प्रतिबंधित चायनीज मांजे का युवा ही करे बहिष्कार, आज फिर एक होनहार युवक की जान जाते जाते बची,
ए बी रोड़ पर स्कूटी से जा रहे युवक का डोर से गला कटा

देवास अभी पतंग उत्सव का दौर है। युवा साथियों खूब पतंग उड़ाओ लेकिन चीन के धागे का बहिष्कार करो। आज देवास में होम डेकोर की शॉप संचालित करने वाले 28 वर्षीय युवक तुषार तलरेजा का कटा गला इसके कारण वह तो अच्छा हुआ बच गए समय पर अस्पताल ले जाया गया चीन डोर से गले और ऊँगली में भी आयी चोंट आई है। कितने आश्चर्य की बात है की हर वर्ष चायनीज़ डोर की बिक्री पर प्रतिबंध होने के बावजूद शहर में बिक रही है। जिला प्रशासन जब कार्रवाई करने जाता है तो इन दुकानों पर यह डोर छुपा दी जाती है और बेचने खरीदने वाले आपस में कब यह सब कर लेते पता ही नहीं चलता सबसे अच्छी बात है कि आम जनता खास करके युवा चीन की डोर को खरीदे ही नहीं । जिसके कारण किसी आम व्यक्ति की जान को खतरा न बने जागरूक बने आसपास कहीं बिक्री हो तो पुलिस प्रशासन को फोन करें।

More posts