मांग को लेकर चर्चा

    प्रदेश बिजली कर्मचारी महासंघ की बैठक श्री प्रदुम सिंह जी तोमर ऊर्जा मंत्री मध्य प्रदेश शासन प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे के साथ संपन्न हुई बैठक में 2 कंपनियों के एमडी भी उपस्थित थे। बैठक मेंभारतीय मजदूर संघ के महामंत्री श्री मधुकर सांवले प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार पांडे पश्चिम क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष श्री आनंद शिंदे महामंत्री श्री अशोक राठौर मध्य क्षेत्र के महामंत्री श्री टाले पूर्व क्षेत्र के महामंत्री राजकुमार जी नायक श्री अशोक शुक्ला जी श्री अवस्थी जी बीएमएस जिलाध्यक्ष पवन प्रजापति प्रकाश चौरसियाआदि उपस्थित थे बैठक में 51 सूत्री मांगों को लेकर चर्चा हुई आगामी 3 माह में नवीन अधोसंरचना अनुसार 3000 रिक्त पदों कीनई नियुक्ति कर दी जाएगी संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के संविलियन को जोर शोर से से उठाया गया। पेंशनरों के डी। आर न एवं अन्य मुद्दों पर भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा माननीय मंत्री महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया है कि इसका निराकरण शीघ्र किया जाएगा

  • पीएम आवास योजना के हितग्राहियों को कई माह से इंतजार है दूसरी किस्त का, लोग हो रहे परेशान, कांग्रेस

    देवास = प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास बनाने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा ढाई लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है इसके अंतर्गत देवास शहर में हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत भवन बनाने हेतु सहायता ली है लेकिन देखने में आया है कि कई माह बीतने के बाद उनका प्रकरण भवन बनाने हेतु स्वीक्रत होता है। भवन मालिक द्वारा अपना पुराना भवन तोड़ने के पश्चात आवास योजना के अंतर्गत प्रथम किश्त के रूप में 1 लाख रुपये दिए जाते हैं । जब भवन प्रारंभ हो जाता है उसकी एक स्टेज पूरी होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अवलोकन के बाद रिपोर्ट देने के पश्चात दूसरी किस्त का आवंटन किया जाता है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि देवास नगर निगम सीमा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनने वाले भवनों की दूसरी किस्त के लिए लगभग 1000 से लेकर 1400 सो हितग्राही अपने भवन की दूसरी किस्त का इंतजार कर रहे हैं उन्हें इंतजार करते हुए करीब 1 साल से लेकर 6 माह तक हो चुके हैं लेकिन उन्हें दूसरी किस्त का भुगतान आज तक नहीं हुआ है । ऐसी दशा में उनका भवन अधूरा पड़ा हुआ है । वही मकान मालिक अपने नये भवन बनने तक अन्य जगह पर किराए से रह रहा है । देखने में आया है कि जितना ऋण उसे भवन बनाने के लिए मिला है। उस के बदले भवन स्वामी ने 50,000 हज़ार रुपए तो दूसरी जगह मकान का किराया चुका दिया है। हितग्राही को दिया जाने वाला ढाई लाख रुपए का भवन बनाने के अनुदान में अगर इतना समय लगेगा तो फिर उसका उन्हें क्या लाभ हुआ कांग्रेस ने मांग की है कि जैसे ही संबंधित व्यक्ति का आवास बनाने हेतु ऋण स्वीकृत होता है हित्ग्राही को 1लाख देने के पश्चात दूसरी किस्त भी समय अवधि के दौरान शीघ्र दी जाए जिससे उसे दूसरी जगह रहने का बड़ी राशि में किराया नहीं चुकाना पड़े ।

  • आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग ने विकास खण्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी  को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन श्री सिंह ने शासकीय कन्या माध्‍यमिक विद्यालय भौरासा के शिक्षक को तत्काल प्रभाव किया से निलंबित

    आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग ने विकास खण्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन श्री सिंह ने शासकीय कन्या माध्‍यमिक विद्यालय भौरासा के शिक्षक को तत्काल प्रभाव किया से निलंबित

    ———–       आयुक्‍त उज्‍जैन संभाग श्री संदीप यादव ने विकास खण्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी बागली सुश्री नीलम सेठिया को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने तथा सिविल सेवा (आचरण) के विपरीत आचरण करने पर मध्‍य प्रदेश सिविल सेवा(वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 (1) (क) के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। विकास खण्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी बागली सुश्री नीलम सेठिया का निलंबन अवधि में मुख्यालय कलेक्‍टर कार्यालय देवास रहेगा तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी ।      आदेश में उल्‍लेख किया गया है कि विकास खण्ड महिला सशक्तिकरण अधिकारी एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी बागली सुश्री नीलम सेठिया प्रायः बैठक में अनुपस्थित रहती है, कर्तव्य पर उनकी उपस्थिति भी अनियमित रहती है, वे कर्तव्य पर अनुपस्थित अथवा अवकाश पर रहने की आदी हैं तथा शासकीय योजनाओं/गतिविधियों एवं कार्य के प्रति भी सुश्री सेठिया का रवैया पूर्णतः असहयोगात्मक, उदासीन व लापरवाही पूर्ण रहा है। “विभागीय महत्वपूर्ण योजनाओं में लक्ष्य के विरूद्ध उपलब्धि भी शत प्रतिशत नहीं हैं। सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निराकरण में भी कोई रूचि नहीं ली। समय-समय पर दी गई समझाइश के उपरांत भी प्रभारी परियोजना अधिकारी सुश्री नीलम सेठिया की कार्य प्रणाली एवं व्यवहार में कोई सुधार परिलक्षित नहीं हो रहा है, और न ही विभागीय योजनाओं व गतिविधियों के क्रियान्वयन को उनके द्वारा कोई गति प्रदान की जा रही है। कर्तव्यों के प्रति अत्यंत लापरवाह तथा शासन के कार्यों में उनके द्वारा घोर लापरवाही बरती जा रही हैं संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन श्री सिंह ने शासकीय कन्या माध्‍यमिक विद्यालय भौरासा के शिक्षक प्रेमसिंह यादव को तत्काल प्रभाव किया से निलंबित ———–        संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन श्री रवीन्द्र कुमार सिंह ने माध्यमिक शिक्षक शासकीय कन्या माध्‍यमिक विद्यालय भौरासा श्री प्रेमसिंह यादव को अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1966 के नियम-9 (1) (क) अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। शिक्षक श्री प्रेमसिंह यादव का निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड सोनकच्छ रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी ।      उल्‍लेखनीय है कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्‍ता द्वारा 30 नवम्‍बर को शासकीय कन्या माध्‍यमिक विद्यालय भौरासा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि शिक्षक श्री प्रेमसिंह यादव शाला में लम्बे समय से बगैर सूचना एवं बिना अवकाश स्वीकृत कराये लगातार अनुपस्थित हैं। श्री प्रेमसिंह यादव को सेवा समाप्ति का कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। कारण बताओ सूचना पत्र का प्रतिउत्तर समाधानकारक न होकर असंतोषजनक था।