देवास। हिंद रक्षक संगठन के बैनर तले प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय नावेल्टी चौराहा पर 15 जनवरी मकर संक्रांति पर भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जहां सुबह पतंग, डोर, तिल-गुड़ का वितरण किया जाएगा। वहीं शाम को देश भर के नामी कवि अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। हिंद रक्षक संगठन जिला संयोजक एवं नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने बताया कि आयोजन को लेकर बुधवार को उज्जैन रोड स्थित निजी गार्डन में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने पत्रकारों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि हिंद रक्षक संगठन का पतंग महोत्सव का यह 21 वां वर्ष है। संगठन अपनी परम्परा को कायम रखते हुए हर वर्ष नए-नए आयोजन करती आ रही है। वर्तमान के आधुनिक युग में पुराने खेल लिप्त होते जा रहे है। जहां पहले के जमाने में बच्चें विविध खेलों से स्वस्थ रहते थे। वहीं आज बच्चों के हाथों में मोबाइल है, जिसका असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसलिए हमें पुराने खेलों को अपना बच्चों को मोबाइल से दूर रखना चाहिए। संगठन संयोजक सेन ने बताया कि महोत्सव अंतर्गत 15 जनवरी को प्रात: 11 बजे नावेल्टी चौराहा पर बच्चों को पतंग, डोर का वितरण किया जाएगा। वहीं सनातन धर्म की परंपरा अनुसार संक्रांति पर्व पर तिल-गुड़ का वितरण किया जाएगा। इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। सेन ने बताया कि गत वर्ष संगठन द्वारा एक शाम भगवा के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर शहनाज अख्तर की भजन संध्या आयोजित की गई थी। इस वर्ष अयोध्या में प्रभु श्रीराम आ रहे है, इसी को देखते हुए 15 जनवरी की रात 8 बजे से स्थानीय नावेल्टी चौराहा पर ‘एक शाम रात नाम’ कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। जिसमें सरदार प्रताप फौजदार राष्ट्रवादी कवि लाफ्टर चैम्पियन दिल्ली, योगेंद्र शर्मा वीर रस भीलवाड़ा, गौरव चौहान ओजस्वी कवि इटावा उत्तरप्रदेश, दिनेश देशी घी हास्य बम बैरछा, डॉ. भुवन मोहिनी गीत-गजल इंदौर, मुन्ना बैटरी हास्य लाफ्टर चैम्पियन शो मंदसौर, देवकृष्ण व्यास ओजस्वी गीतकार देवास, श्रद्धा शौर्य वीरंगना स्वर नागपुर महाराष्ट्र एवं जगदीश सेन ओजस्वी कवि देवास द्वारा राष्ट्रवाद, हिंदुत्व व राममय रचनाओं की प्रस्तुति दी जाएगी। कवि सम्मेलन का संचालन राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव करेंगे। हिंद रक्षक संगठन के सदस्यों ने सनातनी धर्मप्रेमी जनता से पतंग महोत्सव एवं एक शाम राम के नाम आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। अयोध्या को झांकी, मथुरा-काशी बाकी है संगठन के मनीष सेन ने बताया कि पतंग महोत्सव के माध्यम से हर वर्ष संदेश भी दिया जाता है। पूर्व में पतंगों पर स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ, बेटी बचाओ, दो गज की दूरी मास्क है जरूरी जैसे स्लोगन प्रसारित किए गए थे। इस वर्ष राम मंदिर निर्माण को देखते हुए पतंगों पर अयोध्या को झांकी, मथुरा-काशी बाकी है का स्लोगन प्रसारित किया जाएगा। उक्त पतंगें आकर्षण का केंद्र रहेगी। हिंदूवादी नेता व संत बालक नाथ जी महाराज आएंगे संगठन के मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। वहीं कार्यक्रम में कई अतिथियों का भी आगमन होगा। कार्यक्रम के लिए राजस्थान के हिंदूवादी नेता व संत बालकनाथ जी महाराज ने देवास आने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इनके अलावा भोपाल हुजूर के हिंदूवादी नेता व विधायक रामेश्वर शर्मा, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, हिंद रक्षक संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एकलव्य सिंह गौड़ सहित देवास के कई नेतागण मौजूद होंगे।
Blog
-

‘‘नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दी आजीवन कारावास की सजा
देवास में यह घटना 29. नवंबर.2021 की हे जब फरियादी द्वारा थाना बीएनपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लडकी सर्दी जुकाम की दवाई लेने मेडीकल पर गई थी जो अभी तक नहीं आई है वह घर से लापता है। उक्त सूचना पर से थाना बीएनपी देवास द्वारा जांच की गई जिसके दौरान अभियोक्त्री को आरोपी रईश शेख पिता शब्बीर शेख के कब्जे से दस्तयाब किया और अभियोक्त्री ने बताया कि आरोपी रईश शेख द्वारा नाबालिक अभियोक्त्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बिना उसकी मर्जी के दुष्कर्म किया और आरोपी द्वारा यह जानते हुये कि वह अनुसूचित जाति की है उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त अपराध को विवेचना में लिया जाकर आवष्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
माननीय विषेष न्यायाधीष, पॉक्सो एक्ट (समक्षः-डॉ. महजबीन खॉन) जिला देवास द्वारा निर्णय पारित करते हुये आरोपी रईश पिता शब्बीर शेख उम्र 35 साल निवासी मल्हार कॉलोनी बालगढ रोड देवास को भा.दं.सं. की धारा 363,366 भादवि में दोषी पाते हुये 05 वर्ष के सश्रम कारावास व 500/- रूपये के अर्थदण्ड से तथा धारा 376(1) भादवि एवं 3/4 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास व 1000-1000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
उक्त प्रकरण में शासन की ओर से जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजेंद्र सिंह भदोरिया, सुश्री ज्योति अजमेरा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा किया गया एवं उक्त प्रकरण में आरक्षक हर्षवर्धन चौहान व महिला आरक्षक मालती नागर का विषेष सहयोग रहा।
-

देवास के ढांचा भवन से 5 वर्षीय मासूम बालक को बुजुर्ग दंपति द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की घटना, पूर्व में भी जिला चिकित्सालय से बच्चा चोरी की घटना आज तक नहीं आया आरोपी पुलिस के हाथ
देवास के ढांचा भवन में अचानक एक बच्चा ले जाने की घटना सामने आने के बाद पूरा पुलिस विभाग हरकत में आ गया है।
घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर ढांचा भवन की है जहां पर रहने वाली महिला शफीका अमीना ने बताया कि उसका 5 वर्षीय बेटा सोमवार शाम 5:00 बजे घर से लापता हो गया। जानकारी देते हुए बालक की माता ने बताया कि मैं प्रेस्टीज कंपनी में सुबह 9:00 बजे काम पर जाती हूं और शाम को आती हूं ।शाम को आकर देखा तो मेरे बच्चे घर पर नहीं थे मेरे दो बेटे हैं। जिनमें से बड़ा बेटा घर पर ही था छोटा बेटा मुझे नहीं मिला मैंने आसपास तलाश मुझे बालक नहीं मिला। घटना में एक बुजुर्ग महिला बच्चों को कपड़े दिलाने का का कर ले गई। और उसके बाद नहीं आए यह बात सामने आ रही है।
बच्चों की मां इस घटना के बाद में औद्योगिक थाने पर गई और पुलिस को जानकारी दी औद्योगिक थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की वहीं देर रात्रि से पुलिस जगह-जगह बच्चों को तलाश रही है।
पुलिस अधीक्षक संपत राय ने से गंभीरता से लेते हुए कर जांच टीम बनाई हैं आज सुबह से करीब चार टीमें विकास नगर बालगढ़ बाईपास छपरा अन्य जगहों पर बालक को तलाश रही कई जगह के कैमरे भी चेक किया वही जयप्रकाश नगर में पुलिस पहुंची और घर के आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है इस प्रकार शहर के बीच कॉलोनी में एक पांच वर्षीय बालक को बुजुर्ग दंपति द्वारा ले जाने की घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई है। पुलिस पूरी ताकत के साथ आरोपी को तलाश रही है क्योंकि इसके पहले भी देवास जिला चिकित्सालय से एक बच्चा चोरी होने की घटना हो गई थी जो आज तक नहीं मिला हालांकि इस प्रकरण में और कुछ बात भी सामने आ सकती है फिलहाल तो पुलिस के लिए यह बच्चा ले जाना चुनौती बन गया है। आम जनता को भी यदि यह बच्चा कहीं नजर आए तो सीधे पुलिस को सूचना दे या 100 डायल कर अपनी जागरूकता का परिचय दें पुलिस लगातार हर जगह इस गुत्थी को सुलझाने के लिए मेहनत कर रही है। -

मप्र में शीतलहर को देखते हुए सरकारी और निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है
शीतलहर को देखते हुए पूरे मध्य प्रदेश में यही मांग की जा रही थी कि स्कूल का समय परिवर्तन किया जाए तो आज मध्य प्रदेश शासन द्वारा स्कूल के समय में परिवर्तन कर में आदेश जारी किए हैं वह इस प्रकार है।
-

स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर देवास जिले में ‘’युवा दिवस’’ के अवसर पर 11 से 19 जनवरी एथलेटिक्स, बास्केटबॉल ,वॉलीबॉल ,हॉकी और कई खेल स्पर्धा के साथ कार्यक्रम होंगे आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इनसे इस मोबाइल नंबर पर करें संपर्क
————- देवास / स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस ‘’युवा दिवस’’ पर जिले में नेहरू युवा केन्द्र तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 11 से 19 जनवरी के शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से युवाओं के साथ महिला सशक्तिकरण को केन्द्रित कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। खेल अधिकारी देवास ने बताया कि इसके अंतर्गत 09 जनवरी 2024 को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत युवाओं को कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर में प्रातः 09 बजे पवन बागड़ी टी.आई. यातायात द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। खेल अधिकारी देवास ने बताया कि 11 जनवरी को पुलिस विभाग व हिन्द फौज के प्रशिक्षणार्थी युवा खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट के माध्यम से जनजागरण प्रातः11 बजे से यातायात थाना बस स्टेण्ड से सयाजी द्वार तक किया जायेगा। अंडर 21 बालक/बालिका एथलेटिक्स स्पर्धा सायं 4.30 बजे से कुशाभाऊ स्टेडियम विकास नगर देवास में आयोजित की जायेगी। स्पर्धा में भाग लेने के लिए जितेन्द्र गोस्वामी (मो. 88786-95450) से संपर्क कर सकेत है। युवा दिवस पर 12 जनवरी को सामुहिक सूर्य नमस्कार प्रातः 9.30 से उत्कृष्ट विद्यालय में किया जायेगा। स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर व्याख्यान एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रातः11 बजे से प्रेस्टीज कालेज देवास में दिखाया जायेगा। 13 जनवरी को अन्तर विद्यालयीन बास्केटबाल स्पर्धा प्रातः11 बजे से आयोजित की जायेगी। स्पर्धा में भाग लेने के लिए जिला प्रशिक्षक बास्केटबाल श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर (मो.94240-13502) से सम्पर्क कर सकते है। 14 जनवरी को पारंपरिक खेल दोपहर 02 बजे से ओपन जिम क्षेत्र, डी.आर.पी.लाईन में आयोजित किये जायेंगे। 5 जनवरी को अन्तर विद्यालयीन वॉलीबाल स्पर्धा सायं 04 बजे से तुकोजीराव पवार स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। स्पर्धा में भाग लेने के लिए जिला प्रशिक्षक जया सिंह(मो.77249-42613) से सम्पर्क कर सकते है। 16 जनवरी हाकी मैच सायं 04 बजे से हाकी फीडर सेंटर तुकोजीराव पवार स्टेडियम में होगा। स्पर्धा में भाग लेने के लिए अंकित टोपो (मो. 78283-86748) से सम्पर्क कर सकते है। 17 जनवरी को युवाओं द्वारा रक्तदान दोपहर 12 बजे से एम.जी.अस्पताल देवास किया जायेगा। 18 जनवरी को स्वसहायता समूह द्वारा मोटे अनाज के महत्व पर जन जागरण संवाद ग्राम पंचायत क्षिप्रा व ग्रामीण क्षेत्र और 19 जनवरी को कार्यक्रम का समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकासनगर देवास में होगा।
-

छात्रवृत्ति पोर्टल 6 माह से बंद, विद्यार्थियों को नही मिल रहा योजनाओं का लाभ – अभाविप ने ज्ञापन सौप जल्द पोर्टल चालू करने की मांग की
देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रांत के आव्हान पर शनिवार को अभाविप ने शासकीय कृष्णजीराव पवार महाविद्यालय एवं महारानी पुष्पराजे कन्या महाविद्यालय में महाविद्यालय प्राचार्य को उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम से ज्ञापन दिया। नगरमंत्री अमन चौहान ने बताया कि विगत 6 माह से छात्रवृत्ति पोर्टल बंद पड़ा है। जिसके कारण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, आवास भत्ता, गांव की बेटी योजना, प्रतिभा किरण योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जो विद्यार्थी छात्रवृत्ति संबंधित योजनाओं के माध्यम से महाविद्यालय में प्रवेश लेते हैं, जिसके कारण उन विद्यार्थियों को आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। संबल पोस्ट मैट्रिक जैसी छात्रवृत्ति योजनाओं के सहारे ही उच्च शिक्षा में विद्यार्थी वर्ग का नामांकन प्रतिशत प्रतिवर्ष बढ़ता है। ऐसे में 6 माह से छात्रवृत्ति के पोर्टल बंद होना उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लापरवाही दर्शाता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मांग करता है कि छात्रहित में निर्णय कर तत्काल प्रभाव से छात्रवृत्ति के सभी पोर्टल प्रारंभ करें एवं गत वर्ष की लंबित छात्रवृत्ति का लाभ भी अति शीघ्र विद्यार्थियों को प्रदान करें।




