देवास। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण जिला सभा देवास द्वारा आयोजित अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन मिलाप गार्डन में रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष अशोक व्यास द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। परिचय सम्मेलन में 8 से अधिक राज्यों के 2,000 से अधिक समाज जन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन परिचय सम्मेलन संयोजक प्रमोद व्यास, सुनील शर्मा, कमलेश शर्मा, आकाश व्यास आदि द्वारा किया गया। उक्त जानकारी सर्व ब्राह्मण युवासंघ के जिला उपाधयक्ष पं प्रणय व्यास द्वारा दी गई।
Blog
-

उत्कृष्ट विद्यालय देवास में कक्षा 9 वी एवं कक्षा 11 वी में प्रवेश संबंधी सूचना ( छात्र-छात्राएं ध्यान दें)
उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी ने बताया की कक्षा 9 वी में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया आनलाईन osms.mp onlione.gov.in पर दिनांक 10/06/2022 से 20/06/2022 तक होगी। चयनित विद्यार्थी दिनांक 22/06/2022 तक अपना शुल्क अनिवार्य रूप से आनलाईन जमा करेंगे। शुल्क जमा करने पर ही प्रवेश मान्य होगा। उक्त दिनांक के पश्चात चयनित सूची वाले विद्यार्थियो को प्रवेश नही दिया जायेगा । दिनांक 21/06/2022 से 25/06/2022 तक रिक्त सीट के लिए प्रतिक्षा सूची वाले विद्यार्थी आनलाईन अपना आवेदन कर सकेंगे। दिनांक 28/06/2022 को दोपहर पश्चात प्रतिक्षा सूची से मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों की चयन सूची का प्रकाशन किया जायेगा। दिनांक 03/07/2022 तक उक्त सूची में चयनित विद्यार्थी अपना शुल्क अनिवार्य रूप से आनलाईन जमा करेंगे। शुल्क जमा करने पर प्रवेश मान्य होगा। कक्षा 11 वी में अन्य विद्यालय के विद्यार्थियो को कला संकाय ( हिन्दी माध्यम ) और कामर्स संकाय ( अंग्रेजी माध्यम ) में रिक्त सीटो पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा । दिनांक 10/06/2022 से 25/06/2022 तक आनलाईन http://osms.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। दिनांक 28/06/2022 को मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियो की सूची लगायी जायेगी । तत्पश्चात दिनांक 03/07/2022 तक उक्त सूची में चयनित विद्यार्थी अपना शुल्क आनलाईन जमा करेंगे। शुल्क जमा होने पर ही प्रवेश मान्य होगा । प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय देवास
-

शहर की यातायात व्यवस्था का होगा सुधार व्यापारियों को निर्धारित सीमा में रखवाना होंगे वाहन 14 जून से चलेगा विशेष अभियान, बैठक में दिए दिशा-निर्देश
देवास। नगर निगम के सभाकक्ष में सोमवार को यातायात व्यवस्थाओं को लेकर एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देशन में सीएसपी विवेकसिंह चौहान व यातायात डीएसपी किरण शर्मा ने नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त रूप से बैठक आहूत की। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था पर बारिकी से चर्चा की गई। जहां यातायात में सुधार की आवश्यकता है, वहां सुधार के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारियों के लिए कहा गया कि वे निर्धारित सीमा में ही अपने ग्राहकों के वाहन पार्क करवाए। शहर के मुख्य मार्ग और बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पर जोर देते हुए सीएसपी व डीएसपी ने कहा कि हमारा उद्देश्य व्यापारियों या ठेला चलाने वालों को परेशान करना नहीं है। मार्ग पर जगह-जगह ठेलागाड़ी न खड़ी हो और व्यापारी वर्ग अपनी दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहन को पार्क व्यवस्थित ढंग से करवाए। दुकानों के बाहर सामान नहीं रखे। वाहन पार्किंग सही तरीके से होने पर आवागमन में परेशानी नहीं होगी। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा। डार्क सर्कल भी चिन्हित किए जाएंगे। सीएसपी व डीएसपी ने कहा कि वाहनों की पार्किंग गलत तरीके से होने पर यातायात व्यवस्था बिगड़ती है। इधर-उधर रखे हुए वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। अगर व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर सामान रखते हैं तो उन्हें पहले समझाइश दी जाएगी और नहीं मानने पर सामान जब्त करते हुए चालानी कार्रवाई की जाएगी। सघन चेकिंग होगी- वाहनों से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए लोगों एवं सार्वजनिक स्थानों पर फालतू बैठे युवक-युवतियों से पूछताछ की जाएगी हर चौराहे पर सघन चेकिंग की जाएगी। जिन स्थानों पर महिलाओं का पैदल आनाजाना ज्यादा है, उन स्थानों पर सर्चिंग होगी। वरिष्ठ महिलाओं से पुलिस द्वारा जानकारी ली जाएगी। हर चौराहों पर फोकस होगा। गलियों में भी अंधेरा ना हो इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। सीएसपी व डीएसपी ने सभी थाना प्रभारियों व यातायात से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए। 14 से चलेगा संयुक्त अभियान- यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए 14 जून से सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक एवं दोपहर 3 से रात 8 बजे तक अभियान चलाया जाएगा। भोपाल चौराहा से लेकर विकासनगर चौराहा एवं शहर के मध्य व्यवसायिक क्षेत्रों में फोकस रहेगा।
-

देवास में विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का आयोजन 14 जून को
————- देवास 13 जून 2022/ कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड देवास ने बताया कि 14 जून को दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का आयोजन कार्यालय कार्यपालन यंत्री (शहर संभाग) देवास आनंद बाग परिसर एबी रोड देवास में वृत्त स्तर पर गठित टीम द्वारा किया जाएगा। फोरम विद्युत उपभोक्ता की विद्युत संबंधी शिकायतों का निवारण किया जाएगा।
-
पंजाब विधानसभा जीत के बाद आप पार्टी मैं उत्साह, आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय का शुभारंभ पार्टी के प्रदेश पर्यवेक्षक एवं देवास जिला प्रभारी आएके खान करेंगे पहली लिस्ट जारी
देवास। नगर निगम चुनाव में इस बार आप पार्टी भी उत्साहित नजर आ रही है विधानसभा में भले ही जिले में आप पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली हो लेकिन हाल ही में पंजाब चुनाव के परिणाम के बाद आप पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पूरे वर्ष विपक्ष की भूमिका निभाने के साथ आप पार्टी अब निगम चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है । वैसे देखा जाए तो मध्यप्रदेश में अभी तक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई तीसरी पार्टी बहुमत में नहीं आ पाई है। कुछ हद तक बहुजन समाज पार्टी ने जरूर विधानसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है निगम पंचायत चुनाव में भी बसपा का वोट बैंक काम करता है। अब पूरे देश में तीसरे विकल्प के रूप में आप पार्टी उभर कर सामने आई है देवास में नगर निकाय चुनाव की रणनीति एवं प्रभावी संचालन हेतु आम आदमी पार्टी द्वारा चामुंडा कांप्लेक्स में दूसरी मंजिल पर जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया। सोमवार को प्रदेश के पर्यवेक्षक एवं देवास जिला चुनाव प्रभारी आईके खान 12:00 से 5:00 तक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर चर्चा करेंगे।इसके साथ ही पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष हुसैन से जिला संगठन मंत्री दीपक माली द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर,मेहरबान सिह चोहान, जाकिर खान, सुनील चोहान,सलमान सदर, धर्मेद्र सिंह, नसीर मन्सूर शाह, अकरम पठान सहित शहर के सभी बुध्दिजीवियों शिक्षित, इमानदार,सेवाभावी महापोर पार्षद पदो के उम्मीदवार अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करें। अब देखना है निगम चुनाव में आप आमजन के विश्वास पर कितनी खरी उतरती है अभी तो आपने पूरी तैयारी के साथ मैदान संभाल लिया है।
-

एबी रोड से कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
एबी रोड से कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच आरोपियों को किया गिरफ्तारएबी रोड मुथूट फाइनेंस के पास से कोतवाली पुलिस ने बीती रात डकैती की योजना बनाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने चाकू लोहे का बका लोहे की खुकरी पेचकस सहित अन्य सामग्री जब्त की है। आज रविवार को सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि डकैती की योजना बनाते हुए आरोपी देवकरण बामनिया पंकज प्रजापति अनस शेख बबलू चौहान और बबला खान को गिरफ्तार किया है इनके खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास मौके से दो बाइक जबत की थी जो चोरी की निकली जिसके बाद पूछताछ करने पर नौ अन्य भाई भी पुलिस ने इनसे जब्त की है। विवेक सिंह चौहान ने बताया कि यह आरोपी हॉस्पिटल भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बाइक भी चुराते थे और उनका उपयोग डकैती सहित अन्य घटनाओं में भी करते थे।
-

भाजपा में महापौर टिकट का बेसब्री से इंतजार, कांग्रेस में वायरल पार्षद की सूची फर्जी बुधवार तक जारी होगी पहली सूची, दमदार उधारी वाले नेता जी भी उधार चुकता कर रहे हैं विभाग की
अभी देवास में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी की घोषणा के बाद भारतीय जनता पार्टी में हलचल मची है ।जहां दावेदारों की नींद उड़ गई है उनको जितनी बेचैनी से घोषणा का इंतजार है तो आम जनता में भी एक की चर्चा है कब होगा भाजपा में महापौर का टिकट का फैसला। हर जगह माहौल गर्म है गर्म माहौल में बारिश की कुछ ठंडक भी राजनीति माहौल को ठंडा नहीं कर पाई हे अभी पूरे शहर में क्या गांव में निगम और पंचायत चुनाव का माहौल गरमाया है। कांग्रेस पार्षद की वायरल सूची फर्जी—— कांग्रेसमें महापौर टिकट की घोषणा के बाद कुछ लोगों ने लगे हाथ पार्षदों की सूची भी वायरल कर दी ।कई पार्षद के दावेदार तो इसको देख कर चौक गए क्योंकि इसमें कई दावेदार ऐसे हैं जो अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए हैं और कई हार का स्वाद चख चुके हैं। वायरल सूची को शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने गलत बताते हुए बताया कि बहुत जल्द बुधवार तक कांग्रेस की पहली सूची तो जारी हो जाएगी। और दूसरी सूची भी बहुत जल्द जारी हो जाएगी। पंचायत और नगर निगम में भारी राजस्व की प्राप्ति—– पंचायत चुनाव में जहां सरपंच जनपद और अन्य चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी ने बिजली के बिल वह पंचायत की कर राशि पूरी जमा कर उधारी चुकता कर दी ,तो नगर निगम में भी यही हाल है। कई नेता जो वर्षों से संपत्ति कर जलकर नहीं भर रहे थे एकमुश्त जमा कर रहे हैं और विद्युत वितरण कंपनी में भी पुराने बिल तक जमा कर रहे हैं। कोई आपत्ति नहीं लग जाए इसलिए केवल उधारी पूरी तरह चुका रहे हैं यहां तक कि नगर निगम में कहीं दमदार नेता जिनसे निगम नाकेदार वसूली करने के लिए थक थक गए थे अब आसानी से वह देख रहे हैं कि पार्षद दावेदार स्वयं मुस्कुराते हुए कर जमा कर रहे हैं। और एनओसी के लिए भी लाइन लग रही है यह है नगर निगम चुनाव का सरकारी कुछ समय का लाभ कम से कम इन लोगों से वसूली तो हो गई।
-

खेल भावना एवं कड़ा अनुशासन जीवन में सफलता का आधार श्री सिकरवार
देवास। खेल भावना एवं कठोर अनुशासन ही सफलता दिलाती है, यह विचार जिला क्रिकेट एसोसिएशन एवं चामुंडा क्रिकेट क्लब के संयुक्त तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर में आए बच्चों के बीच स्वर्गीय श्याम सिंह रघुवंशी जी की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता में डॉ महेंद्र सिंह सिकरवार आईजी भोपाल पुलिस ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रकट किए। विशेष अतिथि आर आई पुलिस जगदीश पाटील थे।इस प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण रघुवंशी , कुमेर सिंह वर्मा, महेश सोनी, सैयद मकसूद अली, श्रीकांत पक्षी श्रीकांत उपाध्याय ,निरुती रघुवंशी, मुजीब शेख,श्रीमती निवेदिता माहेश्वरी, डॉक्टर वर्षा कुमावत, आदिल पठान राजेंद्र पाटीदार, शोएब खान, इंद्रजीत सिंह राठौर, वैभव अभयंकर, अमान शेख ने अतिथियों का स्वागत किया। फाइनल मुकाबला चामुंडा क्रिकेट क्लब सी एवं देवास सुपर कॉप्स के बीच खेला गया l इस रोमांचक मैच में चामुंडा क्रिकेट क्लब सी ने शानदार जीत दर्ज की l इस अवसर पर शुभम शेरा, हर्ष पवार, कामिल शेख,श्री शांतनु रघुवंशी, गोवर्धन जयसवाल, विनीत सेहगल, आदित्य सिंह उपस्थित थे।चामुंडा क्रिकेट क्लब सी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रनों का लक्ष्य देवास सुपर कॉप्स के सामने रखना जिसका पीछा करते हुए 163 रन पर ऑल आउट हुई l मैच कोप्रतियोगिता में एवं ग्रीष्मकालीन क्रिकेट शिविर में आए बच्चों को देवास जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए l इस प्रतियोगिता में 6 टीमों ने हिस्सा लिया । सेमीफाइनल मुकाबले में चामुंडा क्रिकेट क्लब सी के निहाल सिलोदिया 71 रन मैन ऑफ द मैच रहे l फाइनल मुकाबले में देवास सुपर कॉप्स के केशव गोयल 48 रनो शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच रहे l फाइनल मुकाबला जीतकर चामुंडा क्रिकेट क्लब सी ने यह प्रतियोगिता अपने नाम कर ली l प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी करने वाले निहाल सिलोदिया 3 मैच 152 रन को बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया l 3 मैचों में 9 विकेट लेने वाले हनी सिंह पवार बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट रहे l प्रतियोगिता के बेस्ट फील्डर अयान शेख रहे वही बेस्ट विकेटकीपर मोहित शर्मा रहे l पूरी प्रतियोगिता में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को मोहित करने वाले केशव गोयल को मैन ऑफ द सीरीज दिया गया l चामुंडा क्रिकेट क्लब में आए समर कैंप खिलाड़ियों में से इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द समर कैंप दिव्यांश शर्मा एवं केशव गोयल को चुना गया l कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया। आभार महेश सोनी ने माना l
-

कोरोना महामारी में सेवा देने वाले कोरोना वारीयर्स डॉक्टर एवं टीकाकरण में योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों का किया सम्मान
देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ देवास के द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल को आठ वर्ष पूर्ण होने पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी डॉ अभिजित देशमुख के निर्देशन में सेवा सुशासन, गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा प्रकोष्ठ देवास के जिला संयोजक द्वारा कोरोना महामारी में सेवा देने वाले कोरोना वारीयर्स डॉक्टर एवं टीकाकरण में योगदान देने वाले स्वास्थ्य कर्मचारी का जिलाअध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में एवं विशेष अतिथि डॉ के के धुत पूर्व जिला संयोजक, गणेश पटेल, डॉ प्रकाश गर्ग पूर्व सी एम एच ओ मंडल अध्यक्ष डॉ सचिन जोशी के आतिथ्य मे प्रशसनीय पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संयोजक डॉ जे एस यादव ने स्वागत भाषण दिया स्वास्थ्य के क्षेत्र मे प्रधानमंत्री के कार्याे का उल्लेख किया डॉ एम एम अग्रवाल, डॉ पवन चिल्लोरे, डॉ नितिन कुमार डोर, डॉ अमित चौबे, डॉ आनंद मानधन्य, डॉ राहुल सोलंकी, डॉ रामेश्वर भादू, डॉ मुकेश चौहान, डॉ मनीष मुकाती आदि चिकित्सक एवं पीतालिश टीकाकरण मंे लगे अलग अलग हॉस्पिटल के स्वास्थ्य कर्मचारियों डॉ गोविद् यादव, सुरेंद्र यादव, जयसिंह सेंधव, श्रीमती पुष्पलता सोनगरे, श्रीमती नितु जाधव नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। संचालन चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ योगेश वालिम्बे ने किया। आभार डॉ प्रेम सागर चौहान ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी ने दी।

