देवास। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की जिला इकाई द्वारा संघ का स्थापना 46 वर्ष पूर्ण कर 47 वर्ष में प्रवेश के अवसर पर स्थानीय नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल देवास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अतिथि जिले के संस्थापक सदस्य पद्मनारायण दुबे, भारतीय मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री एल एन मारू एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संघ अखिल भारतीय महामंत्री विष्णु वर्मा सर थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता संघ के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष आशुतोष धारीवाल ने की। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। उसके पश्चात अतिथियों का सम्मान किया गया। पश्चात उद्बोधन में संघ के संस्थापक सदस्य श्री दुबे द्वारा संघ की स्थापना के गठन के उद्देश्य और भारतीय मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री एलन मारू ने संगठन के दायित्व के संबंध में प्रकाश डाला। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी संख्या अखिल भारतीय महामंत्री विष्णु वर्मा सर ने राष्ट्रीय स्वयं संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष एवं राज्य कर्मचारी संख्या के 46 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं प्रेषित कर बताया कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन होकर नीति आयाम लेकर लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्तमान स्थिति में देश की दिशा और दशा को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समाज से आग्रह किया गया है कि हमें पांच परिवर्तन जिसमें पर्यावरण नागरिक कर्तव्य सामाजिक समरसता स्वदेशी एवं कुटुंब प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। अतिथियों का स्वागत मुकेश चौधरी मंडी अध्यक्ष मंडी प्रकोष्ठ, संजय शर्मा राष्ट्रीय पदाधिकारी, राजेश वर्मा प्रांतीय समिति सदस्य, प्रेम नारायण तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र जोशी ने किया तथा आभार संघ के जिला सचिव मुकेश उपाध्याय ने व्यक्त किया कार्यक्रम में जिले से सदस्य उपस्थित रमेश कौशल, राजेंद्र सिंह सोलंकी, संतोष वर्मा, शिवनारायण चौधरी, देवेंद्र सिंह चंदेल, कमल मालवीय, रविंद्र पाल सिंह तंवर,अनुज जायसवाल, अशोक बुनकर, विमल राठौर, पुष्पा भारती, प्रिया शर्मा गिरधर त्रिवेदी, सुशील परमार, दिनेश परमार आनंद मिरचंदानी, विजय वर्मा,रविन्द्र सिंह पवार मोहन सिंह पवार, दीपचंद सोनी सुभाष व्यास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Blog
-

माताजी टेकरी पर बिना अनुमति/अवकाश स्वीकृति के निरन्तर अनुपस्थित रहने पर उपयंत्री श्रीमती सरिता बगाना निलंबित
———— देवास, 06 अक्टूबर 2024/ शारदीय नवरात्रि पर्व पर माँ चामुण्डा टेकरी देवास पर ड्यूटी पर बिना अनुमति/अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित रहने एवं अपने पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, उदासिनता एवं अनियमितता बरतने पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने उपयंत्री ईएण्डएम लोक निर्माण विभाग श्रीमती सरिता बगाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है । माताजी टेकरी देवास पर दर्शनार्थियों की सुविधा एवं अन्य आवश्यक प्रशासकीय कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए श्रीमती सरिता बगाना की डयूटी माता टेकरी पर माँ चामुण्डा देवस्थान समिति के कार्यालय में बनाये कन्ट्रोल रूम पर लगाई गई है। श्रीमती बगाना अपने नियत कर्तव्य स्थल पर 03 अक्टूबर से निरंतर अनुपस्थित है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी ।
-

साख सहकारी संस्था सुनवानी गोपाल में 86 लाख 21 हजार 632 रुपये की आर्थिक अनियमितता करने पर सहायक प्रबंधक माखनलाल, सेल्समेन राजेश एवं भृत्य लक्ष्मीनारायण पर एफआईआर दर्ज
————- देवास बैंक शाखा विजयागंजमण्डी से संबद्ध साख सहकारी संस्था सुनवानी गोपाल में कार्यरत तत्कालीन सहायक प्रबंधक माखनलाल पिता गेन्दालाल, सेल्समेन राजेश पिता सिद्धनाथ एवं भृत्य लक्ष्मीनारायण पिता हीरालाल द्वारा 86 लाख 21 हजार 632 रुपये की आर्थिक अनियमितता करने पर थाना विजयागंज मण्डी देवास में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित है कि इन कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी, षड़यंत्र पूर्वक गबन तथा आर्थिक अनियमितता कर संस्था को वित्तीय हानि पहुंचाई है। सहायक प्रबंधक माखनलाल पिता गेन्दालाल द्वारा 77 लाख 07 हजार 641 रुपये, माखनलाल एवं राजेश द्वारा संयुक्त रूप से 03 लाख 02 हजार 118 रुपये, माखनलाल एवं लक्ष्मीनारायण द्वारा संयुक्त रूप से 04 लाख 11 हजार 873 रुपये तथा माखनलाल , राजेश एवं लक्ष्मीनारायण द्वारा संयुक्त रूप से 01 लाख 50 हजार रुपये। इस प्रकार कुल राशि 86 लाख 21 हजार 632 रुपये की आर्थिक अनयमितता की गई है।







