Blog

  • कोतवाली पुलिस की कार्यवाही प्रतिबंधित चाइना डोर बेचते युवक को पकडा


    कोतवाली पुलिस की कार्यवाही प्रतिबंधित चाइना डोर बेचते युवक को पकडा

    आखिर पुलिस ने प्रतिबंधित चाइना डोर बेचने वाले को पकड़ ही लिया देवास पुलिस अधीक्षक संपत्त उपाध्याय, अति.पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जयवीर सिंह भदौरिया द्वारा देवास जिले में प्रतिबंधित चाइना डोर (पंतग डोर) बेचने वालो के विरूद्व कार्यवाही हेतू निर्देशित किया गया था।
    जिसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री दीशेष अग्रवाल एवं थाना प्रभारी कोतवाली दीपक सिंह यादव के नेतृत्व में थाना कोतवाली द्वारा मुखबिर की सूचना पर नई आबादी स्थित एक दुकान पर एक व्यक्ति को पैसे देकर मृखबिर द्वारा बताई गई दुकान पर चाइना डोर लेने भेजा जैसे ही दुकानदार द्वारा उक्त व्यक्ति को चाइना डोर दी गई,पुलिस द्वारा दुकानदार को चाइना डोर मांझे सहित पकडकर थाना लाया गया।
    इस आरोपी का नाम दीपेश पिता जमनालाल नरवरिया उम्र 25 साल निवासी 20/6 नई आबादी देवास है जिसके पास से
    प्रतिबंधित चाइना डोर मांझा जप्त किया ।

    इस कार्रवाई में शहर कोतवाल दीपक सिंह यादव थाना प्रभारी कोतवाली, उनि चेत सिंह परते, प्र.आर मनोज पटेल, सुनील देथलिया, म.आर नेहा का सराहनीय योगदान रहा।

  • प्रतिबंधित चायनीज मांजे का युवा ही करे बहिष्कार, आज फिर एक होनहार युवक की जान जाते जाते बची,ए बी रोड़ पर स्कूटी से जा रहे युवक का डोर से गला कटा

    प्रतिबंधित चायनीज मांजे का युवा ही करे बहिष्कार, आज फिर एक होनहार युवक की जान जाते जाते बची,
    ए बी रोड़ पर स्कूटी से जा रहे युवक का डोर से गला कटा

    देवास अभी पतंग उत्सव का दौर है। युवा साथियों खूब पतंग उड़ाओ लेकिन चीन के धागे का बहिष्कार करो। आज देवास में होम डेकोर की शॉप संचालित करने वाले 28 वर्षीय युवक तुषार तलरेजा का कटा गला इसके कारण वह तो अच्छा हुआ बच गए समय पर अस्पताल ले जाया गया चीन डोर से गले और ऊँगली में भी आयी चोंट आई है। कितने आश्चर्य की बात है की हर वर्ष चायनीज़ डोर की बिक्री पर प्रतिबंध होने के बावजूद शहर में बिक रही है। जिला प्रशासन जब कार्रवाई करने जाता है तो इन दुकानों पर यह डोर छुपा दी जाती है और बेचने खरीदने वाले आपस में कब यह सब कर लेते पता ही नहीं चलता सबसे अच्छी बात है कि आम जनता खास करके युवा चीन की डोर को खरीदे ही नहीं । जिसके कारण किसी आम व्यक्ति की जान को खतरा न बने जागरूक बने आसपास कहीं बिक्री हो तो पुलिस प्रशासन को फोन करें।

  • नेशनल बीच गेम डीयू में देवास की दिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    नेशनल बीच गेम डीयू में देवास की दिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    देवास: संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन दीव के दीव जिले के ब्लू सर्टिफाइड घोघला बीच पर भारत के पहले मल्टी स्पोर्ट्स बीच गेम्स दिव 2024 के अंतर्गत 8 खेलों में लगभग 1200 खिलाड़ी के साथ आयोजन 4 से 11 जनवरी 2024 के मध्य संपन्न हुआ। पेंचक सिलाट एसोसिशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि 4 जनवरी को पहला नेशनल बिच गेम्स के शुभारंभ अवसर पर भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर , विनय कुमार सक्सेना उपराज्यपाल दिल्ली, बीडी मिश्रा उपराज्यपाल लद्दाख, दादर नगर हवेली, दमन & दिव ओर लक्ष्यदीप के प्रशासक प्रफुल्ल भाई पटेल द्वारा इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पेंचक सिलाट खेल में भारतवर्ष के 13 राज्यों की टीम शामिल हुई जिसमें 280 खिलाड़ियों ने भाग लिया और टोटल 18 स्वर्ण पदक के लिए सभी राज्यों के खिलाड़ी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीते। इस पहले नेशनल बिच गेम्स में मध्य प्रदेश के 13 खिलाड़ियों ने इस भाग लेकर तीन स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक टोटल 9 पदक जीते। मध्य प्रदेश टीम के कोच रोहित श्रीवास और भूमिका जैन रहे। मध्य प्रदेश की ओर से भारतीय निर्णायक की टीम में सौरभ गौतम, अमन रिटोलिया और सरिता लोधी शामिल रहे। मध्य प्रदेश को सबसे पहला स्वर्ण पदक सोलो इवेंट्स में देवास की दिशा रेड्डी ने दिलाया और टेडिंग फाइट में तनु सेन और अरविस मकरानी ने अपने वजन समूह में स्वर्ण पदक जीता। लक्ष्मी मालवीय और महेंद्र स्वामी ने रजत पदक जीता। निहारिका राजपुरोहित, निवेदन गुर्जर, कशिश विश्वकर्मा,हिमांशी जाट ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा कुशल जाट पंकज पांडे प्रियंका दरबार ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश ने तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और चार कांस्य पदक टोटल 9 पदक जीतकर पूरे भारतवर्ष में बालिका वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, महाराज विक्रम सिंह जी पवार, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल जी, सांसद महेंद्र सोलंकी जी ,महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव , लिखा निगम के सभापति रवि जैन जी नेता प्रतिपक्ष नेता मनीष सेन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल के सचिव श्री जैन सर, सहायक सचिव श्री यादव सर, विकास सर और भोपाल के खेल विभाग के सभी पदाधिकारी, जिला खेल अधिकारी श्री हेमंत सुवीर जी व विभाग के पदाधिकारी, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर सोमानी, श्री अशोक साहू प्राचार्य, जावेद पठान, राम यादव पार्षद, और यूनिवर्सल मार्शल आर्ट अकादमी के सभी खिलाड़ी रेफरी कोच और पालकगण सभी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।

  • ‘’मेरी शाला सम्‍पूर्ण शाला’’ अभियान तहत बेअरलॉकर कंपनी ने बावड़िया स्थित माध्यमिक शाला के बच्चों को फर्नीचर सेट दिये

    ‘’मेरी शाला सम्‍पूर्ण शाला’’ अभियान तहत बेअरलॉकर कंपनी ने बावड़िया स्थित माध्यमिक शाला के बच्चों को फर्नीचर सेट दिये

    ———— देवास 11 जनवरी 2024/ देवास जिले में ‘’मेरी शाला सम्‍पूर्ण शाला’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले की शासकीय स्‍कूलों में बच्‍चों के बैठने के लिए फर्नीचर जन सहयोग से प्राप्‍त किये जा रहे है। इसी कड़ी में बेअरलॉकर कम्‍पनी द्वारा बावड़िया स्थित माध्यमिक शाला के बच्चों को एक्ट-इव फाउंडेशन के साथ मिलकर सीएसआर मद से 25 सेट फर्नीचर दिये गये। इन फर्नीचरों के साथ ही अब स्कूल के सभी बच्चे फर्नीचर पर बैठकर पढ़ाई कर पाएंगे। इस दौरान बेअरलॉकर कम्‍पनी के प्रवीण शर्मा, एक्ट-इव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा, इण्डिया ऑपरेशन हेड हितेश कंवर, प्लांट हेड सौरभ चौहान तथा मुकेश मेहता किशोर असनानी, योगेंद्रसिंह चावड़ा, प्रदीप शर्मा, प्रज्ञा व्यास, उमा तिवारी, प्रीति वर्मा, ऊदलसिंह परमार, जनशिक्षक निशा राठौर, वंदना शर्मा, पुष्पा बापट, समीर बापट, पार्थ कुमार, इसाक, खुमानसिंह बेस उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन प्रीति वर्मा तथा किशोर असनानी ने किया, आभार वृंदा शर्मा ने माना।

  • भारतीय वायु सेना(अग्निवीर) के लिए आवेदन 17 जनवरी से 06 फरवरी तक(युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर)

    भारतीय वायु सेना(अग्निवीर) के लिए आवेदन 17 जनवरी से 06 फरवरी तक(युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर)

    भारतीय वायु सेना(अग्निवीर) के लिए आवेदन 17 जनवरी से 06 फरवरी तक ———- देवास 11 जनवरी 2024/ जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि भारतीय वायु सेना(अग्निवीर) के लिए आवेदन 17 जनवरी से प्रारम्‍भ हो रहे। जिले के युवा भारतीय वायु सेना(अग्निवीर) में भर्ती होने के लिए 06 फरवरी तक आवेदन कर सकते है। 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 के बीच जन्‍मे युवा आवेदन कर सकते है। शैक्षणिक योग्‍यता संबंधी जानकारी वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर प्राप्‍त की जा सकती है।