पंजाब विधानसभा जीत के बाद आप पार्टी मैं उत्साह, आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय का शुभारंभ   पार्टी के प्रदेश पर्यवेक्षक एवं देवास जिला प्रभारी आएके खान करेंगे पहली लिस्ट जारी

देवास। नगर निगम चुनाव में इस बार आप पार्टी भी उत्साहित नजर आ रही है विधानसभा में भले ही जिले में आप पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली हो लेकिन हाल ही में पंजाब चुनाव के परिणाम के बाद आप पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पूरे वर्ष विपक्ष की भूमिका निभाने के साथ आप पार्टी अब निगम चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है । वैसे देखा जाए तो मध्यप्रदेश में अभी तक कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के अलावा कोई तीसरी पार्टी बहुमत में नहीं आ पाई है। कुछ हद तक बहुजन समाज पार्टी ने जरूर विधानसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है निगम पंचायत चुनाव में भी बसपा का वोट बैंक काम करता है। अब पूरे देश में तीसरे विकल्प के रूप में आप पार्टी उभर कर सामने आई है देवास में नगर निकाय चुनाव की रणनीति एवं प्रभावी संचालन हेतु आम आदमी पार्टी द्वारा चामुंडा कांप्लेक्स में दूसरी मंजिल पर जिला कार्यालय का शुभारंभ किया गया। सोमवार को प्रदेश के पर्यवेक्षक एवं देवास जिला चुनाव प्रभारी आईके खान 12:00 से 5:00 तक कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर  चर्चा करेंगे।इसके साथ ही पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष हुसैन से जिला संगठन मंत्री दीपक माली द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष श्री ठाकुर,मेहरबान सिह चोहान, जाकिर खान, सुनील चोहान,सलमान सदर, धर्मेद्र सिंह, नसीर मन्सूर शाह, अकरम पठान सहित शहर के सभी बुध्दिजीवियों शिक्षित, इमानदार,सेवाभावी महापोर पार्षद पदो के उम्मीदवार अधिक से अधिक आवेदन प्रस्तुत करें। अब देखना है निगम चुनाव में आप आमजन के विश्वास पर कितनी खरी उतरती है अभी तो आपने पूरी तैयारी के साथ मैदान संभाल लिया है।

More posts