देवास के ढांचा भवन से 5 वर्षीय मासूम बालक को बुजुर्ग दंपति द्वारा बहला फुसला कर ले जाने की घटना, पूर्व में भी जिला चिकित्सालय से बच्चा चोरी की घटना आज तक नहीं आया आरोपी पुलिस के हाथ

देवास के ढांचा भवन में अचानक एक बच्चा ले जाने की घटना सामने आने के बाद पूरा पुलिस विभाग हरकत में आ गया है।
घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत जयप्रकाश नगर ढांचा भवन की है जहां पर रहने वाली महिला शफीका अमीना ने बताया कि उसका 5 वर्षीय बेटा सोमवार शाम 5:00 बजे घर से लापता हो गया। जानकारी देते हुए बालक की माता ने बताया कि मैं प्रेस्टीज कंपनी में सुबह 9:00 बजे काम पर जाती हूं और शाम को आती हूं ।शाम को आकर देखा तो मेरे बच्चे घर पर नहीं थे मेरे दो बेटे हैं। जिनमें से बड़ा बेटा घर पर ही था छोटा बेटा मुझे नहीं मिला मैंने आसपास तलाश मुझे बालक नहीं मिला। घटना में एक बुजुर्ग महिला बच्चों को कपड़े दिलाने का का कर ले गई। और उसके बाद नहीं आए यह बात सामने आ रही है।
बच्चों की मां इस घटना के बाद में औद्योगिक थाने पर गई और पुलिस को जानकारी दी औद्योगिक थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की वहीं देर रात्रि से पुलिस जगह-जगह बच्चों को तलाश रही है।
पुलिस अधीक्षक संपत राय ने से गंभीरता से लेते हुए कर जांच टीम बनाई हैं आज सुबह से करीब चार टीमें विकास नगर बालगढ़ बाईपास छपरा अन्य जगहों पर बालक को तलाश रही कई जगह के कैमरे भी चेक किया वही जयप्रकाश नगर में पुलिस पहुंची और घर के आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है इस प्रकार शहर के बीच कॉलोनी में एक पांच वर्षीय बालक को बुजुर्ग दंपति द्वारा ले जाने की घटना से क्षेत्र में हलचल मच गई है। पुलिस पूरी ताकत के साथ आरोपी को तलाश रही है क्योंकि इसके पहले भी देवास जिला चिकित्सालय से एक बच्चा चोरी होने की घटना हो गई थी जो आज तक नहीं मिला हालांकि इस प्रकरण में और कुछ बात भी सामने आ सकती है फिलहाल तो पुलिस के लिए यह बच्चा ले जाना चुनौती बन गया है। आम जनता को भी यदि यह बच्चा कहीं नजर आए तो सीधे पुलिस को सूचना दे या 100 डायल कर अपनी जागरूकता का परिचय दें पुलिस लगातार हर जगह इस गुत्थी को सुलझाने के लिए मेहनत कर रही है।

More posts