Blog

  • ऑक्सीजन की समस्या से मिलेगी राहत , धुआ उगलने वाले उद्योग अब लेंगे दुआ, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज  की युद्ध स्तर पर प्लांट की चल रही तैयारी 5से 6दिन में बनने लगेगी ऑक्सीजन, दूसरा प्लांट जिला चिकित्सालय में

    ऑक्सीजन की समस्या से मिलेगी राहत , धुआ उगलने वाले उद्योग अब लेंगे दुआ, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज की युद्ध स्तर पर प्लांट की चल रही तैयारी 5से 6दिन में बनने लगेगी ऑक्सीजन, दूसरा प्लांट जिला चिकित्सालय में

    पूरे देश में अभी सबसे ज्यादा समस्या ऑक्सीजन की आ रही है देवास भी कहा इससे अछूता रहता देवास में कई लोगों ने समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण दम तोड़ दिया अचानक पूरे देश में है समस्या आने से जिला प्रशासन सरकार संभल पाती उससे पहले संकट गहरा गया ।अब धीरे धीरे माहौल सुधर रहा है तो जिला प्रशासन जनप्रतिनिधि और देवास उद्योग में सामाजिक क्षेत्र में सेवा के क्षेत्र में आगे रहने वाली एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज ने भी संकट मोचन की तरह भूमिका निभाई है। एसोसिएशन द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में ही ऑक्सीजन प्लांट बनाने की शुरुआत की गई जमीन देखकर शेड तैयार करने के बाद बस अब कुछ ही दिन 5 दिन से 6 दिन के बाद देवास की जनता को इस बड़ी समस्या से राहत मिलती नजर आ रही है । एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक खंडेलिया ने बताया कि बस कुछ इंजीनियरों का तकनीकी काम बाकी है और हम 5 से 7 दिन में ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर देंगे। तो यह अच्छी खबर संकट के इस दौर में अच्छी खबर राहत देती है अब हर जगह मदद सेवा शुरू हो गई है जिला चिकित्सालय में भी एक प्लांट ऑक्सीजन का शुरू होने जा रहा है उसमें थोड़ा सा समय लगेगा लेकिन आने वाले समय में देवास इस समस्या से पूर्ण रूप से मुक्त हो जाएगा । शहर में चिमनी और से धुंआ उगलने वाली औद्योगिक इकाइयां अब दुआ भी ले रही है। औद्योगिक क्षेत्र मैं देवास को रोजगार तो दिया ही परंतु कई समस्याओं को भी जन्म दिया कुछ प्रदूषण कुछ क्राइम और कुछ अन्य समस्याएं दूसरा पहलू कि देवास में लघु उद्योग और छोटे उद्योग और स्थानीय लोग उद्योगपति बनने तक का सफर पूरा करता है यह देवास वासियों के लिए अच्छी बात है देवास के स्थानीय उद्योगपति स्थापित होने के बाद वह अब देवास में कुछ करना चाह रहे हैं देवास में सुंदर उद्यान के बाद अब जब सबसे बड़ी आपदा सामने आए तो खुलकर सामने आए और देवास को नहीं सांसे देने के लिए कमर कस ली बहुत जल्द औद्योगिक क्षेत्र की एसोसिएशन जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि का यह प्रयास पूरा होता नजर आ रहा है। अब हम आने वाली समस्या है पर विचार करें कि आखिर ऑक्सीजन की कमी क्यों आ रही है हमने देवास के आसपास के बाग बगीचे उखाड़ कर उनकी जगह सीमेंट कंक्रीट की कालोनियां बना दी पहाड़ जो हम को सुरक्षा देते थे भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया इसलिए था और उसकी पूजा भी इस लिए शुरू की थी कि हम पर्वत की पूजा कर उसको बचाए रखें परंतु खदान माफिया की नजर इस पर लग गई और पानी में भी रेत माफिया पहुंच गए प्रदूषण विभाग कीवर्ड मासिक बंदी तक रह गया वन विभाग और अन्य विभाग कागज पर पौधे ज्यादा लगाते रहे धरा पर हमने पौधे कम लगाएं पेड़ ज्यादा कांटे तो अब ऑक्सीजन कहां से मिलेगी अभी भी समय है संकट आपदा के बाद जब माहौल उसके बाद प्रति व्यक्ति एक पौधा क्यों ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प ले हर सामाजिक संगठन एक संकल्प ले कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे तब हम ऑक्सीजन के लिए किसी कुत्रिम व्यवस्था पर निर्भर नहीं रहेंगे हम खुद ऑक्सीजन प्राकृतिक माहौल में लेंगे। खैर अभी तो साधुवाद के पात्र हैं एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज और नगर निगम रेड क्रॉस पी सी ए लेब और जनप्रतिनिधि जिला प्रशासन जो देवास को बहुत जल्द यह सौगात मिलने जा रही है।

  • 4 मई मंगलवार देवास कोरोना हेल्थ बुलेटिन

    4 मई मंगलवार देवास कोरोना हेल्थ बुलेटिन

    कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 04 मई 2021 (यूनिट.आई.डी.एस.पी.) (आज दिनांक को प्रातः 6.00 बजे तक ) (विगत 24 घंटे में ) कोविड-19 टीका,सुरक्षित,उपयोगी आये हम सब मिलकर टीकाकरण अभियान को सफल बनाये। मेरा मास्‍क ,मेरी सुरक्षा , सर्तक रहने की आवश्यकता कोविड-19 अनुकूल व्यवहार परिवर्तन अवश्य अपनाये और सुरक्षित रहे, टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचने के लिये जरूरी है,मास्क पहने, धोते रहे हाथ,रखे 2 गज की दूरी विवरण संख्या
    1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण अभियान मे लगाये गये डोज की संख्या 158280

    2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 1206

    3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 781

    4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 115

    5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 666

    6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0

    7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 144787

    8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 143649

    9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 6127

    10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 137333

    11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 150

    12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5585

    13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 501

    14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0

    15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219

    16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 1138

    17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 41

    18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 14.72

    19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 4.27

    20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.15

    21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.67 22 -जिले मे बनाये गये माईक्रो कंटेंनमेन्ट एरीया की संख्या- 43 ◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-संलग्न सूची-02,03,04,

  • सोशल मीडिया के माध्यम से टीम हेलो ! देवास कोरोना पीड़ितों की कर रही मदद

    सोशल मीडिया के माध्यम से टीम हेलो ! देवास कोरोना पीड़ितों की कर रही मदद

    देवास। कोरोना संकट महामारी संक्रमण काल में जनसेवा कार्य करने में अलग अलग समाजसेवी पीड़ितों की मदद में लगे है। टीम हेलो ! देवास के सदस्य रणवीरसिंह चौहान ने बताया टीम के सदस्य सहित देवास शहर के कही युवा जन हमारे साथ सेवाकार्य में लगे है जो कि हमारी सोशल मीडिया (टेलीग्राम ) के पेज ‘ कोरोना हेल्प डेस्क देवास ‘ से लोगों की हर सम्भव मदद रहे हे । श्री चौहान ने बताया शहर के व सुदूर अंचलों से आने वाले पीड़ितों के कई परिजनों को जानकारी नही होती है, कि कहां पर ऑक्सीजन, सिलेंडर व बेड मिलेगा। परिजनों को परेशानी न हो इसलिए , इंस्टाग्राम व वाट्सप ग्रुप बनाकर जानकारी एकत्रित कर आने वाले नम्बरों की टीम के सदस्यों द्वारा वेरिफाई करने के बाद पीड़ितों को ऑक्सीजन सिलेंडर, फ्लोमिटर, व बेड की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जा रही है। दूसरी जगह सिलेंडर उपलब्ध कराने के साथ ही टीम सदस्यों द्वारा सोमवार को एक सिलेंडर खरीद लिया गया है , जिसे कोरोना पीड़ितों की सेवा में निःशुल्क लगाया जाएगा। टीम का सभी नगर वासियों से निवेदन है की यदि किसी के घर में कोई कोविड-19 के पेशेंट ठीक हो चुके हो और उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर, इनहेलर मशीन या ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हो ओर आप उसे सेवा मे देना चाहे तो हमसे सम्पर्क करे। कोरोना पीड़ित मरीज़ या कोई पीड़ितों की मदद करना चाहे तो टीम हेलो! देवास से इन नम्बर पर सम्पर्क करे – 89627 48593 , 70242 64123 , 7000152525 .

  • रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते एक महिला ,  मेल नर्स और एक मेडिकल संचालक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

    रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते एक महिला , मेल नर्स और एक मेडिकल संचालक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

    देवास में ही नहीं पूरे देश में भी रेमडेसिविर इंजेक्शन की मारामारी चल रही है और आपदा को भी कहीं लालची लोग अवसर बना रहे हैं ।ऐसे ही देवास में एक इंजेक्शन बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया। जिसके पास से 3 इंजेक्शन और कई दवाइयां इस कोतवाली ने बरामद की है। देवास के प्राइम हॉस्पिटल में कार्य करने वाले मेल नर्स और महिला नर्स सहित एक मेडिकल संचालक को भी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिवदयाल द्वारा डीएसपी किरण शर्मा सीएस पी विवेक सिंह द्वारा इंजेक्शन की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे जिसकी सफलता शहर कोतवाली को मिली शहर कोतवाली पुलिस ने प्राइम हॉस्पिटल सिविल लाइन में कार्य करने वाली नर्स पूजा पिता देवी सिंह निवासी बाडोली सोनकच्छ और पुरुष नर्स अंकित राजाराम पटेल और मेडिकल संचालक जिसका मेडिकल नावेल्टी चौराहे पर है रूद्र पिता भगवती तिवारी 17 मुक्ति मार्ग के पास से 3 इंजेक्शन और दवाइयां जप्त की है। यह इंजेक्शन मेल फीमेल नर्स 27000 में भेजते हुए रंगे हाथ पकड़ाए। पुलिस कोतवाली द्वारा पूछताछ की जा रही है की यह गिरोह अभी तक कितने को इंजेक्शन बेच चुका है इसके पीछे ओर कोन कोन है। इस कार्रवाई में शहर कोतवाल उमराव सिंह सिंह ,पवन यादव, ईश्वर मंडलोई खलील खान, राकेश तिवारी ,रघुनंदन मुकाती ,शिव प्रताप सिंह सेंगर, जितेंद्र कौशल ,मातादीन और महिला आरक्षण मनीषा मीणा , नेहा ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई भी की जा सकती है।

  • अब  जिला अस्पताल देवास की समस्त बाह्य ओ.पी.डी.सेवाए 3 मई 2021 सोमवार से ईएसआईसी अस्पताल (बीमा अस्पताल)  में संचालित  होगी। ——————————— जिला अस्पताल देवास में  कोरोना संदिग्ध/कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच व उपचार सेवायें प्रदान की जा रही है । ———————————— कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए अनुकूल व्यवहार करें, घर पर रहे – कलेक्टर श्री शुक्ला

    अब जिला अस्पताल देवास की समस्त बाह्य ओ.पी.डी.सेवाए 3 मई 2021 सोमवार से ईएसआईसी अस्पताल (बीमा अस्पताल) में संचालित होगी। ——————————— जिला अस्पताल देवास में कोरोना संदिग्ध/कोरोना संक्रमित मरीजों की जांच व उपचार सेवायें प्रदान की जा रही है । ———————————— कोविड-19 की चेन को तोड़ने के लिए अनुकूल व्यवहार करें, घर पर रहे – कलेक्टर श्री शुक्ला

    ———————————— देवास, 02 मई 2021/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार जिला अस्पताल देवास की समस्त बाह्य रोगी ओ.पी.डी. की सेवाएं आने वाले मरीजों की जांच व उपचार अब दिनांक-03 मई 2021 सोमवार से उज्जैन रोड स्थिति ईएसआईसी अस्पताल (बीमा अस्पताल) में प्रारंभ की जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एमपी शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में कोरोना के संदिग्ध मरीज एवं संक्रमित मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले सामान्य मरीजों में कोरोना का संक्रमण ना फैले। इसलिए बाह्य रोगी ओ.पी.डी. सेवाएं सोमवार से निरंतर उज्जैन रोड स्थिति ईएसआईसी अस्पताल (बीमा अस्पताल) संचालित होगी। जिला चिकित्सालय देवास के चिकित्सक विशेषज्ञ की ड्यूटी ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल में लगाई गई है। जिसमें डॉ. कविता कवचे, डॉ. एम.बी. अग्रवाल, डॉ.पी.के. गुप्ता, डॉ. एन.के.सक्सेना., डॉ.सपना राजा, डॉ. अमृता सोनी, डॉ.आर.के. शर्मा, डॉ.जी.के. चौहान, डॉ. प्रदीप जयंत सभी चिकित्सक प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक अपनी सेवायें प्रदान करेंगे। जिला अस्पताल में आने वाले बाह्य रोगी मरीज अब सोमवार से ईएसआईसी अस्पताल बीमा अस्पताल में ही जांच व उपचार करवाये। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने सभी आमजनों से अपील की है कि इस समय कोई भी व्यक्ति बिना कार्य के घर से बाहर ना जाये, हम सब को मिलकर संक्रमण की चेन को तोड़ना है। यह घरों में रहकर ही संभव है। मास्क पहने, दूरी बनाकर रहें, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को प्रोटोकोल अनुसार दवाई, संतुलित भोजन, तरल पेय आदि लेते रहे ओर सकरात्मक रहे, जिससे जल्दी कोविड से स्वस्थ हो सकते है।

  • राजानी ने लिखा भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल को पत्र खाली सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरवाने की व्यवस्था करें

    देवास । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल को पत्र लिखकर उन्हें साधुवाद दिया है कि आपके किसी भी चुने हुए जनप्रतिनिधि ने यह आवाज नहीं उठाई लेकिन आपने आपकी सरकार होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजवर्गीय एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चैधरी को पत्र लिखकर यह अवगत कराया है कि देवास में कोरोनावायरस जैसी बीमारी से मुकाबला करने के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं है । राजानी ने लिखा है कि आपके पत्र लिखने के बावजूद आज तक स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए कोई कारगर कदम सरकार और जिला प्रशासन द्वारा नहीं उठाया गया है। ना तो आज बेेड की व्यवस्था है, ना रेमेडेसीवर इंजेक्शन की व्यवस्था है ना ऑक्सीजन की ना ही दूसरी दवाइयों की पूरा प्रशासनिक सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है ।ऑक्सीजन के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल रही है इंदौर एवं पीथमपुर के प्लांटों से ऑक्सीजन मिल रही थी लेकिन इंदौर कलेक्टर ने उन्हें मना कर दिया है कि किसी भी बाहरी व्यक्ति को ऑक्सीजन मत देना इस कारण से देवास से जो लोग ऑक्सीजन लेने पीथमपुर जा रहे हैं वे निराश होकर वापस लौट रहे हैं। इस पत्र के माध्यम से मेरा आपसे अनुरोध है कि आप अपनी सरकार से व्यवस्था करा दे जिससे लोग खाली सिलेंडर लाकर उसमें ऑक्सीजन ले जाएं और अपने मरीजों को ऑक्सीजन लगा सके आप चाहे तो यह व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय से भी कर दे इसमें भी हमें कोई एतराज नहीं है। श्री राजानी ने कहा कि यदि हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार होती यह व्यवस्था आसानी से करवा देते। इस संदर्भ में अगर आप कारगर तरीके से अपनी बात रखेंगे और सरकार से आप यह व्यवस्था कराने में कामयाब हो गए तो निश्चित रूप से हम देवास एवं जिले के लोगों को कोरोना जैसे संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकेंगे।

  • हनुमान मंदिर में सर्वधर्म समाज द्वारा यज्ञ हवन व जाप किया गया। निरन्तर पांच दिन तक जाप होगा

    हनुमान मंदिर में सर्वधर्म समाज द्वारा यज्ञ हवन व जाप किया गया। निरन्तर पांच दिन तक जाप होगा

    देवास। ग्राम नागदा साप्रदायिक एकता व सद्भावना की मिशाल है। सर्वधर्म समाज द्वारा देश मे कोरोना महामारी संक्रमण से मुक्ति के लिए शनिवार को वार्ड क्रमांक 45 ग्राम नागदा हनुमान मंदिर में पंडित मनीष दुबे द्वारा उपस्थित सर्वधर्म समाज के धर्मप्रेमियों से यज्ञ हवन में मंत्रोचार द्वारा आहुति दिलाकर हनुमानजी का अभिषेक कर जाप किया गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी वर्गों के नागरिकों द्वारा यज्ञ हवन में भाग लिया। भगवान हनुमान जी महाराज का बाधा निवारण हेतु हवन पूजन कर मंगलकामनाएं की गई की कोरोना संक्रमण महामारी के इस दौर में नागदा व देशवासियों की रछा करें। सभी को स्वस्थ रखें। इस कामना से आज सभी लोगों ने मिलकर भगवान का विशेष पूजन किया। हवन के साथ ही पांच दिन तक निरन्तर जाप किया जाएगा। पुजन पंडित मनीष दुबे के द्वारा संपन्न होगा। हवन पूजन में वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद कैलाश पटेल, पूर्व पार्षद घनश्याम पटेल, पूर्व पार्षद व नेता प्रतिपक्ष विष्णु मोदी, हुसैन शेख, दीपक मालवीय,भेरू चौहान, भरत चौहान, हाजी इकरार शेख, सदर साहब, जगदीश कुमावत, बलराम मोदी, ईन्दर चोधरी, छोगालाल एरवाल, राधेश्याम झंवर, गोपाल पटेल, बद्री पटेल आदि का सराहनीय सहयोग रहा। यह जानकारी दीपक मालवीय ने दी।