वार्ड 13 राजीव नगर बस्ती की महिलाएं समस्या को लेकर पहुंची जनसुनवाई में

देवास। वार्ड क्रं. 13 बीमा अस्पताल के पीछे स्थित राजीव नगर बस्ती में आवास मकान में रहने वाले रहवासी महिलाएं प्रॉपर्टी ब्रोकर्स की शिकायत लिए मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन लेकर पहुंचे। रहवासी महिलाओं ने बताया कि वार्ड 13 राजीव गांधी में वर्षो से आवासीय पट्टे पर आवास योजना के पट्टे बनाकर अपने परिवार व बच्चों के निवास कर रहे है। हम सभी गरीब वर्ग से होकर प्रतिदिन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। हम जहां पर वर्षो से निवास कर रहे है वहां विशाल जैन कालोनाइज ने ताराचंद्र से जमीन खरीदी है। ताराचंद्र हमारे मकानों के आगे करीब पांच फीट की जगह छोड़ी है। उक्त व्यक्ति द्वारा सरकारी नाला, चैम्बर बनवाया गया जो कि हमारे मकान के पीछे बना हुआ है। हमारे मकान चैम्बर लाईन के पीछे है। हमारी कॉलोनी में रोड नही होने से कई समस्याएं उत्पन्न होती है। करीबन 300 परिवार परेशान हो रहे है। कॉलोनाइजर द्वारा घरों के सामने अतिक्रमण किया जा रहा है। जिससे हमारा घर के सामने का रास्ता छोटा हो गया है। उक्त समस्या से रहवासियों ने वार्ड पार्षद को भी अवगत कराया, किंतु कोई स्थाई निराकरण नही निकला। पार्षद हमारे वार्ड में सिर्फ वोट मांगने आए थे, जिसके बाद आज तक हमारी समस्या सुनने नही आए। रहवासियों ने मांग की है कि वार्ड में व्याप्त समस्याओं का निराकरण किया जाकर घरों के सामने अतिक्रमण हटाया जाए। इस दौरान वार्ड की कलाबाई, लीला बाई, निर्मला बाई, सरिता बाई, अनिता बाई, लक्ष्मी बाई, सुमित्रा बाई, जुम्माबाई, शारदाबाई, पुनीबाई, गीताबाई, आरती बाई, बसंती बाई, सुंदरबाई, शकुंतला, सौरमबाई, सिद्धीबाई, सीमाबाई, रामकुंवबाई सहित बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

More posts