———— देवास 11 जनवरी 2024/ देवास जिले में ‘’मेरी शाला सम्पूर्ण शाला’’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले की शासकीय स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर जन सहयोग से प्राप्त किये जा रहे है। इसी कड़ी में बेअरलॉकर कम्पनी द्वारा बावड़िया स्थित माध्यमिक शाला के बच्चों को एक्ट-इव फाउंडेशन के साथ मिलकर सीएसआर मद से 25 सेट फर्नीचर दिये गये। इन फर्नीचरों के साथ ही अब स्कूल के सभी बच्चे फर्नीचर पर बैठकर पढ़ाई कर पाएंगे। इस दौरान बेअरलॉकर कम्पनी के प्रवीण शर्मा, एक्ट-इव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा, इण्डिया ऑपरेशन हेड हितेश कंवर, प्लांट हेड सौरभ चौहान तथा मुकेश मेहता किशोर असनानी, योगेंद्रसिंह चावड़ा, प्रदीप शर्मा, प्रज्ञा व्यास, उमा तिवारी, प्रीति वर्मा, ऊदलसिंह परमार, जनशिक्षक निशा राठौर, वंदना शर्मा, पुष्पा बापट, समीर बापट, पार्थ कुमार, इसाक, खुमानसिंह बेस उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन प्रीति वर्मा तथा किशोर असनानी ने किया, आभार वृंदा शर्मा ने माना।
‘’मेरी शाला सम्पूर्ण शाला’’ अभियान तहत बेअरलॉकर कंपनी ने बावड़िया स्थित माध्यमिक शाला के बच्चों को फर्नीचर सेट दिये
