Blog

  • फायनल में पुलिस का धमाकेदार प्रदर्शन, ट्राफी पर किया कब्जा

    फायनल में पुलिस का धमाकेदार प्रदर्शन, ट्राफी पर किया कब्जा

    देवास। शहर के पुलिस लाइन स्थित सुपर काप क्रिकेट अकादमी मैदान पर आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में पुलिस एकादश ने जीत दर्ज की। फायनल मुकाबले में रक्षित निरीक्षक रंजीतसिंह ठाकुर के नेतृत्व वाली पुलिस की टीम ने विशाल स्कोर के दम पर सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) एकादश को पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट की विजेता पुलिस और उपविजेता सीए की टीम को पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने ट्राफी प्रदान की। पुलिस लाइन मैदान पर शनिवार सुबह से प्रारंभ हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में शहर के उन कामकाजी लोगों की टीमों ने भाग लिया जो अपनी व्यस्तताओं के चलते मैदान से दूर हैं। स्पर्धा में पुलिस एकादश, दवा प्रतिनिधि (एमआर) एकादश, डाक्टर एकादश, अभिभाषक एकादश, सीए एकादश, राजस्व विभाग एकादश, लघु उद्योग भारती और प्रेस एकादश की क्रिकेट टीमों ने भाग लिया। शनिवार को स्पर्धा के 4 लीग मुकाबले खेले गए, जिसके बाद पुलिस, सीए, एमआर और प्रेस की टीमों ने सेमीफायनल में स्थान बनाया। रविवार सुबह पहला सेमीफायनल सीए और प्रेस के बीच खेला गया, जिसमें शानदार खेल दिखाते हुए सीए ने जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफायनल पुलिस और एमआर के बीच खेला गया, जिसमें पुलिस ने जीत दर्ज की। फायनल मुकाबला दोपहर 12 बजे राजेश सिंगी की कप्तानी वाली सीए एकादश और पुलिस के बीच शुरू हुआ। पुलिस के कप्तान आरआई रंजीतसिंह ठाकुर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पुलिस की ओर से सलामी बल्लेबाज लखन योगी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्द्ध शतक जमाया। पुलिस ने 10 ओवर में 132 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में सीए की टीम की ओर से शुरूआत में अंशुल ने धमाकेदार शुरूआत करते हुए चौके-छक्कों की बरसात कर दी। अंशुल के आउट होने के बाद सीए की टीम बिखर गई और लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। स्वस्थ स्पर्धा समाज के लिए जरूरी समापन पर पुलिस कप्तान संपत उपाध्याय ने दोनों टीमों को ट्राफी प्रदान की। मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरिज का अवार्ड पुलिस के लखन योगी ने हासिल किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे लोग जो अपने कामों के कारण खेल से दूर हैं, उनके लिए यह आयोजन जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज के लिए स्वस्थ स्पर्धा आवश्यक है। उन्होंने पुन: इसी प्रकार आयोजन करने की बात कही। इसके पूर्व शनिवार को आयोजन समिति ने अभिभाषक दीपक नाईक, लघु उद्योग भारती से विजेंद्र उपाध्याय, दवा प्रतिनिधियों में नरेंद्र ठाकुर, डाक्टर अमितसिंह भाटी, राजस्व टीम के राहुल खरसोदिया और सीए राजेश सिंगी का भी सम्मान किया। समापन पर आयोजकों की ओर से राहुल परमार, जयंत सांखला, अमित बागलीकर और दीपक विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक और रक्षित निरीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

  • पीएचसी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता  को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही करने पर किया निलंबित

    पीएचसी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही करने पर किया निलंबित

    ————- देवास, / पीएचसी भौंरासा में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती राजा तिवारी को मुख्‍य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर निलंबित किया है। निलम्‍बन अवधि में इनका मुख्यालय सिविल अस्पताल कन्नौद रहेगा एवं नियमानुसार भत्ता देय होगा। आदेश में उल्‍लेख किया गया है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भौंरासा में डिलेवरी के लिए लाई गई महिला को प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने में पदस्थ महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती राजा तिवारी द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही की गंभीर शिकायत प्राप्त हुई थी। इनके द्वारा पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती जाकर प्रथम दृष्टया कदाचरण किया जाना पाया गया।

  • निगम में वर्षो से डटे अधिकारियों का हो स्थानांतरण- पार्षद बिंदेश्वरी राज वर्मा

    निगम में वर्षो से डटे अधिकारियों का हो स्थानांतरण- पार्षद बिंदेश्वरी राज वर्मा

    देवास। नगर निगम जनसुनवाई के दौरान पार्षद पति राज वर्मा व निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया के बीच हुए विवाद के दो दिन पूर्व वार्ड क्रं. 03 पार्षद बिंदेश्वरी राज वर्मा ने आयुक्त रजनीश कसेरा एवं सभापति रवि जैन और 7 फरवरी को महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल को निगम में वर्षो से डटे अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर आवेदन दिया था। पार्षद श्रीमती वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नगर निगम परिसर में महापौर जनसुनवाई चल रही थी। जनसुनवाई में उपस्थित महापौर गीता अग्रवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं निगम के संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया भी वहा मौजूद थे। महापौर जनसुनवाई तकरीबन समाप्त होने वाली थी। इस बीच पार्षद बिंदेश्वरी राज वर्मा ने स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया से कहा कि मेरे वार्ड में स्वास्थ्य कर्मचारी पहले से ही कम है, उसके बावजूद भी आपके द्वारा एक सफाई कर्मी को मेरे बिना संज्ञान में लाए स्थानांतरण कर दिया गया। वहीं एक ओर कर्मचारी को निगम में लगा दिया गया। जिस कारण वार्ड में सफाई की समस्या उत्पन्न हो रही है। पिछली तीन परिषद की बैठको में मेरे द्वारा लगातार इस प्रश्न को उठाया जा रहा है। उसके बावजूद समस्या का स्थाई निराकरण नही हो पाया। स्वास्थ्य अधिकारी सिसोदिया द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर जितेन्द्र सिसोदिया उत्तेजित होकर मुझ महिला पार्षद के साथ अमर्यादित भाषा में ऊंची आवाज में बात करने लगे। इस बीच जनसुनवाई में मेरे पति आम नागरिक की हैसियत से वार्ड की किसी समस्या को लेकर आए थे। मेरी एवं स्वास्थ्य अधिकारी की बहस सुनकर वह भी उठ खडे हुए और देखा की स्वास्थ्य अधिकारी श्री सिसोदिया एक महिला पार्षद अमर्यादित भाषा में बात कर रहे है। जबकि देवास की प्रथम नागरिक भी एक महिला है। पार्षद श्रीमती वर्मा ने कहा कि मैं स्वयं वार्ड की प्रथम नागरिक होकर महिला पार्षद हूँ। घटनाक्रम के दौरान कुछ महिला अधिकारी भी वहां उपस्थित थी।  इन सभी महिला अधिकारियों के बीच श्री सिसोदिया द्वारा इस तरह की अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया। पार्षद श्रीमती वर्मा ने कहा कि मैं मतदाताओं द्वारा चुनी गई एक जनप्रतिनिधि हूं। उसके बावजूद निगम में वर्षों से जमे स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा इस तरीके की भाषा का उपयोग किया जाना कहा तक उचित है। पार्षद बिंदेश्वरी वर्मा ने मांग की है कि है कि निगम में स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी एवं सहायक यंत्री उद्यान प्रभारी निगम विजय जाधव वर्षो से निगम में डटे हुए है। जिनका स्थानांतरण अन्यत्र जगह पर होना चाहिए। साथ ही इन तीनों अधिकारी के कार्यकाल में हुए कार्यों की सूक्ष्म जांच होना चाहिए। जनसुनवाई के दो दिन पूर्व वार्ड की समस्या को लेकर आयुक्त व सभापति को आवेदन देकर शिकायत की थी। जिससे विचलित होकर जनसुनवाई के दिन इन अधिकारियों ने घटनाक्रम को अंजाम दिया। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि स्थानांतरण एवं जांच से बचने के लिए अधिकारियों द्वारा षडयंत्र पूर्वक इस तरीके की हरकत की गई और मेरी व मेरे पति की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया।

  • जिला प्रशासन की कार्रवाई ताहेरी फ़ायरवर्क्स उज्‍जैन रोड को किया सील

    जिला प्रशासन की कार्रवाई ताहेरी फ़ायरवर्क्स उज्‍जैन रोड को किया सील

    ————- देवास/ देवास जिले में स्थित विस्‍फोटकों के गोडाउनों, आतिशबाजी के क्रय-विक्रय एवं भण्‍डारण के दौरान अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा सुनिश्चित किये जाने वाले सुरक्षा मापदण्‍ड, अवैध विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही, अनुज्ञप्ति की शर्तो का पालन करवाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल द्वारा जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में कार्यवाही के नागूखेडी में खुजेमा अली पिता हुसैन अली द्वारा लाइसेंस अवधि समाप्त होने के पश्चात भी पटाखा दुकान संचालित करना पाए जाने पर ताहेरी फ़ायरवर्क्स उज्जैन रोड को सील किया गया। ————- देवास 08 फरवरी 2024/ देवास जिले में स्थित विस्‍फोटकों के गोडाउनों, आतिशबाजी के क्रय-विक्रय एवं भण्‍डारण के दौरान अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा सुनिश्चित किये जाने वाले सुरक्षा मापदण्‍ड, अवैध विक्रेताओं के विरूद्ध कार्यवाही, अनुज्ञप्ति की शर्तो का पालन करवाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जांच दल का गठन किया गया है। जांच दल द्वारा जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में कार्यवाही के नागूखेडी में खुजेमा अली पिता हुसैन अली द्वारा लाइसेंस अवधि समाप्त होने के पश्चात भी पटाखा दुकान संचालित करना पाए जाने पर ताहेरी फ़ायरवर्क्स उज्जैन रोड को सील किया गया।

  • कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने 3 आरोपियों को एक-एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर।        
देवास जिले में स्थित विस्‍फोटकों के गोडाउनों की जांच के लिए कलेक्‍टर  ने किया दल का गठन ,       देवास जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चंद्रकेशर की कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए चयन परीक्षा 10 फरवरी ,           
देवास जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

    कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने 3 आरोपियों को एक-एक वर्ष के लिए किया जिलाबदर। देवास जिले में स्थित विस्‍फोटकों के गोडाउनों की जांच के लिए कलेक्‍टर ने किया दल का गठन , देवास जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चंद्रकेशर की कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए चयन परीक्षा 10 फरवरी , देवास जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

    ———— देवास, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत 03 आरो‍पियों को एक-एक वर्ष के लिए जिलाबदर किया है। जिसमें रोहित चावरे उम्र 27 साल निवासी सतवास, ब्रदी पिता प्रहलाद गुर्जर उम्र 40 साल निवासी चांदगढ तथा योगेश पिता शिवकुमार उम्र 35 साल निवासी देवास को एक-एक वर्ष के लिए जिला बदर किया है। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने आदेश दिया है कि यह सभी आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। देवास जिले में स्थित विस्‍फोटकों के गोडाउनों की जांच के लिए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने किया दल का गठन ———– देवास, 07 फरवरी 2024/ देवास जिले में स्थित विस्‍फोटकों के गोडाउनों की जांच के लिए कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता ने जांच दल का गठन किया है। गठित जांच दलो को विस्‍फोटकों के गोडाउनों की जांच कर तीन दिवस में प्रतिवेदन भेजने के दिये निर्देश। जांच दल में अनुभाग देवास के लिए अनुविभागीय अधिकारी देवास श्री बिहारी सिंह, संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार देवास/बरोठा/विजयागंजमण्‍डी और संबंधित थाना प्रभारी को नियुक्‍त किया है। अनुभाग सोनकच्‍छ के लिए अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्‍छ श्री संदीप शिवा, संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार सोनकच्‍छ/पिपलरावां/ भौंरासा और संबंधित थाना प्रभारी को नियुक्‍त किया है। अनुभाग टोंकखुर्द के लिए अनुविभागीय अधिकारी टोंकखुर्द श्री कन्‍हैयाला तिलवारी, संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार टोंकखुर्द और संबंधित थाना प्रभारी को नियुक्‍त किया है। अनुभाग बागली के लिए अनुविभागीय अधिकारी बागली श्री आनंद मालवीय, संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार बागली/उदयनगर/हाटपीपल्‍या और संबंधित थाना प्रभारी को नियुक्‍त किया है । अनुभाग कन्‍नौद के लिए अनुविभागीय अधिकारी कन्‍नौद श्री अभिषेक सिंह, संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार कन्‍नौद/सतवास और संबंधित थाना प्रभारी को नियुक्‍त किया है। अनुभाग खातेगांव के लिए अनुविभागीय अधिकारी खातेगांव श्री प्रवीण प्रजापति, संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार खातेगांव/हरणगांव और संबंधित थाना प्रभारी को नियुक्‍त किया है। देवास जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय चंद्रकेशर की कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए चयन परीक्षा 10 फरवरी को ———- वेबसाइट www.navodaya.gov.in के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं अधिक जानकारी ———– देवास 07 फरवरी 2024/ प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चंद्रकेशर बांध जिला देवास ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा नवमी, कक्षा ग्यारहवीं सत्र 2023- 24 के लिए चयन परीक्षा दिनांक 10 फरवरी को जिले के 03 केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कक्षा नवमी के 863 परीक्षार्थी, कक्षा ग्यारहवीं के 67 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चंद्रकेशर बांध जिला देवास ने बताया कि प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी हो चुके हैं। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से किसी भी ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश पत्र पर अंकित नियमों का पालन प्रत्येक परीक्षार्थी को गंभीरता पूर्वक व अनिवार्यतः करना है। अन्य संबंधित जानकारी वेबसाइट www.navodaya.gov.in से या जवाहर नवोदय विद्यालय चंद्रकेशर बांध, जिला देवास मध्यप्रदेश कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय चंद्रकेशर बांध जिला देवास ने बताया कि परीक्षा केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय सी.के. डेम देवास पर कक्षा 9वीं के 192 एवं कक्षा 11वीं के 67 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसी प्रकार शासकीय हायरसेंकेड्री स्कूल कांटाफोड़ के केंद्र पर 456 एवं शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल सतवास के परीक्षा केंद्र पर 215 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। देवास जिले के लिए स्थानीय अवकाश घोषित ———- देवास 07 फरवरी 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री ऋषव गुप्‍ता द्वारा वर्ष-2024 के लिए देवास जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किए गए है। घोषित किए गए अवकाशों में नर्मदा जयंती 16 फरवरी शुक्रवार को खातेगांव संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र में अवकाश रहेगा। रंगपंचमी 30 मार्च शनिवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र देवास, सोनकच्‍छ, टोंकखुर्द और बागली में अवकाश रहेगा। भुजरिया 20 अगस्‍त सोमवार को खातेगांव संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र में अवकाश रहेगा। डोल ग्यारस 14 सितम्‍बर शनिवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र बागली में अवकाश रहेगा। अन्‍नत चतुर्दशी 17 सितम्‍बर मंगलवार को देवास, सोनकच्‍छ और कन्‍नौद सम्‍पूर्ण अनुभाग क्षेत्र में अवकाश रहेगा। महानवमी (दुर्गानवमी) 11 दिसम्‍बर शुक्रवार को टोंकखुर्द, कन्‍नौद और खातेगांव सम्‍पूर्ण अनुभाग क्षेत्र में अवकाश रहेगा। रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) 30 अक्‍टूबर को सम्‍पूर्ण अनुभाग क्षेत्र कन्‍नौद में अवकाश रहेगा। दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) 01 नवम्‍बर शुक्रवार को देवास, सोनकच्‍छ, टोंकखुर्द और बागली सम्‍पूर्ण अनुभाग क्षेत्र में अवकाश रहेगा। यह घोषित स्‍थानीय अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों एवं बैंकों पर लागू नहीं होंगे।

  • देवास रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या हो रही है कम

– नगर जनहित सुरक्षा समिति ने उठाई आवाज, कहा नई ट्रेने सीधे उज्जैन डायवर्ट की जा रही है

– रेलवे विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर यात्रियों की समस्या से अवगत कराया

    देवास रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनों की संख्या हो रही है कम – नगर जनहित सुरक्षा समिति ने उठाई आवाज, कहा नई ट्रेने सीधे उज्जैन डायवर्ट की जा रही है – रेलवे विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर यात्रियों की समस्या से अवगत कराया

    देवास। समय के साथ देवास के रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या में कमी आ रही है। कई नई ट्रेनों को इंदौर से व्हाया फतेहाबाद होकर उज्जैन के लिए चलाया जा रहा है। ऐसे में देवास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए उज्जैन जाकर ट्रेन में बैठना पड़ रहा है। इससे समय एवं धन दोनों अधिक खर्च हो रहे हैं। इसे लेकर नगर जनहित सुरक्षा समिति ने आवाज उठाई है। पिछले दिनों सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी को ज्ञापन दिया था। गत दिवस रेलवे विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन देकर यात्रियों की समस्याओं से अवगत कराया। समिति के अनिलसिंह बैस, विनोदसिंह गौड़ सहित अन्य सदस्यों ने स्टेशन प्रबंधक आरएस यादव एवं इंदौर रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक चंद्रशेखर शर्मा को ज्ञापन सौंपा। पश्चिम रेलवे देवास कार्यालय अधीक्षक सचिन कुमार को भी यात्रियों की परेशानी से अवगत कराया। समिति सदस्यों ने ज्ञापन में बताया, कि पिछले कुछ वर्षों से देवास होकर गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या कम हो गई है। जो नई ट्रेन चल रही हैं, वे सीधे उज्जैन डायवर्ट की जा रही हैं। इससे देवास जिले के यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। जबकि देवास एक औद्योगिक शहर है, यहां से हजारों की संख्या में यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ती है। धर्मस्थलों पर भी ट्रेनों से यात्री जाते हैं, लेकिन देवास स्टेशन पर ट्रेनों के नहीं आने से उन्हें उज्जैन जाना पड़ता है। ज्ञापन में बताया गया कि शहर सहित जिलेभर के यात्रियों को भोपाल, इटारसी, कानपुर, लखनऊ, नागपुर, छतरपुर, अयोध्या आदि स्थानों पर जाने के लिए वर्षभर रेलसेवा की आवश्यकता है। सप्ताह में एक ही दिन सीधी रेल सेवा इंदौर-पटना एक्सप्रेस से अयोध्या कैंट तक है। इस ट्रेन में वर्षभर ही भीड़ रहती है। इस कारण यात्रियों को जगह नहीं मिल पाती। इधर वंदेभारत और इंदौर-प्रयागराज ट्रेन की सुविधा से भी देवास के यात्री वंचित हैं। इन ट्रेनों का यहां स्टॉपेज होना चाहिए। ऐसा होने से हजारों यात्रियों को आवाजाही में सुविधा प्राप्त हो सकेगी। जानकारी में आया है, कि अयोध्या धाम तक सीधी ट्रेन चलाई जाना है। इस ट्रेन को देवास होकर चलाने व यहां स्टॉपेज दिया जाना जरूरी है। इससे यात्रियों के समय व धन की बचत हो सकेगी। समिति के अनिलसिंह बैस ने बताया, कि देवास के रेलवे स्टेशन पर करोड़ों की लागत से विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन जब हमारे यहां ट्रेनों की सौगात ही नहीं मिलेगी तो इन विकास कार्यों का कोई औचित्य नहीं है। सबसे अधिक जरूरी है यहां अधिक से अधिक ट्रेनों का आवागमन होना। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिक से अधिक ट्रेनों का आवागमन होना चाहिए। ज्ञापन देते समय सुनीलसिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा, तकीउद्दीन काजी, अनूप दुबे, विजयसिंह तंवर, राजेंद्रसिंह गौड़, सुरेश रायकवार, उमेश राय, अकबरभाई, अंतू पहलवान सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।