Blog
-

शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता एवं प्रबंधक के विरूद्ध थाना टोंकखुर्द में एफआईआर दर्ज
देवास 11 अक्टूबर 2024/ जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत वितरित किये जा रहे खाद्यान्न के वितरण की मॉनिटरिंग के लिए अनुभाग टोंकखुर्द अंतर्गत सेवा सहकारी संस्था द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान देवली की जांच की गई । जाँच के दौरान भौतिक सत्यापन में 103.67 क्विंटल गेहूं , 111.86 क्विंटल फोर्टिफाईड चावल कम पाया गया एवं 4.94 क्विंटल नमक अधिक पाये जाने एवं पात्र उपभोक्ताओं को पात्रता अनुसार राशन वितरण न करने पर विक्रेता मदन सोनी पिता देवीलाल सोनी निवासी देवली एवं प्रबंधक राजेन्द्र शर्मा पिता बाबुलाल शर्मा निवासी टोंकखुर्द के विरूद्ध थाना टोंकखुर्द में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
-

देवास में बिना पंजीयन संचालित देवास सिटी मेड्स पैथालॉजी लैब को किया सील
——– देवास 10 अक्टूबर 2024/ स्वास्थ्य विभाग के दल द्वारा देवास के मोती बंगला क्षेत्र में बिना पंजीयन संचालित देवास सिटी मेड्स पैथालॉजी लैब को सील करने की कार्यवाही की गई है। सीएमएचओ डॉ सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि देवास सिटी मेडस पैथालॉजी लैब बिना पंजीयन के लैब का संचालन करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसपर टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा लैब का निरीक्षण किया और रिपोर्ट के आधार पर 03 अक्टूबर 2024 तत्काल पैथालॉजी लैब का संचालन बंद करने का सूचना पत्र जारी किया था। परन्तु लैब संचालक द्वारा लैब का संचालन निरंतर किये जाने की जानकारी पर टीम द्वारा लैब को सील किया गया। स्वास्थ्य विभाग के दल में डॉ. राजेन्द्र गुजराती, डॉ. अमरीन शेख, श्री कमलसिंह डावर, श्रीमती सुनिता सक्सेना, श्री सुशांत सिंह शामिल थे।
-

विजयादशमी पर 27 पथ संचलनो से 90 किलोमीटर से अधिक का मार्ग तय करेंगे स्वयंसेवक, इस दिन का इंतजार रहता है आमजन को
देवास/राष्ट्रीय सेवक संघ जो देश में ही नहीं विश्व में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा के क्षेत्र में कार्य के रूप में पहचाना जाता है तो संघ का पथ संचलन भी जो खास कर विजयदशमी के दिन निकलता है उसके स्वागत से लेकर उसमें शामिल होने वाले छोटे से बड़े कार्यकर्ता वरिष्ठ और खासकर उसका स्वागत करने के लिए गली मोहल्ले से लेकर कॉलोनी और गांव तक की जनता को इंतजार रहता है। इस विजयादशमी उत्सव पर देवास नगर में प्रतिवर्ष निकलने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का परंपरागत पथ संचलन इस वर्ष देवास नगर की विभिन्न बस्तियों निकलेंगे। इन पथ संचलनो मे देवास नगर के हजारों स्वंयसेवक पूर्ण गणवेश में सम्मलित होंगे। दिनांक 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को देवास नगर की विभिन्न बस्तियों के 27 स्थानों से पथसंचलन प्रारंभ होगा, संचलन के पूर्व सभी स्थानों पर भारत माता पूजन एवं शस्त्र पूजन किया जाएगा, जिसके उपरांत स्वयंसेवक विभिन्न वाहिनियों में पथसंचलन कर बस्ती की गलियों-मोहल्लों से होते हुए तय स्थान पर पहुचेंगे। शनिवार को अलग-अलग निकलने वाले इन 27 पथसंचलनो में स्वंयसेवक देवास नगर के 90 किलोमीटर से अधिक मार्ग को तय करेंगे।






