Blog

  • विदेश में जाने वाली डी ओ सी को बदलकर नकली डी ओ सी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश,औद्योगिक क्षेत्र से लेड सिल्ली चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार,     छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले बाल अपचारी पर त्वरित कार्यवाही,  जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में (देवास पुलिस एक्शन मोड में है रिपोर्ट लिखने के बाद एक-दो दिन में ही हो रही त्वरित कार्रवाई) डी ओ सी का देवास में चला था कभी माफिया राज

    विदेश में जाने वाली डी ओ सी को बदलकर नकली डी ओ सी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश,
    औद्योगिक क्षेत्र से लेड सिल्ली चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार,     छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले बाल अपचारी पर त्वरित कार्यवाही,  जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में (देवास पुलिस एक्शन मोड में है रिपोर्ट लिखने के बाद एक-दो दिन में ही हो रही त्वरित कार्रवाई) डी ओ सी का देवास में चला था कभी माफिया राज

    आज की सबसे अच्छी पुलिस की खबर है कि उसने देवास में एक और डी ओ सी माफिया ग्रुप पनपने से  पहले ही समाप्त कर दिया । देवास इण्डस्ट्रीयल एरिया से अफगानिस्तान एक्सपोर्ट की जाने वाली डीओसी को बीच रास्ते में बदलकर नकली डीओसी भरने वाले गिरोह का पर्दाफाश  गिरोह के द्वारा चलाए जा रहे नेक्सस द्वारा भारतीय उद्योग जगत की छवि को धूमिल किया जा रहा था।  1 साल पहले भी यह गिरोह औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के हत्थे चढ़ा था । जमानत निरस्ती की होगी कार्यवाही।  3 आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड राजा की तलाश जारी । 04.11.2024 को प्रेस्टीज फीड मिल्स लिमिटेड औद्योगिक क्षेत्र देवास द्वारा आवेदन पत्र दिया गया कि प्रेस्टीज फीड मिल्स कंपनी का माल मुंबई पोर्ट से अफगानिस्तान जाना था। दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को एम.पी. बॉम्बे ट्रांसपोर्ट इंदौर द्वारा देवास से मुंबई के लिए 30 टन डीओसी माल ले जाने हेतु ट्रक क्रमांक MH 18 BG8837 भेजा गया। ड्राइवर ने कंपनी से डीओसी की 560 बोरियां, कुल वजन 30 टन लेकर निकला और उक्त माल को राजा चौहान निवासी गुणावद के गोदाम में ले जाकर प्रेस्टीज कंपनी के बैग खोलकर उसमें मिलावट कर दी। बाद में बैग को पुनः सील कर माल को मुंबई नवकार पोर्ट भिजवाया गया, जहाँ जांच के दौरान मिलावट पाई गई। आरोपी 1.राकेश भूरिया 2.वसीम 3. राजा चौहान 4. जफर 5. शाहरुक मंसुरी एवं 6.अनिल मुजाल्दे के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीरसिंह भदौरिया और देवास नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीशेष अग्रवाल के निर्देशन में थाना औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षक शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस ने गिरोह के 3 आरोपियों 1.राकेश भूरिया पिता अंतरसिंह भूरिया उम्र 29 वर्ष निवासी सागौर कुटी दशहरा मैदान खमतलई थाना सगौर जिला धार 2. शाहरुक पिता मुबारिक मंसुरी उम्र 30 वर्ष निवासी 111 मेकेनिक नगर सेंधवा जिला बड़वानी 3. अनिल मुजाल्दे पिता भगत सिंह मुजाल्दे उम्र 28 वर्ष निवासी सतावड तहसील सहगांव थाना उन जिला खरगोन को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार आरोपी:- 1. राकेश भूरिया पिता अंतरसिंह भूरिया उम्र 29 सालनिवासी सागौर कुटी दशहरा मैदान खमतलई थाना सगौर जिला धार। 2. शाहरुक मंसुरी पिता मुबारिक मंसुरी उम्र 30 साल निवासी 111 मेकेनिक नगर सेंधवा जिला बड़वानी। 3. अनिल मुजाल्दे पिता भगत सिंह मुजाल्दे उम्र 28 साल निवासी सतावड तहसील सहगांव थाना उन जिला खरगोन। सराहनीय कार्य: इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक शशिकान्त चौरसिया (थाना प्रभारी, औद्योगिक क्षेत्र देवास), सहायक उप निरीक्षक नितिनसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक तेजसिंह, और नरेंद्र (थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास) की विशेष भूमिका रही। ज्ञात हो कि देवास में आज से एक दशक पूर्व लगातार दो दशक तक यह काला कारोबार खूब चलाओ और इसमें रातों-रात कई रोड़पति करोड़पति बन गए और सफेद पोश नेता बन गए । लड़ाई झगड़ा माफिया पूरे शहर ने देखा और जिला प्रशासन कई बार चाह कर भी कार्रवाई नहीं कर पाया अब फिर यह गिरोह देवास में सक्रिय हो गया था। हमारे शहर का नाम विदेश तक में बदनाम करने वाले केवल अपने स्वार्थ के लिए चोरी चकारी करने वाले इन अपराधियों को अभी तो अच्छा सबक सिखाया है।

    लेड सिल्लियां चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    1. नवंबर.2024 को सार्थक व्यापार इंडस्ट्रीज12 डी इंडस्ट्रीयल एरिया क्र. 1 एबी रोड देवास से 23 किलो की लेड सिल्लियाँ चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी,जिस पर तत्काल प्रकरण दर्ज किया गया। नवागत पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद ने चोरी के माल की बरामदगी हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जयवीरसिंह भदौरिया और देवास नगर पुलिस अधीक्षक श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्‍य एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया । इन प्रयासों के माध्यम से 01.रोहित उर्फ काला पिता गुडिया उर्फ गुड्डु निवासी बावड़िया से 16 लेड सिल्लियाँ 02. अभिषेक यादव पिता बाबूलाल निवासी बावड़िया से 07 लेड सिल्लियाँ बरामद की गईं । पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों के साथ मिलकर चोरी करने की वारदात स्‍वीकार की गई । *गिरफ्तार आरोपी*:- 1. रोहित उर्फ काला पिता गुडिया उर्फ गुड्डु, निवासी बावड़िया 2. अभिषेक यादव पिता बाबूलाल, निवासी बावड़िया *जप्त मश्रुका*:- 23 लेड सिल्लियाँ, कुल कीमत: 92,575 रूपये । *सराहनीय कार्य*:- इस कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, सउनि परवेज खान, प्र.आर. सुरेश धाकड़, घनश्याम, विष्णु दांगी, आर. अरूण, लक्की, नरेन्द्र और सैनिक प्रदीप की सराहनीय भूमिका रही।

    छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी गिरफ्तार

    छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले बाल अपचारी पर त्वरित कार्यवाही दिनांक 04.11.2024 को मिर्जापुर से भौरासा स्कूल जाने वाली एक छात्रा ने अपने पिता के साथ थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि दीपावली से चार-पाँच दिन पहले, जब वह स्कूल से अपने घर मिर्जापुर लौट रही थी, तब एक लड़के ने पल्सर मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया । उसने इस घटना के बारे में अपनी सहेलियों से पूछा तो एक सहेली ने उस लड़के की पहचान कर उसके बारे में जानकारी दी । दीपावली के बाद स्कूल पुनः आरंभ होने पर छात्रा जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर जा रही थी, तो उसी लड़के ने फिर से मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया और भैरू महाराज मंदिर के पास उसका दुपट्टा खींचकर छेड़खानी की । छात्रा के नाबालिग होने और घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया । पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर त्वरित एवं सख्त कार्यवाही शुरू की गई । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया और अनुविभागीय अधिकारी सोनकच्छ श्रीमती दीपा मांडवे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उचित कानूनी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए ।इन निर्देशों के तहत थाने में पदस्थ महिला उप निरीक्षक सुशीला सौराष्ट्रीय, प्रधान आरक्षक भगवती प्रसाद,राजेंद्र शर्मा,वीरेंद्र सिंह राजपूत,आरक्षक सिराज और अरुण की टीम ने आरोपी की पतारसी की । आरोपी को आज दिनांक 06.11.2024 सुबह उसे रुद्राक्ष गार्डन के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया । बाल अपचारी होने के कारण कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए उसे माननीय किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

    जोमैटो डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाले गिरफ्तार

    थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत डिलीवरी बॉय की पिटाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी दिनांक 02.11.2024 को थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत मीनाश्री कॉम्पलेक्स इन्दौर रोड देवास के सामने जोमेटो में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले संदीप चौधरी पिता लल्लुराम चौधरी उम्र 25 साल नि. साईनाथ कॉलोनी इटावा देवास के साथ गाड़ी टकराने की बात को लेकर गाली-गलोच, मारपीट व जान से मारने धमकी दी गई। इस संबंध में सोषल मीडिया पर मारपीट की घटना का विडियो वायरल हुआ था। प्रकरण में थाना सिविल लाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 645/2024 धारा 119(1),281,296,115(2),351(3),324(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 3(1)द, 3(1)ध,3(2)5 अजा/अजजा का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना में दिनांक 03.11.2024 को प्रकरण के आरोपी शाहरूख खान पिता रफीक खान उम्र 29 साल निवासी 15/2, इस्लामपुरा जिला देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया एवं प्रकरण में अन्य फरार आरोपी 1. सुफियान शेख पिता इस्माईल शेख उम्र 22 साल निवासी 18/1, इस्लामपुरा जिला देवास, 2. हयात खान पिता मेहमूद खान उम्र 39 साल निवासी 16/2, इस्लामपुरा जिला देवास, 3. सोनू उर्फ सोहेल पिता सलीम खान उम्र 25 साल निवासी 15/2, इस्लामपुरा जिला देवास को दिनांक 05.11.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जिला देवास में पेष किया गया। प्रकरण में सभी आरेापियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • 57 लाख के डंपर चोरी की अलग ही कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, बीमा राशि हड़पने की साजिश, 5 घंटे में अपहरण के आरोपी के गिरफ्तारी के बाद 5 दिन में डंपर कांड का खुलासा

    57 लाख के डंपर चोरी की अलग ही कहानी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, बीमा राशि हड़पने की साजिश, 5 घंटे में अपहरण के आरोपी के गिरफ्तारी के बाद 5 दिन में डंपर कांड का खुलासा

    दे देवास पुलिस ने दिवाली की रात घटित 57 लाख के डंपर चोरी मामले का 5 दिनों में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने डंपर सहित चोरी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि डंपर का सहमालिक ही इस घटना का मास्टरमाइंड था, जिसने बीमा राशि प्राप्त करने और अपने साथी को धोखा देने के उद्देश्य से इस साजिश को रचा था। पुलिस अब मामले में फरियादी दिलीप मानधन्या की भूमिका की भी जांच करेगी। घटना का संक्षिप्त विवरण 31 अक्टूबर 2024 की रात को ग्राम बेडामऊ के पास स्थित एमार पेट्रोल पंप से फरियादी दिलीप मानधन्या, निवासी बागली, ने अपने टाटा बारह चक्का डंपर की चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में थाना बागली प्रभारी हीना डाबर अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। घटनास्थल की सूक्ष्मता से जांच के बाद मामला पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया और एसडीओपी बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन में तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के लगभग 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, टोल नाकों और अन्य स्थानों पर साक्ष्य एकत्र किए। मास्टरमाइंड का खुलासा जांच के दौरान पुलिस ने डंपर चालक अमजद उर्फ अन्नू पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने स्वीकार किया कि डंपर के सहमालिक जसपाल सेंधव और अर्जुन सेंधव के कहने पर ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने डंपर और चोरी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया। पुलिस अब दिलीप मानधन्या की भूमिका को लेकर भी जांच कर रही है, जिससे साजिश के सभी पहलुओं का खुलासा हो सके। जब्त सामग्री डंपर और स्विफ्ट कार, कुल मिलाकर लगभग 60 लाख रुपये की कीमत की सामग्री जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपी 1. अमजद उर्फ अन्नू पटेल, निवासी अनारबाग, खजराना, इंदौर 2. जसपालसिंह सेंधव, निवासी ग्राम बेडामऊ, थाना बागली 3. अर्जुन सेंधव, निवासी ग्राम बेडामऊ, थाना बागली सराहनीय योगदान इस मामले के खुलासे में निरीक्षक हीना डावर, उनि मलखान सिंह भाटी, लोकेश कुशवाह, चित्तामण चौहान, उपेंद्र नाहर, नरेंद्रसिंह चौहान, ज्ञानेन्द्र कुमार, रोहित दसोरिया, दीपक कुशवाह, अरुण वर्मा, बलराम परमार और साइबर सेल के शिवप्रताप सिंह सेंगर, सचिन चौहान तथा अन्य अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  •   मां चामुंडा टेकरी  पर दर्शन कराने मुस्लिम युवती को ले गए युवक की मुस्लिम युवकों ने की  पिटाई, जान से मारने की दी धमकी

      मां चामुंडा टेकरी  पर दर्शन कराने मुस्लिम युवती को ले गए युवक की मुस्लिम युवकों ने की  पिटाई, जान से मारने की दी धमकी

    देवास में मां चामुंडा टेकरी पर अपनी फ्रेंड को दर्शन करने आए युवक के साथ यह घटना हुई। इस संबंध मे युवक विवेक ने बताया कि वह मुस्लिम लड़की जो उसकी फ्रेंड है को अपनी बाइक से देवास में माताजी टेकरी पर दर्शन कराने लाया था। जब वे दर्शन करके लौट रहे थे, तब क्षिप्रा ब्रिज के पास युवती के भाई साहिल और उसके दोस्त सैफअली ने उसे रोका। पहचान पूछने और आईडी न दिखा पाने पर दोनों ने उसे गालियां दीं और थप्पड़ मारे। विवेक का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो साहिल ने अपने अन्य साथी आशीक और अरबाज को बुला लिया, जिन्होंने मिलकर उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर वह युवती के करीब दुबारा आया तो उसे जान से मार देंगे। बाद में उसे क्षिप्रा ब्रिज पर छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह इंदौर आकर परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी और देवास थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है विवेक मुल्तान परदेसी पुरा इंदौर का रहने वाला है और स्कूल टाइम की मित्र को वह देवास टेकरी पर माता जी के दर्शन करने लेकर गया था घटना के बाद औद्योगिक थाना प्रभारी शशि कांत चौरसिया नेबताया की बीती रात युवक के साथ मारपीट के मामले में सोहेल खान सैफ अली खान अरबाज खान आसिफ खान के खिलाफ धारा BNS 296, 115 (2),352 (2),140(3) और 3)5 तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दि वही युवती के भाई साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार किया वही अभी 3 आरोपी फरार है ।

  • दीपावली के दिन आम किसान के 4 वर्ष के मासूम बेटे का शातिर बदमाशों द्वारा अपहरण, पुलिस ने 5 घंटे में ढूंढ निकाला, 10 लाख की मांगी थी फिरौती, टीमवर्क से चंद घंटे में आरोपी सलाखों के पीछे

    दीपावली के दिन आम किसान के 4 वर्ष के मासूम बेटे का शातिर बदमाशों द्वारा अपहरण, पुलिस ने 5 घंटे में ढूंढ निकाला, 10 लाख की मांगी थी फिरौती, टीमवर्क से चंद घंटे में आरोपी सलाखों के पीछे

    घटना 31 अक्टूबर गुरुवार की है जब दीपावली महापर्व होने से शहर एवं ग्रामवासी लक्ष्मीमाता पूजन की तैयारी में लगे हुए थे इसी बीच 4 वर्षीय बालक का अज्ञात व्यक्तियो द्वारा अपहरण कर ले जाने की खबर पुलिस को प्राप्त होती है। बच्चों के परिजन भावना बाई पति अर्जुन भाटी निवासी ग्राम अतरालिया आष्टा जिला सीहोर हाल मुकाम नई आबादी थाना टोंकखुर्द जिला देवास ने थाने आकर रिपोर्ट कि रात्रि के 9:00 बजे मेरे 4 वर्षीय बालक को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है । गांव में अपहरण की घटना अपने आप में चौंकाने वाली है। वह भी मासूम 4 साल के बालक का। ऐसे आमतौर पर आम सामान्य किसान के साथ कई बार घटना होने के बाद उसे यह उम्मीद नहीं रहती की पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी कई बार तो दो-तीन दिन परेशानी होना पड़ता है लेकिन नवागत पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरतासे लिया । और सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही तत्‍काल थाना प्रभारी थाना टोंकखुर्द श्री आलोक सोनी तत्‍काल मय फोर्स के रवाना होकर घटनास्थल पहुंचकर घटनास्‍थल का सुक्ष्‍मता से निरीक्षण किया गया । उक्‍त अज्ञात आरोपी के विरूद्व थाना टोंकखुर्द में अपराध क्रमांक 475/2024 धारा 137(2) BNS वृद्वि धारा 140(1),142,127(2),61(2) BNS का अपराध पंजीबध कर जांच मे लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद,भापुसे के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(शहर) श्री जयवीरसिंह भदौरिया व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा मांडवे के निर्देशन में 4 विशेष टीमों का गठन किया गया । मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किये गये । टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं टेक्निकल अन्वेषण करते हुए कुमारिया बनवीर थाना पीपलरवां पहुंचकर सन्देही आरोपी धर्मेन्द्रसिहं पिता रायसिंह राजपूत निवासी कुमारिया बनवीर थाना पीपलरवां की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन चलाकर 4 टीमो द्वारा ग्राम कुमारिया बनवीर एवं आस पास के जंगल मे तलाश की गई एवं मुखबिर मामुर किये गये । सूचना मिलने पर ग्राम कुमारिया बनवीर मे बस स्टेण्ड के पास शासकीय स्कुल के पीछे सन्देही आरोपी के छिपने के अन्य स्थानो एवं उसके घर पर दबिश दी गई । सन्देही आरोपी धर्मेन्द्र राजपुत उसके घर के पास दिखाई दिया तथा पुलिस को देखकर भागा जिसे उसके घर के पास से अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ की गई । आरोपी द्वारा 4 वर्षीय बालक का अपहरण करना स्वीकार कर अपहृत बालक को 10 लाख रुपये फिरौती मांगने के लिये दयाराम कंजर निवासी कंजरडेरा पीपलरवां के घर छुपाकर रखना बताया गया । आरोपी धर्मेन्द्र को रात्री 01:40 बजे गिरफ्तार किया गया बाद आरोपी की निशादेही से अपहृत बालक को कुमारिया बनवीर के घने जंगल से मध्यरात्रि 02:20 बजे सकुशल दस्तयाब किया गया । अपहृत नाबालिग बालक जिसे मुक्त कराया गया – नाबालिग बालक उम्र 4 वर्ष नि. बारोली इन्दौर है। गिरफ्तार आरोपी के नाम :- धर्मेन्द्र सिंह राजपूत पिता रायसिंह राजपूत उम्र 30 साल निवासी कुमारिया बनवीर थाना पीपलरवां । दयाराम पिता सत्यनिया सिसौदिया जाति कंजर उम्र 60 साल निवासी कंजरडेरा थाना पीपलरवां । नीलेश पिता राजेश धनगर जाति कंजर उम्र 29 साल निवासी कुमारिया बनवीर थाना पीपलरवां । आपराधिक रिकार्ड :- 1. नीलेश पिता राजेश धनगर जाति कंजर उम्र 29 साल निवासी कुमारिया बनवीर थाना पीपलरवां । क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा 1 पीपलरवां 47/2018 294,323,506,34 IPC 2 पीपलरवां 174/2019 294,323,506 IPC 3 पीपलरवां 325/2019 147,148,149,294,336,353,323,336,307 IPC 4 पीपलरवां 252/2021 34 Ex. Act 5 पीपलरवां 55/2023 110 जा.फौ. 6 पीपलरवां 343/2024 115(2),296,351(2),3(5) IPC 2. दयाराम पिता सत्यनिया सिसौदिया जाति कंजर उम्र 60 साल निवासी कंजरडेरा थाना पीपलरवां क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा 1 पीपलरवां 196/2014 294,323,506,34 IPC 2 पीपलरवां 24/2018 34 Ex. Act 3 पीपलरवां 196/2019 34 Ex. Act 4 पीपलरवां 235/2022 294,323,506,34 IPC सराहनीय कार्य :- उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी थाना टोंकखुर्द देवास श्री आलोक सोनी,थाना प्रभारी थाना पीपलरवां श्री कमलसिंह गहलोत,चौकी प्रभारी चौकी चौबाराधीरा उनि श्री राकेश चौहान,उनि श्री चेतन यादव,उनि श्री गणेशलाल जटिया,प्रआर. सौदान सिंह,राजेश लुवानिया,धर्मवीर सिंह,आर.धर्मेन्द्र चावड़ा,सतीश भगत,आलोक ,मनोज ,अनुरूद्ध,महेन्द्र,अनिल,सैनिक रोहित तथा सायबर सेल के प्रआर. शिवप्रताप सिंह एवं सचिन चौहान की विशेष भूमिका रही हैं । *अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक महोदय उज्जैन ज़ोन श्री उमेश जोगा द्वारा पुलिस अधीक्षक को शुभकामनायें प्रेषित की है* । उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्पूर्ण टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है । सबसे खास बात यह रही कि यह एक आम किसान जब थाने पर पहुंचा तो उसके लिए पूरा पुलिस महकमा दीपावली के त्यौहार के दिन मेहनत के साथ लग गया और सफलता मिल ही गई पुलिस के लिए और भी जांच का विषय है इन अपराधियों द्वारा और भी कहीं अपराध किए होंगे जो आगे खुलासा होंगे अभी तो अच्छी बात ही है कि पुलिस अधीक्षक में आते ही कम से कम आम जनता में यह विश्वास जागने का कार्य किया है कि आम आदमी की भी कार्रवाई पुलिस ईमानदारी से करेगी।

  • माँ चामुण्डा टेकरी ग्रुप ने दिनेश एम भूतडा का नवीन दायित्व मिलने पर किया स्वागत

    माँ चामुण्डा टेकरी ग्रुप ने दिनेश एम भूतडा का नवीन दायित्व मिलने पर किया स्वागत

    देवास। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) नई दिल्ली का दिनेश एम भूतडा को देवास जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। श्री भूतडा के मनोनयन होने पर माँ चामुण्डा टेकरी ग्रुप के सदस्यों ने श्री भूतडा का पुष्पमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रुप के कैलाश डागा, अशोक गोस्वामी, संजय शुक्ला, अरविंद महाजन, दिनेश बी भूतडा, अमित तिवारी, प्रकाश भूतडा, अमित तिवारी, प्रकाश भुतडा, भीमसिंह अनन्त पोरवाल, शिवाजी माहेश्वरी, संजय हेतावल, बाबूलाल मालवीय, कमलेश पाठक आदि ने बधाई देते हुए स्वागत किया। उक्त जानकारी अमित तिवारी ने दी।