Blog

  • लायंस क्लब ऑफ* *देवास सिटी देवास की वर्ष 2022-23 की *कार्यकारिणी गठित*

    लायंस क्लब ऑफ* *देवास सिटी देवास की वर्ष 2022-23 की *कार्यकारिणी गठित*

    देवास।नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी देवास* के वर्ष 2022-23  के पदाधिकारी एवम कार्यकारिणी का सर्वानुमति से मनोनयन संपन्न हुआ तदनुसार क्लब *अध्यक्ष पद पर लायन मनोहर लाल डाबी*, सचिव पद हेतु *लायन भगवान गोयल* तथा कोषाध्यक्ष पद पर *लायन प्रमोद गुप्ता* के साथ ही  लायन विशाल अग्रवाल, लायन डा जसमत सिंह यादव, लायन मनोज बिंदल, लायन आर सी पालीवाल, लायन कैलाश अग्रवाल, लायन कांता खंडेलिया, लायन किरण धूत लायन रेणु शर्मा एवम लायन सलमा कुरेशी को भी कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक दिनांक 12 जून को अध्यक्ष लायन एम एल डाबी के निवास पर संपन्न हुई जिसमे वर्ष 2022-23 के लिए स्वास्थ, शिक्षा, पर्यावरण से संबंधित एवम नगर की आवश्यकता अनुसार अन्य सेवा गतिविधियों को सतत वर्ष भर संपन्न करने हेतु कार्यक्रम का निर्धारण कर पीड़ित मानव की सेवा का संकल्प लिया गया।  इस अवसर पर क्लब के निर्वतमान अध्यक्ष लायन मांगीलाल अग्रवाल,  वरिष्ठ सदस्य लायन डॉ के के धूत, लायन डॉ आर सी शर्मा एवम लायन औसाफ कुरेशी ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए मनोनित पदाधिकारियों एवम कार्यकारिणी को बधाई दी। आभार  आर सी पालीवाल ने माना।

  • (नगरीय निकाय चुनाव-2022) देवास जिले में आज पार्षद पद के लिए 10 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्‍त ———— जिले में अब तक 13 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्त,       —                                         ——कलेक्टर  श्री  शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक  सोनल कुश्राम को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने, पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही , गैर जिम्मेदारी एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से किया  निलंबित

    (नगरीय निकाय चुनाव-2022) देवास जिले में आज पार्षद पद के लिए 10 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्‍त ———— जिले में अब तक 13 नाम निर्देशन पत्र हुए प्राप्त, — ——कलेक्टर  श्री  शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक  सोनल कुश्राम को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने, पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही , गैर जिम्मेदारी एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से किया  निलंबित

    ——— देवास, 14 जून 2022/ देवास जिले में निगरीय निकाय चुनाव में आज पार्षद पद के लिए 10 नाम निर्देशन पत्र प्राप्‍त हुए है। जिले में अब तक 13 नाम निर्देशन पत्र  प्राप्त हुए है।      उल्लेखनीय है कि नाम निर्देशन प्राप्‍त करने की अंतिम तिथि 18 जून निर्धारित है, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 20 जून को की जायेगी। अभ्‍यार्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 जून है। निर्वाचन लडने वाले अभ्‍यर्थियों की सूची तैयार करना तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन भी 22 जून को होगा। नगर पालिक निगम के महापौर पद के लिए 20 हजार रूपये निक्षेप राशि जमा करना होगी। नगर पालिक निगम के पार्षद पद के लिए 5 हजार रूपये, नगर परिषद के पार्षद के लिए 1 हजार रूपये निक्षेप राशि जमा करनी होगी। अनुसूचित जाति/अनु‍सूचित जनजाति/अन्‍य पिछडा वर्ग एवं महिला अभ्‍यर्थी के मामले में निक्षेप राशि का आधा भाग जमा करना होगा। नगरपालिक निगम के महापौर पद के लिए निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा 15 लाख रूपये, नगरपालिक निगम पार्षद पद के लिए 3 लाख 75 हजार रूपये तथा नगर परिषदों के लिए अधिकतम व्यय सीमा 75 हजार रूपये निर्धारित है। कलेक्टर  श्री  शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक  सोनल कुश्राम को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने, पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही , गैर जिम्मेदारी एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से किया  निलंबित ——–           देवास 14 जून 2022/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन  अधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने राजस्व निरीक्षक तहसील कन्नौद सुश्री सोनल कुश्राम को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर एवं पदीय कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही , गैर जिम्मेदारी एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलम्बन अवधि में सुश्री सोनल कुश्राम  का  मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर भू – अभिलेख जिला देवास रहेगा । निलम्बन काल में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तों की पात्रता रहेगी।         राजस्व निरीक्षक तहसील कन्नौद सुश्री सोनल कुश्राम को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था । सुश्री सोनल कुश्राम द्वारा कारण बताओं सूचना पत्र को प्रतिउत्तर दिया गया था , जो असंतोषजनक था। प्रेक्षक महोदय के प्रवास के दौरान  दायित्व निर्वहन के लिए इन्हें  आदेशित किया गया था । किन्तु आदेश की अवहेलना कर उपस्थित नहीं हुई ।  निर्विरोध निर्वाचन के प्रमाण – पत्र , प्ररूप -24 की जांच के लिए  निर्देश दिए।  उक्त आदेश की अवहेलना कर अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरती , इस कारण उक्त महत्वपूर्ण कार्य समय सीमा में संपादित नहीं हो पाया , एवं उक्त बिना किसी सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित रहें । सुश्री सोनल कुश्राम द्वारा तहसील कन्नौद क्षेत्रान्तर्गत मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन की जांच कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया था , किन्तु  जांच प्रतिवेदन रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया ।

  • सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं का बिक्री-उपयोग एक जुलाई से प्रतिबंधित ,क्या क्या होगा बंद देखे

    सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं का बिक्री-उपयोग एक जुलाई से प्रतिबंधित ,क्या क्या होगा बंद देखे

    ———– देवास 14 जून 2022/ प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन (संशोधन) नियम, 2021 में एक जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक वस्तुओं का विनिर्माण, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग प्रतिबंधित हो जायेगा। इसमें प्लास्टिक स्टिक वाली इयर-बड्स, गुब्बारों के लिये प्लास्टिक की डंडियाँ, प्लास्टिक के झंडे, केंडी स्टिक, आइसक्रीम की डंडियाँ, पॉलीस्टाइरीन (थर्माकॉल) की सजावटी सामग्री, कप-प्लेट, गिलास, काँटे, चम्मच, चाकू, स्ट्रॉ, ट्रे, मिठाई के डब्बे, आमंत्रण-पत्र, सिगरेट पैकेट को पैक करने वाली रेपिंग फिल्म, 100 माइक्रॉन से कम मोटाई वाले प्लास्टिक या पीवीसी बेनर और स्टिरर्स का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। प्लास्टिक के केरी बैग की मोटाई 30 सितंबर 2021 से 50 माईक्रॉन से बढ़ाकर 75 माइक्रॉन कर दी गई थी, जो 31 दिसंबर 2022 से 120 माईक्रॉन हो जाएगी। ऐसी सभी तरह की सिंगल यूज़ प्लास्टिक, जो उपयोगी कम है, पर कचरे के रूप से चिरकाल तक रहती हैं, के साथ पॉलीस्टाइरीन और विस्तारित पॉलीस्टाइरीन को प्रतिबंधित किया जा रहा है। केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को विस्तृत कार्य-योजना बनाकर क्रियान्वयन के निर्देश दिये गये है।

  • डी.एल.एड., बी.एड. और एम.एड. पाठ्यक्रमों में च्वाईस फिलिंग शुरू

    डी.एल.एड., बी.एड. और एम.एड. पाठ्यक्रमों में च्वाईस फिलिंग शुरू

    ————-      देवास 14 जून 2022/ राज्य शिक्षा केन्द्र अंतर्गत प्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों में डी.एल.एड पाठ्यक्रम के लिए च्वाईस फिलिंग 10 जून 2022 से शुरू हो गई है। साथ ही बी.एड. और एम.एड. पाठ्यक्रमों में शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए च्वाईस फिलिंग 13 जून से की जा सकेगी। शासकीय शिक्षा महाविद्यालयों से बी.एड. या एम.एड. पाठ्यक्रम अथवा शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में डी.एल.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक सभी अभ्यर्थी www.rsk.mponline.gov.in पर प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर प्रवेश प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं।

  • देवास जिले में आम आदमी पार्टी ने की अपने पार्षद प्रत्याशी की पहली सूची की घोषित

    देवास जिले में आम आदमी पार्टी ने की अपने पार्षद प्रत्याशी की पहली सूची की घोषित

    देवास में आम आदमी पार्टी ने सर्वप्रथम कार्यालय खोलने के साथ वार्ड वार्ड में और पूरे जिले में भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है अभी तक आम आदमी पार्टी जिले में प्रभावी आंदोलन के नाम से भी पहचानी जा रही थी पंजाब के परिणाम के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश उत्साह है ।आम आदमी पार्टी जिला देवास मध्य प्रदेश द्वारा पार्षद प्रत्याशीयों की पहली लिस्ट घोषित नगर निगम देवास 1, सादिक शेख वार्ड क्रमांक 01 2,फतेहमोहम्द शेख वार्ड क्रमांक 07 3,सुरज राठौर वार्ड क्रमांक 08 4, जरीना बी मंशुरी वार्ड क्रमांक 17 5, कन्हैयालाल दांगी वार्ड क्रमांक 18 6, विपुल शर्मा वार्ड क्रमांक 20 7, पंडित केलाश मिश्रा वार्ड क्र,31 8, मेहरबान सिंह चौहान वार्ड क्र,42 9, नसीम हुसैन शैख वार्ड क्रमांक 45 नगर पंचायत सोनकच्छ जिला देवास मध्य प्रदेश 1, सुनील सिंह राजपूत वार्ड क्र,07 नगर पंचायत कांटा फोड़ बागली देवास 1, चन्द्र प्रकाश सिंघनाद वार्ड क्र,2 प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह और जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर जिला चुनाव प्रभारी आई ए खान के द्वारा देवास जिले के पार्षदों की भोपाल प्रदेश कार्यालय से पहली लिस्ट 12/06/2022 रविवार को घोषित कि गयी है। जिला उपाध्यक्ष हुसैन शैख 9009049505 जिला संगठन मंत्री दीपक मालवीय 9302355837+7693055161

  • राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन में करीबन 15 युवक-युवतियों के हुए संबंध, देशभर से समाजजनों ने लिया हिस्सा

    राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन में करीबन 15 युवक-युवतियों के हुए संबंध, देशभर से समाजजनों ने लिया हिस्सा

    देवास। मध्य प्रदेश प्रांतीय इकाई की देवास जिला सभा द्वारा शहर के भोपाल रोड़ स्थित मिलाप गार्डन में राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग करीबन 2000 से अधिक समाजजनों ने हिस्सा लिया। देश-प्रदेश सभी प्रांतों से युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया और इस परिचय सम्मेलन में लगभग 15 विवाह योग्य युवक-युवतियों संबंध हुए। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रमोद व्यास, जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा एवं कमलेश शर्मा ने संयुक्त जानकारी में बताया कि मधुर मिलाप स्मारिका करीब 600 प्रति समाज जनों ने लेकर कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी, महासभा प्रधानमंत्री जय किशन पंचारिया, अखिल भारतीय युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश खटोड़, मप्र प्रांतीय प्रभारी जितेंद्र गौतम, राष्ट्रीय युवक संघ महामंत्री ललित जी, अखिल भारतवर्षीय महिला महासभा संरक्षक श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी, प्रांतीय इकाई अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी, राजस्थान प्रांतीय सभा अध्यक्ष विशाल शर्मा, प्रांतीय महिला सभा अध्यक्षा श्रीमती भारतीय सुरेंद्र तिवारी, महामंत्री श्रीमती प्रीति अनिल पुरोहित, प्रांतीय युवक संघ प्रांतीय अध्यक्ष शिवम राजपुरोहित, प्रांतीय संघ महामंत्री मयूर उपाध्याय, राष्ट्रीय महासभा उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश एवं मध्यप्रदेश प्रांतीय के जिलाध्यक्ष मंदसौर से अनिल शर्मा, रतलाम से योगेश्वर शास्त्री, इंदौर से मनोज शर्मा, शाजापुर से ललित तिवारी, बालाघाट से अरविंद तिवारी, होशंगाबाद से अशोक शर्मा, आगर से बाबूलाल उपाध्याय, धार जिला सभा अध्यक्ष रितेश शर्मा, बेतूल जिला सभा अध्यक्ष गोविंद शर्मा, महिला जिला सभा अध्यक्षा मंदसौर से श्रीमती सीमा जोशी, रतलाम से श्रीमती आशा रानी उपाध्याय, उज्जैन से श्रीमती संगीता शर्मा, सीहोर से श्रीमती अलका शर्मा, भोपाल से श्रीमती विद्या तिवारी, शाजापुर से प्रमिला, धार से रेखा उपाध्याय, राजगढ़ ब्यावरा से रश्मि जोशी एवं  सर्व ब्राम्हण समाज के श्री जय प्रकाश जी शास्त्री, सर्व ब्राम्हण समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, रमेश व्यास  वर्तमान अध्यक्ष दिनेश मिश्रा युवा साथी विमल शर्मा एवं श्री गोड ब्राम्हण समाज के डॉ. सुरेश शर्मा  तथा ब्राह्मण समाज की महापौर उम्मीदवार विनोदनी व्यास का भी सम्मान समिति द्वारा किया गया। प्रांतीय महिला सभा की समस्त महिला कार्यकारिणी प्रांतीय सभा के समस्त कार्यकारिणी सदस्य युवक संघ के समस्त कार्यकारिणी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन, महर्षि गौतम की वंदना एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रमोद व्यास एवं कमलेश शर्मा का जिला सभा द्वारा सम्मान किया गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल में 95 प्रतिशत लाने वाली स्नेहा शर्मा शर्मा का सभी अतिथियों द्वारा अभिनंदन किया गया मप्र प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी ने आगामी 30 अक्टूबर को उज्जैन में परिचय सम्मेलन की घोषणा की।  संचालन मुकेश बटवाल एवं सुबोध शर्मा ने किया।  अंत में आभार प्रमोद व्यास एवं पूरी टीम ने माना।

  • देवास में भारी उलटफेर भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल की पत्नी  गीता अग्रवाल को मिला टिकट रवि जैन और अन्य समर्थकों में भारी निराशा, अग्रवाल अपने क्षेत्र से पार्षद का चुनाव भी नहीं जीता सके अब बड़ी चुनौती सामने ,पूरा दारोमदार  राजे और महाराज पर

    देवास में भारी उलटफेर भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल की पत्नी गीता अग्रवाल को मिला टिकट रवि जैन और अन्य समर्थकों में भारी निराशा, अग्रवाल अपने क्षेत्र से पार्षद का चुनाव भी नहीं जीता सके अब बड़ी चुनौती सामने ,पूरा दारोमदार राजे और महाराज पर

    राजनीति में कब क्या हो जाए कह नहीं सकते कल तक पूरे देवास में रवि जैन की पत्नी पूजा जैन की हवा थी और आमजन में यह धारणा भी थी कि एक अच्छे व्यक्ति को टिकट मिल रहा है ।और अचानक आज दोपहर में रवि जैन का टिकट कटने से भारतीय जनता पार्टी ही नहीं कांग्रेस भी अचंभित है कि अचानक एक रात में क्या हो गया। तो पर्दे के पीछे की कहानी यह है कि देवास विधायक राजे ने तो पूजा जैन गीता अग्रवाल और अपने समर्थकों के नाम दिए थे जिसमें अंतिम समय में उनके समर्थकों में रवि जैन विरोधी एक साथ हो गए और दूसरी ओर संगठन के कुछ रवि विरोधी भी इस बात पर तैयार हो गए कि भले ही हमें मत दो परंतु पूजा का टिकट भी काट दो ।रातो रात टिकट कटने का यही कारण रहा वहीं दूसरी और भारतीय जनता पार्टी में जमीनी कार्य करने वाली महिला नेत्री मैं से भी किसी का नाम ना हो कर राजे के कट्टर समर्थक दुर्गेश अग्रवाल की पत्नी गीता अग्रवाल का का नाम हो गया। अब इन को जिताने की पूरी मेहनत राज परिवार को और उनके समर्थकों को करना होगी वरना दुर्गेश अग्रवाल अपने क्षेत्र से पार्षद नहीं जीता सकें उल्टा उन्होंने जिनको भी टिकट दिलाया वह हार गया ।

    दुर्गेश अग्रवाल पूर्व में प्राधिकरण उपाध्यक्ष रहने के साथ और संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं दुर्गेश अग्रवाल के साथ बुराइयां बहुत है तो अच्छा यह भी है कि उन्होंने अभी तक किसी का बुरा नहीं किया बस यही पॉइंट उनके लिए प्लस है । तो दूसरा देवास में विधायक सांसद भाजपा के होने के साथ प्रदेश में और केंद्र में सरकार हे बाकी मेहनत संगठन को करना है एक घरेलू महिला को टिकट देने के साथ पूरा दारोमदार राज परिवार पर आ जाता है अब राज परिवार मैं महाराज और प्रदेश मुखिया को देवास सीट जिताने के लिए मेहनत करना पड़ेगी और एक और प्लस पॉइंट के कांग्रेस से भी इस बार मनोज राजानी और प्रदीप चौधरी ने टिकट लेने से मना कर दिया है दो दमदार प्रत्याशी अचानक बाहर हो गए हैं उधर भी यही हाल है तो इधर भी यही हाल है बस इधर सत्ता है और सबसे बड़ा राज परिवार है । अब निर्दलीय कोई दमदार प्रत्याशी चुनाव लड़ता है तो चुनाव रोचक होंगे नहीं तो महापौर से ज्यादा रोचक चुनाव कई क्षेत्र में पार्षद के होंगे । अभी तक कांग्रेस से तीन बार महापौर जीते हैं एक बार निर्दलीय एक ही बार भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी जीता है क्या राजपरिवार यह जीत कायम रख पाएगा ।