राष्ट्रीय परिचय सम्मेलन में करीबन 15 युवक-युवतियों के हुए संबंध, देशभर से समाजजनों ने लिया हिस्सा

देवास। मध्य प्रदेश प्रांतीय इकाई की देवास जिला सभा द्वारा शहर के भोपाल रोड़ स्थित मिलाप गार्डन में राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग करीबन 2000 से अधिक समाजजनों ने हिस्सा लिया। देश-प्रदेश सभी प्रांतों से युवक-युवतियों ने अपना परिचय दिया और इस परिचय सम्मेलन में लगभग 15 विवाह योग्य युवक-युवतियों संबंध हुए। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रमोद व्यास, जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा एवं कमलेश शर्मा ने संयुक्त जानकारी में बताया कि मधुर मिलाप स्मारिका करीब 600 प्रति समाज जनों ने लेकर कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश जोशी, महासभा प्रधानमंत्री जय किशन पंचारिया, अखिल भारतीय युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश खटोड़, मप्र प्रांतीय प्रभारी जितेंद्र गौतम, राष्ट्रीय युवक संघ महामंत्री ललित जी, अखिल भारतवर्षीय महिला महासभा संरक्षक श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी, प्रांतीय इकाई अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी, राजस्थान प्रांतीय सभा अध्यक्ष विशाल शर्मा, प्रांतीय महिला सभा अध्यक्षा श्रीमती भारतीय सुरेंद्र तिवारी, महामंत्री श्रीमती प्रीति अनिल पुरोहित, प्रांतीय युवक संघ प्रांतीय अध्यक्ष शिवम राजपुरोहित, प्रांतीय संघ महामंत्री मयूर उपाध्याय, राष्ट्रीय महासभा उपाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, उत्तराखंड प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश एवं मध्यप्रदेश प्रांतीय के जिलाध्यक्ष मंदसौर से अनिल शर्मा, रतलाम से योगेश्वर शास्त्री, इंदौर से मनोज शर्मा, शाजापुर से ललित तिवारी, बालाघाट से अरविंद तिवारी, होशंगाबाद से अशोक शर्मा, आगर से बाबूलाल उपाध्याय, धार जिला सभा अध्यक्ष रितेश शर्मा, बेतूल जिला सभा अध्यक्ष गोविंद शर्मा, महिला जिला सभा अध्यक्षा मंदसौर से श्रीमती सीमा जोशी, रतलाम से श्रीमती आशा रानी उपाध्याय, उज्जैन से श्रीमती संगीता शर्मा, सीहोर से श्रीमती अलका शर्मा, भोपाल से श्रीमती विद्या तिवारी, शाजापुर से प्रमिला, धार से रेखा उपाध्याय, राजगढ़ ब्यावरा से रश्मि जोशी एवं  सर्व ब्राम्हण समाज के श्री जय प्रकाश जी शास्त्री, सर्व ब्राम्हण समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, रमेश व्यास  वर्तमान अध्यक्ष दिनेश मिश्रा युवा साथी विमल शर्मा एवं श्री गोड ब्राम्हण समाज के डॉ. सुरेश शर्मा  तथा ब्राह्मण समाज की महापौर उम्मीदवार विनोदनी व्यास का भी सम्मान समिति द्वारा किया गया। प्रांतीय महिला सभा की समस्त महिला कार्यकारिणी प्रांतीय सभा के समस्त कार्यकारिणी सदस्य युवक संघ के समस्त कार्यकारिणी सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन, महर्षि गौतम की वंदना एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रमोद व्यास एवं कमलेश शर्मा का जिला सभा द्वारा सम्मान किया गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल में 95 प्रतिशत लाने वाली स्नेहा शर्मा शर्मा का सभी अतिथियों द्वारा अभिनंदन किया गया मप्र प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष पंडित राजेश त्रिवेदी ने आगामी 30 अक्टूबर को उज्जैन में परिचय सम्मेलन की घोषणा की।  संचालन मुकेश बटवाल एवं सुबोध शर्मा ने किया।  अंत में आभार प्रमोद व्यास एवं पूरी टीम ने माना।

More posts