Blog

  • 27 अप्रैल को मुफ्त में मोतियाबिंद की जांच और ऑपरेशन सभी सुविधाओं के साथ, जरूरतमंद शिविर का लाभ उठाएं

    27 अप्रैल को मुफ्त में मोतियाबिंद की जांच और ऑपरेशन सभी सुविधाओं के साथ, जरूरतमंद शिविर का लाभ उठाएं

    देवास में 27 अप्रैल बुधवार को शंकरा आई सेंटर द्वारा मिश्रीलाल नगर चौराहे पर निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर रखा गया है जिसमें चयनित रोगियों का इंदौर में निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। खास बात यह है कि निशुल्क ऑपरेशन के साथ दवा चश्मा और रोगी के भोजन और आने जाने की व्यवस्था भी निशुल्क रखी गई है। 81 82 मिश्रीलाल नगर चौराहे ए बी रोड शंकरा विजन आई सेंटर पर बुधवार 27 अप्रैल को यह शिविर रखा गया है और जानकारी के लिए संस्था विजन के समाजसेवी श्री धीरज देशमुख के मोबाइल नंबर 81 200 0 6256 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं । इंदौर में ऑपरेशन स्थल का पता शंकरा आई सेंटर स्कीम नंबर 54 सी सेक्टर इंदौर। आमजन ज्यादा से ज्यादा इस शिविर का लाभ उठाएं और अपने आस-पड़ोस और परिचित को इसकी जानकारी देकर इसका लाभ उठाएं।

  • देवास जिले के प्रतिभावान खिलाडियों के लिए अच्छी खबर ,राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए 31 मई तक इनसे संपर्क करें

    देवास जिले के प्रतिभावान खिलाडियों के लिए अच्छी खबर ,राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए 31 मई तक इनसे संपर्क करें

          देवास 25 अप्रैल 2022/ जिला खेल और युवा कल्‍याण अधिकारी देवास ने बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण द्वारा 01 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाडि़यों से वर्ष 2022 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन 31 मई तक आंमत्रित किये गये है। अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को 10 हजार रूपये, रजत पदक पर 8 हजार रूपये एवं कांस्य पदक पर 6 हजार रूपये खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान हैं। खेलवृत्ति के लिए निर्धारित दिशा-निर्देश व नियमावली विभागीय वेबसाईट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है। 31 मई 2022 के पश्‍चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जायेगा।       खेलवृत्ति के लिए आवेदन य जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय से कुषाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकासनगर तथा युवा समन्वयक श्री युनूस खान, शा.उ.मा.वि.क्षिप्रा विकासखण्ड देवास (मो. 9827366592), युवा समन्वयक श्री जावेद पठान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय विकासखण्ड सोनकच्छ (मो.9229438068), युवा समन्वयक श्री कमल सोंलकी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विकासखण्ड कन्नौद (मो. 9926937967), युवा समन्वयक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय विकासखण्ड बागली श्रीमती रेणु सिंह (मो. 9713553304), युवा समन्वयक शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विकासखण्ड टोंकखुर्द कु.निधि राणा, (मो. 9993515362), युवा समन्वयक शासकीय मॉडल उत्कृष्ट विद्यालय विकासखण्ड खातेगांव कु. रीमा बछानिया से प्राप्त कर सकते है।

  • गार्बेज फ्री सिटी 5 स्टार रेटिंग के लिए देवास ने पेश किया दावा
– आयुक्त ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, उपयंत्रियों को दिए निर्देश
– वायु में धूल के कणों में कमी लाने के लिए चौराहों पर फव्वारे स्थापित होंगे
– सार्वजनिक दीवारों पर बैनर-पोस्टर हटाने के दिए निर्देश

    गार्बेज फ्री सिटी 5 स्टार रेटिंग के लिए देवास ने पेश किया दावा – आयुक्त ने बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की, उपयंत्रियों को दिए निर्देश – वायु में धूल के कणों में कमी लाने के लिए चौराहों पर फव्वारे स्थापित होंगे – सार्वजनिक दीवारों पर बैनर-पोस्टर हटाने के दिए निर्देश

    देवास। पिछली बार देवास को गार्बेज फ्री सिटी में थ्री स्टार का दर्जा प्राप्त हुआ था। इस बार फाइव स्टार के लिए देवास ने अपना दावा पेश किया है। फाइव स्टार के लिए नगर निगम द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आयुक्त विशालसिंह चौहान गार्बेज फ्री सिटी बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में हो रहे कार्यों की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। फाइव स्टार का दर्जा प्राप्त करने के लिए जो तैयारियां चल रही है, उसकी समीक्षा गुरुवार को नगर निगम आयुक्त श्री चौहान ने की। उन्होंने सभी उपयंत्रियों की बैठक आयोजित की। उपयंत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के सभी मुख्य मार्गों पर हरियाली के लिए पौधारोपण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। व्यवसायिक क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के कार्य अधिक से अधिक करवाएं। किसी भी सार्वजनिक दीवार पर पोस्टर-बैनर चिपके हुए नहीं हो, क्योंकि इससे सुंदरता प्रभावित होती है। आयुक्त श्री चौहान ने निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि में होने वाली सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। वायु में धूल के कणों में कमी लाने के लिए चौराहों पर फव्वारों को स्थापित किया जाए। उल्लेखनीय है कि देवास शहर में स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं पर ध्यान देते हुए कार्य हो रहे हैं। शहर की आबोहवा प्रदूषणमुक्त रहे, इसके लिए डिवाइडरों की रोटरियों व सड़कों के किनारे पौधारोपण किया गया है। एबी रोड के स्पोर्टस पार्क में मखमली घास लगाई है। पार्क की घास और पौधों में नियमित रूप से पानी का छिड़काव हो रहा है। शहर के डिवाइडरों पर कलर किया है। शहर में जहां सड़कें जर्जर हो रही थी, वहां डामरीकरण किया जा रहा है। इससे आवागमन में राहगीरों को आसानी हुई है। मुख्य मार्गों की सेंटर लाइट सहित वार्डों की स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था में काफी सुधार किया है। शहर में हो रहे इन कार्यों को देखते हुए शहरवासियों को भी उम्मीद है कि देवास को फाइव स्टार जरूर हासिल होगा।

  • अवैध शराब व सट्टा बंद कराए जाने को लेकर जनसुनवाई में की शिकायत

    अवैध शराब व सट्टा बंद कराए जाने को लेकर जनसुनवाई में की शिकायत

    देवास। वार्ड क्रमांक 14 के पूर्व पार्षद राजेश डांगी ने मंगलवार को जनसुनवाई में अवैध रूप से बिक रही शराब व सट्टे की शिकायत जनसुनवाई में की। डांगी ने बताया कि आबकारी विभाग से अवैध शराब की शिकायत कई बार कर चुका हूँ, लेकिन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। शासन द्वारा जो शराब की दुकान तय की गई है उसके अलावा ठेकेदार द्वारा डायरी बनाकर शराब बेची जा रही है। इसमें मोहल्ले-मोहल्ले दारू की डायरिया बना दी गई है। जिस वजह से शहर के बावडिय़ा, बीराखेड़ी, अमोना, बालगढ़ एवं औद्योगिक क्षेत्र में अवैध शराब खुलेआम बिक रही है। साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में खुलेआम सट्टा भी चल रहा है। डांगी ने कलेक्टर से मांग की है कि अवैध रूप से बिक रही शराब व सïट्टे को बंद कराया जाए। 

  • बहुचर्चित मेंडकी रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज निर्माण का नगर जनहित सुरक्षा समिति ने किया अवलोकन


हार्ड पेशेंट सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को ले जाने में उठाना पड़ रही है भारी रिस्क

    बहुचर्चित मेंडकी रेलवे क्रॉसिंग ब्रिज निर्माण का नगर जनहित सुरक्षा समिति ने किया अवलोकन हार्ड पेशेंट सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को ले जाने में उठाना पड़ रही है भारी रिस्क

    देवास। यातायात को सुगम बनाने के लिए मेंडकी रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे बहुचर्चित निर्माणाधीन ब्रिज का कार्य अंतिम चरण में है।जनहित को देखते हुए नगर जनहित सुरक्षा समिति ने ब्रिज निर्माण कार्य का  अवलोकन किया गया।लगभग 4 वर्ष से चल रहे ब्रिज निर्माण कार्य से दो दर्जन गांव के लोग एवं दर्जनभर कालोनियों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ब्रिज निर्माण कार्य के दौरान लंबा समय बीत जाने से खासकर मरीजों को उपचार के लिए लाने और ले जाने की आर्थिक रूप से हानि के साथ मानसिक प्रताड़ना एवं समय की बर्बादी हो रही है। स्थिति तब और विकट हो जाती है जब कोई हार्ट पेशेंट हो, गंभीर मरीज हो और उसके उपचार के लिए शीघ्र ले जाने की आवश्यकता होती है। लेकिन चाहकर भी परिजन समय पर उपचार नहीं करवा पा रहे हैं। नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा लगातार सेतु निर्माण विभाग  को आवेदन देकर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने को लेकर अवगत कराया जा रहा है। समिति द्वारा ब्रिज निर्माण में हो रही लेटलतीफी को लेकर निर्माण कार्य को देखा एवं सेतु निर्माण विभाग के उपयंत्री एक के जैन से ब्रिज का आवागमन शीघ्र चालू करने की मांग को लेकर चर्चा की।इस पर श्री जैन ने कहा कि हमारा पूरा प्रयास है कि अप्रैल माह में ही ब्रिज का आवागमन चालू कर दिया जाए। इस अवसर पर समिति के अनिल सिंह बेस, सुनील सिंह ठाकुर, विनोद सिंह गौड़, विजय सिंह तवर, अनूप दुबे, सुमेर सिंह जाधव, सुभाष वर्मा आदि उपस्थित थे।

  • गोबर मारकर महंगाई के प्रति जताया आक्रोश।

    Dewas News Kalyugtimes

    महिला नेत्रीयो ने गोबर मारकर महंगाई के प्रति जताया आक्रोश।महिला सांसद के फोटो पर

  • रोज-रोज हो रही विद्युत कटौती के खिलाफ युवक कांग्रेस ने खोला मोर्चा  – विजयागंज मंडी विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर आक्रोशित कांग्रेसियों ने जड़ा ताला

    रोज-रोज हो रही विद्युत कटौती के खिलाफ युवक कांग्रेस ने खोला मोर्चा – विजयागंज मंडी विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर आक्रोशित कांग्रेसियों ने जड़ा ताला

    देवास। विजयागंज मंडी रोज-रोज हो रही अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ युवक कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। आक्रोशित लोगों ने युवक कांग्रेस महासचिव मलखान सिंह देवड़ा के नेतृत्व में विद्युत वितरण केन्द्र विजयागंज मंडी का घेराव कर दिया। यहा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा संतुष्टि जनक उत्तर न मिलने पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र पर ताला जड़ दिया। जिसे मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद खोल दिया गया। इस अवसर पर युवक कांग्रेस द्वारा अधीक्षण यंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर विद्युत कटौती तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की गई। साथ ही स्थिति में सुधार न होने पर युवक कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन का वचन अनिल जायसवाल ने किया। कार्यकर्ताओं का आभार दीपक मोदी ने माना। इस अवसर पर अनिल जायसवाल, गजराज सिंह गोहिल, रवि कुमावत, संजू बाबा, धनसिंह लोहाना, अफजल पटेल, बाबू जाफर, विजेन्द्र सिंह बरखेड़ी, सुरेश राठौड़, मोहन नरसला, जयसिंह जी खेड़ा, विजय पटेल, लोकेंद्र सिंह पटेल, राहुल राठौड़, रमेश जनपद सहित बड़ी संख्या में युवक कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी थे। 

  • किसानों से अधिक काटी हम्माली दर   – भुगतान पत्रक के आधार पर मंडी सचिव को कार्रवाई के लिए दिया आवेदन, किसानों के साथ समस्या आम बात

    किसानों से अधिक काटी हम्माली दर  – भुगतान पत्रक के आधार पर मंडी सचिव को कार्रवाई के लिए दिया आवेदन, किसानों के साथ समस्या आम बात

    देवास। कृषि उपज मंडी में किसानों के साथ लूट का खेल थम नहीं रहा है। हम्माली की दरें मंडी बोर्ड ने निर्धारित की हुई है, लेकिन यहां एक फर्म द्वारा मनमर्जी से इसकी राशि काटी जा रही है। मामले में भारतीय किसान संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश नागर ने संबंधित फर्म पर कार्रवाई के लिए मंडी सचिव प्रवीण चौधरी को आवेदन दिया है।  आवेदन में श्री नागर ने बताया कि अनुज्ञप्तिधारी फर्म परी एग्री ग्रेन इंडस्ट्रीज प्रालि के प्रोपाइटर ने किसान के बिल भुगतान पत्रक में अधिक राशि काटी है। मंडी समिति द्वारा तय तुलाई हम्माली की प्रति बोरी 90 किलो की होने पर 10 रुपए 80 पैसे लेना चाहिए। उक्त फर्म ने 60 किलो की बोरी के भी 10 रुपए 80 पैसे किसान के बिल भुगतान से काटे हैं। एक किसान ने 30 मार्च को मंडी में 73.14 बोरी गेहूं बेचा, जिसका कुल वजन 43.94 क्विंटल है। यह गेहूं 2007 रुपए के हिसाब से बिका, जिसकी कुल राशि 88 हजार 187 रुपए है। इसमें हम्माली दर 10 रुपए 80 पैसे के हिसाब से 788 रुपए 40 पैसे काटी गई। जबकि गेहूं का वास्तविक वजन 43.94 क्विंटल है और 90 किलो की भरती से 49 बोरी होती है। इस आधार पर 529 रुपए ही हम्माली दर लेना थी, लेकिन फर्म ने किसान से 259.20 रुपए लिए। श्री नागर ने बताया कि उक्त व्यापारी के प्रतिदिन 130-150 बिलों का भुगतान पत्रक मंडी समिति में जमा होते हैं। इस प्रकार औसतन प्रतिदिन इस फर्म द्वारा किसानों से 36 हजार रुपए से अधिक की लूट हो रही है। श्री नागर ने बताया कि पूर्व में भी किसान प्रतिनिधि मंडल ने मंडी प्रशासन को अवगत कराया और समाचार पत्र में भी इसका प्रकाशन हुआ था। इसके बाद भी मंडी प्रशासन ने व्यापारी फर्म पर कोई कार्रवाई नहीं की। व्यापारी द्वारा सोच-समझकर भोले-भाले किसानों की अधिक राशि काटी जा रहे है। व्यापारी पर कार्रवाई करते हुए सारे लाइसेंस रद्द किए जाना चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन किया जाएगा। इस संबंध में मंडी सचिव प्रवीण चौधरी का कहना है कि हमें आवेदन प्राप्त हुआ है। संबंधित फर्म को पहले भी नोटिस दिया था। अब फिर से नोटिस दे रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाना चाहिए।