खेल प्रतियोगिता में 11 मा.वि. के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर दिखाया हुनर देवास। आगरोद संकुल के शासकीय माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन बिजेपुर शासकीय माध्यमिक शाला परिसर में किया गया। विशेष बात यह है कि यह विद्यालय देवास जिले का एकमात्र ऐसा विद्यालय है जहां हर वर्ष संकुल स्तरीय अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। इसमें संकुल के 11 माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लेकर कई पुरस्कार जीते। प्रतियोगिता के आयोजक प्रधानाध्यापक किशोर कनासे ने बताया कि 2 दिन चली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खो-खो, कबड्डी,रस्सा खिंच, दौड़ आदि का आयोजन हुआ। करीबन 250 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में माध्यमिक विद्यालय बगाना एवं बालिका वर्ग में बिजेपुर विजय रहा। कबड्डी में बालक वर्ग में माध्यमिक विद्यालय सिंदनी एवं बालिका वर्ग में माध्यमिक विद्यालय बिजेपुर विजय रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन का खिताब माध्यमिक विद्यालय बगाना को प्रदान किया गया। अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को पुरूस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में किशोर असनानी, किशोर जोशी, योगेंद्र सिंह चावड़ा, विजय गिरवाल, जनशिक्षक मुकेश तिवारी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत भारत धुरियां, संजीव वर्मा, यशवंत पचलानिया, कुंदन जाटवा, सुरेंद्र कर्मा, सादिक़ मिर्जा, योगेश विश्वकर्मा, ललिता चौधरी, लोकेश कुमावत, घनश्याम भगत, राजेश मालवीय, मोना मारु आदि ने किया। संचालन नितिन गुप्ता ने किया। आभार आशा तिलोदिया ने माना।
संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 11 मा.वि. के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर दिखाया हुनर
