कलेक्टर श्री गुप्ता ने खातेगांव विकासखण्ड में किये जा रहे विकास कार्यो एवं अमृत सरोवरो का किया निरीक्षण ———– अमृत सरोवरों के दोनों ओर पौधारोपण करें तथा तालाब में यूज़र ग्रुप से मछली पालन भी कराया जाए – कलेक्टर श्री गुप्ता ———— कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत पलासी के पटवारी, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथानिर्देशदिये नोडल ग्राम सभा का एक माह का वेतन काटने के ———– खुले बोरिंग को भारी पत्थरों से ढंककर रखने के दिए निर्देश ————— ‘’मुख्यमंत्री सीखो कमाओ’’ योजना में युवा कराये पंजीयन, 15 जून से पंजीयन होगा शुरू, 08 से 10 हजार रूपये का मिलेगा वेतन ———– देवासकलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने खातेगांव विकासखण्ड में किये जा रहे विकास कार्यो एवं विकासखण्ड में बनाये गये अमृत सरोवरो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने खातेगांव विकासखण्ड के ग्राम मचवास में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि अमृत सरोवर के दोनों ओर पौधारोपण करें तथा तालाब में यूज़र ग्रुप से मछली पालन भी कराया जाए। इस दौरान बताया गया कि अमृत सरोवर का क्षेत्रफल एक हेक्टेयर है तथा अमृत सरोवर का निर्माण 15 लाख रूपये की लागत से हो रहा है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम मचवास में वन विभाग द्वारा बनाये गये सरोवर का निरीक्षण भी किया तथा अमृत सरोवर के लिए 06 स्थानों को चिन्हित किया गया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम मचवास में पुष्कर तालाब का निरीक्षण भी किया। इस दौरान बताया गया कि पुष्कर सरोवर का क्षेत्रफल 03 हेक्टेयर हैं तथा 10 लाख रूपये की लागत से पुष्कर सरोवर का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने खातेगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत पलासी में अमृत सरोवर का निरीक्षण कर तालाब के चारों ओर पौधारोपण करने तथा तालाब में यूज़र ग्रुप से मछली पालन कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत पलासी के पंचायत कार्यालय में पंचायत सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक और ग्रामीणजनों से चर्चा की। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि बोरिंग खुले नहीं होना चाहिए, ग्राम में पूर्व में जो बोरिंग किए गये है, उन्हें भारी पत्थरों से ढककर रखे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पलासी में जल संकट को देखते पीएचई को दो नए बोरिंग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कार्य में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत पलासी के पटवारी श्री अतुल पुरोहित, सचिव हरी राठौर, ग्राम रोजगार सहायक श्री महेश मीणा तथा नोडल ग्राम सभा का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना और मुख्यमंत्री जन सेवा योजना की जानकारी नहीं देने पर नायब तहसीलदार श्री मनीष बिरथरे को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ग्राम पंचायत गनोरा में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए। ग्राम सभा में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम पंचायत गनोरा के 10 लाख रूपये की लागत से एक किलोमीटर लम्बे पुष्कर तालाब का मरम्मत कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने पुष्कर तालाब का मरम्मत कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान बताया गया कि ग्राम पंचायत गनोरा में पानी की टंकी और नल कनेक्शन का कार्य पूर्ण हो चुका है। पानी की टेस्टिंग का कार्य शेष है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने टेस्टिंग जल्दी शुरू करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत गनोरा में सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए। हाय स्कूल की नई बिल्डिंग में क्रैक आने, पानी के रिसाव और अधूरा कार्य होने के पर ईई पीआईयू को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने स्कूल की बाउंड्री वॉल बनाने, तालाब से लगे सभी अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने युवाओं को मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना में पंजीयन 15 जून से शुरू होगा। युवा योजना में पंजीयन करायें। इंडस्ट्री में नौकरी लगने पर 08 से 10 हजार रूपये का वेतन मिलेगा, प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्रामीणों के आग्रह पर देवास जिले के अंतिम छोर पर बसे, सीहोर जिले से लगते गांव गनोरा की पहाड़ी पर स्थित माता के मंदिर में ग्रामीणों के साथ दर्शन किए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने दुग्धशीत केन्द्र ननासा कन्नौद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने दुग्धशीत केन्द्र में किसानों के बैठने के लिए स्वच्छता परिसर बनाने के निर्देश दिये। इस दौरान बताया गया कि दुग्धशीत केन्द्र की क्षमता 10 हजार लीटर है। दुग्धशीत केन्द्र में प्रतिदिन एक हजार किसानों से दुध लिया जाता है।
Blog
-

( 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए उद्योगों में रोजगार का एक अच्छा अवसर) ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना में युवाओं का पंजीयन 15 जून से, प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों का पंजीयन हुआ शुरू
————- देवास जिले के युवा योजना का लाभ लेने के लिए https://mmsky.mp.gov.in पर करें पंजीयन ————- योजना में प्लेसमेंट 15 जुलाई से, योजना युवाओं को रोजगार, प्रगति और विकास के देगी नए अवसर ————- युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाएगी ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना ————- देवास 09 जून राज्य सरकार रोजगार के लिए अनेकों प्रयास कर रही है। इस उद्देश्य से युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना लागू की है। योजना में युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों का पंजीयन 7 जून से और काम सीखने के इच्छुक युवाओं का पंजीयन 15 जून से शुरू होगा और प्लेसमेंट 15 जुलाई से आरंभ होगा। कार्य सीखाने वाले प्रतिष्ठान और राज्य शासन के बीच 31 जुलाई से अनुबंध की कार्यवाही होगी। एक अगस्त से युवा, कार्य आरंभ कर देंगे। कार्य से सीखने की अवधि में युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना में युवाओं को कौशल सीखने के साथ भुगतान भी किया जाएगा। कौशल प्रशिक्षण के लिए कंपनियों और सर्विस सेक्टर को जोड़ा जाएगा। ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना युवाओं में क्षमता संवर्धन कर उन्हें पंख देने की योजना है, जिससे वे खुले आसमान में ऊँची उड़ान भर सकें और उन्हें रोजगार, प्रगति और विकास के नित नए अवसर मिलेंगे। 18 से 29 वर्ष के युवा होंगे पात्र योजना में प्रदेश के कम से कम एक लाख युवाओं को प्रतिष्ठानों में प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी, 18 से 29 वर्ष के युवा, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा आईटीआई या उच्च है, वे योजना में पात्र होंगे। प्रशिक्षण के बाद मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा स्टेट कॉउसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा। योजना से युवाओं को प्रशिक्षण के साथ स्टाइपेंड मिलेगा, कौशल उन्नयन से उनके रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और कमाई का बेहतर मार्ग प्रशस्त होगा। 8 से 10 हजार रूपए तक होगा स्टाइपेंड योजना से देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित औद्योगिक तथा निजी संस्थानों को जोड़ा जाएगा। प्रतिष्ठान के पास पैन नंबर और जीएसटी पंजीयन होना आवश्यक होगा। प्रतिष्ठान अपने कुल कार्यबल के 15 प्रतिशत की संख्या तक छात्र प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे सकेंगे। योजना में 12वीं उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को 8 हजार रूपए, आईटीआई उत्तीर्ण को 8 हजार 500 रूपए, डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9 हजार रूपए और स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता वालों को 10 हजार रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंट दिया जाएगा। स्टाइपेंड की 75 प्रतिशत राशि राज्य शासन की ओर से प्रशिक्षणार्थी को डीबीटी से भुगतान की जायेगी। संबंधी प्रतिष्ठान को निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेंड की 25 प्रतिशत राशि प्रशिक्षणार्थी के बैंक खाते में जमा करानी होगी।
-

चर्चा का विषय बनी शहर कांग्रेस अध्यक्ष की चाय की चर्चा
देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी वैसे तो विपक्ष में दमदार भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं ।लेकिन कुछ समय की सत्ता में ही इन्होंने कई लोगों को सरकार चलाना सिखा दिया। कभी साइकिल से कोरोना आपदा में घर-घर दवाई बांटने से लेकर कई चर्चित आंदोलन कर चर्चा में रहे हैं ।तो इस बार यह माना जा रहा था कि मनोज राजानी विधानसभा 2023 देवास का चुनाव नहीं लड़ेंगे। लेकिन इनकी घर-घर चाय की चर्चा से अलग चर्चा चल पड़ी है कि राजानी इस बार मिशन 2023 में खुलकर सामने आ गए हैं ।और इनके कई जगह भाषण सुनकर यही लग रहा है कि ऊपर से हरी झंडी मिल गई है ।वैसे भी इनके लिए नीचे से ऊपर तक लाइन क्लियर है। और आखिरी दिग्गी राजा के आगमन पर इनको जो राजा ने संकेत दिए। उससे फेवीकोल का जोड़ मजबूत हो गया है। वैसे पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष है जो खुले रूप से शहर कांग्रेस कार्यालय पर जनता दरबार लगाते हैं। अब बात करें शहर कांग्रेस के चाय के आयोजन की तो जमीनी स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने उतरे देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज राजानी। मप्र में पहली बार कोई अध्यक्ष मंडलम सेक्टर और पोलिंग कार्यकर्ताओं से यू रूबरू हो रहा है। संगठन की कसावट और उसे मजबूती देने के लिए आज ब्लॉक क्रमांक 01 के मंडलम क्रमांक 03 और 04 से इस पहल की शुरुआत की गई। ना कोई इवेंट ना कोई रैली ना कोई प्रदर्शन केवल जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकताओं से सीधे संवाद करने के लिए शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री मनोज राजानी ने कमर कस ली। श्री राजानी संगठन मंत्री प्रतीक शास्त्री, ब्लॉक क्रमांक 01 के अध्यक्ष प्रमोद सुमन के साथ मंडलम 03, 04 के अध्यक्ष प्यारे मियां पठान और सुनील शुक्ला के घर चाय पर चर्चा करने पहुंचे। जहां श्री राजानी ने सेक्टर 06 के अध्यक्ष वसीम पठान और सेक्टर 07 के अध्यक्ष अरुण मालवीय से पोलिंग बूथ पर आ रही परेशानी और उसके हल के लिए सार्थक चर्चा की। साथ ही नारी सम्मान योजना की प्रगति और निष्क्रिय पोलिंग एजेंट को बदलने और नए कार्यकर्ता को मौका देने की बात कही। अनुशासन और कसावट ही संगठन की मजबूती और पार्टी की जीत का आधार है। हम सभी मिलकर पार्टी हित में मेहनत करे। इस अवसर पर राजू दरबार, मुकेश झारेवाल, रियाज़ नागौरी, इरफान मंसूरी, सलमान सदर सहित कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। आज के समय में कोई भी पार्टी हो हर जगह गुटबाजी चरम पर है कार्यकर्ताओं की पूछ परख हर जगह कम हो गई है यदि यह आंदोलन सफल होता है तो पूरे प्रदेश में भी शायद घर घर जाकर चाय पर चर्चा हो सकती है ।
-

मंत्रीजी की बेटी की शादी में मप्र भाजपा में बदलाव की चर्चा, क्या नेता अफसरों के आशियानो पर चलेगा बुलडोजर, इवेंट कंपनी पर जांच एजेंसियों की नजर, किस राजनीतिक दल को डेढ़ करोड़ हजार का चंदा, विधायक-अध्यक्ष पर कांग्रेस में दंगल। ( लोकप्रिय स्तम्भ ‘नारद संहिता ‘ प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार महेश दीक्षित जी की कलम से)
—————————————————- मंत्री जी की बेटी की शादी में मध्य प्रदेश में भाजपा मैं बदलाव की चर्चा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह की बेटी की ग्वालियर में आयोजित शाही शादी दो वजहों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक तो इस शादी समारोह में तमाम केन्द्रीय मंत्रियों, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भाजपा-संघ के सारे बड़े पदाधिकारी पहुंचे थे, दूसरा समारोह तो नरेन्द्र तोमर की बेटी की शादी के उपलक्ष्य में था, लेकिन भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं में सिर्फ एक चर्चा थी कि, क्या मप्र भाजपा में बदलाव हो रहा है? कब तक हो रहा है? मप्र के नेता-कार्यकर्ता शादी समारोह में दिल्ली से पहुंचे हाईकमान के करीबियोंं से जानना चाह रहे थे कि कौन बन रहा है? नारदजी को दिल्ली हाईकमान के सूत्रों ने बताया है कि जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष ने तमाम दावेदारों की कुंडलियां (चरित्रावली) खंगालने और विधानसभा-लोकसभा चुनाव में हानि-लाभ का गणित लगाने के बाद बदलाव के लिए नाम तय कर लिया है, लेकिन वो कौन होगा? इसका ऐलान तो मोदी मुहर लगाने के बाद ही किया जाएगा। संभवत: अगले हफ्ते?
— क्या नेता अफसरों के आशियाना पर चलेगा बुलडोजर? भोपाल के हाल ही में आए नए मास्टर प्लान ने आईएएस-आईपीएस अफसरों और नेताओं के सपनों को जैसे चकनाचूर कर दिया। ये वो आईएएस-आईपीएस अफसर और नेता हैं, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के सारे नियम-कायदों को ताक पर रखकर बड़ी झील के कैचमेंट एरिया और ग्रीन लैंड नीलबढ़-रातीबढ़ और बेरखेड़ी में आलीशान आशियाने बना लिए थे और पिछले अठारह सालों से भोपाल का ऐसा मास्टर प्लान पास कराने की जोर-जुगत में लगे थे, जिसमें कि इनके अवैध आलीशन आशियाने वैध हो सकें। खैर, अब जब भोपाल के नए मास्टर प्लान में इनके आशियाने अवैध हो चुके हैं, तो राजनीतिक-प्रशासनिक गलियारों में यह सवाल उठ रहे हैं कि, क्या सरकार इन आईएएस-आईपीएस और नेताओं के अवैध आशियानों पर बुलडोजर चलाएगी?
—- इवेंट कंपनी पर जांच एजेंसियों की नजर भोपाल में आतंकी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) से जुड़े कार्यकर्ताओं की धरपकड़ के बाद जांच एजेंसी एनएआई-एसआईटी की नजर अब प्रदेश की एक सबसे बड़ी इवेंट कंपनी पर है। बताते हैं कि जांच एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि इस इवेंट कंपनी का संचालक आतंकी गतिविधियों में संलिप्तों का लंबे अरसे से अप्रत्यक्ष मददगार बना हुआ है। उनको रसद-पानी पहुंचाने से लेकर वकील, कोर्ट-कचहरी में मदद करता आ रहा है। लेकिन इस इवेंट कंपनी संचालक का शासन-प्रशासन में इतना रसूख है कि, जांच एजेंसियां चाहते हुए भी इस पर हाथ नहीं डाल पा रही हैं। देखना है कि जांच एजेंसियां किस तरकीब और विधि से इस पर शिकंजा कसती हैं।
— किस राजनीतिक दल को डेढ़ हजार करोड़ का चंदा! पिछले दिनों भोपाल के भदभदा रोड स्थित एक पांच सितारा होटल में तीन निर्माण एजेंसियों और उनसे जुड़े ठेकेदारों की बैठक हुई, जिसमें एक राजनीतिक दल को डेढ़ हजार करोड़ रुपए चंदा पहुंचाने की रणनीति बनाई गई है। किस राजनीतिक दल को, यह आप पता लगाएं? इसके पीछे मंशा यह बताई जा रही है कि, इससे चौगुना पैसा इन ठेकेदारों को सरकार से लेना है। वो ऐसे कि इन ठेकेदारों ने निर्माण एजेंसियों के कहने पर हजारों करोड़ के निर्माण कार्य तो कर दिए, लेकिन भुगतान मांगने पर सरकार महीनों से ठेंगा दिखा रही है। बताते हैं कि बैठक में निर्माण एजेंसियों और ठेकेदारों के बीच सहमति बनी है कि, इधर ठेकेदार चंदा जुटाकर राजनीतिक दल को पहुंचाएंगेे, उधर उनका भुगतान रिलीज कर दिया जाएगा। नारदजी कहते हैं कि फार्मूला अच्छा है, राजनीतिक दल को चुनाव लडऩे के लिए मोटा चंदा और ठेकेदारों को उनका पैसा मिल जाएगा।
— विधायक– अध्यक्ष पर कांग्रेसमें दंगल कांग्रेस नेता राकेश कटारे को पार्टी का विदिशा जिला अध्यक्ष बनाने के बाद से विदिशा में कांग्रेस में दंगल मचा हुआ है। विदिशा के खांटी एवं पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता खुलेतौर पर राकेश कटारे और उनके आंका कांग्रेस विधायक शंशाक भार्गव का विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता कह रहे हैं कि, 47 साल बाद जैसे-तैसे तो भाजपा और सीएम शिवराज के गढ़ में हमने (तीन बार के हारे) शंशाक भार्गव को विधायक बनाया था। शंशाक ने साढ़े चार साल में विदिशा में कांग्रेस की दुर्गति कर ही दी थी, इसके बाद गुलाबगंज के आधारहीन अचम्भे (नेता) राकेश कटारे को जिला अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने कांग्रेस का बंटाढार कर दिया है। नारदजी कहते हैं कि विदिशा की कांग्रेसी कलह देखकर लगता है इस सीट पर कांग्रेस ने चुनाव से पहले भाजपा को वाक ओवर दे दिया है। —- Email id-maheshdixit66@gmail.com/(mb)-9893566422
-

ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर एवं असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदो पर भर्ती(रोजगार के अवसर)
———— जिला रोजगार कार्यालय देवास में रिक्तियों की विस्तृत जानकारी के लिए करें सम्पर्क ———– देवास / जिला रोजगार अधिकारी देवास ने बताया कि ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर एवं असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पदो पर भर्ती आयोजित की जा रही है। पदो पर भर्ती के लिए इच्छुक एवं वाछिंत योग्यता रखने वाले आवेदक विस्तृत जानकारी भारतीय डाक विभाग की साईट https://indiapostgdsonline.gov.in से प्राप्त कर, 11 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। किये गये आवेदन में एडिट/करेक्शन 12 से 14 जून तक कर सकते है। रिक्त पदो की सूचना शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए जिला रोजगार कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर रिक्तियों की विस्तृत जानकारी चस्पा की गई है। इच्छुक आवेदक जिला रोजगार कार्यालय में उपस्थित होकर या कार्यालय का फोन नम्बर 07272-252296 पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।
-

शहर में संचालित अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की सख्त आवश्यकता- युवा शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष
– दिल्ली में साक्षी की हत्या जिहादी मानसिकता को बढ़ाने का षड्यंत्र इसके साथ एकजुटता से लड़ना होगा देवास। युवा शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार देवास पहुंचे। जहां उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर शहर में संचालित गलत गतिविधियों की रोकथाम हेतु निर्देशित किया। साथ ही शहर की विभिन्न समस्याओं व संगठन संबंधित विषयों पर चर्चा की। शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश युवा शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार (यादव) जिले के प्रवास पर पदाधिकारियों की बैठक लेने के लिए आए थे। श्री यादव ने युवाओं को शिवसेना की सदस्यता दिलाते हुए नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा। साथ ही सामाजिक संगठन एवं पत्रकार साथियों का भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया। वर्मा ने कहा कि जब से महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बनी। तब से शिवसेना ताकत बढ़ी है व कई फेरबदल हुए है। मप्र में भी युवाओं की लाबी खड़ी हो रही है। जिसका नेतृत्व युवा शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार (यादव)कर रहे है। शिवसेना जिला उपाध्यक्ष कुं. शेरसिंह परमार, जिला संगठन मंत्री विनोद पटेल (गुरुजी), जिला महामंत्री संजू भाटी, जिलामंत्री सोहनसिंह पवार, देवास शहर प्रभारी लालू डांगी, बरोठा तहसील अध्यक्ष विशाल ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए बधाई दी। शिवसेना की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष ने संगठन विस्तार हेतु सही दिशा निर्देश देते हुए हिंदुत्व, राजनीति व जन सेवा में आगे बढक़र कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। जिले में पूर्व में जनता के हित के लिए किए गए आंदोलन, ज्ञापन की विस्तृत जानकारी ली। उनके क्रियान्वयन की स्थिति को जाना जिसमे परेशानी आ रही है उन्हें स्वयं प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों से बात करने के लिए कहा। लव जिहाद एक बड़ा षड्यंत्र जेहादी मानसिकता को करना होगा खत्म- श्री सोनार कार्यक्रम समापन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष यादव ने कहा कि जिस प्रकार से देश, प्रदेश में लव जिहाद एक षड्यंत्र चल रहा है। जिसके खिलाफ मुहिम छेडऩे की सख्त से सख्त आवश्यक है। दिल्ली में साक्षी की हत्या होना यह दर्शाता है कि कैसी जिहादी मानसिकता वाले लोग हिंदू लड़कियों के दिमाग को वश में कर उन्हें ब्लैकमेल करके उनके साथ शादियां कर रहे हैं। वह दबाव बनाकर उनको धमकियां दी जा रही है कि उनके अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। जिहादी षड्यंत्र के तहत पूरी साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। दिल्ली में साक्षी की उम्र महज 16 साल की थी और उसे उस दरिंदे की हकीकत पता चल गई थी और उसने उस से दूरी बनाना प्रारंभ कर दी थी, लेकिन जिहादी मानसिकता ने उसे मौत के घाट उतार दिया। अब वक्त आ गया है कि सभी को एक साथ जिहाद के खिलाफ लड़ाई लडक़र जिहादी मानसिकता को खत्म करना होगा। होटल एवं कैफो में संचालित हो रही गलत गतिविधियों पर रखे नजर देवास शहर में भी बड़े स्तर पर होटल संचालक बिना जांचे परखे कमरे दे देते हैं। होटल, कैफों नशे का अंबार है। शहर सहित अन्य जिलों से आकर यहां पर कमरे लेकर के दिन रात गलत गतिविधियां संचालित होती है। जिसके खिलाफ कार्रवाई करवाना शत-प्रतिशत आवश्यक है। युवासेना प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सोनार ने शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा को निर्देश देते हुए कहा कि समस्त होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ओयो, ढाबे, लाज के संचालकों को सूचना पत्र जारी कर गलत गतिविथि पर रोक लगाने की अपील कर एक बार लिखित मे समझाकर पत्र दे। नही तो पुलिस को सबूत सहित कार्रवाई के लिए सूचित करे। अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो सडक़ों पर उतरने की तैयारी करें। जिन होटलों में गलत गतिविधियां संचालित हो रही है उनकी लिस्ट तैयार करे। इस संबंध में भोपाल पुलिस डीजीपी से कार्यवाही के लिए मुलाकात करेंगे। हमें किसी भी हालत में शहर को बचाना होगा। माँ चामुंडा की नगरी देवास दर्शनार्थी श्रद्धाभाव से आते हैं। यह गलत गतिविधियों को संचालित नहीं करने देंगे। प्रदेशाध्यक्ष शहर की कई विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से भी मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान नर सेवा नारायण सेवा प्रमुख राकेश वर्मा का समाजसेवा के लिए कार्य करने पर सम्मान किया। संचालन युवा सेना जिलाध्यक्ष तरुण देशमुख ने किया। स्वागत भाषण ग्रामीण जिलाध्यक्ष ठाकुर श्रवण सिंह बैस ने दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनोद शर्मा, अंबाराम जी, डॉक्टर विष्णु चौहान, विनोद कुमावत, रामचंद्र ठाकुर सहित शिवसेना पदाधिकारियों व कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष लखन टिपानिया ने दी।




