Blog

  • ‘‘ अवैध रूप से गांजा रखने वाले आरोपी को न्यायालय ने दी सजा’’

    ‘‘ अवैध रूप से गांजा रखने वाले आरोपी को न्यायालय ने दी सजा’’

    नशे के व्यापार पर अंकुश लगे और नशा पीने वालों पर भी अंकुश लगे न्यायालय नशे के प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कर दोषियों को सजा दी जा रही है ऐसे ही एक प्रकरण में न्यायालय ने दोषी को सजा सुनाई है इस संबंध में श्री राजेन्द्र सिंह भदौरियाप्रभारी जिला लोक अभियोजन अधिकारी,जिला देवास द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 6 अगस्त 2017 को उपनिरीक्षक अनिल चाकरे को मुखबिर से सूचना मिली कि संतोष राठौर जो एक सफेद रंग की प्लास्टिक की थेली में मादक पदार्थ गांजा लेकर शब्बीर खांॅ के घर के पास तिराहा पर बैठा है ।अधिक समय नष्ट न करते हुये पंचान सोनू चौबे तथा वकील खां तथा फोर्स को साथ लेकर तथा थाने से अनुसंधान सामग्री से संबंधित सभी आवष्यक सामग्री साथ लेकर थाना सतवास से मुखबिर की सूचना की तष्दीक एवं आवष्यक कार्यवाही हेतु रवाना हुये। मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुच कर देखा तो मुखबिर के बताये हुलिया के अनुसार वह व्यक्ति दिखा तो हमराही फोर्स व पंचान की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा। उसका नाम पता पूछा तो अपना नाम संतोष पिता हरिप्रसाद राठौर उम्र 50 साल निवासी वार्ड न0 9 सतवास का बताया। संदेही संतोष की विधिवत तलाषी उपनिरीक्षक अनिल चाकरे द्वारा लेने पर थैली के अन्दर पलीथीन की थैली के मुह सुतली से बंधी मिली जिसमें मादक पदार्थ होना पाया। संदेही संतोष राठौर से पूछने पर मादक पदार्थ गांजा होना बताया। संतोष राठौर की कब्जे वाली थैली में मिली पलीथीन थैली खोलकर देखा हमराही फोर्स एवं पंचानो ने भी देखा सुंघा व माचिस की तिली से जलाकर देखा तो तिखी गंधा मादक पदार्थ गांजा होना पाया। फिर आरोपी के कब्जे से मिले मादक पदार्थ गांजा को वजन किया गया तो 9 किलो 800 ग्राम होना पाया गया तथा उसमें से 100-100 ग्राम के दो सेम्पल जांच हेतु निकाले गये। अभियुक्त का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत  दण्डनीय होने से मौके पर मिले मादक पदार्थ गंाजा को विधिवत जप्त कर पंचनामा बनाया गया। तथा अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। सभी आवष्यक कार्यवाही पूर्ण कर थाने वापस आकर आरोपी संतोष के विरूद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आवष्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।     माननीय विषेष न्यायाधीष (एनडीपीएस एक्ट), जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर अभियुक्त संतोष पिता हरिप्रसाद उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड न0 9 सतवास जिला देवास को धारा 8(ब)/20(इ)(पप)(ठ),29 एन.डी.पी.एस एक्ट भादंसं में 06 वर्ष 06 माह का सश्रम कारावास व 25,000/-रूपये के जुर्माने से दंडित किया गया।   उक्त प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्रीमति आषा शाक्यवार अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी एवं श्री जगजीवनराम सवासिया, सहा0 जिला अभियोजन अधिकारी जिला देवास द्वारा की गई।                                                                                                                    

  • नेताजी की धड़कन बंद ई वी एम में , करवटें बदलते रहे सारी रात हम, सी एम एच और जिले में जांच अभियान, यूरिया  संकट से राहत, सरकार बन गई और मुंगेरीलाल के मंत्री जी भी बन गए, जिला प्रशासन को राहत

    नेताजी की धड़कन बंद ई वी एम में , करवटें बदलते रहे सारी रात हम, सी एम एच और जिले में जांच अभियान, यूरिया संकट से राहत, सरकार बन गई और मुंगेरीलाल के मंत्री जी भी बन गए, जिला प्रशासन को राहत

    भगत••••• •••• ••बाबा प्रणाम इतने सर्द मौसम में भी माहौल भी इतना गर्म है। बाबा•••••बेटा प्रणाम समय ही कुछ ऐसा है ।धड़कन बहुत तेज चल रही है प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक की भी और फिर सभी को इंतजार है इलेक्ट्रॉनिक मशीन के अंदर छिपे प्रत्याशी के भाग्य का।

    भगत••••नींद उड़ गई है बाबा पहले तो खूब मेहनत करवा ली और अब इतना इंतजार बस कुछ घंटे और अंतिम रात। बाबा••••••••••• सही बात है इस बार चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में चुनाव तो जल्दी करवा दिए प्रत्याशियों की बहुत भाग दौड़ करवा दी दिन रात का चैन हराम हो गया और अब जैसे मध्य प्रदेश के प्रत्याशी के लिए ही इतने दिन का लंबा समय इंतजार का दिया था जो घड़ी कुछ ही घंटे बाद समाप्त होने जा रही है आज की रात और कल की रात आखिरी प्रत्याशी की करवट बदल  बदल कर रात बस बीत रही । जब प्रत्याशी से कोई हाल पूछे तो वह ऊपर के मन से भले ही कहता है सब अच्छा है लेकिन रात होते ही बस यही करता है सारी सारी रात हम करवटें बदलते रहे। और फिर अब यह गीत भी गाकर बेचैन है यही रात अंतिम यही रात भारी।

    भगत•••••••इस बार चुनाव बड़े रोमांचक रहे। बाबा•••••••यही तो कारण है कि अब परिणाम भी रोचक आने वाला है। भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में होने के बाद भी इतना संघर्ष करना पड़ा प्रदेश में सरकार और केंद्र में सरकार स्थानीय नगर निगम और पंचायत में भी सरकार होने के बाद मुकाबला टक्कर का रहा इसके पीछे के कारण को भी भारतीय जनता पार्टी ने परिणाम आने के बाद समझना चाहिए।

    भगत •••एग्जिट पोल तो सरकार बता रहा है। बाबा••••••एग्जिट पोल मात्र कुछ दिन के लिए खुश होने के लिए ठीक है लेकिन अंतिम तो ईवीएम मशीन का ही निर्णय सच होगा एग्जिट पल कुछ समय के लिए खुश होने के लिए तक तो ठीक है और कुछ चैनल भारतीय जनता पार्टी की तो कुछ कांग्रेस की सरकार बना रहे हैं क्या एग्जिट पोल पूर्णता सच होते हैं नहीं क्योंकि यह आम जनता तक पूर्ण रूप से नहीं पहुंच पाते हैं एक घर एक परिवार और कॉलोनी मोहल्ले चंद लोगों से पूछने के बाद अपना निर्णय सुना देते हैं जिसमें कई बार खामियां भी आती है तो कई बार सही भी निकलते हैं। क्योंकि एक ही परिवार में सब की विचारधारा अलग-अलग भी हो सकती है वोट भी अलग-अलग हो जाते हैं पति-पत्नी की अलग विचारधारा बाप बेटे की अलग भाई-बहन की अलग विचारधारा और सास बहू की अलग फिर पूरी कॉलोनी मोहल्ले एक जैसे कैसे हो सकते हैं कई बार एग्जिट पोल औंधे मुंह भी गीर जाते हैं एक चावल का दाना देखकर तापमान के अनुसार आप पूरे कुकर के चावल का हाल बता सकते हैं लेकिन एक परिवार और मोहल्ला कॉलोनी गांव के कुछ लोगों से पूछ कर पूरा सच उगलना पूरा सच नहीं है। यह बात जरूर है कि थोड़ा सा इशारा मिल जाता है कि ऊट किस करवट बैठ रहा है। फिर भी एग्जिट पोल ने माहौल तो बना दिया प्री वेडिंग की तरह हो गया है एग्जिट पोल।

    भगत•••••••• जियो जियो लाडली बहना। बाबा••••••बेटा एग्जिट पोल में कुछ अगर भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिल रही है तो उसके पीछे हमारे यहां की लाडली बहना की भूमिका प्रमुख रही है। लाडली बहना ने कई विधायक के समीकरण बिगाड़ दिए और कहीं के सुधार दिए। जियो जियो लाडली बहना।

    भगत •••••••थोड़ी जिला प्रशासन को राहत मिली है। बाबा••••••••• जिला प्रशासन में इस बार त्योहार शांतिपूर्वक निपटने के साथ चुनाव भी लगभग शांतिपूर्वक निपट ही दिए हैं। बस परिणाम के दिन थोड़ा सा तनाव जरूर रहता है और फिर उसके बाद सरकार आने के बाद फिर जरूर अदला-बदली का तनाव रहेगा ।लेकिन अभी तो यही कहेंगे कि जिला प्रशासन ने निष्पक्षता ईमानदारी से चुनाव उसे समय निपटाए ।जब साथ में त्यौहार भी चल रहे हो और उनके शासकीय रूटिंग के कार्य भी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की भूमिका पर विपक्ष ने भी कोई सवाल नहीं उठाया ना कोई शिकवा शिकायत।

    भगत•••••• यूरिया संकट से भी राहत है। बाबा••••• हां  बेटा हम मीडिया वालों का एक मुद्दा समाप्त हो गया नहीं तो यूरिया की लंबी लाइन और चक्का जाम और कई तरह की खबरें हमको कृत्रिम यूरिया संकट से मिलती थी जो काला बाजार द्वारा फैलाया जाता है कम से कम देवास जिले में इस बार थोड़ी बहुत समस्या है लेकिन फिर भी राहत है। कलेक्टर गुप्ता ने इस समस्या को बढ़ने से पहले ही सुलझा लिया मौके पर पहुंचकर निराकरण करने से सरकारी तंत्र और कालाबाजारी तंत्र दोनों लाइन पर आ गए।

    भगत ••••••••सीएमएचओ भी ग्रामीण क्षेत्र में निरीक्षण कर रही है। बाबा••••वर्तमान कलेक्टर गुप्ता जरूर किसी भी दिन किसी भी गांव में बिना बताए पहुंच जाते हैं अब इस शैली में देवास की सीएमएचओ स्वास्थ्य विभाग विष्णु लता उइके मैडम भी ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर रही है आचार संहिता के बाद भी अपने कार्य में लगातार लगी रही कुछ न कुछ तो आम जनता को लाभ होगा ग्रामीण क्षेत्र जहां पर नर्सिंग होम से लेकर प्राइवेट लैब तक  इस हालत में बनी हुई है जैसे सरकारी बस स्टैंड के चाय नाश्ते के होटल की स्थिति रहती है कम से कम वहां पर कुछ तो बदलाव होगा चलो मैडम आप थोड़ा सा देवास चिकित्सालय जहां पर सबसे ज्यादा महिला चिकित्सक कारण आम जनता परेशान रहती है थोड़ा वहीं पर भी ध्यान दे ले नहीं तो दिया तले अंधेरे की कहावत स्वास्थ्य विभाग में चरितार्थ हो जाएगी।

    भगत••••कई नेताजी के समर्थक ने तो अपने नेता को मंत्री भी बना दिया। बाबा•••••••बेटा इस बार जिले से एक मंत्री जरूर मिलेगा और हो सकता है दो मंत्री भी मिले सरकार किसी की बने एक मंत्री तो बनना ही है परंतु अभी सबसे बड़ी बात की वह चुनाव तो जीते और अच्छे मतों से जीते। देवास जिले में 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मंत्री पद सज्जन सिंह वर्मा को मिला था तो उसके बाद सरकार पलटने पर किसी को मंत्री पद नहीं मिला। इस बार यदि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती है तो तीन दावेदार रहेंगे और अगर कांग्रेस की बनती है तो दो दावेदार रहेंगे। कांग्रेस से पूर्व दो मंत्री  सज्जन सिंह वर्मा के साथ दीपक जोशी भी चुनाव लड़े। तो भारतीय जनता पार्टी में चार  दमदार चेहरे  है ।जो जीतने के बाद मंत्री पद के मजबूत दावेदार है। सबसे पहले देवास की श्रीमंत गायत्री राजे पवार जो दो बार विधायक का चुनाव जीतने के बाद हैट्रिक की ओर है तो सबसे अलग हटकर बात करें तो देवास में पहले ऐसे विधायक मनोज चौधरी है जो 5 साल में दो बार विधायक बन गए वह भी अलग-अलग पार्टी से अब मनोज चौधरी का हैट्रिक चांस है और सिंधिया कोटे से उनके समर्थक मंत्री बनने का दावा कर रहे हैं। तीसरा खातेगांव विधायक आशीष शर्मा भी लगातार दो बार चुनाव जीतने के बाद हैट्रिक की ओर है। चौथा इंदौर पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर है। इस तरह भारतीय जनता पार्टी से चार प्रमुख नेता प्रदेश में विधायक के साथ प्रमुख पद के दावेदार है। अब यह बात अलग है कि इन चारों की सीट पर मुकाबला रोचक है भले ही समर्थक हजारों से जीत का दावा कर रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और है। कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी दोनों के ही समर्थक अपने-अपने नेता को 25 से 30000 वोट से ऊपर जितने का दावा करने के साथ मंत्री पद के भी सपने देख रहे हैं। जिसमें से कुछ के सपने सच भी होना है । देवास जिला मध्य प्रदेश में सरकार बनाने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यकर्ताओं की अपने सपने हैं लेकिन आम जनता का भी अपना सपना है हमारे देवास में सभी वह सुविधा उपलब्ध हो जो महानगर में मिल रही है स्वच्छ सुशासन और व्यवस्था में सुधार हो नहीं तो फिर वही सब चल रहा है सो चल ही रहा है कुछ अलग हो तो आम जनता के मन में अपने नेता की इमेज हीरो की तरह बनती है नहीं तो…..।

  • सबसे पहले सुबह 08 बजे से डाक मतपत्रों की गणना और 8.30 बजे से ईवीएम मशीन की गणना प्रारम्‍भ की जायेगी ———-  ————– विधानसभा बागली की मतगणना 22 राउण्‍ड एवं देवास, सोनकच्‍छ, खातेगांव की 21-21 और हाटपीपल्‍या की मतगणना 18 राउण्‍ड में होगी

    सबसे पहले सुबह 08 बजे से डाक मतपत्रों की गणना और 8.30 बजे से ईवीएम मशीन की गणना प्रारम्‍भ की जायेगी ———- ————– विधानसभा बागली की मतगणना 22 राउण्‍ड एवं देवास, सोनकच्‍छ, खातेगांव की 21-21 और हाटपीपल्‍या की मतगणना 18 राउण्‍ड में होगी

    —- ————- देवास व हाटपीपल्या विधानसभा की मतगणना भू-तल पर एवं सोनकच्छ, खातेगांव, बागली विधानसभा की मतगणना प्रथम तल की जाएगी ————- देवास, 30 नवम्‍बर 2023/ देवास जिले में मतगणना के लिए की गई तैयारियों की कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री संपत ने प्रेस वार्ता में विस्‍तार से जानकारी दी। प्रेसवार्ता में बताया गया कि जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए कुल 81.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान संपन्न होने के तत्काल बाद ईवीएम मशीनें केन्‍द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस देवास परिसर में स्‍थापित स्ट्रांग रूम में रखवाई गई है। स्ट्रांग रूम की निगरानी हेतु सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम में त्रिस्‍तरीय सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। स्ट्रांग रूम स्‍थल पर निर्वाचन लड़ने वाले प्रत्‍याशियों के प्रतिनिधियों के रूकने की व्‍यवस्‍था भी की गई है। स्ट्रांग रूम स्‍थल पर प्रत्‍याशियों की ओर से नियुक्‍त प्राधिकृत प्रतिनिधियों के लिए सीसीटीवी कैमरे का डिस्‍प्‍ले उपलब्‍ध कराया गया है। स्ट्रांग रूम के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रेसवार्ता में बताया गया कि मतगणना के लिए जिले में प्रत्‍येक विधानसभा के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्‍त किये गये है। जिसमें विधानसभा सोनकच्‍छ-170 के लिए श्रीमती असिता मिश्रा, विधानसभा देवास-171 के लिए सुश्री राजेश्‍वरी बी, विधानसभा हाटपीपल्‍या-172 के लिए श्री जय प्रकाश नारायण, विधानसभा खातेगांव-173 के लिए श्री निक्‍या गोहाएन और विधानसभा बागली-174 के लिए श्री सुदर्शन पारिदा को प्रेक्षक नियुक्‍त किया गया है। मतगणना में रिटर्निंग ऑफिसर की सहायता के लिए सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्‍त किये गये है। रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और मतगणना में नियुक्‍त अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रेसवार्ता में बताया गया कि केन्‍द्रीय विद्यालय बैंक नोट प्रेस परिसर देवास में 03 दिसम्‍बर को मतगणना 08 बजे से प्रारम्‍भ होगी। 08 बजे से डाक मतपत्रों की गणना प्रारम्‍भ की जायेगी और 08.30 बजे से ईवीएम मशीन की गणना प्रारम्‍भ की जायेगी। अधिकारी/कर्मचारियों का प्रवेश प्रात: 06 बजे से होगा तथा प्रत्‍याशियों/अभिकर्ताओं का प्रवेश प्रात: 07 बजे से होगा। प्रत्‍येक टेबल के लिए 01 मतगणना अभिकर्ता नियुक्‍त किया जायेगा। रिटर्निंग अधिकारी की टेबल के लिए 01 पृथक गणना अभिकर्ता तथा डाकमतपत्र एवं ईटीपीबीएस की गणना टेबल पर पृथक गणना अभिकर्ता नियुक्‍त किया जयेगा। मतगणना के दौरान परिसर से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। प्रेसवार्ता में बताया गया कि मतगणना में प्रत्‍येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबलें लगाई जायेगी। देवास विधानसभा के डाक मतपत्र की गणना के लिए 04 टेबलें तथा सोनकच्‍छ, हाटपीपल्‍या, बागली और खातेगांव के डाक मतपत्र की गणना के लिए 03-03 टेबलें लगाई जायेगी। बागली विधानसभा की मतगणना 22 राउण्‍ड में होगी। देवास, सोनकच्‍छ और खातेगांव विधानसभा की मतगणना 21-21 राउण्‍ड और हाटपीपल्‍या विधानसभा की मतगणना 18 राउण्‍ड में होगी। जिले अब तक 08 हजार 272 डाक मतपत्र प्राप्‍त हुए है। जिसमें विधानसभा सोनकच्‍छ-170 में 1780, विधानसभा देवास-171 में 2170, विधानसभा हाटपीपल्‍या-172 में 1458, विधानसभा खातेगांव-173 में 1527 और विधानसभा बागली-174 में 1337 डाक मतपत्र प्राप्‍त हुए है। प्रेसवार्ता में बताया गया कि प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अन्‍य अधिकारियों तथा रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रवेश केन्‍द्रीय विद्यालय के मुख्‍य भवन के गेट क्रमांक 01 से रहेगा। समस्‍त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्‍त गणना अधिकारी/कर्मचारियों तथा अन्‍य स्‍टॉफ एवं पत्रकारों का प्रवेश केन्‍द्रीय प्राथमिक विद्यालय भवन के गेट क्रमांक 02 से रहेगा। अभ्‍यर्थी एवं अभिकर्ताओं का प्रवेश भवन के पृष्‍ठ भाग (मैदान) के गेट क्रमांक 04 से रहेगा। पार्किंग व्‍यवस्‍था फुटबाल मैदान में की जायेगी। प्रेसवार्ता में बताया गया कि देवास व हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना केंद्रीय विद्यालय भू-तल पर स्थित अलग-अलग हॉल में की जाएगी। वहीं सोनकच्छ, खातेगांव व बागली विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना प्रथम तल स्थित कक्षों में की जाएगी। मतगणना परिसर में फोटोयुक्‍त परिचय पत्र धारी व्‍यक्तियों को ही प्रवेश दिया जायेगा। किसी भी प्रकार का हथियार/विस्‍फोटक सामान/इलेक्‍ट्रानिक सामान/ मोबाईल/कैमरे/धुम्रपान आदि प्रतिबंधित रहेगा। गणना संबंधी किसी भी प्रक्रिया में बाधा उत्‍पन्‍न करने, अनावश्‍यक विवाद करने तथा परिसर में किसी भी प्रकार से आयोग के दिशा-निर्देशों का उल्‍लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। प्रेसवार्ता में बताया गया कि मीडिया प्रतिनिधियों को निर्धारित किये गये मीडिया कक्ष में मोबाईल, कैमरा अथवा अन्‍य इलेक्‍ट्रानिक सामान की अनुमति होगी। मीडिया कक्ष में राउण्‍डवार परिणाम एलईडी स्‍क्रीन पर दिखाया जायेगा। प्रेसवार्ता में बताया गया कि देवास जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए कराए गए मतदान में 81.45 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 83.75 प्रतिशत पुरूष तथा 79.05 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा सोनकच्‍छ में 84.93 मतदान हुआ। जिसमें 87.73 प्रतिशत पुरूष तथा 81.96 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा देवास में 74.67 मतदान हुआ। जिसमें 77.24 प्रतिशत पुरूष तथा 72.04 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा हाटपीपल्‍या में 86.32 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 88.82 प्रतिशत पुरूष तथा 83.73 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा खातेगांव में 81.27 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 83.45 प्रतिशत पुरूष तथा 87.97 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया तथा विधानसभा बागली में 81.96 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 83.36 प्रतिशत पुरूष तथा 88.56 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने मतदान किया। जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान की सुविधा के लिए 1419 मतदान केंद्र बनाए गए थे, इनमें से 370 मतदान केंद्र क्रिटिकल श्रेणी में थे। मतदान के लिए विधानसभा क्षेत्र सोनकच्‍छ में 290, देवास में 291, हाटपीपल्‍या 252, खातेगांव में 289 तथा बागली में 297 केन्‍द्र बनाये गये थे।

  • कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने  एक आरोपी  को एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने एक आरोपी को एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर

    ———- देवास, 30 नवम्‍बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी मुकेश गोदेन पिता मंजू गोदेन उम्र 35 साल निवासी सिखेडी नाका थाना भौंरासा को एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने आदेश दिया है कि यह आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

  • महाआरती से हिन्दू समाज में जगेगा भक्तिधर्म, संस्कृति, सनातन का भाव


वृहद स्तर पर तैयारियां शुरू, सांसद कार्यालय पर हुई बड़ी बैठक, सैकड़ों जन हुए शामिल ,           बकाया करदाताओ के विरूद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही

    महाआरती से हिन्दू समाज में जगेगा भक्तिधर्म, संस्कृति, सनातन का भाव वृहद स्तर पर तैयारियां शुरू, सांसद कार्यालय पर हुई बड़ी बैठक, सैकड़ों जन हुए शामिल , बकाया करदाताओ के विरूद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही

    देवास। आगामी 22 जनवरी को रामलला अयोध्या में नवनिर्मित भव्य श्रीराम मंदिर में प्रतिष्ठित होंगे। उससे पूर्व 6 दिसम्बर शौर्य दिवस पर, जिस दिन अयोध्या में 500 वर्षो से बने आतंक, अत्याचार एवम कलंक के प्रतीक बाबरी ढांचे को वीर कारसेवकों द्वारा ढहाया गया था। संस्था देववासिनी द्वारा उस दिन से माता तुलजा भवानी, चामुण्डा माता टेकरी पर महाआरती, महाप्रसादी वितरण का पवित्र सिलसिला प्रारंभ होगा । इससे हिन्दू समाज में भक्ति, धर्म, संस्कृति, परम्परा, सनातन का भाव जागृत होगा। माता टेकरी पर महाआरती, महाप्रसादी वितरण के आयोजन को लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। विगत रात्रि सांसद कार्यालय पर आयोजन को लेकर बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों की संख्या में शहर से विविध धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राजनैतिक संगठनों के कार्यकर्ता व वरिष्ठजन उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के संवरक्षक सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी ने कहा कि संस्था देववासिनी द्वारा महाआरती, महाप्रसादी वितरण का उद्वेश्य हैं कि समाजजनों में शहर की प्रतिष्ठित धार्मिक धरोहर माता टेकरी के प्रति जागरूकता पैदा हो, दर्शनार्थियों की नियमित संख्या बड़े और टेकरी का विकास हो । बैठक को प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा, संस्था के सचिव महेश चौहान ने भी संबोधित किया। श्री चौहान ने बताया कि 6 दिसम्बर को नगर वासीयों सहीत वार्ड क्रमांक 32 में निवासरत हिन्दू समाजजनो से शुरू होने वाले टेकरी पर महाआरती के सिलसिले में प्रत्येक शनिवार, रविवार महाआरती होगी। वार्डवार 45 ही वार्डो में रहने वाले हिंदू बंधु, माताएं बहनें अपने अपने क्रमनुसार महाआरती में शामिल हो कर अपने हाथों से माता रानी की आरती करेंगे तद उपरांत महाप्रसादी ग्रहण करेगे। वृद्ध जनों को टेकरी पर ले जाने, लाने की व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी। क्रमवार शहर के जिस वार्ड का नम्बर होगा। उस वार्ड में समाजजनो को घर घर जाकर संस्था के कार्यकर्ताओं द्वारा पीले चावल देकर टेकरी पर महाआरती के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैठक का संचालन देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी शंभू अग्रवाल एवम उपस्थित जनों का आभार संस्था सदस्य शेखर कौशल ने व्यक्त किया।

    बकाया करदाताओ के विरूद्ध होगी कुर्की की कार्यवाही देवास नगर निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक एवं प्रदीप शास्त्री के साथ संपत्तिकर एवं जलकर के बकायादारों से राजस्व वसुली को लेकर चर्चा की, चर्चा के दौरान दोनो राजस्व अधिकारियो को बकाया करो की वसुली के लिए कुर्की की कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये साथ ही दो दिवस मे करदाताओ को अपने निगम संबंधि करों का भुगतान किये जाने हेतु करदाताओ के घरो एवं प्रतिष्ठानो पर बकाया एवं चालु वित्तीय वर्ष के बील तामिल दी गई समय सीमा मे करने के निर्देश दिये गये। निगम सीमा क्षेत्र के संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, कचरा संग्रहण शुल्क की बकाया राशि जमा कराये जाने हेतु करदाताओ को उनके प्रतिष्ठानो व निवासो पर वार्ड प्रभारियो द्वारा बील तामिल किये जा रहे हैं। ऐसे करदाता जिन्होनें अपने बकाया करो की राशि जमा नही की है उन्हें कुर्की की कार्यवाही के शक्ति पत्र भी दिये जा रहे हैं। आयुक्त ने वार्ड प्रभारियो को दिये गये लक्ष्यानुरूप वसुली करने के सख्त निर्देश दिये साथ ही कचरा संग्रहण शुल्क की वसुली को लेकर प्रत्येक वार्ड प्रभारी को रूपये 1 हजार प्रतिदिन कचरा संग्रहण शुल्क वसुल किये जाने के भी निर्देश दिये।

  • शौर्य दिवस से शुरू होगा टेकरी पर महाआरती का सिलसिला 

– प्रत्येक शनिवार और रविवार को होगी महाआरती व महाप्रसादी

– संस्था देव वासिनी घर-घर बांटेगी पीले चावल 

– गंगा आरती की तरह होगी निरंजनी आरती

    शौर्य दिवस से शुरू होगा टेकरी पर महाआरती का सिलसिला  – प्रत्येक शनिवार और रविवार को होगी महाआरती व महाप्रसादी – संस्था देव वासिनी घर-घर बांटेगी पीले चावल  – गंगा आरती की तरह होगी निरंजनी आरती

    देवास। माता टेकरी स्थित दोनों माताओं के मंदिरों में प्रत्येक शनिवार और रविवार की शाम को महाआरती होगी एवं महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। संस्था देववासिनी ने इस धार्मिक आयोजन का बीड़ा उठाया है और इसकी शुरूआत शौर्य दिवस 6 दिसंबर को भव्य रूप से की जाएगी। इस संबंध में संस्था के सचिव महेश चौहान (भगवा राज) ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी दी।  चौहान ने पत्रकारों को बताया कि शौर्य दिवस के बाद प्रत्येक शनिवार और रविवार को माता टेकरी पर मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी के मंदिरों में सध्या के समय गंगा आरती की तरह निरंजनी आरती की जाएगी। उन्होंने बताया कि दोनों मंदिरों पर पांच-पांच पुजारी 51 दीपों से निरंजनी आरती करेंगे। प्रत्येक शनिवार और रविवार को शहर के अलग-अलग वार्डों से भक्तों को बुलाया जाएगा। बुजुर्गों व निशक्तों के आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाएगी। शुरूआत में वार्ड क्रमांक 32 के रहवासी माता टेकरी पर महाआरती एवं महाप्रसादी का लाभ लेने पहुंचेंगे। चौहान ने संस्था के आगामी कार्यों की रूपरेखा भी बताई और कहा कि संस्था कार्यकर्ता माता टेकरी पर होने वाले आयोजनों को भव्य एवं आकर्ष बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। संस्था का लक्ष्य है कि माता टेकरी पर भी अन्य बड़े धर्म स्थलों की भांति वर्षभर निरंतर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन लाभ लें। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा और लोगों में धर्म के प्रति आस्था भी बढ़ेगी। प्रत्येक सप्ताह संस्था के कार्यकर्ता महाआरती और महाप्रसादी के आमंत्रण संबंधी कार्ड भी बांटेंगे। साथ ही वार्ड वार पीले चावल लोगों के घर-घर जाकर दिए जाएंगे। महेश चौहान ने कहा कि देवास की स्थापना से ही माता टेकरी श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। संस्था द्वारा टेकरी पर भव्य एवं दिव्य वातावरण को बढ़ाने के लिए धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा, शंभू अग्रवाल, प्रवीण वर्मा भी मौजूद थे।  फूल बंगला सजेगा, प्रज्वलित होगा दीप स्तंभ पत्रकार वार्ता में चौहान ने बताया कि माता टेकरी पर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को श्रृंखलाबद्ध तरीके से महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती शाम 5 बजे छोटी माता मां चामुंडा के मंदिर में होगी और शाम 5.30 बजे बड़ी माता मां तुलजा भवानी के मंदिर में होगी। इसके बाद जैन मंदिर के पास महाप्रसाद का वितरण होगा। इस अवसर पर संस्था द्वारा मां चामुंडा एवं मां तुलजा भवानी के मंदिरों में फूल बंगला सजाया जाएगा। साथ ही दीप स्तंभ भी प्रज्वलित किया जाएगा। साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा और लेजर द्वारा भी सजावट होगी। महाआरती में पारंपरिक वाद्य यंत्र, ढोल, मंजीरे आदि का उपयोग किया जाएगा।  चैत्र नवरात्र में सजाएंगे शहर  उन्होंने कहा कि माता टेकरी पर शारदीय नवरात्र में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। इसी प्रकार चैत्र नवरात्र में भी बड़ी संख्या में भक्त आते हैं, परन्तु शहर में कोई सजावट नहीं दिखाई देती। इस बार संस्था चैत्र नवरात्र में नगर को शारदीय नवरात्र की तरह की सजाएगी। जगह-जगह भगवा ध्वज लगाए जाएंगे और आकर्षक विद्युत सज्जा भी की जाएगी। संस्था के कार्यकर्ता भक्तों को माता के दरबार में लाने के लिए घर-घर पीले चावल बांटेंगे।

  • सोशल मीडिया और जनता की शिकायत पर नगर निगम जागा ,निगम द्वारा आवारा श्वानो को पकड़ी की कार्रवाई निरंतर जारी

    सोशल मीडिया और जनता की शिकायत पर नगर निगम जागा ,निगम द्वारा आवारा श्वानो को पकड़ी की कार्रवाई निरंतर जारी

    देवास। लगातार देवास में आम जनता को आवारा श्वानो द्वारा काटने की शिकायत देर आया दूरस्त आया निगम प्रशासन अब कार्रवाई कर रहा हैशहर में आवारा श्वानो की बडती संख्या को दृष्टिगत रखते हुवे नगर निगम आयुक्त राजनिश कसेरा ने निगम स्वास्थ अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया को आवारा श्वानो को पकड़कर निगम सीमा से बाहर छोड जाने के निर्देश दिये गये थे। आयुक्त के निर्देशो के पालन मे निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों से आवरा श्वानो को पकड़कर निगम सीमा के बाहर किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारी श्री सिसोदिया ने बताया कि आवारा श्वानों को पकड़कर निगम सीमा क्षेत्र से बाहर छोड़े जाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। ज्ञात हो कि देवास में लगातार सोशल मीडिया पर और समाचार पत्रों में शहर में श्वानों के द्वारा आम जनता को काटने के कारण शिकायत और कार्रवाई की मांग उठ रही थी । क्या नगर निगम यह कार्रवाई सतत जारी रखेगा या मात्र यह औपचारिक रह जाएगा। जो भी हो निगम ने कार्यवाही तो शुरू की।

  • सीएमएचओ डॉ  विष्णुलता ऊईके ने  किया प्रायवेट पैथालॉजी, सोनोग्राफी,एक्सरे सेंटरों  और  निजी नर्सिंग होम/प्राइवेट अस्पतालों का औचक निरीक्षण।

    सीएमएचओ डॉ विष्णुलता ऊईके ने किया प्रायवेट पैथालॉजी, सोनोग्राफी,एक्सरे सेंटरों और निजी नर्सिंग होम/प्राइवेट अस्पतालों का औचक निरीक्षण।

    —– जिले मे संचालित प्रायवेट पेथालॉजी, सोनोग्राफी सेंटरो और नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन और निर्धारित मापदण्ड का पालन करते हुए संचालित करना अनिवार्य :-सीएमएचओ डॉ विष्णुलता ऊईके ———— देवास जिले में शासन के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन एवं शासकीय/अशासकीय /प्राइवेट नर्सिंग होम/ पैथालॉजी , सोनोग्राफी सेंटरो में दी जा रही सेवाओं की समीक्षा एवं मॉनिटरिंग निरन्तर की जा रही है शासन द्वारा दिए जा रहे हैं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता ऊईके ने बताया कि जिले में संचालित प्रायवेट पैथालॉजी, सोनोग्राफी,एक्स- रे सेंटरों और निजी नर्सिंग होम/एलोपैथी आयुर्वेदिक, होमियोपेथी, के विभिन्न प्रायवेट अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया । संचालित समस्त प्रायवेट अस्पतालों एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन निर्धारित मापदण्ड के अनुसार व्यवस्था, बायोमेडिकल ,पीसीपीएनडीटी एक्ट का पालन,अस्पतालो में फायर सेफ्टी,सुरक्षा व्यवस्था ,सहित अन्य व्यवस्थाओ को देखाअस्पतालों में सेवा देने वाले चिकित्सक ,नर्सिंग स्टॉफ,पैरामेडिकल स्टॉफ के पंजीयन,संचालित सोनोग्राफी ,एक्स – रे मशीनों के संचालन रजिस्ट्रेशन की जानकारी देखी। पैथालॉजी मे पैथालॉजिस्ट एवं टेक्नीशियन का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होना चाहिए टैक्नीशियन का पैरामेडिकल काउंसलिंग मे डिप्लोमा/डिग्री का रजिस्ट्रेशन होने पर ही लैब मे कार्य कर सकते है निर्धारित मापदण्ड अनुसार व्यवस्था रिकॉर्ड होना अनिवार्य हैं । निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बायो मेडिकल वेस्ट का रजिस्ट्रेशन करना एवं निस्तारण कि कार्यवाही सुनिश्चित करना । पैथालॉजिस्ट का समय, प्रोटोकॉल का डिस्प्ले, जॉच शुल्क (रेट लिस्ट) का डिस्प्ले , और जॉच रिर्पोट उपलब्ध कराने की जानकरी डिस्प्ले करना अनिवार्य होता हैं। सीएमएचओ डॉ ऊइके ने बताया की संपूर्ण जिले में संचालित इन जॉच सेंटरो और प्रायवेट अस्पतालो का समय समय पर निरीक्षण किया जाता है मंगलवार को सोनकच्छ में लाइफ केयर पैथोलॉजी, वैष्णव लेबोरेटरी, वरदान हॉस्पिटल,श्री श्यामा हॉस्पिटल, कन्नौद में श्रेष्ठ पैथालॉजी, विजय पैथोलॉजी,डिजिटल एक्सरे एंड ईसीजी सेंटर, होम्योपैथिक दवाखाना, खातेगांव में समर्पित डायग्नोस्टिक सोनोग्राफी सेंटर, तुषार सोनोग्राफी सेंटर, मां क्लीनिक, आस्था क्लीनिक का औचक निरीक्षण किया इनके द्वारा शासन से ली गईं अस्पताल और जांच केंद्र संचालन अनुमति के अनुरूप निर्धारित मापदण्ड के अनुसार आम नागरिकों को सेवाए प्रदान करने हेतु अधिकृत चिकित्सक विशेषज्ञों सहित अन्य स्टॉफ ,सुविधा उपलब्धता,संधारित रिकॉर्ड का निरीक्षण किया जहा अव्यवस्था देखने को मिली उनको नोटिस जारी किया जावेगा इसके पश्चात जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग कि संयुक्त टीम द्वारा पुनः इन संचालित पेथालॉजी लैब का निरीक्षण किया जावेगा। जिले मे बिना रजिस्ट्रेशन लैब संचालित पायी जाने पर म.प्र. रूजोपचार संबंधी स्थापना (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन)अधिनियम 1973 तथा नियम 1997 के तहत लैब बंद कर लेब संचालक के विरूद्व कानुनी कार्यवाही की जावेगी। साथ ही नियम विरुद्ध बिना रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण (रिन्युअल) कराए संचालित पैथोलॉजी सेंटरो और अस्पतालो संचालकों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जावेगी। सीएचएमओ डॉ उइके ने सीएचसी सोनकच्छ,पीएचसी कुसमनिया, सिविल अस्पताल कन्नौद और खातेगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोल्ड चैन प्वाइंट , ओपीडी , लेबर रूम की व्यवस्थाओं को देखा अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।