सनातन विचार मंच के चुनाव संपन्न, श्री नागर बने अध्यक्ष देवास। सनातन विचार मंच की वार्षिक साधारण सभा बालगढ रोड लक्ष्मण नगर स्थित सरस्वती ज्ञानपीठ में सम्पन्न हुई। संस्थापक रविन्द्र भारद्वाज ने बैठक में ग्राम पीपरी में मंच द्वारा चलाए जा रहे अन्नक्षेत्र, प्राकृतिक चिकित्सा एवं अध्ययन केन्द्र आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही वर्ष 2024-25 में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भी बैठक में दी गई। संस्था के वार्षिक निर्वाचन चुनाव अधिकारी डॉ. बी.के. तिवारी द्वारा सम्पन्न कराए गए। जिसमें सर्वानुमति से अध्यक्ष महेन्द्र कुमार नागर, उपाध्यक्ष नवीन नाहर, महासचिव जितेन्द्र वर्मा (राकेश), कोषाध्यक्ष अल्केश दावण्डे, संचालक मण्डल में पूर्व मंत्री पं. दीपक जोशी, डॉ. के.के. धूत, कमल बर्डिया, प्रेमनाथ तिवारी, डॉ. वालिम्बे आदि निर्वाचित हुए। सभा में पीपरी से गिरधर गुप्ता, लोकेश जैन, सतीश अग्रवाल, आर.पी. मिश्रा, देवास से पार्षद प्रतिनिधि अजबसिंह ठाकुर, जयदीप राठौर, शशांक शर्मा, आर.सी. पालीवाल, ओपी तापडिया, शुभम वर्मा, डॉ. गुप्ता, डॉ. अग्निहोत्री, गोरधन चंदेल, महेन्द्र पंड्या सहित बडी संख्या में मंच के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी डॉ. जयसिंह सेंधव ने दी।
