देवास। मां नर्मदा की विशाल चुनरी यात्रा 16 फरवरी को निकलेगी। यात्रा अजनास राम मंदिर से सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। अगरदा, भीलखेड़ी एवं बागदा होते हुए 2 बजे बागदी संगम पर पूर्ण होगी। उसके बाद महाआरती, दीपदान एवं विशाल भंडारा होगा। इस यात्रा में पौधारोपण, पर्यावरण बचाने का संदेश दिया जाएगा। मां नर्मदा का अवैध उत्खनन रोकने के लिए जन जागरण किया जाएगा। अंत में भजन कीर्तन करते हुए यात्रा पूरी की जाएगी। मां नर्मदा एक मात्र शक्ति साक्षात रूप कलयुग में है। इसलिए साथ ही बेटी बचाओ का भी संदेश दिया जाएगा। यात्रा की तैयारियों को लेकर अजनास में बैठक आयोजित की गई एवं चार नए प्रभारी बनाए गए, जिसमे राजेश सेन, सूरज राव, कमलाबाई एवं मुकेश जायसवाल का नाम नगर के सभी गणमान्य नागरिकों की सर्वसम्मति से तय किए गए। उक्त जानकारी यात्रा संयोजक, अध्यक्ष डाडिया सोशल वेलफेयर सोसाइटी डालचंद जाट खूड़गांव वालों ने दी।
16 फरवरी को निकलेगी मां नर्मदा की विशाल चुनरी यात्रा, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
