गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज का युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

देवास। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण जिला सभा देवास द्वारा आयोजित अखिल भारतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन मिलाप गार्डन में रविवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष अशोक व्यास द्वारा अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। परिचय सम्मेलन में 8 से अधिक राज्यों के 2,000 से अधिक समाज जन शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन परिचय सम्मेलन संयोजक प्रमोद व्यास, सुनील शर्मा, कमलेश शर्मा, आकाश व्यास आदि द्वारा किया गया। उक्त जानकारी सर्व ब्राह्मण युवासंघ के जिला उपाधयक्ष पं प्रणय व्यास द्वारा दी गई।

More posts