Blog

  •  उत्कृष्ट विद्यालय में माॅक ड्रिल का आयोजन

     उत्कृष्ट विद्यालय में माॅक ड्रिल का आयोजन

    देवास (निप्र)। उत्कृष्ट विद्यालय, देवास के प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी ने बताया कि फायर एंड एवं सेफ्टी विषय अंतर्गत अग्नि शमन को लेकर एक माॅक ड्रिल का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया । इसमें नगर पालिक निगम देवास के टेक्निकल पर्सन अनुभव चंदेल एवं विद्यालय के सुरक्षा ट्रेनर चिंतामन पटेल ने विभिन्न प्रकार की आग को शमन करने की विधियों पर विद्यार्थियों को विस्तृत समझाइश दी गई । ए,बी,सी, डी और ई प्रकार की अग्नि पर नियंत्रण को लेकर अनुभव चंदेल ने नगर की फायर ब्रिगेड सेवाओं के संबंध में बताया । विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए चंदेल ने कहा कि गत्ते, कागज, रूई और सूखे घास में लगी आग “ए” टाइप की होती है । पेट्रोल, डीजल,थिनर तथा तेलीय पदार्थों की आग “बी” टाइप  की फायर है । इलेक्ट्रिक फायर, गैस फायर और मेटल फायर भी आग के ही प्रकार हैं । इन फायर के शमन के लिए अलग अलग तरीके अपनाए जाते हैं । ड्राय केमिकल पावडर के प्रयोग से भी विभिन्न प्रकार के फायर के रोकथाम संभव है । माॅक ड्रिल अंतर्गत आग लगाकर ड्राय केमिकल पावडर से आग बुझाने का प्रदर्शन कर विद्यार्थियों से भी आग बुझाने की गतिविधियां कराई गई । कार्यक्रम में नगर पालिक निगम देवास के शुभांशु शर्मा, राहुल पारखे, सुजित सोलंकी, शहजाद शेख, रफीक शेख सहित विद्यालय के पवन पटेल, अंशुल खरे, ध्रुव कुमार शर्मा, राजकुमार रघुवंशी, नीरज कानूनगो, कल्पना सुनानिया, रिंकी दिवाकर, पूर्णिमा बिंदल, ऋषिकेश पंड्या सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित था । कार्यक्रम का संचालन पवन पटेल ने किया तथा आभार नीरज कानूनगो ने व्यक्त किया ।

  • 5 से 75 वर्ष तक के 32 हिन्द फौज सैनिकों ने इंदौर मैराथन में लगाई दौड़

    देवास। कॉल इंडिया इंदौर मैराथन का आयोजन इंदौर में सम्पन्न हुआ। जिसमें देवास हिन्द फौज के सैनिकों ने हिस्सा लेते हुए दौड लगाई। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि  मैराथन में 3 किमी, 5 किमी, 10 किमी, 21 किमी चार कैटिगरी में मैराथॅन आयोजित हुई। जिसमें देवास से 32 हिन्द फौज सैनिकों ने भाग लिया। 5 साल के छोटे बच्चो से लेकर 75 साल तक के महिला और पुरुष ने मैराथन में दौड लगाकर अपने स्वस्थ होने का परिचय दिया। मैराथॅन में भाग लेने वाले हिन्द फौज सैनिक 21किमी में  चन्द्रशेखर तिवारी, मोना तिवारी, तनू गवाटिया 10किमी में कुमेर सिंग वर्मा, ललित द्विवेदी, रवि अग्रवाल, श्रीजा अग्रवाल, अजय दायमा, सत्य नारायण वर्मा, संदीप बोरिवाल, रिशीकेश उपाध्याय, अजय व्यास, शिवानलाल अहरवाल, हितेश कारपेनटर, ऋषिकेश उपाध्याय, बैरागी जी, पेशर में सुरेन्द्र शुक्ला, 5 किमी मीना राव, सीमा गिरी, अनिता बोरीवाल, दीपिका बोरीवाल, जेनी सांगते, मीना राव, मनोज परोचे, सुमित जोशी, शैलेंद्र सांगते आदि ने इंदौर मैराथन में हिस्सा लिया। हिन्द फौज पदाधिकारी सुरेश शर्मा, अश्विन पागनिश, आरती दायामा, डा. माया राम, नीलू सक्शेना आदि ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

  • संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 11 मा.वि. के विद्यार्थियों  ने हिस्सा लेकर दिखाया हुनर

    संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 11 मा.वि. के विद्यार्थियों  ने हिस्सा लेकर दिखाया हुनर

    खेल प्रतियोगिता में 11 मा.वि. के विद्यार्थियों  ने हिस्सा लेकर दिखाया हुनर देवास। आगरोद संकुल के शासकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बिजेपुर शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में किया गया। विशेष बात यह है कि यह विद्यालय देवास जिले का एकमात्र ऐसा विद्यालय है जहां हर वर्ष संकुल स्तरीय अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। इसमें संकुल के 11 माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लेकर कई पुरस्कार जीते।    प्रतियोगिता के आयोजक प्रधानाध्यापक किशोर कनासे ने बताया कि 2 दिन चली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खो-खो, कबड्डी,रस्सा खिंच, दौड़ आदि का आयोजन हुआ। करीबन 250 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में माध्यमिक विद्यालय बगाना एवं बालिका वर्ग में बिजेपुर विजय रहा। कबड्डी में बालक वर्ग में माध्यमिक विद्यालय सिंदनी एवं बालिका वर्ग में माध्यमिक विद्यालय बिजेपुर विजय रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन का खिताब माध्यमिक विद्यालय बगाना को प्रदान किया गया। अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरूस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में किशोर असनानी, किशोर जोशी, योगेंद्र सिंह चावड़ा, विजय गिरवाल, जनशिक्षक मुकेश तिवारी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत भारत धुरियां, संजीव वर्मा, यशवंत पचलानिया, कुंदन जाटवा, सुरेंद्र कर्मा, सादिक़ मिर्जा, योगेश विश्वकर्मा, ललिता चौधरी, लोकेश कुमावत, घनश्याम भगत, राजेश मालवीय, मोना मारु आदि ने किया। संचालन नितिन गुप्ता ने किया। आभार आशा तिलोदिया ने माना।

  • नापतोल निरीक्षक एवं लाइसेंसी द्वारा किया जा रहा व्यापारियो का शोषण व सरकारी राजस्व गमन
– आरोप लगाते हुए आवेदन सौंप कलेक्टर से की शिकायत

    नापतोल निरीक्षक एवं लाइसेंसी द्वारा किया जा रहा व्यापारियो का शोषण व सरकारी राजस्व गमन – आरोप लगाते हुए आवेदन सौंप कलेक्टर से की शिकायत

    देवास। नापतोल निरीक्षक व लाइसेंसी पर व्यापारियों का शोषण करने व सरकारी राजस्व गमन का आरोप लगाते हुए महेन्द्र सोनी ने शुक्रवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में श्री सोनी ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिले के नापतौल निरीक्षक व तौल कांटे सुधारने के  लाइसेंसी मिलकर जिले में चल रहे सत्यापन शिविरों में जमकर भ्रष्टाचार कर रहे है। यह भ्रष्टाचार नापतौल इंस्पेक्टर के संरक्षण में हो रहा है। पिछले वर्ष भी व्यापारियों ने शिकायत की थी, लेकिन जांच की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर को ही दी गयी थी। इस वजह से लाइसेंसी व निरीक्षक ने मिलीभगत करके शिकायत को रफा-दफा कर दिया था। इस बार फिर से सोनकच्छ, डबलचौकी, टोंकखुर्द, विजयगंज मंडी, खातेगांव, बागली व कन्नौद में व्यापारियों को डरा धमका कर अवैध वसुली की गई। लाइसेंसी व्यापारी के संस्थान में तौल कांटों की सर्विसिंग, मरम्मत व मानक बांटो से जांच करेगा। बिल/जाँच रिपोर्ट व गत वर्ष का सत्यापन प्रमाण पत्र लोकसेवा के पोर्टल में अपलोड कर निरीक्षक से समक्ष शिविर में प्रस्तुत करेगा। निरीक्षक कांटे की जांच कर संतुष्ट होने पर काटे में इस तरह की सील लगायेगा कि बिना सील तोडे तौल काटो में छेडछाडी न हो सके। अभी यह हो रहा है कि लायसेन्सी व्यापारियों के यहाँ जाता है किसी भी तरह का कोई सुधार व मरम्मत नही करता सिर्फ व्यापारी को डरा कर सरकारी फिस के उपर 500 से 1000 रूपये लेते है। शिकायतकर्ता ने बताया कि लायसन्सी लोक सेवा के पोर्टल पर न तो बिल अपलोड करता है न ही पुराना सत्यापन प्रमाण पत्र अपलोड करते है। सुधारकों व इंस्पेक्टर का इस तरह से काम करना नियंत्रक के आदेश का उल्लंघन है। निरीक्षक व सुधारक मिलकर व्यापारीयों का शोषण करने के साथ-साथ सरकारी राजस्व की चोरी भी कर रहे है। इन लोगों के इस तरह के काम करने से उपभोक्ताओं के साथ भी छलावा हो रहा है। इससे नापतौल विभाग की छवि खराब हो रही है। शिकायकर्ता श्री शर्मा ने कलेक्टर से मांग की है कि सोनकच्छ, डबलचौकी, टोंकखुर्द, विजयगंज मंडी, शिविर सहित पूरे जिले के शिविर व पूरे प्रकरण की जांच कराई जाकर लोकसेवा के आवेदनों की जाँच भी की जाए। आवेदन की प्रतिलिपि खाद्य आपूर्ति नापतौल विभाग मंत्री भोपाल, प्रमुख सचिव उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल, नियन्त्रक नापतौल विभाग भोपाल को भेजी।

  • बगैर अनुमति कॉलोनी काटने पर सख्त कार्रवाई करें – मंत्री श्री वर्मा, राजस्व महा अभियान में देवास जिला प्रथम आने पर मंत्री ने दी कलेक्टर को बधाई

    बगैर अनुमति कॉलोनी काटने पर सख्त कार्रवाई करें – मंत्री श्री वर्मा, राजस्व महा अभियान में देवास जिला प्रथम आने पर मंत्री ने दी कलेक्टर को बधाई

    ———— देवास प्रदेश के राजस्व विभाग के मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने आज देवास के कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री श्री वर्मा ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कोई भी बगैर अनुमति के कालोनी काटे उस पर सख्त कार्रवाई करें। राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने राजस्व महाअभियान के दौरान राजस्व अभिलेखों की त्रुटियों को दुरूस्त करने और प्रमुखता के साथ बी-1 का वाचन करने पर विशेष बल दिया। बैठक में मंत्री श्री वर्मा ने जिले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि फोती नामांतरण में अब बहनों के नाम भी जुड़ना चाहिए। मंत्री श्री वर्मा ने इस कार्य को मुर्त रूप देने के निर्देश देते हुए कहा कि अब फोती नामांतरण में बहनों का नाम भी अनिर्वाय रूप से जोड़े। प्रदेश में 29 फरवरी तक चलाये जा रहे राजस्‍व महाअभियान में जिले में 85 प्रतिशत से अधिक राजस्व निपटारा हुआ है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में देवास जिला प्रथम स्‍थान पर होने पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कलेक्टर श्री गुप्ता को बधाई दी। मंत्री श्री वर्मा ने निर्देश दिये कि नामांकन, सीमांकन एवं बटवारा प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयावधि में करें। सभी पटवारी सप्‍ताह में दो दिन अपने मुख्‍यालय पर बैठे। महा अभियान में राजस्‍व प्रकरणों के निराकरण के लिए पटवारी के साथ नायब तहसीलदार, तहसीलदार व एसडीएम भी गाँव-गाँव पहुँचें। गाँव में आम आदमी के द्वार पर बैठकर किसानों की राजस्व संबंधी समस्याओं का समाधान करें। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि किसी भी किसान को राजस्व संबंधी समस्या के लिये भटकना न पड़े। इसी उद्देश्य से राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है। नामांतरण एवं नामांकन व बंटवारा के प्रकरणों में अधिकतम समय-सीमा का इंतजार न करें। सभी राजस्व अधिकारी सकारात्मक सोच एवं किसानों की मदद के भाव के साथ जल्द से जल्द प्रकरणों का निराकरण करें, जिससे आम आदमी का विभाग के प्रति विश्वास और आप सबके प्रति सम्मान बढ़े। उन्होंने कहा सीमांकन प्रकरणों का निराकरण सभी पक्षों की मौजूदगी में करें, जिससे आगे कोई विवाद की स्थिति न रहे। बैठक में हाटपीपल्या विधायक श्री मनोज चौधरी, सोनकच्छ विधायक डॉ. राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, देवास विकास प्राधिकरण अध्‍यक्ष श्री राजेश यादव, कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री भेरूलाल अटारिया, अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे, अनुविभागीय अधिकारीगण तथा राजस्व विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • वरिष्ठ नागरिक संस्था के नवीन पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह

    वरिष्ठ नागरिक संस्था के नवीन पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह

    देवास। वरिष्ठ नागरिक संस्था के नवीन पदाधिकारियों का शुक्रवार को शपथ विधि समारोह संस्था सभागृह में सम्पन्न हुआ। संस्था अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक संस्था का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न होने के पश्चात शपथ विधि समारोह सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती निहारिका सिंह के मुख्य आतिथ्य, डॉ. डीपी श्रीवास्तव की अध्यक्षता एवं संस्था संरक्षक डॉ. एमव्ही भाले के विशेष आतिथ्य में रखा गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत अतिथियों ने माँ सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण के साथ की गई। न्यायाधीश श्रीमती निहारिका सिंह ने संस्था के निर्वाचित अध्यक्ष ओ.पी. पाराशर, उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार डाली, सचिव श्रवण कुमार कानूनगो, कोषाध्यक्ष विपिन कुमार कुमावत, संयुक्त सचिव बंशीधर चावडा, कार्यकारिणी सदस्य गंगासिंह सोलंकी, शीलनाथ आरस, मनोहर डी. सिन्हा, सुश्री वीणा भार्गव, के.सी. नागर, एस.के. शाह आदि को संस्था के उद्देश्यों को दायित्व पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से से करने की शपथ दिलाई। तत्पश्चात समस्त अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष श्री पाराशर ने पुष्पमाला पहनाकर किया। स्वागत एवं अध्यक्षीय भाषण में श्री पाराशर ने संस्था के समस्त होने वाली गतिविधियों के बारे में मुख्य अतिथि एवं समस्त सदस्यों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि श्रीमती निहारिका सिंह ने अपने उद्बोधन में संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त कर हो रहे कार्य जैसे फिजियोथेरेपी, मरीजों के स्वास्थ्य के लिए उपकरण प्रदाय तथा देवास की प्राचीन धरोहरों को संधारित रखने पर विशेष रूप से अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षीय भाषण डॉ. डी.पी. श्रीवास्तव ने देते हुए संस्था के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला। संस्था के समस्त नवीन पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत पुरूषोत्तम व्यास, अरविंद पाण्डे, डॉ. डी.के. तिवारी, डॉ. बी.के. तिवारी, देवेन्द्र पंडित, अनिल नाईक, बाबूलाल मालवीय, श्री किजवाडकर, डॉ. वाटवे, ग्रामीण बैंक खण्डेलवाल, स्माईल सर, बाबूलाल मालवीय, महिला प्रतिनिधि के रूप में मीणा जाधव, रश्मि पाण्डेकर, पूर्णिमा सिंह, श्रीमती दुबे, शोभा नाईक, श्रीमती लीला चौहान आदि ने किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था पदाधिकारियों ने न्यायाधीश श्री सिंह को श्रीराम मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया एवं आभार गंगासिंह सोलंकी ने व्यक्त किया।

  • देवास जिले के समस्‍त शासकीय/अशासकीय विद्यालय अब पूर्व समय पर ही  संचालित करने के निर्देश

    देवास जिले के समस्‍त शासकीय/अशासकीय विद्यालय अब पूर्व समय पर ही संचालित करने के निर्देश

    ———– देवास 01 फरवरी 2024/ कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने शीत लहर का प्रकोप कम हाने से देवास जिले के समस्‍त शासकीय/ अशासकीय/सीबीएसई/आईसीएसई/माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल एवं बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के प्राचार्यो/संचालकों को विद्यालय पूर्व समय पर संचालित करने के निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि शीतऋतु एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए नर्सरी से 12वीं तक के समस्‍त विद्यालयों का समय प्रात: 10 बजे से करने के निर्देश जारी किये गये थे। ———– देवास 01 फरवरी 2024/ कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने शीत लहर का प्रकोप कम हाने से देवास जिले के समस्‍त शासकीय/ अशासकीय/सीबीएसई/आईसीएसई/माध्‍यमिक शिक्षा मण्‍डल एवं बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों के प्राचार्यो/संचालकों को विद्यालय पूर्व समय पर संचालित करने के निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि शीतऋतु एवं तापमान में आई गिरावट को दृष्टिगत रखते हुए नर्सरी से 12वीं तक के समस्‍त विद्यालयों का समय प्रात: 10 बजे से करने के निर्देश जारी किये गये थे।