Blog

  • देवास के कुलदीप यादव कुश्‍ती में जिले एवं प्रदेश का नाम कर रहे है रोशन

    देवास के कुलदीप यादव कुश्‍ती में जिले एवं प्रदेश का नाम कर रहे है रोशन

    ————–      देवास, देवास शहर के कुलदीप यादव पहलवान कुश्‍ती (रेसलिंग) खिलाड़ी है। कुश्‍ती में कुलदीप यादव देवास जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। कुलदीप यादव पहलवान ने 2023 में सीनियर नेशनल ग्रेपलिंग में सिल्वर मेडल जीता, 2022 सीनियर नेशनल कुश्‍ती में भाग लिया, 2021 सीनियर नेशनल कुराश में इंडिया पांचवी में रैकिंग प्राप्‍त की, 2020 में सीनियर स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता, 2019 में सीनियर स्टेट में चैंपियनशिप सिल्वर मेडल जीता, 2018 में सीनियर नेशनल ऑल इंडिया सातवीं रैकिंग प्राप्‍त की, सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में 2017 में प्रतिभागिता की, 2015 में जूनियर चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता, जूनियर नेशनल में ऑल इंडिया में 2015 में पांचवी रैंकिंग प्राप्‍त की है।       जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि कुलदीप यादव ने कुश्‍ती में मध्यप्रदेश के नामचीन टाइटल अपने नाम किए है जैसे मध्यप्रदेश केसरी, उज्जैन संभाग केसरी, मध्यप्रदेश कुश्‍ती सम्राट, देवास जिला केसरी, देवास भीम और इंदौर भीम, शेर-ए-हिंदुस्तान। कुलदीप अपनी सफलताओं का श्रेय उपलब्ध विभागीय खेल अधोसंरचनाओं तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान व खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया को देते है।

  • मुख्यमंत्री के मना करने के बाद भी  नगर निगम ले रहा ठेला और दुकान से शुल्क, प्रतिपक्ष नेता पार्षद प्रतिनिधि ने जताया विरोध

    मुख्यमंत्री के मना करने के बाद भी नगर निगम ले रहा ठेला और दुकान से शुल्क, प्रतिपक्ष नेता पार्षद प्रतिनिधि ने जताया विरोध

    अपना जीवन यापन सड़क किनारे लगने वाले ठेलों ओर दुकान लगाकर करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इनको छूट देने के बाद भी देवास नगर निगम बैठक शुल्क ले रही है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया लेकिन नेता प्रतिपक्ष जागरूक राहुल पवार ने इस पर रोक लगाने के लिए आयुक्त विशाल सिंह को एक पत्र सोप कर शीघ्र इसे बंद कराने की मांग की है ।

  • अब आम जनता को निगम में ऑफिस ऑफिस के चक्कर से मिलेगी मुक्ति ,नागरिकों को मिली ऑनलाईन 24 घंटे में नक्शा पास की सौगात -विधायक श्रीमंत पवार

    अब आम जनता को निगम में ऑफिस ऑफिस के चक्कर से मिलेगी मुक्ति ,नागरिकों को मिली ऑनलाईन 24 घंटे में नक्शा पास की सौगात -विधायक श्रीमंत पवार

    देवास। हर नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना घर हो जिसके लिए वह अपनी आय मे से बचत कर पूंजी जमा कर प्लाट खरीदता है उसके पश्चात नगर निगम मे नक्शा पास कराने के लिए आता है। निगम से नक्शा पास होकर उसे बैंक से लोन मिलने पर उसे अपना घर बनाने मे आसानी हो जाती है। नगर निगम द्वारा नागरिको की अपना घर का सपना सकार करने हेतु अब 24 घण्टे मे ऑनलाईन नक्शा पास की जाने की सौगात है। जिससे नागरिको को नक्शा पास कराने के लिए निगम आने की अवश्यकता नही पडेगी और वे ऑनलाईन अपनी आईडी से अपलोड कर नक्शा पास करवाकर अपना घर बना सकेगें। यह बात विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने शुक्रवार को लाडली बहना संवाद कार्यक्रम के पश्चात निगम महापौर कक्ष मे महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, आयुक्त विशालसिह चौहान, निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, विधायक प्रतिनिधि भरत चौधरी एवं जनप्रतिनिधियो व नागरिको की उपस्थिती मे कही। विधायक ने बताया कि निगम सीमा क्षेत्र मे 105 वर्ग मीटर तक के क्षेत्रफल तक के भूखण्डो पर जो कालोनियां नगर तथा ग्राम निवेश विभाग से अभिन्यास अनुमोदित है या पूर्व की ऐसी कालोनियां जो तम्समय मे नियमो से अुनमोदित है ऐसी कालोनियों मे प्रस्तावित भूमि सिर्फ आवासीय उपयोग अनुसार तथा म.प्र. भूमि विकास नियम 2012 मे निर्धारित मापदण्डो के अन्तर्गत एबीपीएएस-2 के तहत सिटीजन कंसोल से उनके आवेदन प्राप्त होने पर 105 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखण्डो पर 24 घण्टे मे भवन निर्माण अनुमति जारी करेगा। महापौर ने बताया कि संबंधित नागरिको द्वार अपनी आईडी से सिटीजन कंसोल एबीपीएएस-2 के साफ्टवेयर मे ऑनलाईन बिल्डींग परमिशन स्वंय या अर्किटेक्ट के माध्यम से मास्टर प्लान एवं भूमि विकास नियम के मापदण्डो के अनुसार ही मानचित्र सबमिट करने पर निगम द्वारा यह सुविधा लागू की गई है। संबंधित नागरिको द्वारा उपरोक्त नियमो का पालन न करने पर जो अनुज्ञा जारी हो चुकी होगी उसका 15 दिवस के अन्दर निरीक्षण निगम इंजिनियरो द्वारा किया जावेगा। गलत जानकारी या गलत ड्राईंग अपलोड अनुमति प्राप्त होने पर अनुज्ञा निरस्त या संबंधित नागरिको के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। महापौर ने बताया कि संबंधित नागरिक अपनी भवन निर्माण अनुमतियां स्वंय के कंसोल से प्राप्त कर नियमो का पालन कर इस सुविधा का लाभ लें। इस अवसर पर पार्षद रितु सवनेर, दिव्या नितीन आहूजा, राजा अकोदिया, महेश फुलेरी, पार्षद प्रतिनिधि राज वर्मा, राजेन्द्र ठाकुर, निगम उपायुक्त लोकेन्द्रसिह सोलंकी, सहायक यंत्री इंदुप्रभा भारती, उपयंत्री पलक श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग के रंजीतसिह पंजाबी आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे।

  • बेटी का जीते जी माता-पिता ने किया पिंडदान, छपवाया शोक संदेश

    बेटी का जीते जी माता-पिता ने किया पिंडदान, छपवाया शोक संदेश

    पिछले दिनों जबलपुर गोहलपुर अमखेरा निवासी अनामिका दुबे पिता चंद्रिका दुबे ने एक मुस्लिम युवक अयाज से निकाह कर लिया था। इस विवाह की पत्रिका भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। और इसमें हिंदू संगठनों द्वारा अनामिका को समझाने की कोशिश भी की गई थी। लेकिन वह नहीं मानी। अब अनामिका दुबे के परिजनों ने अनामिका दुबे का परित्याग कर उसकी अंतिम क्रिया करते हुए पिंड दान और मृत्यु भोज कर संदेश प्रेषित किया है। इस तरह दूसरे धर्म में अपने माता-पिता की इच्छा के बिना लाडली बेटी द्वारा विवाह करने पर संबंध विच्छेद सार्वजनिक करने का यह अलग मामला है । वर्षों से जो माता पिता अपना सब कुछ समर्पित करते हैं उनकी इच्छा के बिना दूसरे धर्म के व्यक्ति से प्रेम के नाम पर विवाह कर घर परिवार वालों को दुखी करने वाली युवतियों के लिए यह एक संदेश है। अब जीवन में सबसे ज्यादा चाहने वाले सबसे दूर हो गए हैं ।

  • पत्रकार दिलीप मिश्रा को पितृ शोक

    देवास। वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मिश्रा के पिता कामता प्रसाद मिश्रा का शनिवार सुबह 11 बजे निधन हो गया। मध्य प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं देने वाले श्री मिश्रा 82 वर्ष के थे। अपरानह 4 बजे अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकगण सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व परिजन सम्मिलित हुए। अंतिम यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई मुक्तिधाम पहुंची जहां उनके पुत्र दिलीप मिश्रा ने मुखाग्नि दी। तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा में सर्व ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, मनीष चौधरी, कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज से धर्मेंद्र मिश्रा, औदुंबर ब्राह्मण समाज व आंचलिक पत्रकार संघ से ललित शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, नितिन गुप्ता, राजेश धनेचा, मोनू कुशवाहा, प्रदीप सिंह ठाकुर, राजेन्द्र सिंह पंवार, राम मीणा, हर्षद मेहता, अरविंद चौकसे, अमित बागलीकर, रघुनंदन समाधिया, सौरव सचान, संजय सिंह चौहान, संदीप भदौरिया, विजय सोनिया, मुकुल सिंह बैस, कैलाश जाधव, अमित वर्मा, सतीश वर्मा, मुकेश खराडिया, संदीप भदौरिया, विजय सोनिया, मुकुल सिंह बैस, कैलाश जाधव, अमित वर्मा, सतीश वर्मा, मुकेश खराडिया, संदीप भदौरिया, विजय सोनिया, मुकुल सिंह बैस, कैलाश जाधव, अमित वर्मा, सतीश वर्मा, मुकेश खराडिया, अरविंद त्रिवेदी, शकील खान, मुर्तजा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में 2 मिनट का मौन रखा गया।