एबी रोड से कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार


एबी रोड से कोतवाली पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

एबी रोड मुथूट फाइनेंस के पास से कोतवाली पुलिस ने बीती रात डकैती की योजना बनाते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से पुलिस ने चाकू लोहे का बका लोहे की खुकरी पेचकस सहित अन्य सामग्री जब्त की है। आज रविवार को सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता कर बताया कि डकैती की योजना बनाते हुए आरोपी देवकरण बामनिया पंकज प्रजापति अनस शेख बबलू चौहान और बबला खान को गिरफ्तार किया है इनके खिलाफ पूर्व में भी अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास मौके से दो बाइक जबत की थी जो चोरी की निकली जिसके बाद पूछताछ करने पर नौ अन्य भाई भी पुलिस ने इनसे जब्त की है। विवेक सिंह चौहान ने बताया कि यह आरोपी हॉस्पिटल भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बाइक भी चुराते थे और उनका उपयोग डकैती सहित अन्य घटनाओं में भी करते थे।

More posts