स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर देवास जिले में ‘’युवा दिवस’’ के अवसर पर 11 से 19 जनवरी एथलेटिक्स, बास्केटबॉल ,वॉलीबॉल ,हॉकी और कई खेल स्पर्धा के साथ कार्यक्रम होंगे आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इनसे इस मोबाइल नंबर पर करें संपर्क

————- देवास / स्‍वामी विवेकानंद जी के जन्‍म दिवस ‘’युवा दिवस’’ पर जिले में नेहरू युवा केन्द्र तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 11 से 19 जनवरी के शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त समन्वय से युवाओं के साथ महिला सशक्तिकरण को केन्द्रित कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। खेल अधिकारी देवास ने बताया कि इसके अंतर्गत 09 जनवरी 2024 को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत युवाओं को कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर में प्रातः 09 बजे पवन बागड़ी टी.आई. यातायात द्वारा प्रशि‍क्षण दिया जायेगा। खेल अधिकारी देवास ने बताया कि 11 जनवरी को पुलिस विभाग व हिन्द फौज के प्रशिक्षणार्थी युवा खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट के माध्यम से जनजागरण प्रातः11 बजे से यातायात थाना बस स्टेण्ड से सयाजी द्वार तक किया जायेगा। अंडर 21 बालक/बालिका एथलेटिक्स स्पर्धा सायं 4.30 बजे से कुशाभाऊ स्टेडियम विकास नगर देवास में आयोजित की जायेगी। स्‍पर्धा में भाग लेने के लिए जितेन्द्र गोस्वामी (मो. 88786-95450) से संपर्क कर सकेत है। युवा दिवस पर 12 जनवरी को सामुहिक सूर्य नमस्कार प्रातः 9.30 से उत्कृष्ट विद्यालय में किया जायेगा। स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर व्याख्यान एवं प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युवा उत्सव शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रातः11 बजे से प्रेस्टीज कालेज देवास में दिखाया जायेगा। 13 जनवरी को अन्तर विद्यालयीन बास्केटबाल स्पर्धा प्रातः11 बजे से आयोजित की जायेगी। स्‍पर्धा में भाग लेने के लिए जिला प्रशिक्षक बास्केटबाल श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर (मो.94240-13502) से सम्‍पर्क कर सकते है। 14 जनवरी को पारंपरिक खेल दोपहर 02 बजे से ओपन जिम क्षेत्र, डी.आर.पी.लाईन में आयोजित किये जायेंगे। 5 जनवरी को अन्तर विद्यालयीन वॉलीबाल स्पर्धा सायं 04 बजे से तुकोजीराव पवार स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। स्‍पर्धा में भाग लेने के लिए जिला प्रशिक्षक जया सिंह(मो.77249-42613) से सम्‍पर्क कर सकते है। 16 जनवरी हाकी मैच सायं 04 बजे से हाकी फीडर सेंटर तुकोजीराव पवार स्टेडियम में होगा। स्‍पर्धा में भाग लेने के लिए अंकित टोपो (मो. 78283-86748) से सम्‍पर्क कर सकते है। 17 जनवरी को युवाओं द्वारा रक्तदान दोपहर 12 बजे से एम.जी.अस्पताल देवास किया जायेगा। 18 जनवरी को स्वसहायता समूह द्वारा मोटे अनाज के महत्व पर जन जागरण संवाद ग्राम पंचायत क्षिप्रा व ग्रामीण क्षेत्र और 19 जनवरी को कार्यक्रम का समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकासनगर देवास में होगा।

More posts