देवास नगर निगम में अचानक सत्ता पक्ष नेता द्वारा लगा यह फ्लेक्स शहर में चर्चा का विषय बना हुआ तो राजनीति में भी। देवास नगर निगम अभी वर्तमान में एक दिव्यांग पद पर नियुक्ति की जाना है। जिसके लिए देवास के दिव्यांग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत है तो नगर निगम में कुछ लोग इसमें भी शुभ लाभ देख रहे हैं। और यह बात जब सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन को पता लगी तो उन्होंने खुला यह फ्लेक्स लगा दिया और यह साबित कर दिया कि चाहे वह सत्ता पक्ष के नेता हो अपनी ही सरकार में यदि भ्रष्टाचार और रिश्वत का मामला आता है तो खुला विरोध करेंगे। नगर निगम सत्ता पक्ष का यह फ्लेक्स नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है क्योंकि यू भी देवास नगर निगम पीसी के मामले में पूरे प्रदेश में फेमस है यहां पर सबसे ज्यादा अधिक पीसी देने के बाद भी ठेकेदार को ऑफिस ऑफिस के चक्कर लगाने के बाद नेता नेता के चक्कर लग लगाना पड़ता है। देवास नगर निगम में भ्रष्टाचार के मुद्दे उठने के साथ इस बार तो परिषद में निगम कमिश्नर बिल्कुल असहाय और सुस्त नजर आ रहे हैं नगर निगम में पिछले दो वर्ष से पार्षद और अधिकारियों के बीच के मामले पूरे प्रदेश में चर्चा में रहे हैं तो अब छोटा सा फ्लेक्स भी नगर निगम की कहानी स्वयं कह रहा है। धुआं उठा है तो कहीं तो आग लगी होगी। ऐसे ही नगर निगम के सत्ता पक्ष नेता ने फ्लेक्स इतनी दमदारी से नही लगा दिया । नगर निगम में महापौर सभापति पूरी परिषद भाजपा की है और देवास में विधायक भी भाजपा के और सांसद भी फिर प्रदेश में और केंद्र में सरकार भी भाजपा की है। इसके बाद भी देवास नगर निगम की स्थिति दयनीय है चाहे कितने विकास हो जाए अगर छोटा सा भी भ्रष्टाचार है तो वह सारी मेहनत पर पानी फेर देता है फिर यह तो दिव्यांग का मामला है उनको तो बुलाकर सम्मान के साथ अगर एक पोस्ट खाली है तो उस पर नौकरी देना चाहिए अभी तो हम इतना ही कहेंगे शाबाश सत्ता पक्ष नेता मनीष सेन इतना साहस तो किया।
Blog
-

देवास में एक और विपक्ष आंदोलनकारी नेता लीलाधर चौधरी समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नियुक्त
देवास। देवास में विपक्ष की भूमिका में जो समाजवादी पार्टी द्वारा 5 वर्ष पहले आंदोलन किए जाते थे। वह प्रभावशाली मुद्दे होने के साथ अपना प्रभाव भी डालते थे। और विपक्ष की भूमिका ईमानदारी से निभाते थे। कुछ समय के लिए विपक्ष केवल कांग्रेस पार्टी और आप पार्टी रह गई थी ।लेकिन आप फिर समाजवादी में एक महत्वपूर्ण नेता है तो मिलने के बाद देवास में विपक्ष चाहे कम हो लेकिन लगेगा कि देवास में भी विपक्ष है ऐसे ही समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने देवास जिला समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर लीलाधर चौधरी को नियुक्त किया है। श्री चौधरी शीघ्र पार्टी का विस्तार कर कार्यकारिणी का गठन करेंगे। सपा के नेता इंद्रसेनराव निमोणकर, सुनील काले, राधेश्याम वर्मा, हाजी हातम भाई, सुनील जोशी, अनिल सिंह, इंदर सिंह पटलावदा, कैलाश यादव खातेगांव, जागेश्वर गुर्जर बागली, शिवा ठाकुर हाटपीपल्या, शोभाराम भिलाला पुंजापुरा, कैलाश मीणा मरमट लोहारदा, एड. श्याम शर्मा कन्नौद, उदयराव सोनोने, दिलीप सिंह बब्लू मालवीय सहित जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। समाजवादी पार्टी अतिशीघ्र महंगाई व बेरोजगारी को लेकर आंदोलन करेगी।
-

अवैध रूप से गांजे की व्यावसायिक मात्रा में तस्करी करने के आरोपों में अपराधियों को 20-20 वर्ष का कारावास और 2-2 लाख का जुर्माना
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की इंदौर इकाई को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की कन्नौद क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध गांजे की तस्करी होने वाली है, ब्यूरो के तत्कालीन अधिकाश श्री अतुल कुमार द्विवेदी द्वारा टीम का गठन किया गया। ब्यूरो की टीम के द्वारा दिनांक 3 अगस्त2021 की रात्रि को कन्नौद थाने से थोड़ी दूर पर दो वाहनों को रोका गया। वाहनों में मौजूद आरोपी जोगेंद्र सेंधव, पवन सिंह,शिवराम गेहलोद एवं प्रवीण सिंह को हिरासत में लिया गया तथा वाहनों की तलाशी में 276.439 किलो गांजा जो कि आरोपियों के द्वारा विभिन्न पैकेटों के रूप में गाड़ियों में छुपा कर रखा गया था,वह जप्त किया गया। अनुसंधान पूर्ण करने के पश्चात विशेष न्यायालय एनडीपीएस देवास के समक्ष चालान प्रस्तुत किया गया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के विशेष लोक अभियोजक आनंद अधिकारी के द्वारा बताया गया कि न्यायालय के द्वारा विचारण के उपरांत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम द्वारा की गई जप्ती की कार्यवाही व प्रक्रिया के आधार पर चारों आरोपियों को गांजे की व्यावसायिक मात्रा में अवैध रूप से तस्करी करने के आरोपों में दोषी पा कर इन्हें 20 -20 वर्ष की अधिकतम सजा एवं 2-2 लाख रु के जुर्माने के दंड से दंडित किया गया। न्यायालयीन कार्यवाही में कोर्ट मुंशी नरेंद्र चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
-

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित उर्वरक बरामद, प्रबंधन के खिलाफ प्रकरण दर्ज, गोदाम किया सील
उर्वरक का अवैध भंडारण एवं विनिर्माण पर मेसर्स सदाशिव फर्टिलाईजर्स प्रायवेट लिमिटेड पानसेमल के प्रबंधक मोहित चौधरी पर एफआईआर दर्ज ———– कृषि विभाग का जिला स्तरीय एवं विकासखण्ड स्तरीय उड़नदस्ता दल ने ग्राम जामगोद के समीप एचपी पेट्रोल पम्प के पास एक टीन शेड गोदाम में की कार्यवाही ———– देवास जिले के किसानों को रबी सीजन में उच्च गुणवत्ता एवं मानक स्तर का उर्वरक उपलब्ध हो सके इसके लिए कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। जिले में कृषि विभाग की टीम द्वारा सतत् भ्रमण एवं निरीक्षण कर कार्यवाही कर रही है। अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर कृषि विभाग की जिला स्तरीय उड़नदस्ता एवं विकासखण्ड स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम जामगोद के समीप एचपी पेट्रोल पम्प के पास एक टीन शेड गोदाम में छापामारी कार्यवाही कर उर्वरक का अवैध भंडारण एवं विनिर्माण करने पर मेसर्स सदाशिव फर्टिलाईजर्स प्रायवेट लिमिटेड पानसेमल जिला बडवानी के प्रबंधक मोहित चौधरी पिता रविन्द्र चौधरी के विरूद्ध थाना बैंक नोट प्रेस देवास में प्रकरण दर्ज किया गया। उप संचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास देवास ने बताया कि कार्यवाही के दौरान गोदाम में सदाशिव फर्टिलाइजर प्रा . लि . पानसेमल जिला बड़वानी का नर्मदा सुपर- 360 पावडर एवं दानेदार के लगभग 1000 खाली बैग , एन . पी . के . 12:32:06 मिश्रित उर्वरक के 500 खाली बैग , पोटाश ( पीडीएम – 14.5 ) के 2000 खाली बैग , पी.एस.बी ( डीएपी ) के 100 खाली बैंग लगभग सफेद रंग की अचिन्हित थेलिया 1500 लगभग साथ ही कामधेनू पोटाश ( पीडीएम ) 14.5 प्रतिशत सुमन ऑर्गेनिक एण्ड फर्टिलाइजर प्रा . लि . नदी रोड , पानसेमल जिला बडवानी के लगभग 100 वैग भरे , साथ ही सफेद रंग की कत्थाई रंग के दानेदार पदार्थ से भरी थैलियों लगभग 1500 , एक बैलेन्स मशीन , एक बैग सिलिंग मशीन , 90 धागे के गटठे पाये गये । गोदाम मालिक द्वारा बताया गया कि यह गोदाम उन्होने मोहित चौधरी पिता रविन्द्र चौधरी निवासी पी – 1104 प्रियंका ब्लासम अपार्टमेंट गंगापुर रोड सिरीन मेंडोस आनन्दवाली नासिक महाराष्ट्र को किराये पर दिया गया है । मौके पर सुप्रीम नर्मदा पी . एस . बी . की लगभग 180 भरी बौरियां भी पाई गई । जिसमें कूटरचित तरीके से डीएपी अंकित था जो कि एक आयशर गाडी मे रखा गया था । जिससे की स्पष्ट प्रतीत होता है कि किसानों के साथ धोखाधडी ( छल ) करने के आशय से बोरियों पर डीएपी अंकित कर कूटरचना की गई है । आयशर वाहन में भरी उक्त लगभग 180 पी.एस.वी. की बोरी सहित मौके पर पाई गई समस्त सामग्री को विक्रय प्रतिबंधित किया जाकर 2 उर्वरक नमूने लिये गये,जिन्हे विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया है । गोदाम मालिक श्री सचिन पिता रामगोपाल पटेल निवासी ग्राम जामगोद की सुपुर्दगी में दिया गया । साथ ही उक्त गोदाम को सील किया गया ।
-

अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे ने कृषि उपज मण्डी देवास में खाद वितरण केन्द्र का किया निरीक्षण, जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भण्डार, किसान भाई अनावश्यक रूप भण्डारण न करें , वर्ष 2023 से बदली है स्थिति
————- देवास समस्या आने से पहले यदि उसके निराकरण के प्रयास किया जाए तो शायद वह समस्या ही ना रहे । नहीं तो आग लगने के बाद कुआं खोदने से कोई मतलब नहीं। जिला प्रशासन द्वारा पूरे प्रदेश में आने वाली यूरिया की समस्या को देखते हुए पिछले वर्ष भी 2023 में पहले से ही भंडारण करने के साथ इस समस्या की जड़ तक पहुंच कर निराकरण किया था इस वर्ष भी शासन प्रशासन पहले से ही जागरूक होकर किसानों को यूरिया देने के लिए तैयार है। सबसे खास बात यह है कि यूरिया पर्याप्त उपलब्ध होने के बाद भी कई बार कमी की अफवाह और भ्रम के कारण किसान में आपाधापी का माहौल हो जाता है और हर व्यक्ति यूरिया संकट का माहौल बनाकर और बड़ी समस्या बना देता है। वर्ष 2023 में जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता और प्रशासनिक टीम द्वारा पहले से ही स्थिति संभाल ली थी और नतीजा सुखद रहा। इस वर्ष भी देवास जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भण्डार कर किसानों को खाद विक्रय केन्द्रों से लगातार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। अपर कलेक्टर श्री प्रवीण फुलपगारे ने कृषि उपज मण्डी देवास में खाद विक्रय केन्द्र पर जाकर खाद विक्रय कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे ने किसानों से चर्चा की उनकी समस्याओं को जाना और संबंधित अधिकारियों को खाद वितरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे ने किसानों से कहा कि जिले में उर्वरकों का पर्याप्त भण्डार है। किसान अनावश्यक रूप से परेशान न हो और यूरिया का अनावश्यक भण्डारण न करें। जिले में लगभग 8 हजार मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। राज्य शासन स्तर से जिले में लगातार यूरिया की रेक की आपूर्ति की जा रही है। जिले में खाद की कोई समस्या नहीं है। जिले में सभी सहकारी समितियों में खाद की आपूर्ति की जा रही है, जो किसान समिति के सदस्य हैं वे अपनी-अपनी समितियों से उर्वरक क्रय करें। अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे ने संबंधित अधिकारियों को उपज मण्डी देवास में खाद विक्रय केन्द्र में पार्किंग संबंधित और बड़ी गाड़ी माल आने पर अंदर लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री फुलपगारे ने संबंधित अधिकारियों को खाद विक्रय केन्द्रों पर प्रतिदिन जाकर नियमित रूप से मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-

जॉर्जिया में गरबा और दशहरा महोत्सव: भारतीय संस्कृति की अद्भुत छटा, महाराणा फाउंडेशन और Edugradient का भव्य आयोजन
जॉर्जिया: भारतीय संस्कृति, परंपराएं और मूल्य इस वर्ष जॉर्जिया में गरबा और दशहरा महोत्सव के दौरान पूरी तरह से जीवंत हो उठे, जहां महाराणा फाउंडेशन और Edugradient ने मिलकर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में न केवल भारत से आए प्रतिभागियों ने, बल्कि विभिन्न देशों के युवाओं ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे यह महोत्सव अंतरराष्ट्रीय रंग में रंग गया। दशहरे के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया, जिसमें गरबा और डांडिया नृत्य प्रमुख आकर्षण रहे। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे प्रतिभागियों ने अपने नृत्य कौशल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही, दशहरा महोत्सव के दौरान भगवान राम की विजय , भारतीय मूल्यों और धर्म की जीत का प्रतीक बना। महाराणा फाउंडेशन और Edugradient के इस आयोजन का उद्देश्य न केवल भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना था, बल्कि दुनियाभर से आए युवाओं को भारतीय मूल्यों और सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराना भी था। इस महोत्सव में जॉर्जिया सहित अन्य देशों के युवाओं ने भी भारतीय पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया के नृत्य में भाग लिया, जिससे भारतीयता का अद्भुत संगम देखने को मिला। महाराणा फाउंडेशन ने इस अवसर पर कहा, “हमारा उद्देश्य भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को दुनियाभर में फैलाना है। यह आयोजन उन युवाओं के लिए एक मंच है, जो अपनी जड़ों से जुड़ना चाहते हैं और भारतीयता का अनुभव करना चाहते हैं! इस भव्य आयोजन ने न केवल भारतीय संस्कृति को विदेशों में प्रचारित किया, बल्कि वैश्विक स्तर पर युवाओं को एकजुट करने और उन्हें भारतीयता का सजीव अनुभव कराने का अवसर भी प्रदान किया।




