उत्कृष्ट विद्यालय देवास में कक्षा 9 वी एवं कक्षा 11 वी में प्रवेश संबंधी सूचना ( छात्र-छात्राएं ध्यान दें)

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य  सुधीर सोमानी ने बताया की  कक्षा 9 वी में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया आनलाईन osms.mp onlione.gov.in पर दिनांक 10/06/2022 से 20/06/2022 तक होगी। चयनित विद्यार्थी दिनांक 22/06/2022 तक अपना शुल्क अनिवार्य रूप से आनलाईन जमा करेंगे। शुल्क जमा करने पर ही प्रवेश मान्य होगा। उक्त दिनांक के पश्चात चयनित सूची वाले विद्यार्थियो को प्रवेश नही दिया जायेगा । दिनांक 21/06/2022 से 25/06/2022 तक रिक्त सीट के लिए प्रतिक्षा सूची वाले विद्यार्थी आनलाईन अपना आवेदन कर सकेंगे। दिनांक 28/06/2022 को दोपहर पश्चात प्रतिक्षा सूची से मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियों की चयन सूची का प्रकाशन किया जायेगा। दिनांक 03/07/2022 तक उक्त सूची में चयनित विद्यार्थी अपना शुल्क अनिवार्य रूप से आनलाईन जमा करेंगे। शुल्क जमा करने पर प्रवेश मान्य होगा। कक्षा 11 वी में अन्य विद्यालय के विद्यार्थियो को कला संकाय ( हिन्दी माध्यम ) और कामर्स संकाय ( अंग्रेजी माध्यम ) में रिक्त सीटो पर मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा । दिनांक 10/06/2022 से 25/06/2022 तक आनलाईन http://osms.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे। दिनांक 28/06/2022 को मेरिट के आधार पर चयनित विद्यार्थियो की सूची लगायी जायेगी । तत्पश्चात दिनांक 03/07/2022 तक उक्त सूची में चयनित विद्यार्थी अपना शुल्क  आनलाईन जमा करेंगे। शुल्क जमा होने पर ही प्रवेश मान्य होगा । प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय देवास

More posts