Blog

  • देवास में अब इस तरह से ठग कर रहे ठगी

    देवास में अब इस तरह से ठग कर रहे ठगी

    ———– देवास / जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे ने बताया कि जेल में निरूद्ध कुछ बंदियों के परिजनों एवं अधिवक्ताओं द्वारा जेल प्रशासन के संज्ञान में लाया गया है कि राहुल त्रिपाठी नामक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूरभाष क्रमांक 9410068801 से फोन कर स्वयं को जेल का कर्मचारी बताते हुए जेल में निरूद्ध कुछ बंदियों के परिजनों से पैसे मांगे जा रहे है। जेल अधीक्षक श्रीमती हिमानी मनवारे ने बताया कि राहुल त्रिपाठी नाम का कोई कर्मचारी वर्तमान में जेल में कार्यरत नहीं है तथा किसी भी फर्जी व्यक्ति के झांसे में न आए। जेल में निरूद्ध बंदियों का उपचार जेल प्रशासन द्वारा शासन के नियमानुसार करवाया जाता है। किसी भी बंदी या परिजन से पैसे की माँग नहीं की जाती है। किसी भी व्यक्ति के झांसे में आकर रूपये न दें। भविष्य में यदि इस प्रकार की किसी घटना घटित होने का कोई फोन आए तो जेल के दूरभाष क्रमांक 9479969155 पर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्‍होने बताया कि राहुल त्रिपाठी नामक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दूरभाष क्रमांक 9410068801 से फोन कर स्वयं को जेल का कर्मचारी बताते हुए यह जानकारी दी जा रही है कि उनका परिजन/क्लाईट जो जेल में निरूद्ध है वह जेल में किसी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका बहुत अधिक खून बह गया है। बंदी को बाहर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर द्वारा उसे खून चढ़ाने की सलाह दी गई है। आप लोग जल्दी से जेल या अस्पताल पहुँचे और पहुँचने से पहले दूरभाष क्रमांक 9755462921 पर रूपये 8-10 हजार (प्रत्येक से अलग-अलग राशि) ट्रांसफर कर दें ताकि बंदी का ईलाज हो सके। उक्त अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर कुछ बंदियों के परिजनों द्वारा राशि संबंधित के पास ट्रांसफर भी कर दी गई है।

  • थाना सिविल लाईन देवास उत्कृष्ट आने पर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला देवास सम्मानित

    थाना सिविल लाईन देवास उत्कृष्ट आने पर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र. द्वारा पुलिस अधीक्षक जिला देवास सम्मानित

    पुलिस की मेहनत रंग लाई। देवास जिले की पुलिस को मिला प्रदेश में सम्मान। यह सम्मान जुलाई माह में crime and criminal tracking networking system (CCTNS ) मैं दर्ज अपराधों के आधार पर राष्ट्रीय स्तर Government of India ministry of Home affairs के तत्वाधान में सर्वे टीम के द्वारा संपूर्ण भारतवर्ष में उसमें घटित होने वाले अपराधों एवं की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाइयों तथा थाने के रखरखाव आदि के संबंध में कुछ उत्कृष्ट थानों का चयन किया गया था ।जिनमें मध्य प्रदेश से चयनित किए गए थानों में थाना सिविल लाइंस जिला देवास था। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजी गई सर्वे टीम के द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर सभी मानकों पर खरा उतरते हुए जिला देवास के थाना सिविल लाइंस के द्वारा भारतवर्ष के उत्कृष्ट 10 थानों में स्थान ग्रहण किया था। आज प्रदेश पुलिस के मुखिया श्री सुधीर सक्सेना पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल म.प्र.के द्वारा अपने कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय जिला देवास व निरीक्षक अजय चानना थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन जिला देवास को केन्द्रीय गृह मंत्री तथा केन्द्रीय गृह सचिव श्री अजय भल्ला द्वारा दिये गये सर्टिफिकेट व ट्राफी दिया जाकर सम्मानित किया गया ।

  • वार्ड 13 राजीव नगर बस्ती की महिलाएं समस्या को लेकर पहुंची जनसुनवाई में

    वार्ड 13 राजीव नगर बस्ती की महिलाएं समस्या को लेकर पहुंची जनसुनवाई में

    देवास। वार्ड क्रं. 13 बीमा अस्पताल के पीछे स्थित राजीव नगर बस्ती में आवास मकान में रहने वाले रहवासी महिलाएं प्रॉपर्टी ब्रोकर्स की शिकायत लिए मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन लेकर पहुंचे। रहवासी महिलाओं ने बताया कि वार्ड 13 राजीव गांधी में वर्षो से आवासीय पट्टे पर आवास योजना के पट्टे बनाकर अपने परिवार व बच्चों के निवास कर रहे है। हम सभी गरीब वर्ग से होकर प्रतिदिन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। हम जहां पर वर्षो से निवास कर रहे है वहां विशाल जैन कालोनाइज ने ताराचंद्र से जमीन खरीदी है। ताराचंद्र हमारे मकानों के आगे करीब पांच फीट की जगह छोड़ी है। उक्त व्यक्ति द्वारा सरकारी नाला, चैम्बर बनवाया गया जो कि हमारे मकान के पीछे बना हुआ है। हमारे मकान चैम्बर लाईन के पीछे है। हमारी कॉलोनी में रोड नही होने से कई समस्याएं उत्पन्न होती है। करीबन 300 परिवार परेशान हो रहे है। कॉलोनाइजर द्वारा घरों के सामने अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे हमारा घर के सामने का रास्ता छोटा हो गया है। उक्त समस्या से रहवासियों ने वार्ड पार्षद को भी अवगत कराया, किंतु कोई स्थाई निराकरण नही निकला। पार्षद हमारे वार्ड में सिर्फ वोट मांगने आए थे, जिसके बाद आज तक हमारी समस्या सुनने नही आए। रहवासियों ने मांग की है कि वार्ड में व्याप्त समस्याओं का निराकरण किया जाकर घरों के सामने अतिक्रमण हटाया जाए। इस दौरान वार्ड की कलाबाई, लीला बाई, निर्मला बाई, सरिता बाई, अनिता बाई, लक्ष्मी बाई, सुमित्रा बाई, जुम्माबाई, शारदाबाई, पुनीबाई, गीताबाई, आरती बाई, बसंती बाई, सुंदरबाई, शकुंतला, सौरमबाई, सिद्धीबाई, सीमाबाई, रामकुंवबाई सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

  • 16 फरवरी को निकलेगी मां नर्मदा की विशाल चुनरी यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

    16 फरवरी को निकलेगी मां नर्मदा की विशाल चुनरी यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

    देवास। मां नर्मदा की विशाल चुनरी यात्रा 16 फरवरी को निकलेगी। यात्रा अजनास राम मंदिर से सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। अगरदा, भीलखेड़ी एवं बागदा होते हुए 2 बजे बागदी संगम पर पूर्ण होगी। उसके बाद महाआरती, दीपदान एवं विशाल भंडारा होगा। इस यात्रा में पौधारोपण, पर्यावरण बचाने का संदेश दिया जाएगा। मां नर्मदा का अवैध उत्खनन रोकने के लिए जन जागरण किया जाएगा। अंत में भजन कीर्तन करते हुए यात्रा पूरी की जाएगी। मां नर्मदा एक मात्र शक्ति साक्षात रूप कलयुग में है। इसलिए साथ ही बेटी बचाओ का भी संदेश दिया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर अजनास में बैठक आयोजित की गई एवं चार नए प्रभारी बनाए गए, जिसमे राजेश सेन, सूरज राव, कमलाबाई एवं मुकेश जायसवाल का नाम नगर के सभी गणमान्य नागरिकों की सर्वसम्मति से तय किए गए। उक्त जानकारी यात्रा संयोजक, अध्यक्ष डाडिया सोशल वेलफेयर सोसाइटी डालचंद जाट खूड़गांव वालों ने दी।