पूरे जिले में मिलावट खोर का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मिलावट खोर के खिलाफ कार्रवाई के बाद लगातार मिलावट खोर देवास जिले में पकड़ा भी रहे हैं पूर्व में एक बैंक नोट प्रेस में दूध मावा मिलावट फोर जीरो पकड़ने के बाद बैंक नोट प्रेस पुलिस ने ही देवास पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल के मार्गदर्शन में विजयगंज मंडी रोड से एक महिंद्रा जीप में भारी मात्रा में मिलावटी मावा और दूध परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस ने विजय गंज मंडी रोड से महिंद्रा जीप सी 1674 को रोक कर जब तलाशी ली तो उसमें से 240 लीटर दूध और 50 किलो मावे के साथ दो आरोपी रिजवान पिता यूसुफ पटेल गांव शिलावटी अरबाज पिता इब्राहिम पटेल को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ मिलावटी खाद्य पदार्थ की कार्रवाई की जा रही है बताया जा रहा है कि यह मावा देवास में मोनिका डेरी पर डिलीवरी देने के लिए ला रहे थे परंतु रास्ते में ही पुलिस की सक्रियता से मिलावट खोर पकड़े गए इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका टीआई उमराव एसआई सोनिया धाकरे मनोज पटेल राजेंद्र सिंह पवार शिव गुर्जर शिव वसुनिया अभिषेक की रही है पुलिस अधीक्षक ने सभी को पुरस्कृत कर देगी घोषणा की है
Blog
-

मिलावटी दूध और मावा बेचने वाले गिरोह का बैंक नोट प्रेस पुलिस ने किया पर्दाफाश , आधा क्विंटल मावा 240 लीटर दूध परिवहन करते मिलावट खोर धराए शहरी क्षेत्र में डेरी पर देने जा रहे थे मिलावटी दूध मावा
पूरे जिले में मिलावट खोर का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मिलावट खोर के खिलाफ कार्रवाई के बाद लगातार मिलावट खोर देवास जिले में पकड़ा भी रहे हैं पूर्व में एक बैंक नोट प्रेस में दूध मावा मिलावट खोर गिरोह पकड़ने के बाद बैंक नोट प्रेस पुलिस ने ही देवास पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल के मार्गदर्शन में विजयगंज मंडी रोड से एक महिंद्रा जीप में भारी मात्रा में मिलावटी मावा और दूध परिवहन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बैंक नोट प्रेस पुलिस ने विजय गंज मंडी रोड से महिंद्रा जीप सी 1674 को रोक कर जब तलाशी ली तो उसमें से 240 लीटर दूध और 50 किलो मावे के साथ दो आरोपी रिजवान पिता यूसुफ पटेल गांव शिलावटी अरबाज पिता इब्राहिम पटेल को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ मिलावटी खाद्य पदार्थ की कार्रवाई की जा रही है बताया जा रहा है कि यह मावा देवास में मोनिका डेरी पर डिलीवरी देने के लिए ला रहे थे। परंतु रास्ते में ही पुलिस की सक्रियता से मिलावट खोर पकड़े गए ।इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका टीआई उमराव एसआई सोनिया धाकरे मनोज पटेल राजेंद्र सिंह पवार शिव गुर्जर शिव वसुनिया अभिषेक की रही है ।पुलिस अधीक्षक ने सभी को पुरस्कृत कर देगी घोषणा की है ।
-
मुख्यमंत्री जी क्या शराब विक्रेता और शराब अहाते के लिए कोरोना का नियम अलग है आमजन पर सख्त और इन पर मेहरबान क्यों शासन प्रशासन,वे बैठकर भोजन भी करवा रहे है पिलाने के साथ
पूरे प्रदेश में आमजन के ऊपर सारे नियम लादे जा रहे हैं मास्क जरूरी से लेकर सिनेमाघर स्विमिंग पूल और जिम तो बंद ही कर दिए हैं। कई लोग अचानक बेरोजगार हो गए हैं तो दूसरी तरफ होटल रेस्टोरेंट पर भी केवल पार्सल सुविधा की छूट दी गई है ।जिसके कारण आम व्यक्ति अब किसी होटल पर तो खाना नहीं खा सकता लेकिन खुले रूप से दावे के साथ कह सकते हैं कि वह किसी भी शराब की दुकान के पास अहाते पर बैठकर भोजन कर सकता है।
आखिर इतना भेदभाव क्यों क्या शराब के अहाते को मध्य प्रदेश सरकार ने विषय छूट दे रखी है या शासन-प्रशासन देख कर भी इनको अनदेखा कर रहा है आखिर क्या मजबूरी है क्या कानून से भी ऊपर है यह सब शराब की दुकानों पर दो कोई मास्क और कोरोना नियम का पालन नहीं करता परंतु इससे बड़ा तुगलकी आदेश और क्या होगा एक तरफ रेस्टोरेंट पर भोजन के लिए पार्सल सुविधा दूसरी ओर उन्हीं रेस्टोरेंट के पास में रेस्टोरेंट्स रूप में ही केवल शराब पिलाने का लाइसेंस लेने के कारण उनको बिठाकर पिलाने की सुविधा के साथ बिठाकर खिलाने की भी सुविधा दी है यह आमजन के साथ दोहरा व्यवहार है क्या आम जन से बढ़कर अहाते का मालिक है। क्या जनप्रतिनिधि और विपक्ष इस ओर ध्यान देंगे माना जा रहा है की शराब के कारण अच्छा राजस्व मिल रहा है और मंदी के दौर में सरकार को एक सहारा भी है ठीक है मान लेते हैं कि राजस्व के लिए शराब की बिक्री तक तो ठीक है। लेकिन एक तरफ इमानदारी से आमजन के लिए भोजन और नाश्ता बनाने वाले रेस्टोरेंट बेचारे से होकर केवल पार्सल सुविधा दे रहे हैं दूसरी ओर खुलेआम सार्वजनिक रूप से अहाते भोजन नाश्ता और शराब बिठाकर परोस रहे हैं यह दोगली नीति क्यों क्या कलेक्टर कमिश्नर एसपी को इसकी जानकारी नहीं और है तो क्यों आज देखकर मक्खी निकल रहे हैं ।
-
*प्रखंड प्रमुख का चुनाव शांतिपूर्ण हुआ सम्पन्न।* केसरिया संवाददाता मो इम्तेयाज
पु. च. केसरिया प्रखंड कार्यालय मे एडीएम अनिल कुमार के अध्यक्षता मे प्रखंड प्रमुख का चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ । मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम ब्रजेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार धारा 87 के तहत चुनाव हुआ है। जिसमे केसरिया प्रखंड के 21 पंचायत समिति सदस्यों मे से 14 सदस्य ही रेणु देवी को अपना मत देकर जीत दर्ज कराया । जिसको लेकर रेणू देवी को निर्विरोध प्रमुख बनाया गया । इस प्रमुख चुनाव मे निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार स्थानीय किसी भी पदाधिकारियों की अनुमति नहीं थी। एडीएम अनिल कुमार के नेतृत्व मे प्रखंड प्रमुख पद के पद पर रेणु देवी को शपथ दिलाया गया। वहीं मौके से केसरिया प्रखंड प्रमुख पति अजीत कुमार साह ने कहा कि हमारी जीत केसरिया के सभी गरीब,असहाय,शोशितो एंव आम जनता की जीत हुई है। इस चुनाव कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से कराने मे केसरिया थानाध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व मे सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान के द्वारा कराया गया । इस मौके पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान, एसआई लाल साहब प्रसाद , एसआई अजीत कुमार गुप्ता, पूर्व प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य पूर्व प्रखंड प्रमुख राकेश कुमार सिंह, विपुल कुमार,मनोज रजक,राज कुमार शर्मा,शिन्धू देवी,संजू देवी शोभा सिंह, कान्ति देवी, एंव अन्य जानता उपस्थित थे ।
-

देवास मे कलेक्टर ने कोरोना को लेकर किए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी अब शव यात्रा में 20 और शादी में 50 और रेस्टोरेंट में केवल पार्सल सुविधा उपलब्ध होगी जिम बंद स्विमिंग पूल और सिनेमाघर बंद
देवास जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कोरोना आपदा को देखते हुए संशोधित आदेश जारी किए है जिसमें आप शादी समारोह में केवल 50 व्यक्ति शामिल होंगे और शव यात्रा में केवल 20 सिनेमाघर जिम और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे रेस्टोरेंट खुले रहेंगे लेकिन वहां पर केवल पार्सल सुविधा उपलब्ध रहेगी। किसी भी प्रकार की रैली जुलूस और सभा पर प्रतिबंध रहेगा देखिए आज का संशोधित आदेश।
-
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास एवं अपर कलेक्टर द्वारा रबि उपार्जन अंतर्गत अन्नपूर्णा संकुल संगठन द्वारा संचालित गेंहूँ उपार्जन केंद्र खटांबा का शुभारंभ
गेंहूँ उपार्जन केंद्र खटांबा का शुभारंभ- साईं कृपा वेयर हाऊस खटांबा में किया गया साथ मे जिला खाद्य आपूर्ती अधिकारी श्रीमती शालु वर्मा, प्रबंधक जिला सहकारी बैंक श्री त्रीपाठी सीईओ जनपद मुकेश जोशी, जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन सुश्री शीला शुक्ला एवं आजीविका मिशन से पंकज ठाकुर एवं बिंदिया शर्मा उपस्थित रहे एसडीएम देवास श्री प्रदीप सोनी ने भी महिलाओं को मार्गदर्शन दिया! उपार्जन केंद्र की प्रबंधक श्रीमती पूजा डोरिया रूबीना बानों श्रीमती सपना, रूखमाबाई, आदि महिलाओं के द्वारा उपार्जन केंद्र की समस्त संचालन व्यवस्थाओं के द्वारा बताया गया! सीईओ जिपं श्री चौहान जी ने महिलाओं द्वारा संचालित केंद्र की तारिक की कि महिलाओं द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुये स्वयं के द्वारा हैंड ग्लब्स, मास्क सेनेटाईजर आदि का उपयोग किया जा रहा है, टोकन हेतु खड़े रहने के लिये दो गज की दुरी अनुसार गोले बनाये गये हैं, बाहर से आने वाले किसानों के लिये भी भी हैण्ड वाश सेनेटाईजर पीने के पानी बैठकी हेतु छांव आदि की व्यवस्था का भी बेहतर तरिके से ध्यान रखा गया है! जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा ने बताया कि मप्र शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय की मंशा नुसार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के उद्देश्य से इस बार जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों को भी उपार्जन केंद्र संचालन कि जिम्मेदारी सौंपी गई है डीपीएम सुश्री शीला शुक्ला ने बताया इस बार पहली बार जिले में 12 समूह की दीदीयों द्वारा 12 उपार्जन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है जिसमें देवास में 03, बागली में 01, सोनकच्छ में 01, खातेगांव में 03, टोकखूर्द एवं कन्नौद में 02-02 केंद्रों का संचालन का किया जा रहा है।






