देवास। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव 2024 को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र बापट के नेतृत्व में 19 जनवरी को बैठक संघ के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी श्री बापट ने बताया कि दिनांक 9 जनवरी 2024 की सभा में नए संविधान को संघ के सदस्यों ने अंगीकृत किया था। उसी नए संविधान के अनुरूप जिला अभिभाषक संघ आगामी चुनाव कराए जायेंगे। संघ के चुनाव 7 मार्च 2024 को होंगे। उसी दिन मतदान पश्चात मतों की मतगणना होगी। निर्वाचन अधिकारी श्री बापट के नेतृत्व में लगातार चौथी बार अभिभाषक संघ के चुनाव होंगे। निर्वाचन को लेकर अभिभाषकों में काफी उत्साह है। इस निर्वाचन में करीबन 1000 से अधिक अभिभाषक अपने मत का उपयोग करेंगे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी रघुवीर यार्दी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी राम श्रीवास्तव, आनंद अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी एम.एम. मोदी, भगवान सिंह गुर्जर, शेरसिंह पटेल, मिथिलेश सोनी, पूजा दाढ़, कार्यालय सहायक तंवर सिंह चावड़ा सहित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित थे।
Blog
-

कलेक्टर श्री गुप्ता ने 3 आरोपियों देवास ब्राह्मण खेड़ा , इटावा एक खातेगांव निवासी को किया जिलाबदर
——— देवास / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 03 आरोपियों को जिलाबदर किया है। जिसमें दीपक राठौर पिता विक्रम राठौर उम्र 29 साल निवासी ईटावा देवास को एक वर्ष, सुमित पिता राजेश राठौर उम्र 18 साल निवासी ब्राहम्णखेड़ा देवास को एक वर्ष तथा प्रकाश पिता देवीलाल साहू उम्र 42 साल निवासी खातेगांव को छ: माह के लिए जिला बदर किया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
-

मंत्र जप से शरीर में जो परिवर्तन होते हैं उनसे मन शांत होता है – पं. नीरज कृष्ण
देवास। जीवन को सुखी और सफल बनाने के कई सूत्र हैं, हमारी सभी समस्याओं के हल हैं। भागवत कथा शुकदेव ने राजा परीक्षित को सुनाई थी। शुकदेव राजा परीक्षित को कथा सुना रहे थे, उस समय राजा ने पूछा कि आजकल लोग इतने बेचैन क्यों हैं? लोगों का मन अशांत क्यों है? शुकदेव ने राजा को एक कथा सुनाई कि एक दिन पृथ्वी ने भी भगवान से यही बात पूछी थी। पृथ्वी ने भगवान से कहा था कि ये लोग जो खुद मौत के खिलौने हैं। ये सभी मुझे यानी धरती, राज्य जीतना चाहते हैं। अभी तक मुझे यानी धरती को कोई भी मृत्यु के बाद अपने साथ ऊपर नहीं ले जा सका है। लोग ये बात क्यों नहीं समझते हैं? यह बात रामनगर स्थित श्री रामेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीमद भागवत कथा द्वितीय दिवस पर पं. नीरज कृष्ण जी शर्मा ने व्यक्त किए। आयोजक श्रीमती परमेश्वरी यादव ने बताया कथा श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तगण कथा स्थल पर पहुंच रहे है। व्यासपीठ की आरती नरेन्द्र यादव, अरविंद यादव, मानस यादव, नमन यादव, ईशान यादव, शिव यादव, मनोज यादव, मनोहर यादव, राजू यादव, कल्याण सिंह यादव, विजय सिंह यादव सहित परिवारजनों ने की। कथा में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महाराज श्री ने आगे कहा कि जब भी हमारा मन अशांत हो, हमें भगवान के नामों का जप करना चाहिए, ध्यान, पूजा-पाठ करना चाहिए। अपने इष्टदेव के नामों का जप करने से नकारात्मकता दूर होती है, मन शांत होता है। मंत्र जप से शरीर में जो परिवर्तन होते हैं, उनसे मन शांत होता है। जब भी मन अशांत हो तो हमें अपने इष्ट देव के मंत्र का जप और ध्यान करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान की कृपा मिलती है, नकारात्मकता दूर होती है, विचारों की पवित्रता बढ़ती है और हमारा मन शांत होता है। कथा 21 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक चलेगी। पूर्णाहुति पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी घनश्याम मोदी ने दी।
-

फिर सादी वेशभूषा में पुलिस ने चाइना डोर बेचने वालों से चाइना डोर खरीदी और उसे रंगे हाथों धर दबोचा सिविल लाइन पुलिस की कार्यवाही
विगत कई दिनो से चाईनीज मांझा को लेकर कई घटनाए जिला देवास व आसपास के जिलो मे घटित हुई है जिसको लेकर समाज मे काफी रोष देखने को मिला था तथा विभिन्न सोशल मीडिया साईट्स पर इसका विरोध देखने को मिला था। चाईनीज मांझा के सम्बंध मे जिला दण्डाधिकारी देवास के द्वारा आदेश क्र. 3011/ए डी एम/ रीडर / एफ 40/2023 देवास दिनांक 15.12.2023 द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 जा.फौ. के अंतर्गत चायना डोर मांझे को बेचना प्रतिबंधित किया गया है। चाईनीज मांझा को लेकर जिला देवास पुलिस एवं प्रशासन के द्वारा भी जगह जगह पर दबिश दी जाकर इसकी जांच की गई थी। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के द्वारा थाना प्रभारियो को इस सम्बंध मे विशेष रुप से निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदोरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक दिशेष अग्रवाल के द्वारा भी प्रशासनिक अधिकारीयो के साथ जाँच पड़ताल की गई। 15 जनवरी को सिविल लाईन थाना प्रभारी निरीक्षक अजय चानना को इस सम्बंध मे सूचना प्राप्त हुई थी कि कर्मदीप चौराहे पर स्थित एक दुकान के द्वारा अवैध रुप से चाईनीज मांझा का विक्रय किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर थाना सिविल लाईन के उपनिरीक्षक अरुण पिपल्दे के द्वारा अपने हमराह सादा वस्त्र मे पुलिस कर्मी को कर्मदीप चौराहे पर स्थित एक दुकान एवं उसके सामने लगे ठेले पर जिस पर की पतंग व डोर का विक्रय किया जा रहा था, भेजा जाकर चाईनीज मांझा को खरीदने हेतु बातचीत कि गई जो दुकानदार धर्मेन्द्र लोधी पिता रामबाबू लोधी उम्र 21 साल निवासी नेहरू नगर देवास के द्वारा जैसे ही गट्टे मे से चाईनीज मांझा विक्रय करने हेतु निकाला तत्काल ही पुलिस द्वारा दबिश दी जाकर धर्मेन्द्र लोधी पिता रामबाबू लोधी उम्र 21 साल निवासी नेहरू नगर देवास के कब्जे से एक गट्टा चाईनीज मांझा जप्त किया गया। आरोपी धर्मेन्द्र लोधी के विरुध्द थाना सिविल लाईन देवास पर अपराध क्रमांक 19/2024 धारा 188 भादवि का पंजीबध्द किया गया है। आरोपी के विरुध्द पूर्व से ही कई अपराध पंजीबध्द है। आरोपी के विरुध्द आदतन अपराधी होने से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है। आरोपी को पकड़ने मे थाना प्रभारी निरीक्षक अजय चानना, उनि अरुण पिपल्दे, प्र.आर.(कार्य) 678 हेमेन्द्र पटेल, प्र.आर.(कार्य) 589 घनश्याम अर्जने, आर.280 गौरव पिरोनिया, आर.900 अजय जाट, आर.559 अरुण चावड़ा, आर.920 गोपाल ठाकुर, आर.985 शुभम कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।
-

चिकित्सा व्यवस्था में सुधार मिशन को लेकर देवास कलेक्टर के तीखे तेवर
————-
अनमोल पोर्टल की ग्रामवार/वार्डवार समीक्षा कर कार्य मे लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को शोकाज नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
————–
पदेन कार्य में लापरवाही और अनियमितता के कारण एक चिकित्सक और हेल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर मे पदस्थ 02 सीएचओ को सेवा से पृथक करने के निर्देश
————–
गुणवत्तापुर्ण स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने पर सीएचओ और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशंसा पत्र देकर किया समानित
————
कार्य नही करने वाली आशा कार्यकर्ताओ को हटाकर नवीन आशाओं का चयन करे……………… देवास, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विष्णुलता उईके, सिविल सर्जन डॉ एम.पी.शर्मा, समस्त जिला कार्यक्रम अधिकारी, बीएमओ ,विकासखण्ड कार्यक्रम अधिकारी, बीईई लेखापाल,सुपरवाईजर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाली सेवाओं की समीक्षा की। बच्चो के जन्म एवं गर्भवती पंजीयन, टीकाकरण, एनीमिया प्रबंधन एवं संस्थागत प्रसव की सेवाओ को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर, उपकरणो, दवाईयों और प्रशिक्षित स्टॉफ की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिलें कि स्वास्थ्य संस्थाओं में चिकित्सक और स्टाॅफ के रिक्त पदो कि समीक्षा की निर्देश दिये कि जिन उपस्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद रिक्त है वहा पास के पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ को अतिरिक्त प्रभार दिया जावे। और सेक्टरों में सुरवाईजर के रिक्त पद पर भी एमपीडब्ल्यू को सुपरवाईजर का प्रभार दिया जावे। सभी स्वास्थ्य कार्यक्रम और गतिविधियों का संचालन कर हितग्राहियों को योजनाओ का लाभ दिया जावे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने अनमोल एप में एएनसी का प्रथम तिमाही मे शत प्रतिशत पंजीयन करने के निर्देश दिए। गर्भवती महिलाओं को शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में सम्पूर्ण सेवाएं उपलब्ध हो एवं नॉर्मल डिलीवरी का उचित प्रबंधन एवं चिकित्सक द्वारा निरन्तर मॉनिटरिंग कर गुणवत्तापूर्ण सेवायें प्रदान करने के साथ डिलेवरी आउटकम कि शतप्रतिशत एन्ट्री पोर्टल में करने के निर्देश दिये। शिशु स्वास्थ्य एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की शत-प्रतिशत इंट्री अनमोल एप में करने और 30 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक आयोजित किये जाने वाले दस्तक अभियान पूर्ण तैयारी और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अंतर्गत सर्वे कार्य मे जनप्रतिनिधियो के माध्यम से प्रारंभ करने के निर्देश दियें। समीक्षा बैठक में ग्राम/वार्ड में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवायें प्रदान करने अनमोल पोर्टल में गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन लक्ष्य अनुरूप कर निरन्तर स्वास्थ्य सेवाओं में अच्छा कार्य करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। इसमें उपस्वास्थ्य केन्द्र विक्रमपुरन्यू सीएचओ वर्षा भटट, उपस्वास्थ्य केन्द्र बांगर सीएचओ प्राची शर्मा ,उपस्वास्थ्य केन्द्र निमासा सीएचओ सोनु नायम, उपस्वास्थ्य केन्द्र कांजर सीएचओ नेहा लोदी, उपस्वास्थ्य केन्द्र राजोदा सीएचओ हिमांशी सिंह और एनएनएम समुह में उपस्वास्थ्य केन्द्र सेवनिया खुर्द एएनएम ग्यारसी डावर ,उपस्वास्थ्य केन्द्र खेरी न्यू एएनएम चंदा गोर, उपस्वास्थ्य केन्द्र चंदुपुरा एएनएम अनिता मालवीय, उपस्वास्थ्य केन्द्र हीरापुर एएनएम ज्योति खोडे, उपस्वास्थ्य केन्द्र कलवार एम्पीडब्ल्यु रामेश्वर मीना और को प्रशंसा पत्र दिया गया। अनमोल पोर्टल की ग्रामवार/वार्डवार समीक्षा कि गयी जिसमें चिकित्सा अधिकारियो और सुरववाईजर और स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा पदेन कार्य मे लापरवाही और लक्ष्य के अनुरूप सेक्टर में समीक्षा और माॅनिटरिंग नही करने पर बीएमओ सोनकच्छ डाॅ शैलेन्द्र ओरिया, सुपरवाईजर कन्हैयालाल, कैलाश बैरागी, इकबाल मोदी, एएनएम रेखा गायकवाड,शहरी क्षेत्र देवास कि एएनएम आरती प्रजापति,सीमा सुराष्टा, सुगीता गोस्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। एचआरपी आईडेंटिफिकेशन एण्ड मेनेजमेन्ट कार्य में लापरवाही पर सीएचओ पुनम धोटे,मनोज वानखेडे,गुलशन कारपेन्टर,डाॅ रिषी प्रजापति और एपीएम स्वीटी यादव तथा टीबी कार्यक्रम अंतर्गत कार्य में लापरवाही पर एसटीएलएस प्रमिला राठौर को और ई-संजीवनी कार्यक्र्रम अंतर्गत टैली कंसलटेशन कार्य में सबसे कम काल रिसिव करने वाले चिकित्सको को कारण बताव नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर गुप्ता ने पदेन कार्य मे लापरवाही और अनियमितता के कारण सीएचसी सुनवानी गोपाल में पदस्थ चिकित्सक डाॅ कुलदीप कर्मा, हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर दतोतर मे पदस्थ सीएचओ प्रवीण चैरे, और हैल्थ एण्ड वैलनेस सेन्टर गर्डी मे पदस्थ सीएचओ श्रुति जैन को सेवा से पृथक करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने एचआरपी हाई रिस्क गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ्य प्रबंधन, एनसीडी प्रोग्राम के तहत शत-प्रतिशत एंट्री ,टीकाकरण कार्यक्रम में प्रत्येक बच्चे का शत-प्रतिशत टीकाकरण करने गर्भवती महिलाओं कि जाॅचे, कुपोषित बच्चो का चिंहाकन और एनआरसी मे भर्ती कर उपचार करने,टीबी कार्यक्रम में स्वास्थ्य संस्था मे आने वाले मरीजो की स्पूटम जाॅच करवाने ,टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए शासन से प्राप्त निर्देशानुसार का पालन करने और निक्षय मित्र बनाने दस्तक अभियान में शतप्रतिशत बच्चो की स्क्रीनिंग कर उपचार और मौसमी बिमारियो कि रोकथाम मलेरिया डेंगू जैसी बिमारियो के बचाव और जागरूकता हेतु निरन्तर गतिविधियाॅ ,परिवार कल्याण कार्यक्रम मे लक्ष्यपुर्ति करने अधिक से अधिक हितग्राहियो को लाभंवित करने अंधत्व कार्यक्रम अंतर्गत एनजीओ के माध्यम से कैम्प लगाकर अधिक से अधिक आखो कि जाॅच कर उपचार करने के निर्देश दिये। भारत शासन द्वारा संपूर्ण भारत में आगामी दिनों में वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। वयस्क बीसीजी टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को टीका लगाया जावेगा कि जानकारी नोडल अधिकारी द्वारा दी गयी। कलेक्टर श्री गुप्ता ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, टीबी, अंधत्व कार्यक्रम, आशा कार्यक्रम, एनआरसी, एसएनसीयू सेवाए, आईडीएसपी, ई-संजीवनी, परिवार कल्याण कार्यक्रम में शत-प्रतिशत लक्ष्य की उपलब्धी के लिए विशेष कार्य योजना बनाकर लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिये। जिला अस्पताल सहित ब्लाॅक स्तरीय सीएम हैल्प लाईन में दर्ज शिकायतो का 03 दिवस मे निराकरण करने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विष्णुलता उईके और कार्यक्रम नोडल अधिकारियों द्वारा ने जिले में चल रहे स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी तत्पश्चात समस्त कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यक्रमों की लक्ष्य उपलब्धि की विस्तृत जानकारी दी।
-

*22 जनवरी को मटन, मांस, मछली चिकन व अण्डे के विक्रय पर पूर्णत: प्रतिबंध
देवास। 22 जनवरी सोमवार को भगवान श्रीराम मंदिर मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निगम सीमा क्षेत्र मे स्थित मास, मटन, मछली चिकन व अण्डे की दुकाने बंद रहेगीं। इस संबंध मे आयुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि अयोध्याधाम मे 22 जनवरी को भगवान श्रीराम मंदिर मे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शहर मे भी नागरिको द्वारा धार्मिक आयोजन किये जावेगें। इसी को दृष्टिगत रखते हुए इसी दिवस निगम सीमा क्षेत्र मे स्थित मास, मटन, मछली चिकन व अण्डे की दुकाने पूर्णत: बंद रहेंगी के निर्देश निगम स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गये है। आयुक्त ने कहा कि नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 254 (1) 255 मे वर्णित प्रावधानो के अन्तर्गत निगम सीमा सीमा क्षेत्र मे मास, मटन, मछली, चिकन, अण्डे के विक्रय पर दिनांक 22 जनवरी को पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। निर्देशो के पालन नही होने पर चालानी कार्यवाही के साथ दुकानें सील करने की कार्यवाही भी की जावेगी।




